Google search engine
Homeअपराधरांची लाखों के सिगरेट चोरी मामले में दो लोग पकड़े गए (पूरा...

रांची लाखों के सिगरेट चोरी मामले में दो लोग पकड़े गए (पूरा देखे)

दिनांक- 26/09/2026 की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा रेडियम रोड स्थित सुवालाल गोपीलाल जैन के दुकान से ताला तोड़कर नगद लगभग 3000/- रुपया एक पुराना फोन बिना सिम कार्ड का एवं लगभग 15.70 लाख (प्रद्रह लाख सतरह हजार रुपया) का सिगरेट की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। जिस संदर्भ में आवेदक विनायक भारती के लिखित आवेदन के आधार पर कोतवाली थान काण्ड सं0-220/2026, दिनांक-27.09.26, धारा-331 (4)/305 (ए) / 3 (5) भा०न्या०सं० के अंतर्गत दज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

काण्ड के त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनीकी साक्ष्य एंव गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा काण्ड में संलिप्त 1. कुन्दन वर्मा एवं 2. विजय रजक उर्फ लल्लु को हिरासत में लिया गया। प्रांरभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा काण्ड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदही पर चोरी किये गये सामानो को बरामद किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन वर्मा पूर्व में भी कई काण्डों में जेल जा चुका है तथा ये एक शातिर अपराधी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-

  1. कुन्दन वर्मा पे०-स्व० अनु वर्मा पता-हरमू रोड शिवाजी लेने चौक थाना-सुखदेवनगर।
  2. विजय रजक उर्फ लल्लु, पे०-कृष्णा रजक, पता-न्यू किशोरगंज रोड नं0- 6/2, थाना-सुखदेवनगर, जिला-राँची।

जप्त सामान की सूचीः-

  1. भिन्न भिन्न कम्पनीयों का सिगरेट छः बैग एवं तीन झोला में ।
  2. काण्ड में चोरी किया गया मोबाइल ।

अभियुक्त कुन्दन वर्मा का पुर्व का अपराधिक इतिहासः-

  1. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-420 / 16, धारा-457/380/511/379/411 भा०द०वि० ।
  2. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-583/2023, धारा 341/342/323/324/307/34 भा०द०वि० ।
  3. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-56/2025, धारा- 21 (बी)/22/29 NDPS ACT एवं 111 (2) / (बी) भा०न्या०सं० ।
  4. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-96/2025, धारा-21 (ए) / 22 NDPS ACT

छापामारी दल के शामिल सदस्य का नामः –

1- श्री निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली।

  1. श्री सनोज कुमार चौधरी, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।

3- श्री सुनील कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना।

  1. पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार कोतवाली थाना।
  2. पु०अ०नि० अनील कुमार कोतवाली थाना ।
  3. पु०अ०नि० चन्दन कुमार वर्मा कोतवाली थाना।
  4. पु०अ०नि० लाल बिहारी पाण्डेय कोतवाली थाना।
  5. स०अ०नि० विकास कुमार सिंह कोतवाली थाना एवं सशस्त्र बल
RELATED ARTICLES

Most Popular