Google search engine
HomeBlogअरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी के हत्या कांड का उद्‌भेदन एवं अपराधकर्मियों की...

अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी के हत्या कांड का उद्‌भेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी

प्रसंगः- नामकुम थाना कांड संख्या-301/26, दिनांक-25.10.2026, धारा-103(1)/238/303(2) BNS 2023

दिनांक 24.10.2026 के अपराह्न में लक्ष्मीकान्त मुण्डा, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता बंगाली मुण्डा, पता ग्राम दलकीडीह, थाना बुण्डू, जिला राँची, सम्प्रति अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी की जोरार स्थित उनके आवास पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई।

उक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, महोदय, ग्रामीण, रॉची के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं अनुसंधान हेतु एक SIT का गठन किया गया। गठित टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू, के साथ थाना प्रभारी, नामकुम, टाटीसिलवे, खरसीदाग एवं अन्य थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को शामिल करते हुए कांड उद्भेदन हेतु त्वरित कार्रवाई के दौरान तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस कांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त 1. प्रदीप गोसाई, उम्र 38 वर्ष, पे०-बृज गोसाई, सा० बड़ा घाघरा देवी मंडप, थाना डोरण्डा, जिला राँची, 2. अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई, उम्र 34 वर्ष, पिता स्व० राकेश टोप्पो, सा० डंगरा टोली, थाना लालपुर, जिला राँची, 3. सिन्दु कुमार गोसाई, उम्र 31 वर्ष, पिता बृज गोसाई, सा० बड़ा घाघरा देवी मंडप के पास, थाना डोरण्डा, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिससे यह ज्ञात हुआ कि दिनांक 23.10.2026 की रात्रि करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच लक्ष्मीकांत मुण्डा की हत्या की घटना कारित हुई है तथा हत्या के कारण के संबंध में यह ज्ञात हुआ कि अरगोड़ा अंचल, मौजा बड़ा घाघरा स्थित खाता संख्या-29 के 96 डी0 की भूमि गोसाई परिवार के द्वारा उक्त जमीन की विभिन्न डीड की माध्यम से बिकी कर म्युटेशन / दाखिल-खारिज कराने के लिए अरगोड़ा अंचल में विभिन्न समय अंतराल पर आवेदन समर्पित किया था। समर्पित म्युटेशन आवेदन के विभिन्न मामलों की स्थल जॉच एवं दस्तावेजों के सत्यापन मृतक राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकान्त मुण्डा के द्वारा राजस्व कर्मचारी के रूप में की गई थी तथा जॉच के कम में डीड सहित अन्य जमीन के मूल दस्तावेजों के आधार पर वंशावली में भिन्नता पाये जाने के कारण कई नामातंरण वाद में उनके द्वारा जाँच प्रतिवेदन प्रतिकूल टिप्पणी अंकित करते हुए अंचल अधिकारी, अरगोड़ा को दाखिल-खारिज अस्वीकृत करने की अनुशंसा की गई थी, जिसके आधार पर अरगोड़ा अंचलाधिकारी के द्वारा उक्त वर्णित खाते के भूखण्डों का नामातंरण वाद अस्वीकृत कर दिया गया था तथा कुछेक नामातंरण वाद / दाखिल-खारिज का मामला प्रक्रियाधीन / लंबित था, जिसके परिणामस्वरूप अप्राथमिकी अभियुक्तों के द्वारा सुगमता पूर्वक जमीन की बिकी एवं दाखिल-खारिज नहीं करायी जा पा रही थी तथा भूखण्ड के केतागण के द्वारा अपराधकर्मियों पर नामांतरण एवं दखल-कब्जा दिलाने हेतु लगातार दबाव दिया जा रहा था। उक्त अपराधकर्मी मृतक लक्ष्मीकांत मुण्डा के माध्यम से समर्पित किये जा रहे जॉच प्रतिवेदन से क्षुब्ध एवं कोधित थे, जिसके परिणामस्वरूप षडयंत्र पूर्वक उनकी हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। कांड में संलिप्त एवं फिरार शेष तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों 1. भोला गोसाई, 2. अमित सिंह 3. शैलेश एवं संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। साथ ही अप्राथमिकी अभियुक्तों का पूर्ववृत अपराधिक इतिहास ज्ञात किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार किये गये अभ्युिक्त का नाम एवं पता-

  1. प्रदीप गोसाई, उम्र करीब 38 वर्ष, पे०-बृज गोसाई, सा० बड़ा घाघरा देवी मंडप, थाना डोरण्डा, जिला राँची,
  2. अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई, उम्र 34 वर्ष, पिता स्व० राकेश टोप्पो, सा० डंगरा टोली, थाना लालपुर, जिला राँची,
  3. सिन्टु कुमार गोसाई, उम्र 31 वर्ष, पिता बृज गोसाई, सा० बड़ा घाघरा देवी मंडप के पास, थाना डोरण्डा, जिला राँची,

बरामद सामग्रीः-

  1. मोबाईल फोन-03 अद्द

छापामारी में दलः-

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु०-प्रथम, रॉची।
  2. श्री नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रॉची।
  3. श्री ओमप्रकाश, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू, रॉची। 4. श्री दिग्विजय सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी डोरण्डा थाना, रॉची।
  4. श्री रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना, रॉची।
  5. श्री जयदीप टोप्पा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बुण्डू, राँची।
  6. श्री हंसे उराँव, पु०नि० सह थाना प्रभारी, टाटीसिलवे थाना, राँची।
  7. पु०अ०नि० मनीष कुमार, ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग ओ०पी०, राँची।
  8. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, थाना प्रभारी दशमफॉल, राँची।
  9. पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी दशमफॉल, राँची।
  10. पु०अ०नि० जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, रॉची।
  11. पु०अ०नि० शशिरंजन, नामकुम थाना।

13.स०अ०नि० शाह फैसल, तकनीकी शाखा, राँची।

  1. स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार एवं तकनीकी शाखा, राँची के क्यु०आर०टी० टीम
  2. नामकुम थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल, रॉची।
RELATED ARTICLES

Most Popular