प्रसंग – नामकुम थाना कांड सं0-264/26,दिनांक-25.09.26
धारा-126 (2)/127(2)/115(2)/308(3)/308(5)/309(4)/352/351(2)(3)/61(2) बी०एन०एस०
दिनांक 25.09.26 को मो०नसीम ग्राम पुरानी रॉची कोतवाली के द्वारा नामकुम थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि जिसमे उनके साथ मसाज के नाम पर घर बुलाकर मारपीट करते हुए लूटपाट करने एव रंगदारी मांगे जाने के संबंध में उल्लेख किया गया है।
उक्त घटना के संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, महोदय, ग्रामीण, राँची के निर्देशन में एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय प्रथम, राँची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी आसूचना के आधार पर इस कांड में शामिल 1 सानिया प्रवीण उम्र करीब 24 वर्ष पति मो० हैदर 2 मो० हैदर उम्र करीब 25 वर्ष पिता मो० सकील दोनो सा० मौलाना आजाद कॉलोनी गली सं०-08, थाना नामकुम जिला रॉची एवं 3. मो० वसीम उर्फ छोटु उम्र करीब 29 वर्ष पिता नसीम सा० गौलाना आजाद कॉलोनी गली नं0-12, थाना नामकुम जिला रॉची को गिरफ्तार किया गया है एवं इनलोगो के पास से रंगदारी मागने में उपयोग किया गया दो मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा इस घटेन को अंजाम देने में अपनी सलिप्ता स्वीकार की है। अभियुक्तों से पुछताछ करने पर इनके द्वारा बतलाया गया कि हमलोग मौलाना आजाद कॉलोनी की रहने वाली बेबी प्रवीण कहने पर मोबाईल के माध्यम से लोगो से संपर्क कर बेबी प्रवीण के घर पर बुला कर आये हुए व्यक्ति से वहाँ पर पूर्व से मौजूद हमारे सहयोगी 1. मो० हैदर उम्र करीब 25 वर्ष पिता मो० सकील दोनो सा० मौलाना आजाद कॉलोनी गली स०-08, थाना नामकुम जिला राँची एवं 2 मो० वसीम उर्फ छोटु उम्र करीब 29 वर्ष पिता नसीम सा० मौलाना आजाद कॉलोनी गली नं0-12, थाना नामकुम जिला रॉची के साथ मिलकर मारपीट करते हुए कपडा उतरवाकर अर्धनग्न / नग्न अवस्था में फोटो एवं विडियो बना लेते थे तथा उसके पहने हुए ज्वेरात एव साथ लाये नगदी समान को भी लूट लेते थे तथा बनाये गये फोटो एवं विडियो के जरिये उनसे ब्लैकमेल करते हुए रंगदारी के रूप में एक निश्चित रकम की मांग की जाती थी। इस घटना में मो० नसीम के साथ वैसा ही तरीका अपनाते हुए उनके पास रखे 46,000/- रूपया एवं गले में पहने हुए सोने का चैन मारपीट करते हुए लूट लिया तथा इनका नग्न विडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रूपया रंगदारी के तौर पर मांग करने लगे थे। हमलोगो ने सुनोजित तरीके से एक गिरोह बनाकर घटना का अंजाम देते थे।
गिरफ्तार किये गये अभ्युिक्तों का नाम एवं पता-
- सानिया प्रवीण उम्र करीब 24 वर्ष पति मो० हैदर पता मौलाना आजाद कॉलोनी गली सं0-08, थाना
नामकुम जिला राँची।
- मो० हैदर उम्र करीब 25 वर्ष पिता मो० सकील सा० मौलाना आजाद कॉलोनी गली सं0-08, थाना नामकुम जिला रॉची। (पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है)
- सो० वसीम उर्फ छोटू उम्र करीब 29 वर्ष पिता नसीम सा० मौलाना आजाद कॉलोनी गली नं0-12, थाना
नामकुम जिला राँची। (पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है)
जप्त समानों की विवरणीः-
- दो मोबाईल फोन।
छापामारी में दलः-
कुमार 1. श्री अमर कुमार ण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु०-प्रथम, राँची।
- रामनारायण सिंह, नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना, राँची।
- शशि रंजन, पु०अ०नि०, नामकुम थाना, राँची।
- जयदेव कुमार सराक, पु०अ०नि० नामकुम थाना, राँची।
- उज्जवल कुमार सिंह, स०अ०नि० नामकुम थाना, राँची।
- तारकेश्वर प्रसाद केशरी, स०अ०नि० नामकुम थाना, राँची।
- सशस्त्र बल, नामकुम थाना, राँची।



