.
दिनांक 25.10.2026 को गोंदा थाना अंतर्गत वांरटी के गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं रात्रि गश्ती दल के दस बजे रात्रि डैम की तरफ की तरफ गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर का प्रशांत सिंह जो पहले भी नशा के कारोबार में जेल जा चुका है, स्कूटी सं० JHO1EW5982 से मादक पदार्थ लेकर गांधीनगर आ रहा है जिसे पकड़ने पर मादक पदार्थ बरामद किया जा सकता है। इस सूचना को तत्काल वरीय पदाधिकारी प्रभारी को देते हुए डैम के गार्डेन के मुख्य गेट के पास बलों के साथ छिपकर उक्त नंबर की स्कूटी का इंतजार करने के दौरान 10 बजकर पांच मिनट पर कांके डैम के फाटक की तरफ से एक स्कूटी को नजदीक आने पर पदाधिकारी एवं बल के द्वारा रोकने का निर्देश जाने पर स्कूटी सवार पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास करने के कम में बलो के सहयोग से स्कूटी को रोका गया। स्कूटी रूकने पर स्कूटी पर सवार युवक से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रशांत सिंह उम्र 27 वर्ष पिता सूचित सिंह निवासी गांधीनगर फेज 1, फ्लैट नं० जी-1, ब्लैक डायमंड, थाना गोंदा जिला रांची बताया। नाम पता पूछने के दौरान हीं उक्त युवक के द्वारा पहने काले रंग के ट्राउजर के बाएं पॉकेट से कुछ निकालकर फेंकने का प्रयास करने पर उसे रोक दिया गया। उसके पास मादक पदार्थ होने के विश्वास पर NDPS Act के प्रावधानों के तहत अपनायी जानेवाली प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उसके तलाशी की आवश्यकता बतायी गयी जिसपर वह डीएसपी के समक्ष अपनी तलाशी करवाने की सहमति प्रदान की। सहमति प्रदान किए जाने के पश्चात श्री संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांची के समक्ष प्रशांत सिंह की तलाशी लेने पर काले रंग के पहने ट्राउजर के बाएं तरफ के पॉकेट से रबर में लपेटा प्लास्टिक का पुडिया में ब्राउन सुगर मिला जिसकी पुष्टि ड्रग टेस्टिंग कीट से आए रिपोर्ट के आधार पर की गयी। अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में प्रशांत सिंह पिता सूचित सिंह निवासी गांधीनगर फेज 1, फ्लैट नं० जी-1, ब्लैक डायमंड, थाना गोंदा जिला रांची 112 (3) भा०न्या०सं० एवं NDPS Act की धारा 20/20 (b) (ii) (B) के तहत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रशांत सिंह का आपराधिक इतिहास रहा हैं।
गिरफतार व्यक्ति का नाम पता
प्रशांत सिंह उम्र 27 वर्ष पिता सूचित सिंह निवासी गांधीनगर फेज 1, फ्लैट नं० जी-1, ब्लैक डायमंड, थाना गोंदा, जिला रांची।
आपराधिक इतिहास
- गोंदा थाना कांड सं0 105/2021 दिनांक 20.12.2021 धारा 21/22/27 NDPS 2. गोंदा थाना कांड सं0 169/2023 दिनांक 27.12.2023 धारा 21 (बी) NDPS
जप्त किए गए सामग्रीः-
- कुल 10.45 ग्राम ब्राउन सुगर।
- 1+ कंपनी का मोबाईल सीम सहित।
- स्कूटी एक्टिवा सं० JH01EW5982



