Google search engine
HomeNewsरांची नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी की मोटरसाईकिल के...

रांची नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी की मोटरसाईकिल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार (पूरा देखे)

नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी की मोटरसाईकिल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

नामकुम कांड संख्या-272/26 दिनांक-02.10.26 धारा-317(5)309(4)/62/3(5) BNS & 25(1-B)a/26/35 Arms Act

वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दि0-02.10.26 को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र अन्र्तगत अपराधकर्मी छोटु उर्फ गुरफान खान उर्फ छोटन, पता-मौलाना आजाद कॉलोनी, दूसरा नम्बर पुल के पास अपने अन्य सहयोगियों के साथ किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ हाईटेंशन ग्राउंड के पास स्थित खण्डहर भवन में चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ गंभीर घटना कारित करने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में थाना प्रभारी, नामकुम एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा हाईटेंशन ग्राउंड स्थित खण्डहर भवन के पास पहुँचकर कर सत्यापन करने पर पाया गया कि खण्डहर के बाहर एक यामहा FZ कम्पनी मोटरसाईकिल एवं बुलेट मोटरसाईकिल लगा हुआ है। प्रत्येक वाहन पर एक-एक लोग बैठकर बातचीत कर रहे है। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास किये, जिसे छापामारी दल के सदस्य एवं सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये हुए व्यक्ति से बारी-बारी से नाम-पता पूछने पर अपना-अपना नाम पता 1. छोटु उर्फ गुरफान खान उर्फ गुफरान उर्फ छोटन, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता-मुस्ताक खान उर्फ टुसू, पता-मौलाना आजाद कॉलोनी, दूसरा नम्बर पुल के पास, थाना-नामकुम, जिला-रांची वर्तमान पता-पुंदाग ईलाही नगर, जाकिर कॉलोनी, ओ०पी० पुंदाग, जिला-रांची एवं 2. फरमान अंसारी उर्फ मनिया उर्फ छोटु, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-बिलाल अंसारी, पता-आई०एस०एम० चौक, बंगला टोली, पुंदाग ओ०पी०, जिला-रांची बतलाया। उक्त व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर छोटु उर्फ गुरफान खान उर्फ गुफरान उर्फ छोटन के पास कमर के पीछे बाये तरफ खोसा हुआ 1. लोहे का एक पिस्तौल मैगजीन सहित एवं तीन जिन्दा गोली, जिसके पेन्दे पर KF 7.65 लिखा हुआ को लोड़ अवस्था में पाया गया एवं उन दोनों के पास से चोरी की गई मोटरसाईकिल यामहा FZ कम्पनी मोटरसाईकिल वाहन संख्या-JH-02BD-4001 एवं बुलेट मोटरसाईकिल वाहन संख्या-JH01DK-8438 को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। तत्पश्चात् पकड़ाये व्यक्ति 1. छोटु उर्फ गुरफान खान उर्फ गुफरान उर्फ छोटन एवं 2. फरमान अंसारी उर्फ मनिया उर्फ छोटु को गिरफ्तारी का आधार बतलाते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर बतलायें कि वाहन संख्या-JH-02BD-4001 हिन्दपीढ़ी से एवं वाहन संख्या- JH01DK-8438 इसी वर्ष माह अगस्त में मौलाना आजाद कॉलोनी से दोनों के द्वारा चोरी किया गया है तथा हथियार का प्रयोग छिन्तई, लूटपाट की घटना में करते हैं। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या-272/26 दिनांक-02.10.26 धारा-317(5)309(4)/62/3(5) BNS & 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर, अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर छापामारी किया जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः

  1. छोटु उर्फ गुरफान खान उर्फ गुफरान उर्फ छोटन, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता-मुस्ताक खान उर्फ टुसू, पता-मौलाना आजाद कॉलोनी, दूसरा नम्बर पुल के पास, थाना-नामकुम, जिला-रांची वर्तमान पता-पुंदाग ईलाही नगर, जाकिर कॉलोनी, ओ०पी० पुदाग, जिला-रांची,
  2. फरमान अंसारी उर्फ मनिया उर्फ छोटु, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-बिलाल अंसारी, पता-आई०एस०एम० चौक, बंगला टोली, पुंदाग ओ०पी०, जिला-रांची।
    बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
  3. पिस्टल-01
  4. मैगजीन-01
  5. जिन्दा कारतूस-03
  6. मोटरसाईकिल-02 अदद्, (FZ कम्पनी मोटरसाईकिल वाहन संख्या-JH-02BD-4001 एवं बुलेट मोटरसाईकिल वाहन संख्या- JH01DK-8438)

अपराधिक इतिहास :

  1. छोटु उर्फ गुरफान खान उर्फ गुफरान उर्फ छोटन, उम्र करीब-34 वर्ष, पिता-मुस्ताक खान उर्फ टुसू, पता-मौलाना आजाद कॉलोनी, दूसरा नम्बर पुल के पास, थाना-नामकुम, जिला-रांची वर्तमान पता-पुंदाग ईलाही नगर, जाकिर कॉलोनी, ओ०पी० पुंदाग, जिला-रांची के विरूद्ध नामकुम,हिंदपीढ़ी, सदर, लोअर बाज़ार,लालपुर, कोतवाली, पुण्डाग,अरगोड़ा,रातू थाना में हत्या, रंगदारी, आर्म्स अधिनियम, हत्या के प्रयास,चोरी,छिनताई के कुल 17 अपराधिक कांड दर्ज हैं।
  2. फरमान अंसारी उर्फ मनिया उर्फ छोटु, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-बिलाल अंसारी, पता-आई०एस०एम० चौक, बंगला टोली, पुंदाग ओ०पी०, जिला-रांची के विरूद्ध जगरनाथपुर, अरगोड़ा एवं डेली मार्केट थाना में लूट,चोरी, छिनताई के कुल 04 अपराधिक कांड दर्ज हैं।

छापामारी दल के सदस्य

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची,
  2. श्री रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी, नामकुम थाना, रॉची,
  3. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, नामकुम थाना, रांची।
  4. पु०अ०नि० सोनू कुमार दास, नामकुम थाना, रॉची।
  5. पु०अ०नि० शशि रंजन, नामकुम थाना, रॉची।
  6. पु०अ०नि०, जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, रांची।
  7. स०अ०नि०, अरविन्द त्रिपाठी, नामकुम थाना, रांची।
  8. स०अ०नि०, उज्जवल कुमार सिंह, नामकुम थाना, रांची।
  9. स०अ०नि०, तारकेश्वर प्रसाद केसरी, नामकुम थाना, रांची।
  10. स०अ०नि०, सत्येन्द्र सिंह, नामकुम थाना, रांची।
  11. नामकुम थाना के सशस्त्र बल।
RELATED ARTICLES

Most Popular