Google search engine
Home Blog Page 4

रांची सैम्फोर्ड अस्पताल ने अपना पक्ष रखा (पूरा देखे)

0

हंगामे से 150 मरीजों की चिकित्सा सेवा प्रभावित हुई, सरोज देवी के इलाज में नहीं ली गई एक भी रुपये की राशि: सैम्फोर्ड अस्पताल

प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने रखा पक्ष, कहा – तथ्यों से परे आरोप लगाकर अस्पताल की छवि धूमिल करने का किया गया प्रयास

सैम्फोर्ड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोकर द्वारा गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने हाल के दिनों में अस्पताल को लेकर लगाए गए आरोपों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि एक सामाजिक संगठन के बैनर तले अस्पताल परिसर में किया गया हंगामा न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने वाला था, बल्कि इससे अस्पताल में भर्ती लगभग 150 मरीजों की चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हुईं।प्रेस वार्ता में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. घनश्याम सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. श्रीरीन खंडेकर, क्रिटिकल केयर हेड डॉ. डी.एस.एन. राय, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. युवराज लहरे, जनरल मैनेजर दिवाकर मेहता एवं कमलेश कुमार उपस्थित थे।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक मरीज के इलाज को लेकर अस्पताल के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। मीडिया के समक्ष अस्पताल ने मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेज, उपचार प्रक्रिया और अन्य रिकॉर्ड प्रस्तुत करते हुए पूरे मामले को तथ्यात्मक रूप से रखने का प्रयास किया।

अस्पताल परिसर में अचानक पहुंच गए 25-30 लोग
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 17 जून को दोपहर करीब 3 बजे उन्हें जानकारी मिली कि अस्पताल परिसर के बाहर किसी संगठन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।

अस्पताल के अनुसार कुछ देर बाद संपूर्णा संकटमोचन फाउंडेशन के बैनर तले अमीषा प्रसाद अपने समर्थकों एवं अन्य लोगों के साथ अस्पताल परिसर पहुंचीं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उनके साथ लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन लोगों ने मुख्य प्रवेश द्वार से अस्पताल परिसर में प्रवेश किया और ओपीडी क्षेत्र तक पहुंच गए। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि अस्पताल में उस समय 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं और किसी प्रकार की भीड़ अथवा हंगामे से मरीजों को परेशानी हो सकती है, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

ओपीडी और जांच सेवाएं हुईं प्रभावित

प्रबंधन का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ अस्पताल के भीतर पहुंचने से ओपीडी की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो गई। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार लगभग एक घंटे तक ओपीडी की गतिविधियां बाधित रहीं।इस दौरान रेडियोलॉजी विभाग की सेवाओं पर भी असर पड़ा। अस्पताल का कहना है कि कुछ मरीजों के सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे निर्धारित समय पर नहीं हो सके। कई मरीजों और उनके परिजनों को इंतजार करना पड़ा।अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह स्थिति चिकित्सा सेवाओं के लिए गंभीर चुनौती थी, क्योंकि अस्पताल में कई गंभीर मरीज भर्ती थे, जिनका इलाज लगातार चल रहा था।

हंगामे के कारण बना तनावपूर्ण माहौल
प्रबंधन ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा अस्पताल के सामान्य कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
अस्पताल के अनुसार इस घटना के संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और अस्पताल ने जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है।

सरोज देवी के इलाज को लेकर अस्पताल ने रखे दस्तावेज
प्रेस वार्ता का प्रमुख विषय मरीज सरोज देवी का इलाज रहा, जिनके मामले को लेकर अस्पताल पर कई आरोप लगाए गए थे।क्रिटिकल केयर हेड डॉ. डी.एस.एन. राय ने बताया कि सरोज देवी को 5 जून 2026 को शाम 4:09 बजे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी।डॉ. राय ने कहा कि मरीज मल्टी ऑर्गन संबंधी जटिल समस्याओं से जूझ रही थीं। भर्ती होने के बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में रखा गया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार शुरू किया गया।उन्होंने बताया कि मरीज को लंबे समय तक क्रिटिकल केयर में रखा गया और आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया। उपचार के दौरान न्यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर और अन्य विभागों के चिकित्सकों ने लगातार उनकी निगरानी की।

परिजनों को लगातार दी जाती रही जानकारी
प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाती रही।मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अस्पताल की मानक प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कंसेंट (सहमति) भी परिजनों से ली गई थी। उपचार से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी मरीज के परिजनों के साथ साझा की गई।
उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी और चिकित्सा टीम पूरी क्षमता के साथ उपचार कर रही थी।

12 लाख रुपये वसूली के आरोप को बताया गलत

प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने उस आरोप का भी खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि मरीज से लगभग 12 लाख रुपये की वसूली की गई।जनरल मैनेजर दिवाकर मेहता ने कहा कि यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने बताया कि मरीज का उपचार कैशलेस व्यवस्था के अंतर्गत किया जा रहा था।अस्पताल के अनुसार उपचार के विभिन्न चरणों में परिजनों को अनुमानित खर्च दिया गया था, लेकिन अनुमानित खर्च और वास्तविक भुगतान में अंतर होता है।उन्होंने बताया कि मरीज के इलाज पर लगभग 8.5 लाख रुपये का खर्च कैशलेस प्रक्रिया के तहत स्वीकृत था। यह राशि संबंधित बीमा अथवा कॉर्पोरेट व्यवस्था के माध्यम से भुगतान की जानी थी।अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीज अथवा उनके परिजनों से एक भी रुपये की नकद राशि नहीं ली गई और न ही किसी प्रकार का आर्थिक दबाव बनाया गया।

इलाज नहीं रोका गया
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीज की स्थिति गंभीर होने के बावजूद इलाज लगातार जारी रखा गया।डॉ. श्रीरीन खंडेकर ने कहा कि अस्पताल की प्राथमिकता मरीज की जान बचाना होती है। आर्थिक मामलों के कारण उपचार को प्रभावित नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि मरीज को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और इलाज के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई।

अस्पताल ने उठाए गंभीर सवाल
प्रेस वार्ता के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी चिकित्सा मामले को तथ्यों और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर देखा जाना चाहिए।प्रबंधन का कहना है कि किसी भी आरोप की सत्यता की जांच किए बिना अस्पताल के खिलाफ सार्वजनिक अभियान चलाने से मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सा संस्थानों के प्रति लोगों के विश्वास पर असर पड़ता है।अस्पताल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या संगठन को शिकायत थी तो उसके लिए प्रशासनिक और कानूनी मंच उपलब्ध थे, लेकिन अस्पताल परिसर के भीतर हंगामा करना उचित नहीं था।

जांच में सहयोग करेगा अस्पताल
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह पूरे मामले में जांच एजेंसियों को पूर्ण सहयोग देगा। अस्पताल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, मरीज का मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार से जुड़े दस्तावेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्य जांच के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।प्रबंधन ने कहा कि उन्हें न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रेस वार्ता के अंत में अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा और मानवीय संवेदनाएं अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।अस्पताल ने कहा कि वह समाज, मीडिया और सभी सामाजिक संगठनों का सम्मान करता है, लेकिन किसी भी विवाद का समाधान तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए।

रांची आरएसएस कार्यालय पर हमला की पूरी साजिश दुबई से दी गई हरी झंडी (पूरा देखे)

0

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में सुरक्षा और जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस साजिश में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसने देश की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले की पूरी पटकथा भारत में नहीं, बल्कि दुबई में लिखी गई थी, जिसे रांची में अमलीजामा पहनाया गया. इस मामले के तार सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन टीटीएच से जुड़ते नजर आ रहे हैं. वही मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक आरोपी घायल हो गया है जिसके बाद मांडर स्थित घटनास्थल पर एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं.जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी पूर्व में दुबई में काम करता था. दुबई में रहने के दौरान ही वह देश विरोधी तत्वों के संपर्क में आया. दुबई में ही उस आरोपी की मुलाकात राना हुसैन उर्फ राना जी और शाहबाज आलम उर्फ भट्टी से हुई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि राना हुसैन और शाहबाज आलम प्रतिबंधित या संदिग्ध संगठन टीटीएच(तहरीक-ए-तालिबान हिंद या संबंधित विंग) से जुड़े हुए हैं. सूत्रों का दावा है कि दुबई में ही इन हैंडलर्स ने आरोपी का ब्रेनवॉश किया और उसे रांची स्थित आरएसएस के प्रदेश कार्यालय को निशाना बनाने का एक विशेष टास्क सौंपकर भारत भेजा था.
दुबई से हरी झंडी और निर्देश मिलने के बाद, तीनों आरोपियों ने रांची आकर हमले की रेकी और तैयारी शुरू कर दी थी. पूछताछ में स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. पेट्रोल बम तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री कांच की बोतलें, पेट्रोल और बम को बांधने व आग लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ‘लट्टू की रस्सी’ रांची के ही एक स्थानीय बाजार से खरीदी गई थी. सामग्री जुटाने के बाद आरोपियों ने खुद पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) तैयार किया और योजना के मुताबिक निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर फेंक कर फरार हो गए.
सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन तीन आरोपियों को दबोचा है, उनकी पहचान गुप्त रखते हुए उनके ठिकानों का पता लगा लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी लोहरदगा जिले के रहने वाले हैं. वहीं तीसरा आरोपी राजधानी रांची का ही निवासी बताया जा रहा है, जिसने स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स और रेकी में मदद की थी.
इस हमले के पीछे किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका को देखते हुए केंद्रीय और राज्य स्तरीय जांच एजेंसियां बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रही हैं. आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट्स, और इंटरनेट गतिविधियों (डार्क वेब/एन्क्रिप्टेड ऐप्स) की गहन पड़ताल की जा रही है. फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने के लिए उनके बैंक खातों और विदेशी ट्रांजेक्शन को खंगाला जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, इस बात की प्रबल आशंका है कि दुबई में बैठे हैंडलर्स को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से निर्देश और फंड मिल रहे थे.

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह केवल तीन मोहरों की गिरफ्तारी है, जबकि इसके पीछे स्लीपर सेल्स या एक बड़ा स्थानीय नेटवर्क सक्रिय हो सकता है. पुलिस और सुरक्षा बल मामले के मुख्य मास्टरमाइंड और उन्हें पनाह देने वाले अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में पूछताछ के बाद कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं.

रांची नामकुम थाना क्षेत्र में हुई गृहभेदन घटना का उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी

0

रांची नामकुम थाना क्षेत्र में हुई गृहभेदन घटना का उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी

नामकुम थाना क्षेत्र में हुई गृहभेदन घटना का उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी

प्रसंगः- नामकुम थाना काण्ड सं0-142/26, दिनांक-27.05.26, धारा-331 (3) / 305 (a) BNS

मई माह में दिनांक-27.05.2026 को केतारी बगान नामकुम स्थित दीपक कुमार उर्फ पिंटु के बंद घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से लगभग 15,00,000/- (पंद्रह लाख) अनुमानित मूल्य के सोने चांदी के जेवर तथा किमती घड़ी एवं 30,000/- रूपये नगद की चोरी की घटना प्रतिवेदित हुई थी। इसके पूर्व भी नामकुम थाना क्षेत्र में कई बंद घरो में चोरी की घटना प्रतिवेदित हुई थी। लगातार हो रही चोरी घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम के नेतृत्व में नामकुम थाना प्रभारी एवं थाना अन्य पदाधिकारी को शामिल करते हुए कांडों के उद्भेदन एवं सामान की बरामदगी तथा संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त व्यक्ति शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद राजा उर्फ साहिल उम्र 24 वर्ष, पिता-शेख मसगुल उर्फ शेख मजबुल, सा०-जामबाद लघुरका थाना हुर्रा, जिला-पुरूलिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी की घटना के दौरान प्रयुक्त किये जाने वाले अवैध हथियार सहित चोरी किये गये जेवर से प्राप्त रकम नगद 1,00,000/- रूपये बरामद किये गये। गिरफ्तार उक्त अभियुक्त के द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया गया है कि अपने 6-7 अपराधिक सहयोगियों का गिरोह बनाकर बंद घरो से सोने चांदी के गहनो, रूपया एवं किमती सामान की चोरी करते है। चोरी किये गये जेवर को इनलोगों के द्वारा प्रायः लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स में कम मूल्य पर बेचा जाता है। प्रासंगिक कांड में चोरी किये गये जेवर को छः लाख रूपया में बेचा गया था। इसके पूर्व भी नामकुम थाना क्षेत्र के अलावे सदर थाना क्षेत्र, लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी किये गये जेवरात को महरानी ज्वलेर्स के मालिक कृष्णा कुमार को बेचा करता था तथा उससे प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया करता था। बेचे गये जेवरात को ज्वेलरी दुकान मालिक द्वारा गलाकर पुनः नये जेवर बना लिये जाते थे। इसके निशानदेही पर महरानी ज्वेलर्स से लगभग 212 ग्राम सोना एवं 18 किलो चांदी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है तथा ज्वेलरी शॉप के मालिक कृष्णा कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। चोरी के इस संगठित गिरोह का मुख्य सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद राजा उर्फ साहिल है जो चोरी 15 से अधिक अपराधिक कांडों में संलिप्त रहा है तथा कई बार न्यायिक भेजा गया है। यह एक अभ्यासिक अपराध कर्मी है। संगठित गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। साथ ही ज्वेलरी दुकान के मालिक कृष्णा कुमार के अपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद राजा उर्फ साहिल उम्र 24 वर्ष पिता शेख मसगुल उर्फ शेख मजबुल पता- स्थायी पता जामबाद लघुरका थाना हुर्रा जिला पुरुलिया राज्य पं० बंगाल,

वर्तमान पता ईलाहीबक्स कॉलोनी में सकिला बीबी के घर के नजदीक थाना सदर जिला रॉची तथा वर्तमान छोटा तालाब के नजदीक हिन्दपीढ़ी थाना हिन्दपीढी,

  1. कृष्णा कुमार, उम्र-20 वर्ष, पिता-गणेश सोनी, सा०-फ्लैट नं0-403, ए० ब्लॉक, स्वर्ण रेखा गॉर्डेन, लोवाडीह, थाना-नामकुम, जिला-रांची।

बरामद सामाग्री :-

  1. विभिन्न प्रकार के सोना के जेवर वजन लगभग 212 ग्राम,
  2. विभिन्न प्रकार के चांदी के जेवर वजन लगभग 18 किलोग्राम
  3. नगद रकम – 1,00,000/- रूपये,
  4. देशी पिस्ट- 01,
  5. जिन्दा गोली 03 अद्द,
  6. घड़ी 01 अद्द
  7. मोबाईल फोन-01 अद्द

अपराधिक इतिहास

शेख अफरोज उर्फ पुटी लाल का अपराधिक इतिहास

  1. सदर थाना रॉची कांड सं0 458/20 धारा-461/379 भा०द०वि०
  2. सदर थाना रॉची कांड सं0 269/21 धारा-414/34 भा०द०वि०
  3. सदर थाना रॉची कांड सं0 229/21 धारा-452/341/323/427/506/34 भा०द०वि०
  4. सदर थाना रॉची कांड सं0 131/21 धारा-392 भा०द०वि०
  5. सदर थाना रॉची कांड सं0 204/21 धारा-454/380 भा०द०वि०
  6. सदर थाना रॉची कांड सं0 93/23 धारा-356/382 भा०द०वि०
  7. लोअर बाजार थाना रॉची कांड सं0 70/25 धारा-317 (5)/338 बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी0) ए०/26/35 आर्म्स एक्ट
  8. रेल थाना रॉची कांड सं0 13/22 धारा-379/511 भा०द०वि०
  9. नामकुम थाना कांड सं0 143/21 धारा-457/380
  10. नामकुम थाना कांड सं0 96/21 धारा-392 भा०द०वि०
  11. नामकुम थाना कांड सं0 183/23 धारा 457/380 भा०द०वि०
  12. नामकुम थाना कांड सं0 285/25 धारा-454/380/414/34 भा०द०वि०
  13. नामकुम थाना कांड सं0 288/25 धारा-331 (4) / 305 (ए) भा०न्या०सं०
  14. नामकुम थाना कांड सं0 20/26 धारा-331 (3) / 305 (ए) भा० न्या०सं०
  15. नामकुम थाना कांड सं0 31/26 धारा-331 (3) / 305 (ए) भा० न्या०सं०

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची,
  2. श्री रामनारायण सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम थाना, रांची,
  3. पु०अ०नि०, शशि रंजन, नामकुम थाना,
  4. पु०अ०नि०, जयेदव कुमार सराक, नामकुम थाना,
  5. पु०अ०नि०, सोनू कुमार दास, नामकुम थाना,
  6. स०अ०नि०, उज्जवल कुमार सिंह, नामकुम थाना,
  7. स०अ०नि०, सत्येन्द्र सिंह, नामकुम थाना,
  8. स०अ०नि०, तारकेश्वर प्रसाद केसरी, नामकुम थाना,
  9. थाना के सशस्त्र बल।

रांची: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप

0

रांची: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार अंकित ने रांची के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने का अनुरोध किया है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि धुर्वा स्थित कैनरा बैंक में संचालित जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के बैंक खाते का KYC मंदिर पुनर्निर्माण समिति के पैन (PAN-AAATJ5613J) के आधार पर कराया गया है, जबकि मंदिर पुनर्निर्माण समिति का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है। अधिवक्ता का दावा है कि मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त समिति भंग कर दी गई थी। ऐसे में किसी अन्य संस्था के पैन का उपयोग कर बैंक खाते का KYC कराना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि न्यास समिति द्वारा किए गए खर्च से संबंधित अधिकांश बिल साधारण कागज अथवा स्वयं तैयार किए गए लेटरहेड पर उपलब्ध हैं। खरीद से संबंधित GST बिलों का अभाव है तथा कई दस्तावेजों में GST नंबर का भी उल्लेख नहीं पाया गया है। इससे खर्चों की पारदर्शिता और वैधता पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।

इसके अतिरिक्त आरोप लगाया गया है कि न्यास समिति द्वारा बैंक में कराई गई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर TDS की कटौती भी मंदिर पुनर्निर्माण समिति के उक्त पैन नंबर पर की जा रही है। ज्ञापन के अनुसार इस मद में प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपये की कटौती हो रही है।

अधिवक्ता हर्ष कुमार अंकित ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।

पुंदाग ओ० पी० क्षेत्र से पकड़ा गया राठोड नाम से फेमस एक शातिर चोर जो कई दफा बड़े बड़े चोरी के कांड कर के झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के जेल में बंद रह चुका है

0

पुंदाग ओ० पी० क्षेत्र से पकड़ा गया राठोड नाम से फेमस एक शातिर चोर जो कई दफा बड़े बड़े चोरी के कांड कर के झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के जेल में बंद रह चुका है। रांची में थी कई बड़े बड़े मकानों में चोरी करने की योजना। पहले ही चोरी की घटना के बाद चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे।

दिनांक-06-07/06/2026 के रात्री में पुन्दाग ओ०पी० अन्तगत लाजपत नगर मंदिर के पास एक ताला बन्द घर में ताला तोडकर चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में उक्त घर के गृहस्वामी रिन्दु सिहं उम्र-37 बर्ष, पिता- जालीम सिहं, पता-लाजपतनगर मंदिर के पास थाना-पुन्दाम ओ०पी० जिला-रॉची के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर जगरनाथपुर (पुन्दाग) थाना कांड सं0-135/2026, दि०-07/06/2026, थारा-305 (a) बी०एन०एस० के अन्तगत दर्ज कराया गया था। कांड की गम्भीरता को देखते हुए उसके उदभेदन हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय नगर रॉची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, उक्त विशेष टीम के द्वारा कांड के उदभेदन हेतू तकनिकी एंव मानवीय सूचना के आधार पर लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी की जाने लगी। विभिन्न cctv से प्राप्त विडिओ का अध्ययन करने पर यह पता चला की चोर रात को करीब 02 से 04 के बीच में चोरी की घटना को अंजाम देता है और इसके लिए वह एक नीले रंग की अपाचे बाइक का इस्तेमाल करता है और रात में काले कपड़े और काले हेलमेट पहन कर घूमता है और दिखने में थोड़ा मोटा कद काठी का है जो मौका पाते ही घटना को अंजाम दे देता है। चूंकि चोर के घटना करने का समय 2 से 4 के बीच में था इसलिए पुंदाग ओ० पी० अंतर्गत घटना की रात से हर रात को 1 से 5 बजे तक अलग अलग स्थानों पर बदल बदल कर सथन वाहन चेकिंग शुरू कर दिया गया था ताकि उस शातिर चोर को पकड़ा जा सके। इसी क्रम में दिनांक 09-10 जून की रात्री को भी वाहन चेकिंग थाना के मुख्य दरवाजे के सामने लगाया गया था जब समय करीब 2:30 बजे रात्री में पूर्व से आसूचना प्राप्त चोर जो नीली अपाचे बाइक और काले कपड़े काले हेलमेट पहन कर चोरी करने निकलता और कद काठी से मोटा है को वाहन चेकिंग के दौरान पुंदाग प्रभारी को कटहल मोर से अस्मोड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर थाना के तरफ आता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही चेकिंग में उपस्थित सभी को अलर्ट रहने को कहा, जब वह काफी नजदीक आ गया और उसे एहसास हुआ की यहाँ पुलिस की चेकिंग लगी हुई है तो वह लड़खड़ा गया और गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया गया जिसे वहीं अंधेरे में बगल में ही पूर्व से खड़े एक सिपाही द्वारा हल्ला कर के रुकने को कहा गया जिससे वह और घबरा कर थाना के गेट के तरफ भागने लगा जहां मौजूद अफसर और सिपाही ने उसे पकड़ लिया। पकड़ाए व्यक्ति का बाइक और कपड़ा साथ हीं कद काठी भी वांटेड चोर से हूबहू मेल स्वा रही थी. कडाई से नाम पता पुछने पर पकड़ाए उस व्यक्ति ने अपना नाम संतोष कुमार राठौड, उम्र-37 बर्ष, पिता-स्व० राजकुमार राठौर, पता-मालगोदाम रोड, एफ०सी०आई० बस्ती, वार्ड न०-09, थाना-उदितनगर, जिला- सुन्दरमठ, उडीसा बताया और जॉच पडताल के कम में उसके अपाची मोटरसाईकिल से एक लोहे का रॉड बरामद किया गया जिसके बारें में पुछने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं ताला बन्द घरों में इसी लोहे के रॉड से ताला

तोडकर सोना चाँदी के जेवर महने एंव नगद पैसे की चोरी करता हूँ। साथ ही उसके कब्जे से उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी बरामद की गई जो उसने दिनांक 30/05/2026 को बरही बाजार (हजारीबाग) से चोरी की थी। इसके बाद उक्त चोर संतोष कुमार राठौड को गिरफ्तार कर लिया गया एवं कड़ाई से पूछताछ बाद उसके द्वारा दिनांक 07/06/2026 को पुंदाग ओ० पी० को घटित चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अपने भाड़े के कमरे जो आनंद नगर, कमड़े में अवस्थित है से चोरी गए सामानों की बरामदगी कारवाई।

अपराधी का आपराधिक इतिहास :-

  1. अस्मोड़ा थाना कांड संख्या 324/2020
  2. अस्मोड़ा थाना कांड संख्या 137/21
  3. अस्मोड़ा थाना कांड संख्या 140/21
  4. बरही थाना कांड संख्या 174/26
  5. पुंदाग थाना कांड संख्या 135/26
  6. इसके अलावे उक्त अपराधी ने 08 बार राउरकेला जेल, 02 बार रायपुर जेल, 02 बार हॉटवार जेल, 01 बार बलोदा बाजार छत्तीसगढ़ जेल जाने के बात पता चली है और इसके द्वारा कारित अन्य कांड का पता लगाया जा रहा है।

बरामद सामानों की विवरणी:-

  1. सोने का मंगलसूत्र 01 पीस वजन करीब 40 ग्राम
  2. सोने का ब्रासलेट 01 पीस वजन करीब 10 ग्राम
  3. सोने का चैन 01 पीस वजन करीब 15 ग्राम
  4. सोने का माँगटीका 01 पीस वजन करीब 10 ग्राम
  5. सोने का लॉकेट मंगलसूत्र में लगा हुआ 01 पीस वजन करीब 15 ग्राम
  6. सोने की अंगूठी 02 पीस वजन करीब 05 ग्राम
  7. सोने का नोज़ पिन 04 पीस
  8. सोने का नोज़ रिंग 01 पीस
  9. सोने का लॉकेट 01 पीस
  10. सोने का अंगूठी रिंग 01 पीस / सभी सोने की वस्तू का कूल वजन 90 ग्राम करीब
  11. चांदी जिसमे पायल और अन्य सामग्री कूल वजन करीब 450 ग्राम
  12. नगद कूल 5770/- रुपया

माण्डर थाना अन्तर्गत घटित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महज 08 घंटा के अंदर 01 विधि विरूद्ध किशोर सहित 09 गिरफ्तार

0

माण्डर थाना अन्तर्गत घटित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महज 08 घंटा के अंदर 01 विधि विरूद्ध किशोर सहित 09 गिरफ्तार

प्रसंगः- माण्डर थाना काण्ड सं0- 58/2026 दिनांक-06.06.2026 धारा- 70 (1) बी०एन०एस० ।

दिनांक-06.06.2026 को संध्या समय माण्डर थाना अन्तर्गत ग्राम करगे से एक महिला के लिखित आवेदन के आधार पर सामूहिक बलात्कार की घटना प्रतिवेदित हुई। इस संबंध में तत्काल माण्डर थाना काण्ड सं0-58/26 दिनांक-06.06.26 धारा-70 (1) बी०एन०एस० के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर घटना की सूचना सभी वरीय पदाधिकारी को दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेत्तृव में काण्ड का त्वरित गति से अनुसंधान एवं काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी, माण्डर, चान्हों, बुढ़मू एवं ठाकुरगांव थाना तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी / बल को शामिल किया गया। गठीत टीम द्वारा अनुसंधान प्रारंभ करते हुए कागजी कार्रवाई पूर्ण कर तुरंत पीड़िता को मेडिकल जाँच एवं ईलाज हेतु सदर अस्पताल राँची भेजा गया। टीम द्वारा माण्डर, चान्हों एवं बुढ़मू थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया गया तथा महज 08 घंटा के अंदर काण्ड में शामिल 08 अभियुक्त आयुष उरॉव, प्रकाश मुण्डा उर्फ पापड मुण्डा, रामलुस कुजूर, रंजीत उरॉव, उमेश भगत, राम उरॉव, विकास उरॉव, प्रकाश उरॉव उर्फ बल्ले को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। काण्ड की अग्रिम अनुसंधान जारी है। शीघ्र हीं काण्ड में अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान पूर्ण कर संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित की जायेगी। काण्ड की गंम्भीरता को देखते हुए आरोप पत्रित अभियुक्तों के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाने हेतु माननीय न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता :-

  1. आयुष उरॉव उम्र करीब 22 वर्ष पिता बिरसा उरॉव,
  2. पापड मुण्डा उर्फ प्रकाश मुण्डा उम्र करीब 19 वर्ष पिता सुकू मुण्डा,
  3. रामलुस कुजूर उम्र करीब 23 वर्ष पिता जेवियर कुजूर,
  4. रंजीत उरॉव उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० पण्डरा उरॉव
  5. उमेश भगत उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्व० पंचम भगत,
  6. दीपक उरॉव उम्र करीब 19 वर्ष पिता त्रिवेनी उरॉव,

राम उरॉव उम्र करीब 19 वर्ष पिता धुमा उरॉव,

  1. 8. विकास उरॉव उम्र करीब 23 वर्ष पिता एतवा उरॉव
  2. एक विधि विरूद्ध किशोर उम्र 15 वर्ष को निरूद्ध किया गया

रांची के डोरंडा में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, जुआरी गिरफ्तार

0

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची को प्राप्त सूचना के आधार पर कुसई चौक, सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एलवेस्टर के मकान में अवैध जुआ बहुत दिनों से चल रहा है। सूचना के आलोक में दिनांक 05.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय नगर रॉची एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची के निर्देश के आलोक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी डोरण्डा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुसई चौक सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एलवेस्टर के मकान में 1. उत्तम महतो 2. बिद्ध तिर्की 3. अजय तिर्की 4. विजय तिर्की 5. राहुल कच्छपस. जेवियर लकड़ा 7 शुभम कुमार 8. परवीन कुमार 9. अवधेश पाण्डेय 10. संजीत कुमार राम को जुआ खेलते हरे रंगे हाथ पकड़ा गया। तत्पश्चात् इनलोगों के पास से तलाशी के क्रम में कुल नगद 53,000 रूपए, तास की पत्ते एवं गड्डी, मोटर बुलेट साईकिल एवं मोबाइल को विधिवत्त् बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. उत्तम महतो उम्र 35 वर्ष पिता पिताम्बर महतो पता मुडमा नया सराय थाना विधानसभा
  2. बिट्टू तिर्की उम्र 21 वर्ष पिता अजय तिर्की पता शांतिरानी स्कूल के पास, थाना डोरण्डा
  3. अजय तिर्की पे० सोमरा तिर्की पता शांतिरानी स्कूल के पास, थाना डोरण्डा
  4. विजय तिर्की उम्र 35 वर्ष पिता स्व० सोमरा तिर्की पत्ता शांतिरानी स्कूल के पास, थाना डोरण्डा
  5. राहुल कच्छप उम्र 31 वर्ष पिता स्व० हीरा कच्छप पता आनंदपुर ओवरब्रीज थाना चुटिया
  6. जेवियर लकड़ा उम्र 31 वर्ष पिता लोरेंस लकड़ा पता लोधमा बगीचाटोली, कुटीयातु, थाना नामकुम,
  7. शुभम कुमार उम्र 25 वर्ष पिता रविन्द्र गुप्ता पता अपर हटिया चौक, थाना जगरन्नाथपुर,
  8. परवीन कुमार साहु उम्र 45 वर्ष पिता सिधेश साहु पता कुटियातु पो० तितरी, थाना नामकुम,
  9. अवधेश पाण्डेय उम्र 42 वर्ष पिता स्व० हंसनाथ पाण्डेय, पता क्वाटर न० बी०/1460, सेक्टर-02, थाना

जगरन्नथपुर,

  1. संजीत कुमार राम उम्र 42 वर्ष पिता रमेश राम पता हरमु हाउसिंग कॉलोनी, थाना अरगोड़ा, सभी जिला राँची

जप्त समानों की विवरणीः-

  1. कुल नगद 53,000 रुपये
  2. मोबाइल 06 पीस
  3. रॉयल इनफिल्ड बुलेट-01

रांची होमगार्ड से स्कूटी लूट मामला का उदभेदन अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

0

वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची
दिनांक-06.06.2026

दिनांक-25.05.2026 को रात्रि समय करीब 02.30 बजे चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी चौक के पास दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा स्कूटी सवार गृहरक्षक गणेश राम पर चाकू से हमला कर स्कूटी लूट लिया, जिस संबध में चुटिया थाना कांड सं0-65/26, दिनांक-25.05.2026, धारा-126 (2)/309 (4) / 3 (5) भा०न्या०स० दर्ज है। घटना के समय गृहरक्षक गणेश राम, सादे लिवास में थे तथा इनकी वर्दी स्कुटी के डिक्की में थी। घटना के पश्चात गृहरक्षक के वादी को पंचवटी चौक के पास काली मंदिर के सामने रोड पर फेंक दिया गया था।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए काण्ड का उदभेदन एवं संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों में लगे CCTV फुटेज के अवलोकन, तकनिकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड में दो संदिग्ध 1. सुखेदव गंझू एवं 2. अभिषेक मुण्डा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के कम में ये काण्ड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किये। अभियुक्तों के निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त चाकू एवं लूटे गये स्कुटी को बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा काण्ड में लूटे गये स्कुटी को मोडिफाय कर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-

  1. सुखेदव गंझू पे० पुस्कर गंझू सा० चौकाहातु थाना सोनाहातु, जिला-राँची ।
  2. अभिषेक मुण्डा पे० बलराम सिंह मुण्डा सा० चौकाहातु थाना सोनाहातु, रांची।

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

  1. स्कुटी – 01
  2. मोबाईल-02
  3. घटना में प्रयुक्त एक चाकू ।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

  1. पु०नि० पुनम कुजूर, प०नि० सह थाना प्रभारी, चुटिया थाना ।

2.पु०अ०नि० भवेश कुमार, चुटिया थाना ।

3.पु०अ०नि० निरंजन कुमार महतो, चुटिया थाना ।

  1. सशस्त्र बल चुटिया थाना ।

रांची लालपुर मौसेरे देवर ने ही दोस्तों के साथ मिलकर भाभी के घर से पैसा और जेवरात उड़ाए (पूरा देखे )

0

वादिनी वीणा विभा कुमारी, पति – सुरज प्रकाश कुमार सा०- हरिभावीनी अपार्टमेन्ट 3D 3rd Floor देबुका हॉस्पिटल के पास, थाना लालपुर, जिला राँची के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक 22.05.2026 को ये अपने घर का चाभी मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को देकर अपने ससुराल पटना चली गयी थी। इसके बाद दिनांक 31.05.2026 को जब वापस राँची आयी तो इनके घर का अलमारी से गहने । जेवरात एवं 40,000 रूपये गायब पायीं। इस संबंध में लालपुर थाना काण्ड संख्या – 109/26 दिनांक 02.06.26 धारा – 305 (a) /303 (2)/61 BNS-2023 के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया ।

काण्ड के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया जिसे ज्ञात हुआ कि काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों के द्वारा घर में लगे CCTV के साथ छेड़छाड़ किया गया है एवं हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष के द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर घर का अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने चाँदी के जेवर / गहनों तथा रूपये को चोरी कर लिया गया है। छापामारी के क्रम में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में चोरी गये जेवर /गहनों को सिद्धान्त सुमन के पास से बरामद किया गया है। पुछताछ के क्रम में कांड में हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष के द्वारा बताया गया कि अपने दोस्तों एवं महिला मित्रा के साथ मिलकर घर से जेवर । गहने एवं रूपये की चोरी किये और गहने बेचकर एक महिन्द्र XUV 500 चार चक्का वाहन खरीदा गया है। उक्त महिन्द्र XUV 500 को भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम – पता :-

(1) सिद्धांत सुमन उम्र करीब 19 वर्ष, पिता (2)- हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष उम्र करीब 25 वर्ष पिता- अरविन्द कुमार सिंह, पता पंचमंदिर पतरातु, थाना – पतरातु, जिला – रामगढ़ विनय कुमार सुमन, पता पंचमंदिर पतरातु, थाना- पतरातु, जिला – रामगढ़

(3)- धनंजय कुमार वर्मा उर्फ धनंजय सोनी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता शंकर प्रसाद वर्मा उर्फ शंकर सोनी, पता- कैलाश नगर इरगूटोली रोड नं0-7 किशोरगंज थाना सुखदेवनगर जिला राँची (सोनार)

(4)- लाईबा याश्मीन उर्फ निधि धान, उम्र करीब 22 वर्ष पिता स्व० दीपु धान मुण्डा, पता मेन रोड रतन टॉकिज थाना लोअर बाजार जिला राँची।

बरामद सामानों की विवरणी :-

(1)- Apple 16 मोबाईल – 01

(2)- Hoop ear ring – 01

(3)- Tops Set-04

(4)- Diamond Ring with gold-01 (Finger)

(5)- Soli taire Diamond Ring-01 (Finger)

(6)- Ring ear-01

(7)- Diamond मंगलसूत्र – 01

(8)- Tops Platinum – 01

(9)-Ring Platinum Finger – 01

(10)- city gold मंगलसूत्र – 01

(सिद्धांत सुमन के पास से)
(11)- महिन्द्र XUV 500 चार चक्का वाहन रजि० नं0- JH02AR-5313

(12)-Realme कंपनी का मोबाईल – 01

} (हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष)

(13)-3,90,000/- (तीन लाख नब्बे हजार रूपये) नगद

(14)- प्लैटिनियम का बाला 01

(15)- Tanush Jewellers का कच्चा रशीद पैड

(15)- Apple कंपनी का मोबाईल – 01

(धनंजय कुमार वर्मा (सोनार / दुकानदार)

(16)-1,50,000 (डेढ लाख रूपये) नगद

(17) – Oppo कंपनी का मोबाईल – 0-1

}

लाईवा ग्राश्मीन उर्फ निधि (महिला मित्र)

छापामारी दल :-

(1) – पु०नि० सह थाना प्रभारी लालपुर, रूपेश कुमार सिंह

(2)- पु०अ०नि० उत्तम कुमार

(3)- पु०अ०नि० आशीष कुमार

(4)- पु०अ०नि० दीपक कु० सिन्हा

(5)- पु०अ०नि० सुनील पासवान

(6)- म०स०अ०नि० गीता रजक

(7)- आ0-2099 मुकेश उराँव

(8)- चा०आ०-3518 अजय कुमार

पहाड़ी मंदिर के पास स्थित चुड़ी ठेला में आग लगाने वाले को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

0

दिनांक 01.06.2026 के अपराहन वादी उमेश केशरी, उम्र 35 वर्ष पिता बजरंग साव, पता तुंगरी रोड नंबर-7, चटकपुर, थाना रातू राँची, वर्तमान में पहाड़ी मंदिर परिसर, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची थाना आये और एक कम्प्युटरीकृत आवेदन दिये जिसमे उल्लेख किया गया है कि दिनांक: 25.05.2026 को नशे की हालत में सुशान्त यादव और विक्की यादव दोनो पिता उमेश यादव नशे की हालत में वादी के पहाड़ी मंदिर के पास स्थित चुड़ी ठेला के पास आकर जबरन 2-3 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे और देने से इंकार करने पर गाली गलौज करते हुए परिवार को उठा लेने और जान माल का नुकसान पहुंचने की धमकी भी दिये। इसी बीच दिनांक 27.05.2026 की रात्री करीब 0102 बजे के आसपास पहाड़ी मंदिर के पास किनारे लगे ठेले मे रैकी करते हुए पैट्रोल डालकर आग लगा दिया गया जिससे वादी का तकरीबन 80-85 हजार का नुकसान हुआ। वादी के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन और छानबीन से पता चला की वादी के ठेले में आग लगाने वाला युवक सुशान्त यादव और विक्की यादव ही है जिसकी फुटेज सी०सी०टी०वी० के अवलोकन से पुष्टी हुई। तत्पश्चात वादी उमेश केशरी थाना आकर आवेदन दिये जिसके आधार पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-197/26, दिनांक 01.06.2026, धारा-326 (4)/324(4)/308(2)/351(2)/352/3(5) बी0एन0एस0 के अतर्गत कांड दर्ज की गयी और त्वरित अनुसंधान एव अग्रतर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुशान्त यादव, पिता उमेश यादव, सा०- पहाड़ी मंदिर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को कल दिनांक 01.06.2026 को गिरफ्तार कर दिनांक 02.06.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

1) सुशान्त यादव, पिता उमेश यादव, सा०- पहाड़ी मंदिर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-

  1. श्री सुनील कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची
  2. संतोष यादव, पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची
  3. आ0-1818, मुन्ना लाल गुप्ता, अगरक्षक, सुखदेवनगर थाना, राँची एव अन्य सशस्त्र बल ।