सदर अस्पताल राँची के आस पास लागातार मोबाईल चोरी की घटना हो रही थी। उक्त चोरी के घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल राँची के आस पास प्रतिनियुक्त टाईगर मोबाईल, पी०सी०आर० एवं माईक को विशेष निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में दिनांक 09.09.2026 को सूचना प्राप्त हुआ की सदर अस्पताल परिसर में एक – व्यक्ति को मोबाईल चोरी करते हुए पकडा गया है। इस संबंध में वादी ब्रिक्रम नायक उम्र 29 वर्ष रामवृक्ष नायक सा० पिठोरिया थाना पिठोरिया जिला राँची के आवेदन पर प्राथामिकी अभियुक्त राशिद जमील उर्फ राशिद खान के विरुद्ध मोबाईल चोरी करते पकडे जाने के आरोप में लोअर बाजार थाना कांड सं0- 155/2026 दिनांक- 09.09.2026 धारा-303(2)/317 (2) बी0एन0एस0 दर्ज कर उसके निशानदेही पर कुल चोरी का 04 मोबाईल बारमद किया गया साथ ही कांड के प्राथामिकी अभियुक्त राशिद जमील उर्फ राशिद खान गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्राथामिकी अभियुक्त राशिद जमील उर्फ राशिद खान उम्र 41 वर्ष पे० स्व० मुस्तफा जमील सा० स्थाई पता सा० भीठा बस्ती थाना गोन्दा जिला राँची वर्तमान पता सा० पत्थलकुदवा इस्लाम नगर थाना लोअर बाजार जिला राँची।
सदर अस्पताल राँची के आस पास लागातार मोटर साईकिल चोरी की घटना हो रही थी। उक्त चौरी के घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल राँची के आस पास प्रतिनियुक्त टाईगर मोबाईल, पी०सी०आर० एवं माईक को विशेष निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में दिनांक 06.09.2026 को सूचना प्राप्त हुआ की सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साईकिल चोरी के फिराक में घुम रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध को सदर अस्पातल से पकडा गया तथा उसके निशानदेही एवं अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लोअर बाजार थाना कांड सं0- 153/2026 दिनांक 06.09.2026 धारा 303 (2)/317 (4)/317(5)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज करते हुए कुल चोरी का 04 मोटर साईकिल एवं 06 अभियुक्तो के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त कांड के छापामारी के दौरान लोअर बाजार थाना कांड सं0 139/2021 दिनांक 07.06.2021 धारा 379 भा०द०वि० के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
इरफान अंसारी उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० कमरूद्दीन अंसारी सा० मौलाना आजाद कॉलोनी, गली- 13, (शाजिद खान के किराये के मकान) थाना नामकुम, जिला राँची, स्थायी पता हुसैन नगर, गुमला. थाना गुमला, जिला गुमला।
मो० कैश आलम उम्र करीब 21 वर्ष पिता इम्तियाज आलम, सा० ग्राम केसा, थाना बेड़ो, जिला राँची।
मोसिन राय उम्र करीब 26 वर्ष पिता बसिर राय, पता ग्राम केसा, थाना बेड़ो, जिला राँची।
इमरान आलम उर्फ भालो उम्र करीब 25 वर्ष पिता तैयब आलम पता ग्राम केसा, थाना बेड़ो, जिला – राँची 1
मो० जफरूल्ला उम्र करीब 20 वर्ष पिता मो० मोईन राय, पता ग्राम केसा, थाना बेड़ो, जिला राँची।
सैफ अंसारी उर्फ राज उम्र करीब 22 वर्ष पिता अजबुल अंसारी पता रहमत नगर, सिसई, थाना सिसई, जिला गुमला।
शाहिद राय उम्र 40 वर्ष पे० स्व० काशिम राय सा० केसा नवाटोली थाना बेडो जिला राँची।
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा टाइगर मोबाइल की कार्यक्षमता एवं पुलिसकर्मियों की दक्षता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राँची पुलिस द्वारा लगातार आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.09.2026 को जैप-1 ग्राउंड, बरियातू, राँची में टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ राँची जिला के विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी का छोटे हथियारों से फायरिंग अभ्यास कराया गया।
फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन, लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं ऑपरेशनल तत्परता को और बेहतर करना है, ताकि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के निर्देशानुसार राँची पुलिस द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के निरंतर प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस प्रकार के नियमित अभ्यास से पुलिस बल की कार्यकुशलता में वृद्धि होने के साथ-साथ जन-सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के प्रति पुलिस की तत्परता और प्रभावशीलता को और मजबूत किया जा रहा है।
प्रसंग- अरगोडा थाना कांड सं0-224/2026, दिनांक-23.08.2026, धारा 308 (4)/308(5)/351(2)/352 BNS
सारांश- कांड का साराँश यह है कि वादी डॉ० दुर्गा चरण सिन्हा, उम्र-68 बर्ष, पिता स्व० देवीचराण सिन्हा, पता- 390/बी०, अशोक नगर रोड नं0-4, थाना-अरगोडा, जिला-रॉची के लिखित आवेदन के आधार पर इनसे पॉच करोड रुपये की रंगदारी मांगने एवं जान मारने की धमकी मोबाईल नं0-9199404559 के उपयोगकर्ता के द्वारा 29 जुलाई से लगातार दिया जा रहा था, जिस संदर्भ में अरगोडा थाना कांड सं0- 224/2026, दिनांक-23.08.2026, धारा- 308 (4)/308(5)/351(2)/352 BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रॉची एंव पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशानुसार अनुसंधान के कम में अनुसंधानकर्ता के द्वारा घटना संलिप्त मोबाईल नं0-9199404559 के उपयोगकर्ता / अभियुक्त दिपक कुमार दास, उम्र-46 बर्ष, पिता-स्व० पवित्र चन्द्र दास, पता-न्यू बस स्टेंड साईडिंग, थाना जिला-लोहरदगा, वर्तमान पता-आई०टी०आई० रोड, बस स्टेंड के पास, पानी टंकी के नजदीक किरायेदार के रुप में, थाना-सुखदेव नगर, जिला-रॉची को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एंव पता-
दिपक कुमार दास, उम्र-46 बर्ष, पिता स्व० पवित्र चन्द्र दास, पता-न्यू बस स्टेंड साईडिंग, थाना+जिला-लोहरदगा, वर्तमान पता-आई०टी०आई० रोड, बस स्टेंड के पास, किरायेदार के रुप में, पानी टंकी के नजदीक, थाना-सुखदेव नगर, जिला-रॉची।
बरामद समान की विवरणी-
रंगदारी मांगने में उपयोग किये गये मोबाईल नं0-9199404559 का सीम
छापामारी टीम-
वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया।
2 पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोडा, सतीश कुमार गोराई।
कल दिनांक-25.08.2026 को धुर्वा थाना द्वारा सिठियो धुर्वा मार्ग में स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास समय करीब 14:30 बजे से वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिगं के कम में दो बाईक पर सवार तीन व्यक्ति चेकिंग को देखकर मोटरसाईकिल धुमाकर वापस सिठियो की तरफ भागने का प्रयास किया। जिससे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ एवं पकडाये वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर का चेक करने से ज्ञात हुआ कि वाहन चोरी का है। पकडाये व्यक्तियो का सत्यापन करने पर पता चला कि ये लोग मोटरसाईकिल चोरी का गिरोह चलाते है तथा विभिन्न सप्ताहिक बजारो में जाकर मोटरसाईकिल चोरी कर उसका नम्बर प्लैट चेन्ज कर ग्रामीण क्षेत्रो में मोटरसाईकिल बिकी का अपराध करते है। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड सं0-226/26 दिनांक-25.08.2026 धारा-112(2)/ 317(2)/317(5)/303(2)/340(2)/341(1)/336 (3) बी०एन०एस० के अन्तर्गत अंकित कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ्भ किया गया। चुकि पकडाये अपराधी एक गिरोह बनाकर संगठित तरीके से मोटरसाईकिल चोरी कर बिकी का काम करते है। इसलिए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, पुलिस उपधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विभिन्न थानो के पदाधिकारीयो को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, पकडाये अभियक्तो के निशानदेही पर चोरी का आठ मोटरसाईकिल तथा पाँच अन्य चोरी का वाहन खरीद बिकी करने वाले अपराधियों को पकडा गया है। इन अपराधियों के पकड़ाने से रांची एवं सीमावर्ती जिला का दर्जनो कांडो का उदभेदन हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता
भरत बैठा उम्र करीब 26 वर्ष पिता भोला बैठा पता तुतलो थाना नरकोपी जिला रांची अपराधिक इतिहास-
ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 111 बरामद मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को किए गए सुपुर्द
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के निर्देशन में राँची पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान 2.0’ के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
अभियान के तहत राँची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम/चोरी हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन की बरामदगी में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा समन्वित रूप से तकनीकी विश्लेषण एवं अनुसंधान किया गया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन के वर्तमान उपयोगकर्ताओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को वापस करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.08.2026 को नवीन पुलिस केंद्र, राँची में मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची महोदय द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर नागरिकों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के अतिरिक्त Mobile Recovery Cell, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी/कर्मी एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे |
दिनांक 11.08.2026 को सुबह करीब 06:00 AM से 07:30 AM बजे के बीच वादी योगेन्द्र साव, पिता स्व० छेदी साव, पता – सरना कॉलोनी गली नं0-4, चिरौंदी राँची का स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल नं0- JH01EJ-1788 को लालपुर थाना अन्तर्गत राँची कॉलेज आदिवासी ग्राऊण्ड के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में लालपुर थाना काण्ड संख्या-181/26 दिनांक – 11.08.2026 धारा-305 (b) BNS-2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर राँची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के द्वारा मोटरसाईकिल / स्कूटी चोरी से संबंधित काण्डों के उदभेदन । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा दिनांक 23.08.2026 को पानी टंकी ग्राउण्ड मोराबादी के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जो संभावतः मोटरसाईकिल चोरी की फिराक में था। उक्त व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम – गणेश दास, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता – बिरेन्द्र नाथ दास उर्फ बिरेन्द्र दास, पता नीचे टोली (गोस्वामी टोली) तमाड़, थाना तमाड़, जिला राँची बताया तथा कड़ाई से पुछताछ करने पर उन्होने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी के उदेश्य से ही वह यहाँ आया तथा पूर्व में भी कई मोटरसाईकिल को चोरी कर तमाड़ के ग्रामीण इलाके में बेच दिया है। छापामारी दल द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 03 (तीन) चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है तथा एक सहयोगी बुधेश्वर मुण्डा, पिता गुरुआ मुण्डा, ग्राम रायडीह नीचे बस्ती, थाना – तमाड़, जिला राँची को भी गिरफ्तार किया गया है। गणेश दास का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है तथा पूर्व में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम – पता :-
(1)- गणेश दास, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता बिरेन्द्र नाथ दास उर्फ बिरेन्द्र दास, पता नीचे टोली (गोस्वामी टोली) तमाड़, थाना – तमाड़, जिला – राँची।
(2) – बुधेश्वर मुण्डा, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता गुरुआ मुण्डा, ग्राम रायडीह नीचे बस्ती, थाना तमाड़, जिला राँची।
अपराधिक इतिहास –
गणेश दास के विरूद्ध गम्हरिया थाना काण्ड सं0-30/26 दि0-29.05.26 धारा 303 (2)/317 (2) BNS-23 दर्ज पाया गया है।
बरामद सामानों की विवरणी :-
(1)- एक ग्रे ब्लैक रंग का HERO HONDA GLAMOUR CDRS मोटरसाईकिल जिसका नि0सं0- BR02U4399 एवं चेचिस नं0-
MBLJA06ADDGD02502
(2)- एक मेट ब्लू काला रंग का GLAMOUR (HE) मोटरसाईकिल जिसका नि० सं०- JH24E4470 एवं चेचिस नं0-
MBLJAW102KGE44982
(3)- एक लाल काला रंग का SPLENDOR + SELF DRUM CAST मोटरसाईकिल जिसका नि0सं0- JH01EJ1788 एवं चेचिस नं0-
MBLHAW116MHC22868
(4)- एक OPPO CPH1909 मोबाईल काले रंग का।
(5)- एक मास्टर की (चाभी) जिसके एक तरफ SLD लिखा हुआ तथा दूसरी ओर HERO HONDA लिखा हुआ।
(6)- एक मास्टर की (चाभी) जिसके एक तरफ HERO लिखा हुआ तथा दूसरी तरफ H का लोगो।
तैयारियां पूरी, गेरुआ वस्त्र में कांवड़ लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे बच्चे
नक्षत्र वन तालाब से जल लेकर महाकाल बाबा का करेंगे जलाभिषेक, बच्चों और अभिभावकों में दिखा उत्साह
रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में 23 अगस्त 2026, रविवार सुबह 8 बजे को आयोजित होने वाली भव्य बाल कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महासमिति की ओर से शुक्रवार, शनिवार को बाल कांवड़ियों के बीच गेरुआ वस्त्र एवं कांवड़ का वितरण किया गया। महासमिति के अनुसार, रविवार की सुबह 8 बजे से बाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। सभी बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर हाथों में कांवड़ लेकर नक्षत्र वन तालाब से पवित्र जल उठाएंगे और पैदल यात्रा करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। वहां भगवान महाकाल बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। बाल कांवड़ यात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए महासमिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा में बच्चों के लिए बाल शिव रथ, जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, ताशा एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महासमिति का प्रयास है कि बच्चों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिले। शनिवार को आयोजित कांवड़ एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। बच्चों को गेरुआ वस्त्र एवं कांवड़ प्रदान किया गया। कांवड़ प्राप्त करते समय बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं अभिभावकों ने भी आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने बच्चों को इस धार्मिक यात्रा में शामिल कराने के प्रति उत्साहित नजर आए। महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष यात्रा को पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल कराएं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना है। बच्चों के मन में भगवान शिव के प्रति आस्था और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो, इसी उद्देश्य से महासमिति द्वारा लगातार इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों और उनके परिजनों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे इस वर्ष की बाल कांवड़ यात्रा के ऐतिहासिक एवं सफल होने की उम्मीद है।
कांवड़ एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, स्वप्ना चटर्जी, मुरारी मंगल, हर्ष कुमार, समीक्षा शर्मा, भोलू सिंह, अमन सिंह सहित महासमिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। महासमिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अपील की है कि बाल कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाएं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। जानकारी देने वाले: बादल सिंह प्रवक्ता, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर मो.: 9334347352
वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची दिनांक-17.08.2026
दिनांक-16.08.2026 को वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना दी गई कि बिहार की तरफ से एक महिला अपने साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर आ रही है, जो बस से जुमार पुल बस स्टैण्ड के पास उतर कर रॉची शहर की ओर जाने वाली है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी दल के साथ जुमार पुल बस स्टैण्ड के पास पहुँच कर इंतजार करने लगे। उसी बीच समय दोपहर करीब 15:10 बजे दखे कि जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में अकेले बैठी थी जो पुलिस को अपनी ओर आते देख वो घबराकर ऑटो से उतर कर भागने का प्रयास करने लगी। भागने के क्रम में छापामारी दल में शामिल महिला चौकीदार के सहयोग से उक्त महिला को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम म उक्त महिला अपना नाम-पता मुन्नी देवी, उम्र करीब 43 वर्ष, पति बाबला राम, पता देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, थाना सदर, जिला रॉची बताई। तत्पश्चात् पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची की उपस्थिति में महिला चौकीदार के सहयोग से पकड़ाई महिला मुन्नी देवी का विधिवत् तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में मुन्नी देवी के हैण्ड बैग में छुपाकर रखे प्लास्टिक के एक पाउच में मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर), एक आई-टेल कंपनी का काला रंग का की पैड मोबाईल फोन एवं नगद 20,000/- (बीस हजार) रूपये बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। पुछताछ करने पर पकड़ाई महिला मुन्नी देवी ने रॉची जिला अन्तर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) खरीद-बिक्री किये जाने की बात बताया। जिसके पश्चात सदर (मेसरा) थाना कांड सं0-384/26, दि0-16.08.2026, धारा-21 (बी)/22 (बी) /23/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है।
बरामदगी :-
प्राथमिकी अभियुक्त मुन्नी देवी के काला रंग के पर्स से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) प्लास्टिक सहित कुल वजन-89.32 ग्राम, जिसका अनुमानित बाजार मुल्य करीब पाँच लाख रूपये है।
एक आई-टेल कंपनी का काला रंग का की पैड मोबाईल, जिसमें जिओ कंपनी का सीम सं0-8002074381 लगा हुआ, जिसका IMEI No- 1. 357843329162681 एवं 2. 357843329162699
नगद 500/- रू0 का 06 नोट 3,000/-रू0, 200/- रू0 का 35 नोट 7,000/-रू0, 100/- रू० का 100 नोट=10,000/-रू0 कुल-20,000/- (बीस हजार) रूपये
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
मुन्नी देवी, पति बाबला राम, पता देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, थाना सदर, जिला रॉची।
विवरणीः- दिनांक 05.08.2026 को कांड के वादिनी के द्वारा दलादली टी०ओ०पी को सूचित किया गया कि दलादली रिंग रोड में मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इनके गले से चैन छिनतई की घटना की गई है। दलादली टी०ओ०पी० प्रभारी के द्वारा तत्काल इसकी सूचना निकटवर्ती थाना में देकर वाहन चेकिंग करने हेतु अनुरोध किया।
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में श्री अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास एवं अन्य स्थानों पर लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन पूर्व के अपराधकर्मियों से संबंध में गुप्त सूचना एवं तकनिकी सहयोग से कई जगह छापेमारी की गई जिसमें चैन छिनतई की घटना करने वाले एक गिरोह को राँची पुलिस के द्वारा धर दबोचा गया। इस गिरोह के द्वारा राँची के कई स्थानों में चैन छिनतई एवं वाहन चोरी की घटना में शामिल होने के बात को स्वीकार किया तथा अपराधकर्मियों के पास से पुलिस ने छिने हुए चैन के छोटे-छोटे टुकड़े एवं चोरी के मोटरसाईकिल बरामद किए हैं साथ ही जिस दुकानदार के पास इनलोगों के द्वारा उक्त छिना हुआ सोने का चैन बेचा जाता था उस दुकानदार को भी छापामारी दल ने धर दबोचा है एवं उसके पास से भी गलाए हुए सोने से बनाए हुए आभूषण व पैसे बरामद किए गए हैं। पुछताछ के क्रम में अपराधकर्मियों के द्वारा राँची में 15 से ज्यादा भिन्न-भिन्न स्थानों पर चैन छिनतई एवं मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई गई है एवं इस तरह की घटना में पहले भी जेल जा चुके हैं।