Google search engine
Home Blog Page 3

रांची दलादली टी०ओ०पी० (नगड़ी थाना) अन्तर्गत सपारोम से तीन लाख फिरौती के लिए अगवा की गई 05 वर्षीय किशोरी बरामद

0

वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, राँची।

दलादली टी०ओ०पी० (नगड़ी थाना) अन्तर्गत सपारोम से तीन लाख फिरौती के लिए अगवा की गई 05 वर्षीय किशोरी का राँची पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर की गई सकुशल बरामदगी

प्रसंगः- नगड़ी थाना कांड सं0- 120/26 दिनांक- 16.07.2026 धारा 137 (2)/140 (2) बी०एन०एस०।

दिनांक- 16.07.2026 को दलादली टी०ओ०पी० (नगड़ी थाना) क्षेत्र अन्तर्गत सपारोम से फिरौती के लिए एक 05 वर्षीय किशोरी की अगवा करने की घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुआ, इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को अवगत कराते हुए उक्त प्राथमिकी दर्ज किया गया।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में श्री अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक, मु० द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी शाखा राँची के सहयोग से गया जी (बिहार) में गया जी पुलिस के साथ तीस से अधिक जगहों पर छापामारी की गई तथा पुलिस को घटना के सूचना मिलने के 12 घण्टा के अन्दर गया जी जंक्शन के पास स्थित एक होटल से बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए इस कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया। पुछ-ताछ में यह बात सामने आई कि अभियुक्त रमेश कुमार मिश्रा वादिनी के घर के पास किराये के मकान में रहता था तथा पैसों के लिए वादिनी की 05 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर गया जी (बिहार) ले गया एवं 300000 /- रू० का फिरौती का मांग करने लगा तथा फिरौती का राशि नहीं देने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने लगा। इस घटना में इसके दो सहयोगी सचिन कुमार एवं मोनु कुमार ने बच्ची को छिपाने तथा फिरौती की राशि को प्राप्त करने की कोशिश में उसका सहयोग किया। अभियुक्तों के द्वारा वादिनी की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर वादिनी से दो अलग-अलग नम्बरों में 5000/- रू0 की राशी ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त किया गया। अपहृत बच्ची सकुशल है एवं अपनी माँ के पास जाकर काफी खुश है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम पता :-

  1. रमेश कुमार मिश्रा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता देवेन्द्र मिश्रा, पता दिग्गी कोंच, गया (बिहार)
  2. सचिन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता रजनीश पाठक, ग्राम खजुरी, थाना- कोन्च, जिला गया जी (बिहार)
  3. मोनु कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता सत्येन्द्र प्रसाद, ग्राम+पो0+थाना मखदमपुर, जिला- जहानाबाद (बिहार)

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

  1. तीन मोबाईल

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी / कर्मी :-

  1. श्री अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक महोदय (मु0-02), राँची ।
  2. पु०अ०नि० सत्य प्रकाश उपाध्याय प्रभारी, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
  3. पु०अ०नि० संदीप राज, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
  4. स०अ०नि० शिवलाल मुर्मु, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
  5. म0आ0-1543 मेरी जयंती तिर्की, दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना राँची ।
  6. आ0/2014 पंकज कुमार चौधरी, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
  7. ह0 424 जुनुल सुरीन, आ0- 1854 विरेन्द्र सिंह, आ0-1242 समसोन संगा, आ0-858 क्रिस्टेफर डुंगडुंग, आ0- 2252 सुरज तिग्गा तकनिकी शाखा, राँची एवं सशस्त्र बल राँची ।

रांची थार गाड़ी द्वारा थाना के चालक को धक्का देकर भागने के मामले में थार जब्त (पूरा पढ़े)

0

कल दिनांक 14 July 2026 लगभग 11:30 बजे दिन में मोराबादी प्राइम पार्क के पास एक काला थार(Thar) जिसमें कंप्लीट ब्लैक फिल्म लगा हुआ था , विंडशील्ड टूटा हुआ, पीछे नंबर को मिट्टी लगा कर छुप्पाया हुआ था , जो संदिग्द प्रतीत हुआ तथा उसको जैसे ही पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा रोक कर चेक करने का प्रयास किया गया तो थार चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी भगाते पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को गिरा दिया जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई है एवं सर पर पांच स्टिच लगा। लेकिन वह खतरे से बाहर है गाड़ी का नंबर डिटेक्ट कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है।
अभियुक्त का नाम:
Vishram Oraon
Age: 38 years
Resident of Bariatu,Ranchi

उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा रुकवाए जाने पर पुलिस का सहयोग करें क्यूंकि आम जनता की सुरक्षा हेतु तथा अपराध नियंत्रण हेतु जांच अभियान रांची पुलिस द्वारा चलाया जाता है #newsranchi #ranchi #jharkhand #thar #police

रांची भारी मात्रा में ब्राउन शुगर पकड़ा गया चार लोग गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को प्राप्त सूचना के आधार पर डोरण्डा थाना अन्तर्गत धोबी मोहल्ला खटाल में नशा खोरीच एवं नशे का व्यपार होने की सूचना के आलोक में अन्तर्गत 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय नगर रॉची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी किया गया। छापामारी दल के द्वारा कुसई जतरा मैदान एवं साकेत नगर हिनू से (1) महेश कुमार (2) नरेश कुमार (3) दीपक भुईयां एवं (4) संदीप कुमार दांगी को कुल 1444 पुड़िया ब्राउन सुगर, वजन (159. 03 ग्राम) ब्राउन सुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. दीपक भुईयां (उम्र 32 वर्ष), पिता मुशी राम पता फॉरेस्अ कॉलोनी डोरण्डा, थाना डोरण्डा जिला राँची, स्थायी पता ग्राम+पो०-केपलो थाना सरिया जिला गिरिडीह।
  2. नरेश कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता मोहन साव पता नोपाल हाउस पी०एच०डी० कॉलोनी, थाना डोरण्डा जिला रॉची।
  3. महेश कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता मोहन साव पता नोपाल हाउस पी०एच०डी० कॉलोनी, थाना डोरण्डा जिला रॉची।
  4. संदीप कुमार दांगी (उम्र 37 वर्ष) पिता चतलाल दांगी पता केदारनाथ के मकान में किरायेदार साकेत नगर, थाना डोरण्डा जिला रॉची, स्थायी पता ग्राम शहरग्राम थाना ईटखोरी जिला चतरा ।

बरामद सामान

  1. कुल 1444 पुड़िया ब्राउन सुगर, वजन (159.03 ग्राम) ब्राउन सुगर
  2. नगद 58,100 रूपया
  3. मोबाईल 03 पीस

तमाड़ थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले, ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

0

तमाड़ थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले, ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

प्रसंगः- तमाड़ थाना कांड सं0-41/26, दिनांक-10.07.2026, धारा-21 (b)/22/29 NDPS Act.

दिनांक 09.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तमाड़ थाना क्षेत्र अन्र्तगत बंगाली टोला तमाड़, थाना-तमाड, जिला-रॉची में तस्कर के द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।

उक्त आसूचना की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू राँची के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में बंगाली टोला, तमाड़ स्थित राजा शिव दत्ता मलिक उर्फ राजा के घर के पास पहुँचे। घर के अंदर से एक व्यक्ति निकल रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा संदेह होने पर सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया, भाग रहे व्यक्ति का नाम पुछने पर उसके द्वारा अपना नाम आशिफ खान बताया, पुलिस बल के द्वारा NDPS की धारा-50 के तहत उसकी तलाशी लेने पर उसके पास करीब-03 ग्राम, ब्राउन शुगर पाया गया। इस संबंध में उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह बताया कि वह राजा शिवदत्त मलिक से खरीदा है। तत्पश्चात् राजा शिवदत्त मलिक और उसके घर की विधिवत तलाशी लिया गया, तलाशी के क्रम में राजा शिवदत्त मलिक के घर से (1.) ब्राउन शुगर करीब 12 ग्राम, (2.) वजन मशीन-02 पीस, (3.) ACE कम्पनी का की पैड मोबाईल, (4.) नगद-1,70, 000/- पाया गया। उक्त ब्राउन शुगर के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। तत्पश्चात् दोनों अभियुक्तों के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया l

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

(1.) राजा शिव दत्ता मलिक, उम्र 29 वर्ष, पिता स्व० धीरज मलिक, सा० बंगाली टोला, तमाड़, थाना तमाड़, जिला राँची।

(2.) आशिफ खान, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता आयुब खान, पता मुस्लीम बस्ती, हटिया, थाना जगरनाथपुर, जिला – राँची, वर्तमान पता अपने ससुराल, पावर हाउस बुण्डू, थाना बुण्डू, जिला राँची।

जप्त सामानों की विवरणीः-

(1.) ब्राउन शुगर 15 ग्राम,

(3.) मोबाईल-

(2.) वजन मशीन – 02 पीस,

(4.) नगद 1,70, 000/-

छापामारी दल के सदस्यः-

  1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू, राँची।
  2. पु०अ०नि० दुलाल कुमार महतो थाना प्रभारी, तमाड़ थाना, राँची।
  3. तमाड़ थाना के सशस्त्र बल ।

दशमफ़ाल मामले में रांची पुलिस ने क्या कहा (पूरा पढ़े)

0
Screenshot

दिनांक 07/07/26 को समय करीब 12.39 बजे डायल 112 के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की राँची टाटा NH-33 रोड पर काले रंग के स्कार्पियो गाड़ी से एक डिजायर गाड़ी का पीछा किया जा रहा है। इस संबंध में थाना के गस्ती बल एवं मोटरसाईकिल दस्ता के द्वारा शिकायतकर्ता के मोबाईल नं0-9334पर संपर्क करते हुए सुचना प्राप्ती के 06 मिनट के अंदर मोटरसाईकिल दस्ता एवं 10 मिनट के अंदर गस्ती बल एवं थाना प्रभारी दशमफॉल घटनास्थल पर पहुँच कर घटना के संबंध में जानकारी लिया गया तो डिजायर वाहन में बैठे हुए चालक रणवीर के द्वारा बताया गया कि बुण्डू सूर्य मंदिर से निकलने के दौरान मेरी गाड़ी काले रंग के स्कार्पियो से सट गयी थी जिस कारण वहां हल्का वाद-विवाद हुआ था। उसके पश्चात मैं वहाँ से अपनी गाड़ी को लेकर निकल गया। मेरी गाड़ी में s प्रसाद, नीलु और प्रिति सभी जमशेदपुर के रहने वाले बैठे हुए थे, फिर दशमफॉल थाना अंतर्गत तैमारा मोड़ के पास स्कार्पियो वाहन के द्वारा हमारे गाड़ी को पीछा करते हुए साईड रुकवाकर मेरे गाड़ी का आगे का शिशा एवं आगे के दरवाजा का शिशा तोड़ दिया गया।

उक्त घटना में पीड़ित को मोटरसाईकिल दस्ता, गस्ती दल एवं थाना प्रभारी दशमफॉल के साथ दशमफॉल थाना लाया गया। उक्त धटना में संलिप्त स्कार्पियो वाहन चला रहे चालक राजकुमार महतो उम्र 19 वर्ष पिता- गुनोधर महतो 2. जोएब रजा, उम्र 18 वर्ष पिता- अफताब आलम खान, दोनों का पता- आदर्शनगर कुम्हार टोली, थाना-बुण्डू जिला- राँची को थाना बुलाया गया एवं घटना के संबंध में पूछताछ की गयी।

प्रारंभिक जाँच के दौरान दोनों पक्षों के द्वारा अपनी अपनी बात रखी गयी तथा आपसी सहमति से लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया गया एवं बताया गया कि प्रथम पक्ष (महिला पक्ष) के द्वारा किसी प्रकार का कोई कानूनी करवाई नहीं करना चाहते हैं। प्रथम पक्ष (महिला पक्ष) से प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु लिखित आवेदन देने हेतु दशमफॉल थाना प्रभारी एवं अन्य थाना पदाधिकारी द्वारा बार बार अनुरोध किया गया लेकिन महिला पक्ष द्वारा बताया गया की उक्त लड़के अभी कम उम्र के हैं जिसके विरुद्ध हम किसी प्रकार का कोई कानूनी कारवाई नहीं करना चाहते हैं क्योंकि इससे इनका भविष्य खराब हो जाएगा एवं महिला के द्वारा बताया गया कि मैं एक प्रतिष्ठित आर्टिस्ट हूँ इस तरह के काम से मेरा भी नाम खराब हो जाएगा एवं महिला पक्ष के द्वारा कहा गया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए हमें बाध्य नहीं किया जा सकता है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि घटना से संबंधित जो विडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है उस समय प्रथम पक्ष के द्वारा पुलिस को कारवाई करने हेतु लिखित आवेदन नहीं दिया गया तथा दोनो पक्ष द्वारा आपस मे समझौता कर मामले का निपटारा किया गया।

ड्रग्स पैडलर को रांची पुलिस ने पकड़ा

0

प्रेस विज्ञप्ति

रांची, दिनांक 06.07.2026

दिनांक 06.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में धुर्वा थाना प्रभारी, विधानसभा थाना प्रभारी एवं जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को सम्मिलित कर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 06.07.2026 को धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड में छापामारी के दौरान एक ब्राउन शुगर पैडलर बंटी कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता–रामनारायण शाह, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया (कुल वजन 2.33 ग्राम) बरामद की गई।

इस संबंध में धुर्वा थाना कांड सं. 152/2026, दिनांक 06.07.2026, के तहत धारा 21(a)/22(b)/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है।

रांची पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

आपराधिक इतिहास
1 धुर्वा थाना कांड स 149/16 दिनांक 30/08/2016 धारा 395/411 IPC
2.नागड़ी थाना कांड स 158/18 दिनांक 30/10/18 धारा 399/402 IPC एंव धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट
3.जगन्नाथपुर थाना कांड स 320/22 दिनांक 21/08/22 धारा 25(1A)/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट

दशमफॉल थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती हत्याकांड का खुलाशा (पूरा देखे )

0

दशमफॉल थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती हत्याकांड का सफल उद्भदन

दिनांक-23.06.26 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक अज्ञात युवती का शव मिला है जिसके संबंध में दशमफॉल थाना कांड संख्या 06/2026 दिनांक-23.06.26, धारा-103 (1)/238/3(5) B.N.S. दर्ज किया गया।

उक्त कांड में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तारी करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू, राँची के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल को शामिल करते हुए एक छापामारी टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, गुप्त सूचना संकलन एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उभेदन किया गया।

अनुसंधान के क्रम में मृतका की पहचान हिस्सी कुमारी, उम्र लगभग 18 वर्ष, पिता, ग्राम-बरिगड़ा, थाना अड़की, जिला खूंटी के रूप में की गई। अनुसंधान के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त चेतन मुंडा, उम्र 18 वर्ष, पिता लाल सिंह मुंडा, ग्राम चापुदडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी की पहचान कर दिनांक-04.07.26 को गिरफ्तार किया गया।

अनुसंधान में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग से उत्पन्न आपसी ईर्ष्या था। अभियुक्त ने मृतका को किसी अन्य युवक के साथ देखने के बाद ईर्ष्यावश उसकी हत्या दुपट्टा से गला घोटकर कर दिया। हत्या के उपरांत अभियुक्त द्वारा मृतका का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा कांड के अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम / पता :-

  1. चेतन मुंडा, उम्र 18 वर्ष, पिता लाल सिंह मुंडा, ग्राम चापुदडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी

बरामद एवं जप्त सामानों का विवरण:-

  1. मृतिका हिस्सी कुमारी का मोबाइल जिसमें जिओ कंपनी का सिम लगा हुआ।
  2. अभियुक्त चेतन मुंडा का मोबाइल ।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी / पदाधिकारीः-

  1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बुंडू रांची।
  2. थाना प्रभारी कुंदन कुमार दशमफॉल थाना, राँची।
  3. पु०अ० नि० अनिल मोहली दशमफॉल थाना, राँची ॥
  4. स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार तकनिकी शाखा, राँची।
  5. आरक्षी 1854 विरेन्द्र सिंह तकनिकी शाखा, राँची।
  6. दशमफॉल थाना के सशस्त्र बल ।

राँची नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध हथियार एवं गोली के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार

0


नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध हथियार एवं गोली के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार

नामकुम थाना कांड संख्या-171/26 दिनांक-28.06.26 धारा-25(1-B)a/26/35 Arms Act.

नामकुम थाना कांड संख्या-152/26, दिनांक- 10.06.26, धारा-109/3(5) BNS & 27 Arms Act.

वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दि0-28.06.26 को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र अर्न्तगत कुटियातु के पास स्थित 89-आर्मी ग्राउन्ड के पास कुछ अपराधकर्मी बैठकर अड्‌डे बाजी कर रहे है तथा किसी गंभीर घटना को कारित करने का योजना बना रहे है।

उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देषन व पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में थाना प्रभारी, नामकुम एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी, सषस्त्र बल एवं गश्ती दल को शामिल करते हुए एक छापामारी हेतु टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में ज्योहीं छापामारी दल कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउन्ड पहुँची तो देखा गया कि 02 व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अलग-अलग दिशा में दौड़कर भागने लगे। पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी की गई तथा खदेड़कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया, परंतु दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़ाये से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा, उम्र 26 वर्ष, पिता-स्व० शेख शाहिन कादिर, पता-गढ़ाटोली, गौसनगर, थाना-सदर, जिला-रांची वर्तमान पता-मिल्लत कॉलोनी, बिशप स्कूल के पीछे, थाना-लोअर बाजार, जिला-रांची बतलाया। अग्रतर पुछताछ करने पर उसने अपने सहयोगी का भी परिचय पुलिस बल को बतलाया। छापामारी दल द्वारा पकड़ाये व्यक्ति की विधिवत बदन तलाशी लिये जाने पर उसके कमर में खोसा हुआ 01 लोड्डे देशी कट्टा बरामद हुआ एवं पहने हुए पैंट के जैब से एक जिन्दा गोली एवं Vivo Company का एक एन्ड्रॉयड मोबाईल बरामद हुआ, जिसे घटनास्थल पर सीलबंद करते हुए विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रतर पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि वह आर्म्स एक्ट, चोरी जैसे कांडों में संलिप्त आदतन अपराधी है तथा पूर्व में कई कांडों में अपने अपराधिक सहयोगी के साथ आरोप-पत्रित रहा है। साथ ही इसके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह बतलाया गया है कि दिनांक-10.06. 26 को संध्या में नामकुम थानार्न्तगत सामलौंग स्थित अराफात अपॉर्टमेन्ट के पास पूर्व के आपसी रंजिश में मो० शमसेर आलम, पिता-सउद आलम, गली नं0-09, मौलाना आजाद बस्ती, नामकुम को गोली मारकर जख्मी कर दिया था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था, जिस संबंध में इसके एवं अन्य सहयोगियों के विरूद्ध नामकुम थाना में कांड दर्ज किया जा चुका है। पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अपराधकर्मी मो० खालिद के द्वारा शमसेर एवं उसके पिता सउद आलम के साथ पूर्व के जमीनी विवाद एवं उसके परिमाणस्वरूप घटित मारपीट की घटना का बदला लेने के उद्देश्य से दिनांक-10.06.26 को मो० शमसेर को लक्षित करते हुए गोलीबारी की घटना कारित की गई थी। आज छापामारी के क्रम में फिरार अपराधकर्मी के गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास भी ज्ञात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-10.06.26 को सामलौंग में नामकुम में मो० शमसेर पर हुई गोली बारी की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. सद्दाम उर्फ टीपु, पिता- स्व० मो० समसु, गली नं0-05, कोल सर्वे, मौलाना आजाद कॉलानी, थाना-नामकुम एवं 2. मो० ईरशाद आलम पिता-मो० सिराज अंसारी, गली-11, मौलाना आजाद कॉलानी, थाना-नामकुम, जिला-रांची को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

  1. मो० खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा, उम्र-26 वर्ष, पिता-स्व० शेख शाहिन कादिर, पता-गढ़ाटोली, गौसनगर, थाना-सदर, जिला-रांची वर्तमान पता-मिल्लत कॉलोनी, बिशप स्कूल के पीछे, थाना-लोअर बाजार, जिला-रांची

गिरफ्तार अपराधकर्मी मो० खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा का अपराधिक इतिहास :-

  1. लोअर बाजार थाना कांड संख्या-364/22, दिनांक-16.12.22, धारा 25 (1-B)aArms Act.
  2. डेली मॉर्केट थाना कांड संख्या-04/24, दिनांक-08.02.24, धारा-25(1-B)aArms Act.
  3. नामकुम थाना कांड संख्या-152/26, दिनांक–10.06.26, धारा-109/3(5) BNS & 27 Arms Act.

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

  1. देशी कट्टा- 01,
  2. जिन्दा गोली-02
  3. एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन- 01 अदद्,

छापामारी दल के सदस्यः-

  1. श्री रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी, नामकुम थाना, रॉची,
  2. पु०अ०नि० जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, रॉची.
  3. पु०अ०नि० सुनील कुमार गोन्ड, नामकुम थाना, राँची,
  4. पु०अ०नि०, सोनू कुमार दास, नामकुम थाना, रांची,
  5. नामकुम थाना के सशस्त्र बल।

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए चोरी कांड का खुलासा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (पूरा देखे)

0

दिनांक:- 23.06.2026 के अपराहन विजय प्रजापति उम्र करीब 66 वर्ष, पिता स्व० सुखीलाल प्रजापति पता कुम्हार टोली, चुन्ना भट्टा चौक, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची थाना आये तथा एक लिखित आवेदन दिये जिसमे उल्लेख किया गया है कि दिनांक 20.06.2026 की रात्री किसी अज्ञात चोर के द्वारा घर में घुसकर गहने, नगदी एवं अन्य समानो की चोरी कर ली गयी है। तत्पश्चात वादी विजय प्रजापति के आवेदन पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-218/26, 23.06.2026, धारा-331 (2)/305 (a) बी०एन०एस० के अतर्गत कांड दर्ज की गयी। कांड के त्वरित उद्दभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित अनुसंधान एव अग्रतर कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०पी० फुटेज का अवलोकन कर काड के अप्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता नुनु प्रसाद सिंह, सा०- रामनगर दियारा, सतराबिधा, थाना अठमलगोला, जिला पटना, बिहार वर्तमान सिंह जी के मकान मे किरायेदार, चुन्ना भठ्ठा चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को दिनांक 25.06.2026 की रात्री घर से गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर रवि कुमार चौरसिया, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता सुबेदार प्रसाद चौरसिया, पता किशोरगंज रोड नं0-03, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को भी उसके घर से गिरफ्तार कर दिनांक 26.06.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उपरोक्त दोनो अप्राथमिकी अभियुक्तों के पास से विधिवत काडं मे

चोरी गये समानो को बरामद कर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

  1. रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता नुनु प्रसाद सिंह, सा०- रामनगर दियारा, सतराबिधा, थाना अठमलगोला, जिला पटना, बिहार वर्तमान सिंह जी के मकान में किरायेदार, चुन्ना भठ्ठा चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची
  2. रवि कुमार चौरसिया, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता सुबेदार प्रसाद चौरसिया, पता किशोरगंज रोड नं0-03, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची

काड में बरामद सामानों की सूची

1) स्मार्टफोन मोबाईल 02 पीस

2) कुल 76 डॉलर एवं 170 रुपया नगद

3) चाँदी का सिक्का 04 पीस,

(5) चांदी का सिकड़ी दो पीस

6) चांदी का छड़ एक जोड़ा

7) चांदी का कमर खोसनी एक पीस,

8) चांदी का पायल दो जोड़ा

9) चांदी का दुर्गा जी का लॉकेट एक पीस

10) चांदी का मठिया एक पीस

11) चांदी का बिछिया 03 जोड़ा,

12) रोल गोल्ड का चैन एक पीस

13) रोल गोल्ड का नेकलेस 02 पीस,

14) रोल गोल्ड का कान का झुमका 04 पीस (दो जोड़ा).

15) सोना का टुकड़ा कुल वजन 1.94 ग्राम

अपराधिक इतिहासः- रोहित कुमार सिंह उर्फ गजनी

1.

आरपीएफ हटिया द्वारा मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद

0

आरपीएफ हटिया द्वारा मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद

दिनांक 22.06.2026 को ऑपरेशन “रेल यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा सघन जांच, निगरानी एवं अपराध निरोधक अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान फैयूम मंसूरी (21 वर्ष), निवासी कांटाटोली, रांची के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक इंफिनिक्स मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके संबंध में वह कोई संतोषजनक जानकारी या स्वामित्व प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी बीच ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस की यात्री शंकरी कुमारी ने अपना मोबाइल चोरी होने की सूचना दी। जांच एवं सत्यापन के उपरांत बरामद मोबाइल को यात्री द्वारा अपना मोबाइल पहचान लिया गया तथा मोबाइल का स्वामित्व पुष्टि की गई। पूछताछ में आरोपी ने भीड़ का लाभ उठाकर मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइल को विधिवत जब्त कर आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। सफल कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक रीता कुमारी ने किया। उनके साथ आरपीएफ स्टाफ गौरव सिंह, ओम प्रकाश एवं सोनू कुमार ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया।