दिनांक 11.08.2026 को सुबह करीब 06:00 AM से 07:30 AM बजे के बीच वादी योगेन्द्र साव, पिता स्व० छेदी साव, पता – सरना कॉलोनी गली नं0-4, चिरौंदी राँची का स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल नं0- JH01EJ-1788 को लालपुर थाना अन्तर्गत राँची कॉलेज आदिवासी ग्राऊण्ड के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में लालपुर थाना काण्ड संख्या-181/26 दिनांक – 11.08.2026 धारा-305 (b) BNS-2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर राँची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के द्वारा मोटरसाईकिल / स्कूटी चोरी से संबंधित काण्डों के उदभेदन । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा दिनांक 23.08.2026 को पानी टंकी ग्राउण्ड मोराबादी के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जो संभावतः मोटरसाईकिल चोरी की फिराक में था। उक्त व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम – गणेश दास, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता – बिरेन्द्र नाथ दास उर्फ बिरेन्द्र दास, पता नीचे टोली (गोस्वामी टोली) तमाड़, थाना तमाड़, जिला राँची बताया तथा कड़ाई से पुछताछ करने पर उन्होने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी के उदेश्य से ही वह यहाँ आया तथा पूर्व में भी कई मोटरसाईकिल को चोरी कर तमाड़ के ग्रामीण इलाके में बेच दिया है। छापामारी दल द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 03 (तीन) चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है तथा एक सहयोगी बुधेश्वर मुण्डा, पिता गुरुआ मुण्डा, ग्राम रायडीह नीचे बस्ती, थाना – तमाड़, जिला राँची को भी गिरफ्तार किया गया है। गणेश दास का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है तथा पूर्व में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम – पता :-
(1)- गणेश दास, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता बिरेन्द्र नाथ दास उर्फ बिरेन्द्र दास, पता नीचे टोली (गोस्वामी टोली) तमाड़, थाना – तमाड़, जिला – राँची।
(2) – बुधेश्वर मुण्डा, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता गुरुआ मुण्डा, ग्राम रायडीह नीचे बस्ती, थाना तमाड़, जिला राँची।
अपराधिक इतिहास –
गणेश दास के विरूद्ध गम्हरिया थाना काण्ड सं0-30/26 दि0-29.05.26 धारा 303 (2)/317 (2) BNS-23 दर्ज पाया गया है।
बरामद सामानों की विवरणी :-
(1)- एक ग्रे ब्लैक रंग का HERO HONDA GLAMOUR CDRS मोटरसाईकिल जिसका नि0सं0- BR02U4399 एवं चेचिस नं0-
MBLJA06ADDGD02502
(2)- एक मेट ब्लू काला रंग का GLAMOUR (HE) मोटरसाईकिल जिसका नि० सं०- JH24E4470 एवं चेचिस नं0-
MBLJAW102KGE44982
(3)- एक लाल काला रंग का SPLENDOR + SELF DRUM CAST मोटरसाईकिल जिसका नि0सं0- JH01EJ1788 एवं चेचिस नं0-
MBLHAW116MHC22868
(4)- एक OPPO CPH1909 मोबाईल काले रंग का।
(5)- एक मास्टर की (चाभी) जिसके एक तरफ SLD लिखा हुआ तथा दूसरी ओर HERO HONDA लिखा हुआ।
(6)- एक मास्टर की (चाभी) जिसके एक तरफ HERO लिखा हुआ तथा दूसरी तरफ H का लोगो।
तैयारियां पूरी, गेरुआ वस्त्र में कांवड़ लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे बच्चे
नक्षत्र वन तालाब से जल लेकर महाकाल बाबा का करेंगे जलाभिषेक, बच्चों और अभिभावकों में दिखा उत्साह
रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में 23 अगस्त 2026, रविवार सुबह 8 बजे को आयोजित होने वाली भव्य बाल कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महासमिति की ओर से शुक्रवार, शनिवार को बाल कांवड़ियों के बीच गेरुआ वस्त्र एवं कांवड़ का वितरण किया गया। महासमिति के अनुसार, रविवार की सुबह 8 बजे से बाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। सभी बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर हाथों में कांवड़ लेकर नक्षत्र वन तालाब से पवित्र जल उठाएंगे और पैदल यात्रा करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। वहां भगवान महाकाल बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। बाल कांवड़ यात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए महासमिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा में बच्चों के लिए बाल शिव रथ, जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, ताशा एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महासमिति का प्रयास है कि बच्चों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिले। शनिवार को आयोजित कांवड़ एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। बच्चों को गेरुआ वस्त्र एवं कांवड़ प्रदान किया गया। कांवड़ प्राप्त करते समय बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं अभिभावकों ने भी आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने बच्चों को इस धार्मिक यात्रा में शामिल कराने के प्रति उत्साहित नजर आए। महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष यात्रा को पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल कराएं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना है। बच्चों के मन में भगवान शिव के प्रति आस्था और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो, इसी उद्देश्य से महासमिति द्वारा लगातार इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों और उनके परिजनों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे इस वर्ष की बाल कांवड़ यात्रा के ऐतिहासिक एवं सफल होने की उम्मीद है।
कांवड़ एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, स्वप्ना चटर्जी, मुरारी मंगल, हर्ष कुमार, समीक्षा शर्मा, भोलू सिंह, अमन सिंह सहित महासमिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। महासमिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अपील की है कि बाल कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाएं और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। जानकारी देने वाले: बादल सिंह प्रवक्ता, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर मो.: 9334347352
वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची दिनांक-17.08.2026
दिनांक-16.08.2026 को वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना दी गई कि बिहार की तरफ से एक महिला अपने साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर आ रही है, जो बस से जुमार पुल बस स्टैण्ड के पास उतर कर रॉची शहर की ओर जाने वाली है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी दल के साथ जुमार पुल बस स्टैण्ड के पास पहुँच कर इंतजार करने लगे। उसी बीच समय दोपहर करीब 15:10 बजे दखे कि जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में अकेले बैठी थी जो पुलिस को अपनी ओर आते देख वो घबराकर ऑटो से उतर कर भागने का प्रयास करने लगी। भागने के क्रम में छापामारी दल में शामिल महिला चौकीदार के सहयोग से उक्त महिला को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम म उक्त महिला अपना नाम-पता मुन्नी देवी, उम्र करीब 43 वर्ष, पति बाबला राम, पता देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, थाना सदर, जिला रॉची बताई। तत्पश्चात् पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची की उपस्थिति में महिला चौकीदार के सहयोग से पकड़ाई महिला मुन्नी देवी का विधिवत् तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में मुन्नी देवी के हैण्ड बैग में छुपाकर रखे प्लास्टिक के एक पाउच में मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर), एक आई-टेल कंपनी का काला रंग का की पैड मोबाईल फोन एवं नगद 20,000/- (बीस हजार) रूपये बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। पुछताछ करने पर पकड़ाई महिला मुन्नी देवी ने रॉची जिला अन्तर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) खरीद-बिक्री किये जाने की बात बताया। जिसके पश्चात सदर (मेसरा) थाना कांड सं0-384/26, दि0-16.08.2026, धारा-21 (बी)/22 (बी) /23/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है।
बरामदगी :-
प्राथमिकी अभियुक्त मुन्नी देवी के काला रंग के पर्स से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) प्लास्टिक सहित कुल वजन-89.32 ग्राम, जिसका अनुमानित बाजार मुल्य करीब पाँच लाख रूपये है।
एक आई-टेल कंपनी का काला रंग का की पैड मोबाईल, जिसमें जिओ कंपनी का सीम सं0-8002074381 लगा हुआ, जिसका IMEI No- 1. 357843329162681 एवं 2. 357843329162699
नगद 500/- रू0 का 06 नोट 3,000/-रू0, 200/- रू0 का 35 नोट 7,000/-रू0, 100/- रू० का 100 नोट=10,000/-रू0 कुल-20,000/- (बीस हजार) रूपये
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
मुन्नी देवी, पति बाबला राम, पता देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, थाना सदर, जिला रॉची।
विवरणीः- दिनांक 05.08.2026 को कांड के वादिनी के द्वारा दलादली टी०ओ०पी को सूचित किया गया कि दलादली रिंग रोड में मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इनके गले से चैन छिनतई की घटना की गई है। दलादली टी०ओ०पी० प्रभारी के द्वारा तत्काल इसकी सूचना निकटवर्ती थाना में देकर वाहन चेकिंग करने हेतु अनुरोध किया।
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में श्री अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास एवं अन्य स्थानों पर लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन पूर्व के अपराधकर्मियों से संबंध में गुप्त सूचना एवं तकनिकी सहयोग से कई जगह छापेमारी की गई जिसमें चैन छिनतई की घटना करने वाले एक गिरोह को राँची पुलिस के द्वारा धर दबोचा गया। इस गिरोह के द्वारा राँची के कई स्थानों में चैन छिनतई एवं वाहन चोरी की घटना में शामिल होने के बात को स्वीकार किया तथा अपराधकर्मियों के पास से पुलिस ने छिने हुए चैन के छोटे-छोटे टुकड़े एवं चोरी के मोटरसाईकिल बरामद किए हैं साथ ही जिस दुकानदार के पास इनलोगों के द्वारा उक्त छिना हुआ सोने का चैन बेचा जाता था उस दुकानदार को भी छापामारी दल ने धर दबोचा है एवं उसके पास से भी गलाए हुए सोने से बनाए हुए आभूषण व पैसे बरामद किए गए हैं। पुछताछ के क्रम में अपराधकर्मियों के द्वारा राँची में 15 से ज्यादा भिन्न-भिन्न स्थानों पर चैन छिनतई एवं मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई गई है एवं इस तरह की घटना में पहले भी जेल जा चुके हैं।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति ने पहाड़ी मंदिर में पोस्टर लॉन्च कर शुरू किया जनसंपर्क अभियान
रांची, 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर द्वारा आगामी 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भव्य एवं विशाल बाल कांवड़ यात्रा की तैयारियों को गति देते हुए आज पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर यात्रा का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने बाल कांवड़ यात्रा में बच्चों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए संपर्क नंबर भी जारी किए। इच्छुक अभिभावक एवं श्रद्धालु 9431114482 तथा 9334347352 पर संपर्क कर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।
महासमिति की पूर्व आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नक्षत्र वन (लोक भवन के समीप) से प्रारंभ होकर रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी, जहां बाल कांवड़िए भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा में 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर अपने नन्हे कदमों से पैदल जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस वर्ष यात्रा को विशेष आकर्षण देने के लिए जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, डीजे, ताशा तथा विशेष रूप से सुसज्जित बाल शिव रथ की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन समिति का लक्ष्य इस वर्ष की यात्रा को अब तक की सबसे भव्य, अनुशासित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध यात्रा बनाना है।
महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था जागृत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे धर्म और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित कर सकें। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस यात्रा में शामिल कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश फैलाएं।
आज आयोजित पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार साहू, बादल सिंह, अरुण वर्मा, रिवाल्डो वर्मा, भोला सिंह, शुभाशीष चटर्जी, देवाशीष राय, हर्ष कुमार, बद्री सहित महासमिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने बाल कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार चलाने का संकल्प लिया।
जानकारी देने वाले : बादल सिंह प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर
सावन की पहली सोमवारी पर हिंदू जागृत मंच द्वारा पहाड़ी मंदिर में लगाया गया सेवा शिविर
आज दिनांक 3 अगस्त दिन सोमवार को सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर हिंदू जागृत मंच के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वारा पर सेवा शिविर लगाया गया शिविर में शिवभक्तों को निशुल्क दूध ,बेलपत्र ,भांग इत्यादि का वितरण किया गया सेवा शिविर के सफल आयोजन में शिविर हेतू नियुक्त प्रभारी अर्पित सिंह,सुरेंद्र यादव,अभिजीत मिश्रा,नितिन ओझा ,कपिल गोप,चन्दन सिंह,कन्हैया शाह,धनंजय चंद्रवंशी,गौतम बर्मन एवं अमित अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा मंच के संस्थापक सदस्य श्री सुजीत सिंह ने बताया कि मंच द्वारा लगातार 25 वर्षों से भी अधिक समय से सावन माह की प्रत्येक सोमवार को शिविर लगाया जा रहा है इस सावन भी चारों सोमवार को शिविर लगाकर मंच के सदस्य सेवा देंगे इस शिविर में सुजीत सिंह,निशांत यादव,चन्दन मिश्रा,रंजय वर्मा,सूरज पांडेय,सोनू भरद्वाज, ओमप्रकाश जी,अनीश केसरी,प्रदीप भगत,कन्हैया जायसवाल , विंदा वर्णवाल,वेद सिंह ,अरविंद गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची दिनांक-28.07.2026
दिनांक 09.07.26 को अरगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी निशित केसरी एवं अखिलेश पांडेय के घर मे चोरी की घटना हुई थी, जिस संबध में अरगोड़ा थाना कांड सं0-172/26, दिनांक-09/07/2026, धारा-331 (4)/305 (ए)/331 (6) भा०न्या०सं० के अंतर्गत दर्ज है। काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं घटना का उदभेदन करने हेतु एस.आई.टी. का गठन किया गया। गठित एस.आई.टी. के द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस कांड का उद्दभेदन करते हुए काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी को चिन्हित करते हुए घटना में प्रयुक्त जगुआर रजि०नं0-UP78EM0101 एवं चोरी गये सोने के आभूषण तथा 17,36,200 /- रु0 नगद बरामद किया गया था।
रांची पुलिस द्वारा वृत्तिक तरीके से कार्य करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड में चोरी किये गये आभूषण अभियुक्त समीर खान उर्फ कबीर खान (सोना व्यवसाई) के निशानदेही पर उसके ससुराल ग्राम बिजय स्टोर गली, वार्ड नं0-40 थाना-नगर थाना मुजफ्फरपुर से करीब 400 ग्राम के सोना एवं मोती के आभूषण बरामद किये गये है, जिसकी बाजार मुल्य करीब 65 लाख रूपय है। अबतक काण्ड में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बरामदगी की जा चुको है। काण्ड अनुसंधान अंतर्गत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- समीर खान उर्फ कबीर खान पे०-स्व० अब्दुलाह खान पता शुक्ला रोड पो0-रमना थाना-नगर (मुजफ्फरपुर), जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार)।
छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
श्री निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली।
श्री नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया।
श्री सतीश कुमार गोराई, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा थाना
श्री दिग्विजय सिहं, पु०नि० सह थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना
श्री रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना
पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना
पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, अरगोड़ा थाना
पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी०ओ०पी०
पु०अ०नि० संजीव कुमार, ओ०पी० प्रभारी पुन्दाग ओ०पी०
पु०अ०नि० सिद्धांत कुमार, ओ०पी० प्रभारी तुपुदाना।
पु०अ०नि० अशोक कुमार, गोन्दा थाना ।
पु०अ०नि० पूजा विभूति उराँव, महिला थाना प्रभारी बुण्डू ।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को दिनांक 23.07.2026 को आसूचना प्राप्त हुई कि चोरी के दो पहिया वाहन पर सवार होकर कुछ अपराधकर्मी नामकुम की ओर जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वाहन चेकिंग एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के प्राप्त आदेश के आलोक में नामकुम थाना प्रभारी एवं नामकुम गश्ती दल के द्वारा रेलवे फ्लाई ओवर के पास नामकुम तरफ चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में समय करीब 17:00 बजे देखा गया कि एक युवक काला रंग के हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल पर सवार होकर आ रहा है। उसके नजदीक आने पर उसे चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाईकिल को आडा-तिरछा कर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल की सहायता से पकड़ा गया। पकड़ाये युवक से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सद्दाम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता इजहार अंसारी, पता बी०आई०टी० सिरतनगर, थाना मेसरा ओ०पी०, जिला राँची बताया। मोटरसाईकिल जिसपर आगे पिछे नंबर-JHOICE-9582 अंकित है, के स्वामित्व के संबंध में पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उक्त मोटरसाईकिल का बारिकी से जाँच की गई तो पाया गया कि मोटरसाईकिल का चेचिस नंबर घिस कर मिटाया गया है। जब उक्त पकड़ाये युवक से गहनता पूर्वक पुछताछ किया तो उसने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी की है, जिसके दो माह पूर्व पतरातु पार्क के पास से चोरी की गई है तथा वाहन का प्रयोग मुख्य रूप से राँची शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से स्वर्ण आभुषण मुख्यतः चेन छिनतई हेतु प्रयोग किया जाता है। चोरी का वाहन पाये जाने पर पकड़े गए उक्त अपराधकर्मी को विधिवत् गिरफ्तार कर उक्त वाहन को विधिवत् जप्त किया गया। उक्त अपराध कर्मी का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिस क्रम में उसके द्वारा पतरातु क्षेत्र से चोरी कर अपने घर में स्कूटी रजि०नं0-JH03AN-4087 को छिपाकर रखा जाना बताया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया है। साथ ही इसके द्वारा मार्च 2026 में नामकुम स्टेशन के पास महिला से सोने का चेन छिनतई, अप्रैल 2026 में कॉके थानान्तर्गत अरसण्डे महावीर स्थल गली में वृद्ध महिला से तथा लालपुर थाना अन्तर्गत महेन्द्र प्रसाद महिला इंटर कॉलेज के पास महिला के गले से सोने का चेन छिनतई जून 2026 में बरियातु थाना अन्तर्गत हरीहर सिंह रोड स्थित मंदिर के पास महिला से सोने का चेन छिनतई का अपराध अपने एक अन्य सहयोगी के साथ कारित किये जाने की बात स्वीकार की गई है। स्वीकरोक्ति बयान में गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा बताया गया कि उक्त सभी घटनाओं में छिनतई किये गए आभुषण को B.I.T मेसरा चौक स्थित वर्मा ज्वेलर्स के मालिक रमेश प्रसाद स्वर्णकार को औने-पौने दाम में बेची गई है, जिससे उसे लगभग 4,00,000/- रूपया रमेश प्रसाद सवर्णकार के द्वारा दिये गए हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर रमेश प्रसाद सवर्णकार के दुकान से गलाया हुआ सोना बजन करीब 19 ग्राम बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। अबतक के अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ है कि चोरी के वाहन का प्रयोग कर गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा चेन छिनतई का एक संगठित गिरोह बनाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता है तथा कीमती आभुषण को ज्वेलरी के दुकान में खपाया जाता है। घटना में गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य अपराधिक सहायोगि को चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सद्दाम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता इजहार अंसारी, पता बी.आई.टी. सिरतनगर, थाना मेसरा ओ०पी०, राँची
रमेश प्रसाद स्वर्णकार, उम्र 38 वर्ष, पिता भुवनेश्वर स्वर्णकार, पता-बी०आई०टी० मोड़, नेवरी विकार, थाना-बी०आई०टी० मेसरा, (सदर) राँची
दिनांक 09.07.26 को अरगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी निशित केसरी एवं अखिलेश पांडेय के घर में चोरी की घटना हुई थी, जिस संबध में अरगोड़ा थाना कांड सं0- 172/26, दिनांक-09/07/2026, धारा-331 (4)/305 (ए)/331 (6) भा०न्या०सं० के अंतर्गत दर्ज है। काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं घटना का उदभेदन करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में एक विशेष एस.आई.टी. का गठन किया गया। गठित एस.आई.टी. के CCTV एवं Digital evidence के आधार पर इस कांड का उद्दभेदन करते हए काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी को चिन्हित करते हुए उनके घरो पर छापामारी किया गया। छापामारी के कम में कलकता से काण्ड में चोरो द्वारा प्रयुक्त जगुआर गाड़ी रजि०नं०-UP78EM0101 को बरामद किया गया। साथ ही काण्ड में चोरी गये सोने के कुछ आभुषण एवं 17,36,200 /- रु0 नगद बरामद किया गया। काण्ड में संलिप्त चोरो की पहचान की गई है, जिसमें कुख्यात अंतराजीय चोर 1-इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन 2 अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम 3- नवीन शर्मा शामिल है। इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन एंव अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम के धर से उनकी पत्नियों के द्वारा चोरी के कुछ गहने एवं नगद रुपये बरामद किये है एवं दोनो की पत्नी गुलशन प्रवीण एवं शकीला उर्फ लाडली को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। काण्ड में फिरार मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है।
अनुसंधान के कम में यह ज्ञात हुआ है कि मो० इरफान के द्वारा कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बंगलौर, सूरत, हैदराबाद, छतीसगढ़, पुणे, केरला, सीतामढ़ी और जालंधर में चोरी की घटना को अजाम दे चुके है इनका अपराधिक इतिहास निकाला गया है एवं इनपर लगभग 80 काण्ड अलग-अलग राज्यों में दर्ज है।
बरामद सामानों की विवरणी-
नगद सतरह लाख छतीस हजार दो सौ रूपया (17,36,200 /- रूपया)
एक सोने का मंगलसूत्र
एक डायमंड
तीन सोने की अंगूठी
एक ब्लू रंग का जगुआर गाड़ी रजि०नं०- UP78EM0101
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
गुलशन प्रवीण पति-मो० इरफान उफ उजाला उर्फ आर्यन उर्फ बाबा पता-योगिया गढ़ा
थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी (बिहार)।
शकीला उर्फ लाडली पति मो० अफरोज उर्फ समीम उर्फ समीर पता-ई 3645 जे जे
कालोनी बवाना थाना नरेला आउटर दिल्ली।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी-
श्री निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली।
श्री नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया।
श्री सतीश कुमार गोराई, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा थाना 4. श्री दिग्विजय सिहं, पु०नि० सह थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना
श्री रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना
पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना
पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, अरगोड़ा थाना
पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी.आ.पी.
पु०अ०नि० संजीव कुमार, ओ०पी० प्रभारी पुन्दाग ओ०पी०
पु०अ०नि० सिद्धांत कुमार, ओ०पी० प्रभारी तुपुदाना।
पु०अ०नि० अशोक कुमार, गोन्दा थाना
पु०अ०नि० पूजा विभूति उराँव, महिला थाना प्रभारी बुण्डू
23 अगस्त को निकलेगी भव्य बाल कांवड़ यात्रा तैयारियों में जुटी श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर
रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की एक महत्वपूर्ण बैठक महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 अगस्त को भव्य एवं विशाल बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा नक्षत्र वन (लोक भवन के समीप) से प्रारंभ होकर रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी, जहां बाल कांवड़िए भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर अपने नन्हे कदमों से पैदल जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इस वर्ष की बाल कांवड़ यात्रा को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, डीजे, ताशा तथा विशेष रूप से सुसज्जित बाल शिव रथ की व्यवस्था की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, व्यवस्थित और यादगार होगा। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं भारतीय संस्कारों से जोड़ना है, ताकि उनमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति आस्था एवं सेवा की भावना विकसित हो। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस यात्रा में शामिल कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, अरुण वर्मा, रणजीत बिहारी, राम सिंह, पंकज गुप्ता, हर्ष कुमार, राकेश, बद्री सहित महासमिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। जानकारी देने वाले : बादल सिंह
प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर मो.: 9334347352