प्रेस विज्ञप्ति
रांची, दिनांक 06.07.2026
दिनांक 06.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में धुर्वा थाना प्रभारी, विधानसभा थाना प्रभारी एवं जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को सम्मिलित कर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 06.07.2026 को धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड में छापामारी के दौरान एक ब्राउन शुगर पैडलर बंटी कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता–रामनारायण शाह, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया (कुल वजन 2.33 ग्राम) बरामद की गई।
इस संबंध में धुर्वा थाना कांड सं. 152/2026, दिनांक 06.07.2026, के तहत धारा 21(a)/22(b)/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है।
रांची पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
आपराधिक इतिहास
1 धुर्वा थाना कांड स 149/16 दिनांक 30/08/2016 धारा 395/411 IPC
2.नागड़ी थाना कांड स 158/18 दिनांक 30/10/18 धारा 399/402 IPC एंव धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट
3.जगन्नाथपुर थाना कांड स 320/22 दिनांक 21/08/22 धारा 25(1A)/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट



