दिनांक-25.05.2026 को वादी भानु प्रताप नाथ शाहदेव, पिता स्व० मृत्युजंय नाथ शाहदेव, पता शिवगंज हरमु रोड, थाना कोतवाली जिला राँची के लिखित आवेदन के आधार पर दिनांक-25.05.2026 सुबह 06:00 बजे से 06:15 बजे के बीच वादी की माँ कृष्णा देवी, पति स्व० मृत्युजय नाथ शाहदेव उम्र लगभग 75 वर्ष हरमु बाईपास रोड मे प्रतिदीन की शाँति मार्निंग वाक से लौट रही थी इसी क्रम में शिवगंज गलि नं0-03 स्थित ब्युटी पार्लर के समीप सोने का कान का झुमका एवं गले का चेन को झपट्टा मारकर छिन लिया एवं उसी के दो अन्य साथी पल्सर मोटरसाइकिल से तीनों बैठकर फरार हो जाने के आरोप में कोतवाली थाना काण्ड सं0-115/2026, दिनांक-25.05.2026, धारा-304(2)/3 (5) भा०न्या०सं० दर्ज किया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए काण्ड में संलिप्त तीनों अभियुक्त रोहित ठाकुर, अमन सिंह एवं रोहित राज को गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर इसके पास से छिने गये समानों को बरामद किया गया। अभियुक्त रोहित ठाकुर एवं रोहित राज का लंबा अपराधिकर इतिहास है एवं शातिर अपराधी है ।
बरामद समानः –
1.
कान का झुमका दो पीस सोने जैसा,
2 झुमका का लटका चेन एक पीस सोने जैसा,
- गला का चेन सोने जैसा एक पीस,
- दो मास्क,
- तीन एंडरायड मोबाइल,
6.
घटना मे प्रयक्त पल्सर मोटरसाइकिल NO- JH01AG 9851
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- रोहित कुमार ठाकुर उम्र 26 वर्ष, पिता रामजी ठाकुर, पता बालुगंज थाना दिबरा जिला औरगाबाद बिहार वर्तमान पता किशोरगंज थाना कोतावली जिला राँची।
पूर्व का अपराधिक इतिहासः-
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0 420/2016, धारा 457/380/511/379/411 भा०द० वि
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0- 341/2017, धारा 224/34 भा०द०वि०
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0- 360/2020, धारा-341/323/307/34 भा०द०वि०
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-51/2020, धारा- 457/380/411/34 भा०द०वि०
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0- 06/2023, धारा- 21/27 एन0कडी०पी०एस एक्ट
- जगरनाथपुर थाना काण्ड सं0- 61/2023, धारा 356/382/411 भा०द०वि०
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0- 36/2024, धारा 21 (बी) / 22 एन०डी०पी०एस० एक्ट
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0- 460/2024, धारा 109/118 (1) / भा०न्या०सं०
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-451/2025, धारा 20 (बी) (II) (B)/21 (b) 22 एन०डी०पी०एस० एक्ट
- रोहित राज उम्र 23 वर्ष, पिता रंजन कुमार पता किशोरगंज रोड नं0- 04 थाना सुखदेवनगर जिला राँची।
पूर्व का अपराधिक इतिहासः-1 डेलिमार्केट थाना काण्ड सं0-05/2021, धारा 392/379 भा०द०वि०
- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-373/2020 धारा- 379 भा०द० वि
- सुखदेवनगर थाना काण्डसं0- 354/2022, धारा 25 (1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट
- नगडी थाना काण्ड सं0- 145/2022, धारा 392/394 भा०द०वि०
- अमन सिंह, उम्र 26 वर्ष, पिता-स्व० संजय सिंह, पता-किशोरगंज रोड नं0-08 बगला मुखी मंदिर थाना सुखदेवनगर रॉची



