Google search engine
HomeBlogरांची लालपुर मोबाइल छीनने वाले को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

रांची लालपुर मोबाइल छीनने वाले को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

वादी राकेश कुमार सिन्हा, पिता – स्व0  ब्राम्हा प्रसाद सिन्हा, पता – सिन्हा भवन के0एम0 मल्लिक रोड लालपुर, राँची दिनांक – 23.05.2026 को समय करीब 15.55 बजे विराज नगर लालपुर किसी काम से जा रहे थे । इसी दौरान हीरो स्पलेन्डर मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी आये और वादी के हाथ से मोबाईल जिसका मॉडल नं0- Nord CE 3 Lite 5G को झपट्टा मार कर छीन कर भाग गये । इस संबंध में लालपुर थाना काण्ड संख्या – 102/26 दिनांक –23.05.2026 धारा – 304(2) BNS-2023 के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के द्वारा एक  छापामारी दल का गठन किया गया । छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त (1) अंशु कच्छप उम्र करीब – 19 वर्ष  पिता – चिंटू कच्छप, पता – करम टोली अहीर टोली, थाना – लालपुर, जिला – राँची एवं (2) आकाश वर्मा, उम्र करीब – 20 वर्ष, पिता – स्व0 मनोज वर्मा, सा0- नगड़ाटोली लालपुर, थाना – लालपुर, जिला –राँची को गिरफ्तार किया गया है एवं कांड में छिनतई की गयी मोबाईल को अभियुक्तों के पास से बरामद कर लिया गया है । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता :

(1) अंशु कच्छप उम्र करीब – 19 वर्ष  पिता – चिंटू कच्छप, पता – करम टोली अहीर टोली, 

थाना – लालपुर, जिला – राँची 

(2) आकाश वर्मा, उम्र करीब – 20 वर्ष, पिता – स्व0 मनोज वर्मा, सा0- नगड़ाटोली लालपुर, 

थाना – लालपुर, जिला – राँची

बरामद सामानों की विवरणी :

(1)- मॉडल नं0- Nord CE 3 Lite 5G मोबाईल – 01 पीस

RELATED ARTICLES

Most Popular