पिछले दिनों राँची शहर में चेन छिनतई की कई घटना घटित हुई थी, जिसके उपरान्त वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा चेन छिनतई से संबंधित सभी काण्डों की गहन समीक्षा करते हुए चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर कई आवश्यक निर्देश दिया गया। चेन छिनतई की घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार मॉनेटरिंग किया जा रहा था।
दिनांक 03.10.2026 को भी बरियातु थाना एवं मेसरा ओ०पी० में भी चेन छिनतई की घटना घटित हुई थी। पुलिस के द्वारा लगातार उपरोक्त काण्डों में शामिल कोढ़ा गैंग के तीन अपराधियों की निगरानी की जा रही थी जिन्हें आज दिनांक 04.10.2026 को राँची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इन गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा राँची जिले में लगभग एक दर्जन काण्डों में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की गयी। बहुत सारे काण्डों में इनके द्वारा भयादोहन के लिए हथियारों का उपयोग की बात भी स्वीकार की गयी। पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि रिंग रोड़ के करीब चुट्टू गाँव के आस-पास इनके द्वारा हथियार छुपाकर रखा गया है, जिसे वे बरामद करा सकते है। राँची पुलिस की टीम उक्त अपराधियों को लेकर हथियार बरामदगी के लिए जा रही थी तो तीन अपराधियों में से एक व्यक्ति आकाश यादव उर्फ रंगीला के द्वारा बरियातु थाना के हवलदार रविन्द्र कुमार से पिस्टल छिन कर फायरिंग करते हुए इनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसके उपरान्त थाना प्रभारी, बरियातु, राँची के द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया गया जिसमें एक अपराधकर्मी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया और अन्य दो को पुलिस के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। जिसके उपरांत घायल अपराधकर्मी आकाश यादव उर्फ रंगीला को ईलाज हेतु रिम्स भेजा गया है तथा अन्य के निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर काण्ड दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों अपराधकर्मी कुप्रसिद्ध कोढ़ा गैंग के अपराधकर्मी हैं। प्रारंभिक जाँच एवं पूछताछ में ये बात सामने आयी है कि इन तीनों अपराधकर्मियों पर आर्म्स एक्ट, लूट, छिनतई जैसे 40 से अधिक काण्ड बिहार तथा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। इनके द्वारा राँची जिले के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ तथा धनबाद में भी चेन छिनतई की घटना कारित की गयी है। पुलिस टीम के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और छिने गये 05 चेन की बरामदगी की गई है।
गिरफ्तारी :-
- आकाश यादव उर्फ रंगीला, पिता नथु यादव, पता-नयाटोली जुलाबगंज, थाना-कोढ़ा,
जिला-कटिहार
- अमन कुमार यादव, पिता-स्व० महेश यादव,
- कार्तिक यादव उर्फ दिनेश पिता-तेजा यादव, नयाटोली जुराबगंज, थाना-कोढ़ा,
जिला-कटिहार
बरामदगी :-
- होण्डा शाईन बाईक – 01
- पल्सर बाईक 01
- कारतुस – 01
- सोने का छीना हुआ चेन-04 एवं एक आधा चेन



