सेवा ही लक्ष्य
वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची
दिनांक-15.05.2026
सेवा ही लक्ष्य
दिनांक-08.05.2026 को डोरण्डा थाना क्षेत्र अतर्गत वाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब पाँच लाख की जेवरात एवं पचॉस हजार रुपये नकद चोरी करने की घटना को अंजाम दिये है। इस संबंध में डोरण्डा थाना काण्ड सं0-121/26, दिनांक 08.05.26, धारा-305 भा०न्या०स० दर्ज है। इस कांड का उद्भेदन करने एवं काण्ड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक हटिया रांची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी कर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी 1- मो० नकीब (सोनार) 2- मो० सारूफ उर्फ शाहरूफ 3- मो० सिम्बाज 4 मो0 जैद 5- मो० सैफ उर्फ सैम 6- मो० कैफ उर्फ चुसू को गिरफ्तार किया गया है एवं (7) विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तों के निशानदेही पर छापामारी कर चोरी का जेवरात को बरामद किया गया है साथ ही गिरफ्तार अभि० मो० नकीब (सोनार) एवं मो० सैफ उर्फ सैम के मोबाईल में चोरी का जेवर खरीद-बिक्री करने का चैट भी पाया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता :-
- मो० नकीब पे० स्व० मो० उस्मान सा० पत्थल कुदवा फुल बगान लेन, थाना लोअरबाजार ।
- मो० सारूफ उर्फ शाहरूफ पे० समीउल्लाह, सा० ग्वालाटोली हिन्दपीढ़ी, थाना हिन्दपीढ़ी ।
- मो० सिम्बाज पे० मो० मुज्जीर, सा० हिन्दपीढ़ी सेन्ट्रल स्ट्रीट, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची ।
- मो० जैद पे० मो० इस्लाम सा० हिन्दपीढ़ी कुर्बान चौक, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची।
- मो० सैफ उर्फ सैम पे० मो० हसन सा० हिन्दपीढ़ी कर्बान चौक, हाजी लेन, थाना हिन्दपीढ़ी ।
- मो० कैफ उर्फ चुसू पे० मो० आजम, पता भट्ठी चौक बी/9 गली, थाना हिन्दपीढ़ी।
- विधि विरूद्ध बालक ।
बरामद सामानों की विवरणी
मो० नकीब के पास से
- सोने की अंगूठी- 07 पीस, वजन 5.360 ग्राम ।
- सोने को कान का टॉप्स-01 जोड़ा, वजन 1.510 ग्राम
- सोने की नोजरिंग 08 पीस, वजन-1.340 ग्राम
- चांदी का बेरा 01 जोड़ा, वजन 6.830 ग्राम
- चांदी का बिछिया-01, वजन 1.630 ग्राम
- मोटोरोला कम्पनी का मोट जी 34, 5जी मोबाईल -01
मो० जैद के पास से
- सोन को अंगूठो-01, वजन 3.680 ग्राम
- सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन-01
सारूफ गद्दी के पास से
- सोनें की मंगलसूत्र का 01 लॉकेट, वजन 3.450 ग्राम
- सोने की कान का बाली-01 जोड़ा लठी लगा हुआ, वजन 2.470 ग्राम
- सोने को नोजपीन-04 पीस, वजन 0.810 ग्राम
- चांदी का बेरा-04 जोड़ा, वजन 43.230 ग्राम
- चांदी का बिछिया-01 जोड़ा, वजन 4.260 ग्राम
- चांदी का कमर खोसनी-01, वजन 16.650 ग्राम
- चांदी की बिछिया 01 पीस, वजन 2.590 ग्राम
- चांदी का लॉकेट-01 पीस, वजन 3.350 ग्राम
- पोको कंपनी का मोबाईल फोन-01 पीस जिसके पीछे स्टीकर लगा हुआ।
मो० सिम्बाज के पास से
- चांदी का कमर खोसनी-01, वजन 19.10 ग्राम
- चांदी की बिछिया – 07 पीस, वजन 16.30 ग्राम
- 3. चांदी का बेरा-01 पीस, वजन 19.830 ग्राम
- रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन-01
मो० सैफ उर्फ सैम के पास से
- सोने को कान का लटकन (झुमका) -01 पीस, वजन 2.290 ग्राम
- सोन का नाजरीन-01 पीस, वजन 0.130 ग्राम
- आई0फोन 15 मोबाईल-01
मो० कैफ के पास से
- सोने को रिंग-01 जोड़ा, वजन 0.560 ग्राम
विधि विरूद्ध किशोर के पास से
- चांदी का पायल-02 जोड़ा, वजन 65.590 ग्राम
- चांदी का कमर बंद-01, वजन 18.910 ग्राम
- चांदी का बिछिया-01 पीस, वजन 1.210 ग्राम
- आई0फोन 15 मोबाईल-01
सोने का कुल वजन 21.6 ग्राम जिसका अनुमानित मूल्य करीब 3,20,000 / रूपये एवं करीब 1.5 लाख का सोन का जेवर को गला कर बेच दिया गया है दोनों का मूल्य करीब 4,70,000 / (चार लाख सत्तर हजार) रूपये है ।
चांदी का कुल वजन 219.48 ग्राम जिसका अनुमानित मूल्य करीब 63,000 /- रूपये करीब 1.5 लाख का चांदी गलाकर बेच दिया गया दोनों का मूल्य करीब 2,13,000 / (दो लाख तेहर हजार) रूपये है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम
- श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची ।
- प०नि० दिपिका प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची ।
- पु०अ०नि० आजाद अंसारी, डोरण्डा थाना।
- पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना ।
- पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना ।
- पु०अ०नि० रितेश कुमार महता, डोरण्डा थाना
- पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना ।
- पु०अ०नि० मुकेश कुमार, डोरण्डा थाना ।
- स०अ०नि० सुमाई मरांडी (अनुसंधानकर्ता)
- स०अ०नि० सोएब अहमद खान, डोरण्डा थाना।
- स०अ०नि० नंदकिशोर राम, डोरण्डा।



