दिनांक-12.05.2026 के रात्रि में रांची से नांलदा जाने वाली बस (जीवन ज्योति नामक बस) अरगोड़ा चौक के पहले नो इंट्री के कारण रुकी हुई थी। उसी समय तीन अपराधकर्मी बस के पास आये, जिसमें दो अपराधकर्मी बस में चढ़कर बस चालक को कनपट्टी में हथियार सटा दिये एवं रंगदारी की मांग करने लगे। बस चालक द्वारा विरोध करने पर बस चालक को जान मारने की नियत से फायरिंग किया गया, जिससे बस चालक बाल-बाल बच गये। उसी समय अरगोड़ा चौक पर पुलिस गश्ती गाड़ी में उपस्थित पुलिस कर्मी एवं ट्रफिक पुलिस कर्मी दौड़कर बस की ओर आये, जिसमें से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया और दो अपराधकर्मी भागने में सफल रहे। सूचना पाकर अन्य पुलिस कर्मी भी वहाँ तुरंत पहुँचे और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ये एक अपराधकर्मी के पास से एक अवैध आर्म्स, खोखा एवं मोबाईल जप्त किया गया। इस संबंध में अरगोडा थाना काण्ड सं0-114/26, दिनांक 13.05.26, धारा-109/126(2)/308(4)/352/3(5)/61(2) भा०न्या०स० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के कम में टीम द्वारा लगातार छापामारी कर भागे हुए दो अन्य अपराधी तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी :-
1- कुंदन कुमार सोनी पे० महेश प्रसाद सानी सा० अरगोड़ा महावीर नगर, फैज-01 थाना डोरण्डा, रांची।
2- अभिजीत कुमार उर्फ अन्नो सिंह पे० शैलेश कुमार सा० नसरीगंज थाना सिविल लाईन जिला गयाजी (बिहार)
3- नितिन पाण्डेय उर्फ अमन पे० गोपाल पाण्डेय सा० नरोड़ा थाना नरदीगंज जिला नवादा (बिहार)। 4- गोलू राम उर्फ गोलु बाल्मोकी पे० स्व० मुकेश राम सा० किशोर गंज बाल्मोको नगर, थाना सुखदेवनगर जिला रांची वर्तमान पता महावीर नगर थाना डोरण्डा जिला रांची।
बरामद सामान की विवरणी :-
1- देसी पिस्तोल 01,
2- खोखा- 01,
3- मोबाईल- 02
अपराधिक इतिहास :-
1-कुदन कुमार का अपराधिक इतिहासः-
चुटिया थाना काण्ड सं0- 109/23 धारा-302/34 भा०द०वि० ।
छापामारी दल :-
1- श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची।
2- श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी, अरगोड़ा थाना।
3- पु०अ०नि० संजीव कुमार, आ०पी० प्रभारी पुन्दाग।
4- पु०अ०नि० चंदन कुमार गुप्ता, अरगोड़ा थाना।
5- पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना।
6- पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय, अरगोड़ा थाना।
7- पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, अरगोड़ा थाना।
8- पु०अ०नि० परिक्षित तिवारी, यातायात, रांची।
9- स०अ०नि० रामराज किस्कु, पी०सी०आर०-05 एव पी०सी०आर० / यातायात कर्मी ।



