Google search engine
Home Blog Page 87

चेहरे से ब्लैकहेड्स निकालने का आसान उपाय, निकल जाएगी सारी गंदगी और चमकने लगेगा फेस

0

Home Remedies For Blackheads: कुछ लोगों के चेहरे पर ब्लैकहेड्स काफी ज्यादा होती हैं। फेस पर काले और सफेद हेड्स न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बिगाड़ते हैं बल्कि इससे मुहांसे की समस्या भी होने लगती है। ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आप इन नुस्खों को जरूर अपनाएं।

चेहरे पर ब्लैकहेड्स दिखने में जितनी खराब लगती हैं उससे कहीं ज्यादा इन्हें निकालने में परेशानी होती है। फेस पर गंदगी और ऑयल की वजह से ब्लैक और व्हाइट हेड्स होने लगती हैं। आजकल ब्लैकहेड्स की समस्या काफी बढ़ गई है। लोग ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए कई तरह से प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। कुछ लो फेस स्क्रब, ब्लैकहेड्स रिमूवल फेसवाश और क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये प्रोडक्ट कई बार असरदार साबित नहीं हो पाते हैं। कई बार इनसे चेहरे पर साइडइफेक्ट्स होने का डर भी रहता है। आज हम आपको ब्लैक हेड्स हटाने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनसे ब्लैक हेड्स निकल जाएंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करने लगेगी।

इतनी हेल्दी और टेस्टी डिश नहीं खाई होगी, 10 मिनट में तैयार कर लें मलाई ब्रोकली

0

Creamy Broccoli Recipe: ब्रोकली वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी होती है। डाइटिंग करने वाले लोग ब्रोकली खा-खाकर बोर होने लगते हैं। ऐसे में आप घर पर क्रीमी ब्रोकली ट्राई करें। जानिए कैसे बनाते हैं क्रीमी ब्रोकली?

ब्रोकली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वजन घटाने के लिए डाइटिशियन ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं। सर्दियों में ब्रोकली का सीजन होता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ब्रोकली को बनाना काफी आसान है इसे उबालकर भी खा सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को ब्रोकली पसंद नहीं आती है। खासतौर से उबली हुई ब्रोकली खाने में टेस्टी नहीं लगती है, लेकिन आज हम आपको क्रीमी ब्रोकली बनाना बता रहे हैं जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। इस रेसिपी को देखकर उन लोगों के मुंह में भी पानी आ जाएगा, जो ब्रोकली को देखकर कभी मुंह चिढ़ाते थे। आप ये रेसिपी घर में जरूर ट्राई करें। इस तरह ब्रोकली खाकर आप मोटापा भी कम कर सकते हैं।

मेष | Aries

0

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव– आज कुछ खास गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, नया अवसर मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव– अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता बनाए रखें, क्योंकि आलस की वजह से काम अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों से संबंधित निर्णय सावधानी से लें, क्योंकि गलती होने की भी आशंका है।

व्यवसाय– व्यापारिक मामलों में आज किसी नए काम को लेकर निर्णय लेने से असमंजस रहेगा। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई खास उपलब्धि इन्हें मिलेगी।

लव– पारिवारिक जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– मौसम की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। व्यवस्थित रहें और मौसम के अनुकूल अपना आहार रखें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 7

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

हड़बड़ी में लिए हुए निर्णय की वजह से पछतावा हो सकता है। नुकसान हो सकता है। आपके जीवन में जो बदलाव आ रहे हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें। करीबी लोगों के साथ बातचीत बंद होने से नकारात्मकता और अकेलापन रह सकता है। आज केवल अपने काम पर ध्यान दें।

करियर : करियर संबंधित चिंता रह सकती है। आपका चुनाव सही है। काम की क्वालिटी बेहतर करने पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर और आपके बीच जो मनमुटाव है, उसे दूर होने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : आराम ठीक से न होने से सेहत में आ रहे नकारात्मक बदलाव चिंता बढ़ाएंगे।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 1

बाल धोते वक्त की गई ये गलती बना सकती है गंजा, भूलकर भी न करें

0

Hair Fall Causes: बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आपको बालों के धोने से लेकर तेल लगाने तक कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। हेयर वॉश करते वक्त की गई कुछ गलतियों की वजह से आप गंजे भी हो सकते हैं। जानिए शैंपू करते वक्त किन बातों का ख्याल रखें?

बाल झड़ना तो जैसे हर इंसान की पहली परेशानी है। जिसे देखों बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या से परेशान है। बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग न जाने कितनी तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। एक से एक हेयरमास्क और बालों पर लगाने के लिए सीरम आपको मिल जाएंगे। हालांकि इनसे कई बार कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आपको ये समझना पड़ेगा कि गलती क्यों और कहां हो रही है। दरअसल बालों की सही देखभाल नहीं करने की वजह से बाल टूटने लगते हैं। अब बालों की सही देखभाल में तेल लगाना, बालों को शैंपू करना, बालों को सुखाना और कंघी करना समेत कई बातें शामिल होती हैं। कुछ लोग बालों के लिए महंगे प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें ठीक से इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में हेयरफॉल की समस्या और बढ़ जाती है। आइये जानते हैं बालों को धोने यानि शैंपू करने में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

आज का राशिफल l 

0

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal में जानिए हिंदी में अपना दैनिक राशिफल Daily Rashifal in Hindi.आपका दिन कैसा बीतेगा, आपका भाग्य प्रतिशत और आपके लिए शुभ रंग क्या है? इन सवालों के जवाब Horoscope Today के जरिए मिलेंगे. आपका आने वाला वक्त कैसा होगा? Career कैसा रहेगा या फिर Love Life कैसी होगी, यह सब जानने के लिए Money Rashifal, Career Rashifal, Love Rashifal पढ़ें. साथ ही जानिए मेष राशिफल Aries Horoscope, वृष राशिफल Taurus Horoscope, मिथुन राशिफल Gemini Horoscope, कर्क राशिफल Cancer Horoscope, सिंह राशिफल Leo Horoscope, कन्या राशिफल Virgo Horoscope, तुला राशिफल Libra Horoscope, वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope, धनु राशिफल Sagittarius Horoscope, मकर राशिफल Capricorn Horoscope, कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope, मीन राशिफल Pisces Horoscope.

नगीना’ के लिए जया प्रदा थीं मेकर्स की पहली पसंद:एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर, तो श्रीदेवी को मिली फिल्म

0

श्रीदेवी की फेमस फिल्म नगीना के लिए वो पहली पसंद नहीं थीं। आपको बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए पहले वेटरन एक्ट्रेस जया प्रदा को ऑफर दिया गया था। लेकिन किसी कारण से जया ने इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया था। उनके मना करने के बाद मेकर्स ये ऑफर लेकर श्रीदेवी के पास गए थे। फिल्म की कहानी सुनते ही श्रीदेवी ने हां कर दिया।

बहरहाल, श्रीदेवी के हां करने का एक कारण जया प्रदा का ना कहना भी था। बता दें, उन दिनों दोनों के आपसी रिश्ते सही नहीं थे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती थीं।

श्रीदेवी ने आंखों के लिए मांगी थी मन्नत

नागिन का किरदार निभाने के चलते श्रीदेवी की आंखों में समस्या हो गई थी। उन्होंने अपनी आंखों के लिए मन्नत मांगी थी। दरअसल श्रीदेवी ने ऐसी कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें उन्होंने नागिन का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें आंखों में लेंस लगाना पड़ता था। लेंस की वजह से उनकी आंखों में कुछ समस्या आ गई थी। कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद भी उनकी आंखें ठीक नहीं हुई।

एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स की मानें तो, एक बार श्रीदेवी ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर गई थीं। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी आंखों के लिए मन्नत मांगी। उनकी आंखें वाकई ठीक हो गई। इसके बाद श्रीदेवी ने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मंदिर में कमरे बनवाए। बता दें आज भी उसे श्रीदेवी की धर्मशाला नाम से ही जाना जाता है।

मेकअप रुम में बंद हो गई थीं श्रीदेवी और जया प्रदा

उन दिनों श्रीदेवी और जया प्रदा लगभग एक ही उम्र की थीं और टॉप की हीरोइनों में भी गिनी जाती थीं। कहा जाता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं। फिल्म ‘मकसद’ की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ था। इस फिल्म में श्रीदेवी और जया प्रदा लीड रोल में थीं। लेकिन दोनों आपस बात तक नहीं करती थीं। उनके साथ राजेश खन्ना और जीतेंद्र भी थे।

एक दिन राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने दोनों को एक साथ मेकअप रूम में बंद कर दिया था। उन्हें लगा था कि दोनों के बीच सुलह हो जाएगी। लेकिन जब दो घंटे बाद दरवाजा खोला गया तो दोनों अलग-अलग कोने में चुपचाप बैठी थीं।

श्रीदेवी से नहीं थी पर्सनल परेशानी: जया

जया ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी के साथ अपनी कैट फाइट पर कहा, ‘ऐसा नहीं था कि हमें पर्सनली एक-दूसरे से कोई परेशानी थी। बस ये था कि ऑफ स्क्रीन हमारी केमिस्ट्री कभी मैच नहीं हो पाई। हमने कभी एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिलाईं जबकि पर्दे पर हम परफेक्ट बहनों की तरह दिखाई देते थे। हम हर मामले में एक-दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन रखा, फिर चाहे ड्रेसेस हों या डांस। हम जब भी सेट पर मिलते थे, डायरेक्टर और एक्टर्स हमने इंट्रोड्यूस करवाते थे और हम बस एक-दूसरे को ग्रीट करते हुए वहां से निकल जाते थे।’

बता दें, फिल्म नागिन साल 1976 में आई थी। फिल्म को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था, फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी लीड रोल में नजर आए थे।

Lok Sabha Election: पीएम मोदी का चुनाव से पहले बड़ा दांव

0

लोकसभा चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव, 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन जारी करने का किया एलान

Mamata Banerjee on MNREGA workers सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। मनरेगा का पैसा पाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीएम ने अब खुद ही 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन देने का एलान कर दिया है। ममता ने कहा कि उनकी सरकार अब केंद्र सरकार की राह नहीं देखेगी और मनरेगा के श्रमिकों को उनका बकाया वेतन देगी।

जेएनएन, कोलकाता। Mamata Banerjee on MNREGA लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। मनरेगा का पैसा पाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीएम ने अब खुद ही 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन देने का एलान कर दिया है।

‘धर्मेंद्र सर एक फैमिली मैन हैं’:कृति सेनन बोलीं- वे अक्सर अपनी तस्वीरें खींचकर अपने दोनों बेटों को भेजा करते हैं

0

कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के बारे में बताया कि वे बहुत ही पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनका इम्प्रोवाइजेशन हमेशा धमाकेदार होता है।

धर्मेंद्र सर को अपने परिवार से बहुत लगाव है
कृति और शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। ऐसे में प्रेस से बातचीत के दौरान कृति ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बारे में कहा- वे बहुत ही प्यारे हैं। जब वे आपसे मिलते हैं, तो आपके सिर पर हाथ रखते हैं। अगर किसी दिन उन्हें अपने कॉस्टयूम में अच्छा महसूस होता है, तो धर्मेंद्र सर अपनी फोटो खींचते हैं। वे अपनी तस्वीरें दोनों बेटों- सनी देओल और बॉबी देओल को भेजते हैं। फिर उनके बेटे अपने पापा को वॉयस नोट्स भेजते हैं कि पापा आप अच्छे लग रहे हैं।

धर्मेंद्र सर के साथ काम करना कमाल का एक्सपीरियंस रहा
मुझे ऐसा लगता है की धर्मेंद्र सर एक फैमिली मैन हैं। उनके अंदर जिंदगी को लेकर बहुत वॉर्म्थ और एक्साइटमेंट है। वे एक्टिंग के दौरान हमें खूब हंसाते हैं और उनका इम्प्रोवाइजेशन हमेशा धमाकेदार होता है। कभी-कभी हम अपनी लाइन भूल जाते हैं और फिर लगता है अरे नहीं, हम धर्मेंद्र सर से दूसरा टेक नहीं करवा सकते। लेकिन वे हमेशा बहुत ही सपोर्टिंव रहते हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।

डिंपल मैम का अंदाज काफी कूल है
कृति ने फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ भी काम किया है। उनके साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कृति ने कहा- डिंपल मैम सबसे कूल हैं। मुझे अभी भी याद है, डिंपल मैम से मैं पहली बार एयरपोर्ट पर मिली थी। वहां जिस तरह से वे आई थीं, वो कमाल था। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था। उस चश्मे में पांच अलग-अलग रंग थे। उनकी एक्टिंग में कॉन्फिडेंस झलकता है। वो जो कुछ भी कहती हैं, बहुत प्रभावशाली लगता है। डिंपल मैम के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा।

कृति-शाहिद की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर दिखेगी
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहिद साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं कृति रोबोट का किरदार निभाएंगी। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म वेलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तकरीबन 31 सालों बाद एक बार फिर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया साथ नजर आएंगे।

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश से फिर लौटेगी ठंड, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल?

0

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश के लौटने के आसार हैं। दिल्ली में रविवार की सुबह से बारिश हो रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तो वहीं, ओडिशा, असम और मेघालय में 4 और 5 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4 फरवरी को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।

अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 4 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 4 फरवरी यानी रविवार को तेज हवा के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में 8 फरवरी तक आसमान साफ ​​रहेगा और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में लिखा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधीआ सकती है और बिजली भी गिरने की संभावना है।”

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी…चारों तरफ  बर्फ की सफेद चादर दिखी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं., तो वहीं, मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।

रविवार की सुबह से दिल्ली में हो रही है बारिश

अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 11 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 12 डिग्री से.रहने की संभावना है।

यूपी में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में तापमान रविवार को 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 10 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 11 डिग्री से.रहने की संभावना है।

बिहार में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में रविवार को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 13 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 11 डिग्री से. रह सकता है।

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 25 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 23 डिग्री से. रह सकता है।

हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा स्तर 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हैदराबाद में तापमान रविवार को 21 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 22 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 23 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 20 डिग्री से. रह सकता है।

16 की उम्र में घर से भागी थीं मनीषा रानी:​​​​​​​पापा डांस के खिलाफ थे, बिग-बॉस OTT से फेम मिला, आज आलीशान घर की मालकिन

0

हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम मनीषा रानी ने अपनी पहली लग्जरी कार मर्सिडीज बैंज A-क्लास खरीदी है। इस कार की कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए है। साथ ही मनीषा ने बिहार में एक आलीशान घर भी खरीदा, जिसकी कीमत भी लाखों में है।

इन रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही मनीषा बिहार के मुंगेर से निकलीं एक इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया स्टार हैं। सोशल मीडिया पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस हफ्ते ‘स्टार टॉक्स’ में मनीषा ने हमसे अपनी जिंदगी के कई किस्से शेयर किए। आप भी पढ़िए ये किस्से खुद मनीषा की जुबानी…

पापा डांस नहीं करते देते तो घर से भाग गई थी

मुझे बचपन से ही डांस का बहुत शौक था लेकिन पापा बहुत स्ट्रिक्ट थे। हालांकि, मैं ठान चुकी थी कि मैं अपने सपनों का बलिदान नहीं दूंगी। मैं 16 साल की थी, डांस सीखना चाहती थी पर पापा मुझे परमिशन नहीं दे रहे थे। एक दिन मैंने पापा को एक लेटर लिखा और एक दोस्त के साथ घर छोड़कर कोलकाता भाग गई।

घर से ना भागती तो घुट-घुटकर मर जाती

मैं अपने सपने पूरे करने के लिए जब घर से भागी, उस वक्त बस एक ही बात मेरे जहन में चल रही थी – ‘जो चल रहा है, उससे बुरा क्या हो सकता है? क्या पता, मेरे मेहनत करने से हम सभी की जिंदगी में कुछ अच्छा हो जाए। जो होगा देखा जाएगा।’ बस यहीं सोचकर मैंने घर से बाहर कदम रख दिया। अगर मैं ये कदम ना उठाती, तो घुट-घुटकर मर जाती। मेरी बड़ी बहन ने मेरे इस फैसले को सपोर्ट किया था।

पापा अपनी जगह गलत नहीं थे

आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो अपने पापा को गलत नहीं ठहराती। दरअसल, वो अपनी जगह पर बिलकुल सही थे। हम मिडिल क्लास बैकग्राउंड से थे। हमारे पास डांस वगैरा पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते थे। हमारे पूरे खानदान में कभी कोई डांस या ग्लैमर फील्ड का हिस्सा भी नहीं रहा तो पापा उस वक्त डरे हुए थे। उन्हें इस बात का डर था कि यदि कुछ गलत हो गया तो समाज क्या कहेगा? घर के लोग उनपर उंगलियां तो नहीं उठाएंगे?

आज पापा मुझ पर गर्व महसूस करते हैं

आज पापा बहुत खुश हैं। वो मुझ पर गर्व महसूस करते हैं। मैं अपने शहर की इकलौती लड़की हूं जो नेशनल टेलीविजन पर आई, ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रही और सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलर हूं। मेरे मुंगेर जिले (बिहार) के लोगों के लिए ये बहुत बड़ी बात है।

एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरता जब लोग पापा को मनीषा रानी के पिता कहकर नहीं बुलाते। किसी वक्त हमारे परिवार वालों को कोई पूछता नहीं था लेकिन अब मुंगेर के डिस्ट्रिक्ट, मेजिस्ट्रेट, बड़े-बड़े बिजनेसमैन सामने से आकर मेरे पापा से बात करते हैं। बड़े-बड़े लोग अपने परिवार वालों को मेरे परिवार वालों से मिलवाते हैं। पापा के लिए ये गर्व की बात हैं। वे कहते हैं कि मेरी बेटी ने जो भी किया.. अच्छा किया।

शुरुआत में कई लोगों ने गलत ऑफर दिए

मुंबई में मेरी शुरुआत अच्छी नहीं थी। जब मैं ऑडिशन के लिए जाती थी तो कई लोग मुझे गलत ऑफर देते थे। हालांकि, मैंने पहले ही तय कर लिया था कि मैं कभी शाॅर्ट कट नहीं अपनाउंगी। इस बात से इंकार नहीं करूंगी कि लोगों में मुझे गलत काम करने के लिए अप्रोच किया था। हां, खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं कास्टिंग काउच से बच गई।

लोग देर रात होटल में मिलने को कहते थे

‘बिग बॉस’ में पार्टिसिपेट करने का सपना बहुत पहले से था। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आने के लिए भी मैं 2-3 साल से कोशिश कर रही थी। इस बीच ऐसे कई झूठे लोगों से सामना हुआ जिन्होंने मुझसे देर रात होटल में मिलने की बात कही।

कोई कहता था कि तुम्हारा नाम हमने चैनल को भेजा है, वह से अप्रूवल आ गया है। मैं भी खुशी के मारे अपने घर पर बता देती थी लेकिन जब पता चलता कि किसी ने बेवकूफ बनाया, तब बहुत निराशा होती थी। इसके बाद मैं अकेले में खूब रोती थी। बेचारे फैमिली मेंबर्स को भी बहुत बुरा लगता था।

आखिरी बार, जब मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया तब भी थोड़ी बहुत डरी हुई थी। लग रहा था कि कहीं इस बार भी बेवकूफ ना बन जाऊं और इसलिए घर पर कुछ नहीं बताया। जब शो में एंट्री के लिए सिर्फ दो दिन बचे थे, तब मैंने फैमिली को बताया था।

देखो, मनीषा रानी की मर्सिडीज आ रही है

बिग बॉस से मुझे बहुत फेम मिला। हाल ही में मैंने अपनी पहली कार ली। सच कहूं तो मुझे कार के ब्रांड के बारे में ज्यादा समझ नहीं। हां, केवल इतना तय किया था कि एक खुद की कार खरीदना है। ‘बिग बॉस’ के बाद मैं ऑटो में ट्रेवल करती थी जिससे मुझे कोई दिक्कत नहीं होती थी लेकिन मेरे आसपास के लोग मुझसे कहते की अब तो कार ले लो।

मैंने कार के लिए पैसे जमा करना शुरू किए। पहले मैं 16 लाख की हैरियर कार लेने वाली थी पर फिर भाई ने कहा की जब ले ही रही हो तो ऐसी कार लो, जो लोग देखें। कुछ दिन और इंतजार करने के बाद मैंने मर्सिडीज ले ली। ताकि लोग यह कह सकें कि वो देखो, मनीषा रानी की मर्सिडीज आ रही है।’

अब बिहार में भी एक बड़ा घर भी लिया है। ‘झलक दिखला जा’ खत्म होने के बाद घर के रजिस्ट्रेशन के लिए अपने होमटाउन जाउंगी।

‘झलक दिखला जा’ की जर्नी बहुत अलग है

‘झलक दिखला जा’ की जर्नी बहुत अलग है। जॉइन करने के बाद एहसास हुआ कि घर बैठे टीवी पर शो देखना आसान है लेकिन जब आप बतौर कंटेस्टेंट आते हो तब पता चलता हैं कि ये कितना मुश्किल है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि, हर दिन कुछ नया सिखने मिलता है। ये मौका शायद मुझे फिर कभी ना मिले। इसीलिए मैं पूरी तरह से इस जर्नी को एन्जॉय करना चाहती हूं। कई बार शो छोड़ने का भी ख्याल आया क्योंकि ये फिजिकली काफी हेक्टिक है। लेकिन मेरे कोरियोग्राफर हमेशा मोटीवेट करते रहते हैं। उन्हीं की बदौलत मैं इतने दूर तक पहुंच पाई।

शो के तीनों जजेस के दिलों में मेरे लिए एक सॉफ्ट कार्नर हैं

शो के तीनों जजेस- मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान के दिलों में मेरे लिए एक सॉफ्ट कार्नर है। मैंने नोटिस किया है कि दूसरे कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस जब सही नहीं होती तो जजेस का कमेंट थोड़ा कड़क होता है। उनसे ये तक कहा जाता है कि आपकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं थी लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं होता।

मेरी परफॉर्मेंस की हमेशा तारीफ होती है। तीनों जजेस मुझसे कभी स्ट्रिक्ट बात नहीं करते। अगर कुछ बोलना भी होता है तो वो कोरियोग्राफर से कहते हैं, मुझसे नहीं। मुझे लगता है कि तीनों जजेस मुझे सबसे ज्यादा मानते हैं। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं।

बहुत निराश होती थी पर कभी मेहनत करना नहीं छोड़ा। कहते हैं न कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। मेरे साथ ऐसा ही कुछ हुआ। बचपन का मेरा देखा हुआ सपना ‘झलक दिखला जा’ में आने से पूरा हुआ।

आज भी कई बार सोचती हूं कि जो हो रहा है क्या वो वाकई में सच है? मुझे आज भी याद है कि बचपन में मैं छुप छुपकर डांस सीखने जाती थी। कई बार छिपकर डांस शो के लिए ऑडिशन तक दिए लेकिन कभी सिलेक्शन नहीं हुआ। निराशा खूब होती थी लेकिन मैंने कभी मेहनत करना नहीं छोड़ा।

मैं सिंगल हूं, एल्विश यादव सिर्फ मेरे दोस्त

एल्विश यादव सिर्फ और सिर्फ मेरे दोस्त है। अब सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी कह दें तो कोई क्या कर सकता है? मैं तो सिंगल हूं। यदि कोई जिंदगी में आया तो मैं अपने फैंस से जरूर शेयर करूंगी।

कोई लड़की डांसर-एक्ट्रेस बनना चाहे तो उसे सपोर्ट नहीं मिलता

बिहार में खासतौर पर अपने होमटाउन में मैंने एक बात देखी है। जब किसी की बेटी डॉक्टर, इंजीनियर या शिक्षक बनती है तो उनके माता-पिता बहुत गर्व से उनके बारे में सभी को बताते हैं। उनका उदाहरण दिया जाता है। वहीं कोई लड़की यदि डांसर या एक्ट्रेस बनना चाहे तो उसे इतना सपोर्ट नहीं मिलता।

मैं उन लड़कियों को सपोर्ट करना चाहती हूं। मैं सभी पैरेंट्स से निवेदन करना चाहूंगी कि जिस तरह वो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए ट्यूशन छोड़ने जाते हैं उसी तरह उन्हें डांस क्लास जाने की भी इजाजत दें। अपनी लड़कियों पर विश्वास करें। जल्द ही मैं इन लड़कियों के लिए कुछ करूंगी।