JSSC-CGL पेपर लीक मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी की टीम ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव समेत उनके 2 बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड फिर बदलने वाला है मौसम
झारखंड में फिर बदलने वाला है मौसम झारखंड के कही शहरों में होगी बारिश, वज्रपात की संभावना
झारखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है. अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान है, 12 फरवरी से अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग अलग क्षेत्र में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र रांची ने जारी किया है. इस दौरान वज्रपात की संभावना देखते हुए 12 से 14 फरवरी तक के लिए वर्षा वाले इलाकों में वज्रपात होने को लेकर yellow alert जारी किया गया है।
आइए एक नजर डालें, किस दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
11 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन मौसम प्रायः शुष्क रहने की संभावना है।
12 फरवरी को राज्य के पश्चिमी जिले और उससे सटे निकटवर्ती जिलों में गर्जन के साथ हल्के वर्षा होने की संभावना है।
13 फरवरी को झारखंड के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती जिलों में गर्जन के साथ हल्के वर्षा होगी।
14 फरवरी को झारखंड के उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती जिलों में गर्जन के साथ हल्के वर्षा होने की संभावना है।
15 और 16 फरवरी को राज्य में कहीं कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.
इस दौरान रांची का तापमान 15°सेल्सियस से 24°सेल्सियस तक हो सकती है।
ब्रह्मदेव प्रसाद ने नामकुम थाना में प्रभार लिया
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नामकुम के पद पर श्री ब्रह्मदेव प्रसाद ने योगदान दिए।थाना के पूर्व थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस सांसद धीरज साहू रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे
कांग्रेस सांसद धीरज साहू रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कल भी की थी पूछताछ
हेमंत सोरेन से पत्नी कल्पना सोरेन ने मुलाकात
हेमंत सोरेन से पत्नी कल्पना सोरेन ने मुलाकात की
ED दफ्तर में दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई
हमारे शहर और आस पास के बहुत से थाना में आये नये थाना प्रभारी
काँके थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा , अरगोड़ा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा , खेलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह , नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद , धूर्वा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सुखदेवनगर थानाप्रभारी रमाकान्त ओझा , तातीसिलवे मनोज कुमार ,
धीरज साहू ED कार्यालय से बाहर निकले।
धीरज साहू ED कार्यालय से बाहर निकले लगभग दस घंटे हुई पूछताछ दिल्ली में मिली bmw के बारे में हुई पूछताछ












