दिनांक 09.09.26 को समय करीब 13.00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी टोली जोरार के पास एक महिला ओलिप मुंडा के द्वारा अवैध तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद ब्रिकी की जा रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रॉची के नियत्रंण में एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम, रॉची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा नामकुम थाना अंतर्गत जोरार तेतरी टोली स्थित ओलिप मुंडा के घर पर पहुँचा। घर से एक महिला एवं एक पुरूष को अवैध ब्राउन सुगर के साथ पकडा गया जिन्होने अपना नाम क्रमशः 1. मो० अमन अंसारी उम्र करीब 24 वर्ष पिता मो० मुमजात अंसारी पता कर्बला टैंक रोड थाना लोअर बाजार जिला रॉची 2. ओलिप मुंडा उम्र करीब 40 वर्ष पति मो० नसीम हुसैन पता जोरार तेतरी टोली थाना नामकुम जिला रॉची को पकडा गया। पकडाये गये व्यक्तियों को एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत् उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकडाये गये व्यक्ति मो० अमन अंसारी एवं ओलिप मुंडा के पास से ब्राउन शुगर कुल वजन करीब 7.88 ग्राम सहित नगद 99,680 रूपया नगद एवं बी०एम०डब्लू० बाईक वाहन सं०-JH01FN-6516 को विधिवत् जप्त किया गया तथा जप्त किये गये ब्राउन शुगर के संदर्भ में उपरोक्त पकडाये गये दोनो व्यक्तियों द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया कि यह ब्राउन शुगर है, जिसको ब्रिक्री करने का काम करते है। तत्पश्चात् उपरोक्त दोनो व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नामकुम थाना कांड सं0-256/26 दिनांक 19.09.26 धारा-21 (a)/21(b)/22/29
एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत् कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम एवं पता-
- मो० अमन अंसारी उम्र करीब 24 वर्ष पिता मो० मुमजात अंसारी पता कर्बला टैंक रोड थाना लोअर बाजार, जिला रॉची
- ओलिप मुंडा उम्र करीब 40 वर्श पति मो० नसीम हुसैन पता जोरार तेतरी टोली थाना नामकुम जिला रॉची
जप्त समानों की विवरणीः-
- ब्राउन सुगर कुल वजन करीब 7.88 ग्राम।
- कुल राशि-99,680 रूपये।
- बी०एम०डब्लू० बाईक वाहन सं०-JH01FN-6516



