Google search engine
HomeBlogरांची हेहल ग्राउंड से हथियार के साथ दो युवक को लिया गया...

रांची हेहल ग्राउंड से हथियार के साथ दो युवक को लिया गया हिरासत में (पूरा देखे)

दिनांक-14.09.26 को समय करीब 18.50 बजे संध्या में पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध अपराधकर्मी द्वारा हेहल ग्राउण्ड के पास अपराध कारित करने की योजना बना रहे। प्राप्त सूचना पर पु०नि० सह थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना के पुलिस पदाधिकारी, पी०सी०आर-28 के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ हेहल ग्राउण्ड में छापामारी किये। वहाँ पर पूर्व से बैठे लोग पुलिस को अपनी ओर आता देखकर भागने लगे। इसी कम में पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नितेश मिर्धा बताया। हिरासत में लिय गये नितेश मिर्धा का विधिवत तलाशी के नियग का पालन करते हुए तलाशी लिये जाने पर उसके पास से एक लोडेड 7.65 एम.एम. का देशी पिस्टल, 01 जिन्दा गोली एवं एक आई फोन को बरामद किया गया।

सुखदेवनगर थाना के द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए घटनास्थल से फिरार एक अपराधकर्मी ऋतिक राज को भी नवाटोली सिमलिया, रातु से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पताः-

  1. नितेश मिर्धा पे० दीपक मिर्धा सा० हेहल पाहन टोली, हेहल अंचल रोड थाना सुखदेवनगर जिला रांची। 2. ऋतिक राज पे० राजेश कुमार सिंह सा० सर्वोदय नगर, ईमली पेड़ नवाटोली सिमलिया थाना रातु जिला रांची।

बरामद सामान की विवरणीः

  1. 7.65 एम.एम. का देशी पिस्टल-01,
  2. जिंदा गोली-01,
  3. आई फोन-01,
RELATED ARTICLES

Most Popular