
दिनांक – 20.05.2026 की रात्रि करीब 22.50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर थाना अन्तर्गत डी – कोर मॉल में फायरिंग की घटना हुई है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए घटना का सत्यापन हेतु घटनास्थल डी – कोर मॉल के पार्किंग में थाना के पदाधिकारी पहुंचे तो 01 (एक) कारतुस का खोखा, जिसके पैंदे पर HPM 25.32 लिखा हुआ बरामद किया गया। आस पास के लोगों द्वारा बताया गया कि संतोष कुमार, पे० स्व० तपेश्वर प्रसाद, वर्तमान पता – साहू चौक पुंदाग थाना- पुंदाग ओ०पी० जिला राँची नामक व्यक्ति के द्वारा अशांति फैलाने एवं लोगों में डर का महौल बनाने के उदेश्य से अपने लाईसेंसी हथियार से फायरिंग किया गया है। उक्त घटना के संबंध में लालपुर थाना काण्ड सं0-100/26 दि0- 21.05.26 धारा-292 BNS- 2023 एवं 27/30 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार उम्र करीब 50 वर्ष, पे० स्व० तपेश्वर प्रसाद स्थाई पता-हमिदगंज थाना शहर डाल्टनगंज जिला पलामू वर्तमान पता साहू चौक पुंदाग थाना- पुंदाग ओ०पी०, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम – पता :-
(1)- संतोष कुमार उम्र करीब 50 वर्ष, पे० स्व० तपेश्वर प्रसाद स्थाई पता-हमिदगंज थाना शहर डाल्टनगंज जिला पलामू वर्तमान पता साहू चौक पुंदाग थाना- पुंदाग ओ०पी० जिला राँची
बरामद सामानों की विवरणी –
(1)- फायर किया हुआ गोली का खोखा जिसके पेंदे पर HPM 25.32 अंकित किया हुआ एक पीस।
(2)- काला रंग का ऑटोमेटिक पिस्टल जिसके बॉडी पर एक तरफ MALHOTRASONS DEFENCE MSD SUPER CALIBER.32 लिखा हुआ एवं दुसरी तरफ made in india व IN MSD 25SI013774.32 लिखा हुआ
मैगजीन के साथ।
(3)- मैगजीन खोलने पर मैगजीन के अंदर 04 जिंदा गोली जिसके पेंदे पर HPM 25.32 अंकित किया हुआ।
छापामारी दल :-
(1) – पु०अ०नि० उत्तम कुमार
(2) – पु०अ०नि० ऋषिकान्त
(3)- पु०अ०नि० सुनील पासवान
(4)- पु०अ०नि० आशीष कुमार
(5)- पु०अ०नि० दीपक कु० सिन्हा
(6)- स०अ०नि० संजय केरकेट्टा
(7)- स०अ०नि० अमृत खलखो
(8)- सशस्त्र बल



