

रॉची पुलिस द्वारा नामकुम थानार्न्तगत संगठित मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।
प्रसंगः-
नामकुम थाना कांड सं0-133/26, दिनांक-18.05.26, धारा-317 (5)/338/336(3)/111(2) (b)/111(3)/111(4) भा०न्या०सं०
विवरणीः-
दिनांक-18.05.26 को संध्या करीब 08.30 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक ब्लू रंग का चोरी का अपाची मोटरसाईकिल से एक युवक रामपुर की ओर जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु० प्रथम राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिदरॉल जोडा मंदिर के पास चेकिंग प्रारंभ किया गया। चेकिंग के कम में एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाईकिल सं0-JH01EM-3762 के साथ युवक को पकडा गया। नाम पता पुछने पर पकडाये व्यक्ति अपना नाम अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष पिता स्व० शिवजी सिंह, पता सिताबदियारा, रावलटोला पो० गरीबाटोला थाना रिबिलगंज जिला सारण छपरा बिहार बतलाया। अपाची मोटरसाईकिल सं0-JH01EM-3762 के बारे में पुछताछ करने पर बतलाया कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी का है, जिसे नामकुम बाजार से चोरी किया गया है और नम्बर प्लेट बदलकर बेचने के लिए बेडो के वसीम ओहदार के पास ले जा रहे है। आगे बतलाया गया कि मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुके है और जेल में ही वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम पता घाघरा थाना बेडो जिला रॉची से मुलाकात हुई थी और जेल से निकलने के बाद हमदोनो द्वारा संगठन बनाये जिसमें हमदोनो के अलावा 1. दानिस आलम 2. मोईन खान 3. सरीफ खान 4. नसीम अंसारी 5. तौहिर अंसारी के साथ संगठन बनाये और रॉची के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले हॉट बाजार से मोटरसाईकिल चोरी कर चोरी के गये मोटरसाईकिल को वसीम एवं संगठन के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मोटरसाईकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाये हुए दुसरे लोगो को बेच देते है तथा प्राप्त रकम को आपस में बांट लेते है। चोरी के मोटरसाईकिल को अपने अन्य सहयोगियों के पास से बरामद करा देंगे। पकडाये अभियुक्त के निशानदेही पर संगठन में शामिल सभी अभियुक्त के पास से कुल 12 (बारह) मोटरसाईकिल बरामद किया गया एवं मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में कुल 07 (सात) अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम एवं पता-
- अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह उम्र करीब 32 वर्ष पिता स्व० शिवजी सिंह पता सिताबदियारा, रावलटोला पो० गरीबाटोला थाना रिबिलगंज जिला सारण छपरा बिहार
- वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम उम्र 31 वर्ष पिता सबित ओहदार पता घाघरा थाना बेडो जिला रॉची
- दानिस आलम उम्र 26 वर्ष पिता स्व० मंसूर आलम पता बिरदा सिलमा थाना कर्रा जिला खूँटी 4.सरीफ खान उम्र 25 वर्ष पिता वजीर खान पता घाघरा थाना बेडो जिला रॉची
- नसीम अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता इजाज अंसारी पता पिस्का नगडी हाई स्कूल मुहल्ला थाना नगडी जिला रॉची
- तौहिर अंसारी उम्र 34 वर्ष पिता स्व० कुर्बान असारी पता रेहलगढा गोविन्दपुर थाना जरियागढ जिला खूँटी
- मोईन खान उम्र 38 वर्ष पिता जहूर खान पता ककरिया थाना लापुंग जिला रॉची
- गिरफ्तार अभय सिंह का अपराधिक इतिहासः-
- नामकुम थाना कांड सं0-181/17, धारा-467/468/420/413/414 भा०द०वि०
- लालपुर थाना कांड सं0-223/17, धारा-379 भा०द०वि०
- चुटिया थाना कांड सं0-229/23, धारा-379 भा०द०वि०
- पिठौरिया थाना कांड सं0-164/23, धारा-414/467/468/471/34 भा०द०वि०
- लालपुर थाना कांड सं0-67/20
- लालपुर थाना कांड सं0-434/19
- बरियातु थाना कांड सं0-263/19
गिरफ्तार वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम का अपराधिक इतिहासः-
- कोतवाली थाना कांड सं0-12/17, धारा-379/411 भा०द०वि०
- नामकुम थाना कांड सं0-181/17, धारा-467/468/420/413/414 भा०द०वि०
- लालपुर थाना कांड सं0-223/17, धारा-379 भा०द०वि०
- लापुंग थाना कांड सं0-10/19, धारा-414 भा०द०वि०
- जी०आर०पी० रॉची कांड सं0-52/18, धारा-379 भा०द०वि०
- डोरंडा थाना कांड सं0-159/17, धारा-379 भा०द०वि०
- पिठौरिया थाना कांड सं0-164/23, धारा-414/467/468/471/34 भा०द०वि०
- चुटिया थाना कांड सं0-229/23, धारा-379 भा०द०वि०
जप्त समानों की विवरणीः-
- टी०वी०एस० अपाची मोटरसाईकिल सं०-JH01EM-3762
- टी०वी०एस० अपाची मोटरसाईकिल सं0-BR07AL-2762
- स्पलेण्डर हिरो होण्डा मोटरसाईकिल सं0-JH02X-3855
- होण्डा साईन मोटरसाईकिल सं0-JH01BB-2410
- हीरो होण्डा स्पलेण्डर मोटरसाईकिल सं0-JH02F-8202
- काला रंग का स्पलेण्डर मोटरसाईकिल इंजन सं0-HA11EVLHC83626
- हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल सं0-JH01AE-1307
- पैसन प्रो मोटरसाईकिल सं0-JH24C-8795
- बजाज प्लसर मोटरसाईकिल सं०-JH01AB-5171
- बजाज एन०एस० मोटरसाईकिल इंजन सं०-JLZCEG20643 (इंजन खुला हालत में)
- टी०वी०एस० अपाची मोटरसाईकिल इंजन सं0-CE4GK2119741
- अपाची मोटरसाईकिल का टंकी और इंजन कटा हुआ।
- कुल-06 मोबाईल ।
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:-
- श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु० प्रथम राँची
- श्री रामनरायण सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी नामकुम, रॉची।
- पु०अ०नि० मिथुन कुमार, नामकुम थाना।
- पु०अ०नि० जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना।
- पु०अ०नि० शशि रंजन, नामकुम थाना।
- स०अ०नि० उज्जवल कुमार सिंह, नामकुम थाना।
- स०अ०नि० सत्येन्द्र सिंह, नामकुम थाना।
- स०अ०नि० तारकेश्वर प्रसाद केसरी।
- नामकुम थाना, रॉची सशस्त्र बल।



