20 लाख रू0 सुपारी के लिए कटहल मोड़ निवासी छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु के ऊपर गोली फायर कर जानलेवा हमला का षडयंत्र रचने वाला तथा प्रसिद्ध अनिल टाईगर हत्याकांड का मुख्य सरगना अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा को राँची पुलिस ने दबोचा
प्रसंगः नगड़ी थाना काण्ड सं0-160/25 दिनांक-15.10.2025 धारा-109 (1)/61 (2)/3 (5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
दिनांक 15/10/2025 को कटहल मोड़ के पास स्थित सांभवी इंटरप्राईजेज के मालिक राधेश्याम साहु को उनके दुकान के पास ही दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अंधाधुन कई राऊंड गोली फायर कर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें राधेश्याम साहु गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस संबंध में नगड़ी थाना कांड सं0-160/25 दिनांक-15.10.2025 धारा-109 (1/61 (2)/3 (5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० गठीत किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय एवं एस०आई०टी० के अन्य पुलिस पदाधीकारी एवं पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार अनुसंधान एवं छापामारी किया गया, जिसमे पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पता चला था तथा पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी। पुलिस के द्वारा दो शुटरों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है तथा घटना को अंजाम दिलाने वाले मुख्य सरगना अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था. जिसकी तलाश अनिल टाईगर हत्या के बाद से ही राँची पुलिस कर रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा कोलकता में छिप कर रह रहा है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक छपामारी दल का गठन किया गया तथा छपामारी दल के द्वारा अभियुक्त को कोलकता से राँची लाया गया जहाँ अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में उसके द्वारा यह बताया गया कि 20 लाख रू0 सुपारी के लिए उसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों के विरूद्ध छापामारी जारी है। अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है तथा कांके थाना क्षेत्रान्र्तगत अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की हत्या के काण्ड सहित कई कांड में वांछित है।
एक्ट। प्रसंगः-कांके थाना कांड सं0-90/2025 दिनांक-27.03.25 धारा- 103 (1)/3(5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स
दिनांक-26.03.25 को कांके थाना क्षेत्रार्न्तगत कांके चौक पर अवस्थित शिव मंदिर के पास के होटल में अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मारक हत्या कर दी गई थी। अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 02 शूटरों (अमन सिंह एवं रोहित वर्मा), अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की रेकी करने वाले सहित कुल-06 लोगों को पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आरोप-पत्र समर्पित किया गया है तथा इस कांड में पूरक अनुसंधान जारी है। पूरक अनुसंधान के क्रम में देवव्रत नाथ शाहदेव के मुख्य सहयोगी एवं साजिशकर्ता अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा पिता लक्ष्मण सिन्हा, सा०-शिवगंज, किशोरगंज, थाना कोतवाली, जिला रांची के विरूद्ध ज्ञात तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ है कि कांके थानार्न्तगत चामगुरु मौजा में देवव्रत नाथ शाहदेव की 10 एकड़ पुश्तैनी भूखंड का विगत कई वर्षों से विवाद स्थानीय जोतकारों से चला आ रहा था। इस विवाद में जोतकारों का पक्ष अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर के द्वारा देवव्रत नाथ के पास रखा जा रहा था तथा जोतकार एवं देवव्रत नाथ के मध्य भूमि विवाद के संबंध में अनिल महतो एवं देवव्रत नाथ शाहदेव के बीच कई बार मध्यस्थता एवं वार्ता भी हुई थी जो विफल रही। जिसके परिणामस्वरूप देवव्रत नाथ शाहदेव उक्त भूखंड पर न तो दखल कब्जा कर पा रहा था न ही विक्रय कर पा रहा था। इस समस्या से विचलित होकर देवव्रत नाथ शाहदेव ने किशोरगंज स्थित अपने घर के पास रहने वाले आदतन अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा अनिल टाईगर की हत्या के लिए 05 लाख की सुपारी सूरज सिन्हा को दी गई जिसमें कुछ रकम बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से सूरज सिन्हा के खाते में डाली गयी। साथ ही देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को यह भी प्रलोभन दिया गया कि चामगुरु मौजा में जमीन बेचने में से प्राप्त रकम से उसे भी सम्मानजनक हिस्सा दिया जायेगा। घटना कारित करने लिए देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा सूरज सिन्हा को मोबाईल, सिम भी उपलब्ध कराई गई थी। अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की हत्या की साजिश रांची एवं कोलकत्ता में रची गई थी। तत्पश्चात् अनिल टाईगर के प्रत्येक गतिविधि की रेकी देवव्रत नाथ शाहदेव एवं सूरज सिन्हा के द्वारा कराई गई तथा 26 मार्च 2025 को घटना का अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम पताः-
नाम- अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा उम्र 32 वर्ष पिता- लक्ष्मण प्रसाद सिन्हा, पता- शिवगंज, हरमु रोड, थाना-कोतवाली, जिला- रांची
अभियुक्त अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा का पूर्व अपराधिक इतिहासः-
1 नामकुम थाना कांड संख्या–187/21, दिनांक-19.03.2021, धारा-25 (1-B)a/25(1-AA)/26/35 Arms Act. 1959 & 25(6)(7) Arms Act.
- जी०आर०पी० बोकारो थाना कांड संख्या-09/2016, धारा-302/120 (B) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- हजारीबाग मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-260/22, दिनांक-21 1222, धारा-25 (1-B)a/26 Arms Act.
- बोकारो चास थाना कांड संख्या-231/20, दिनांक 01.10.20, धारा-386/387/388/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
5- कांके थाना कांड सं0-90/2025 धारा 103 (1)/3 (5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
छापामारी दलः-
- श्रीमति साक्षी जमुआर, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-थाना प्रभारी, कांके,
- श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची।
- श्री अरविन्द कुमार पु० उपा० (मु०) द्वितीय, राँची।
- पु०अ०नि० सत्य प्रकाश उपाध्याय प्रभारी दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना राँची।
- पु०अ०नि० संदीप राज, दलादली टी०ओ०पी०, नगड़ी थाना राँची।
- स०अ०नि० अरूण कुमार अकेला दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना राँची।
- स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार, तकनिकी शाखा, राँची।
- तकनिकी शाखा एवं सशस्त्र बल राँची।



