वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची
दिनांक-28.07.2026
दिनांक 09.07.26 को अरगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी निशित केसरी एवं अखिलेश पांडेय के घर मे चोरी की घटना हुई थी, जिस संबध में अरगोड़ा थाना कांड सं0-172/26, दिनांक-09/07/2026, धारा-331 (4)/305 (ए)/331 (6) भा०न्या०सं० के अंतर्गत दर्ज है। काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं घटना का उदभेदन करने हेतु एस.आई.टी. का गठन किया गया। गठित एस.आई.टी. के द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस कांड का उद्दभेदन करते हुए काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी को चिन्हित करते हुए घटना में प्रयुक्त जगुआर रजि०नं0-UP78EM0101 एवं चोरी गये सोने के आभूषण तथा 17,36,200 /- रु0 नगद बरामद किया गया था।
रांची पुलिस द्वारा वृत्तिक तरीके से कार्य करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड में चोरी किये गये आभूषण अभियुक्त समीर खान उर्फ कबीर खान (सोना व्यवसाई) के निशानदेही पर उसके ससुराल ग्राम बिजय स्टोर गली, वार्ड नं0-40 थाना-नगर थाना मुजफ्फरपुर से करीब 400 ग्राम के सोना एवं मोती के आभूषण बरामद किये गये है, जिसकी बाजार मुल्य करीब 65 लाख रूपय है। अबतक काण्ड में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बरामदगी की जा चुको है। काण्ड अनुसंधान अंतर्गत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- समीर खान उर्फ कबीर खान पे०-स्व० अब्दुलाह खान पता शुक्ला रोड पो0-रमना थाना-नगर (मुजफ्फरपुर), जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार)।
छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
- श्री निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली।
- श्री नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया।
- श्री सतीश कुमार गोराई, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा थाना
- श्री दिग्विजय सिहं, पु०नि० सह थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना
- श्री रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना
- पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना
- पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, अरगोड़ा थाना
- पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी०ओ०पी०
- पु०अ०नि० संजीव कुमार, ओ०पी० प्रभारी पुन्दाग ओ०पी०
- पु०अ०नि० सिद्धांत कुमार, ओ०पी० प्रभारी तुपुदाना।
- पु०अ०नि० अशोक कुमार, गोन्दा थाना ।
- पु०अ०नि० पूजा विभूति उराँव, महिला थाना प्रभारी बुण्डू ।
- पु०अ०नि० रंजीत कुमार यादव, लोअर बाजार, थाना।
- पु०अ०नि० नागेश्वर कुमार साव, कोतवाली थाना।
15.
पु०अ०नि० शशि रंजन, नामकुम थाना।
- पु०अ०नि० भानु कुमार भारती, बरियातु थाना।
- स०अ०नि० ज्योति कच्छप, जगन्नाथपुर थाना।



