भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम बनेगा श्री राम लला पूजा समिति का भव्य पंडाल
रांची जिला स्कूल परिसर में सजेगा वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर का भव्य प्रारूप, गर्भगृह में विराजेंगी मां दुर्गा
नौ कन्याओं के पूजन के उपरांत पंडाल के पट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे
रांची, 13 अकटुबर :- श्री राम लला पूजा समिति, रांची अपने तृतीय वर्ष में प्रवेश के साथ इस बार श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक भव्य अनुभव कराने की तैयारी में है। समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची जिला स्कूल परिसर में इस वर्ष वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर के भव्य प्रारूप को पूजा पंडाल के रूप में तैयार किया जाएगा। पंडाल की भव्यता के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि वाराणसी के उमरहा क्षेत्र में स्थित स्वर्वेद महामंदिर अपनी विशाल स्थापत्य शैली और आध्यात्मिक स्वरूप के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2004 में प्रारंभ हुआ था तथा 18 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। मंदिर आध्यात्मिक साधना, ध्यान, योग एवं अध्ययन का प्रमुख केंद्र है और इसका संबंध विहंगम योग परंपरा से है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल पूजा पंडाल का निर्माण करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना भी है। इसी उद्देश्य के तहत इस वर्ष स्वर्वेद महामंदिर के प्रारूप को रांची में भव्य रूप दिया जा रहा है।
लगातार तीसरे वर्ष श्रद्धालुओं के लिए अनूठी थीम
महासचिव कुणाल आजमानी ने बताया कि श्री राम लला पूजा समिति द्वारा वर्ष 2024 में श्री राम मंदिर के प्रारूप को पूजा पंडाल के रूप में प्रस्तुत किया गया था। इस दौरान झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने पंडाल का अवलोकन किया। वहीं वर्ष 2025 में गुजरात के भुज स्थित स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप को रांची जिला स्कूल परिसर में तैयार किया गया था।
उन्होंने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं के सामने धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े अलग-अलग भव्य प्रारूप प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में इस बार स्वर्वेद महामंदिर को चुना गया है।आजवानी ने बताया इस वर्ष प्रस्तावित पूजा पंडाल की चौड़ाई लगभग 150 फीट और ऊंचाई 100 फीट होगी। पंडाल के मध्य में बनाए जा रहे गर्भगृह की ऊंचाई लगभग 30 फीट रखी गई है। गर्भगृह में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है।जहां श्रद्धालुओं को मां के दर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंडाल निर्माण में भव्यता के साथ-साथ कलात्मकता और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समिति की कोशिश है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के साथ एक यादगार धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त हो।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं महासचिव कुणाल अजवानी ने सभी सदस्यों से पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
समिति की ओर से बताया गया कि झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा पंडाल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित रखने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पूजा आयोजन को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल अजवानी ने बताया आज माननीय महामहिम राज्यपाल को कल के उद्घाटन के लिए आमंत्रण किया गया है इसके साथ ही नौ कन्याओं के द्वारा भी उनके पूजन के साथ उनके द्वारा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा ।
इसी के साथ मां भवानी के सभी भक्तों के लिए दर्शन हेतु पंडाल खोल दिया जाएगा।
शाम 6:00 बजे से भजन संध्या का बृहत् और सुंदर आयोजन पंडाल में रखा गया है ।आप सभी श्रद्धालु भक्त सादर आमंत्रित है
श्री राम लला पूजा समिति के पूजा पंडाल में अद्भुत और सुंदर कई तरह की कलाकृतियों का समावेश है प्रवेश द्वार से जब हम मां के गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे मां की विशाल सुंदर अद्भुत अलौकिक प्रतिभा का दर्शन निश्चित ही हमारे विश्वास को अमर बनाएगा गर्भगृह के अंदर की रंगीन कलाकृतियों का हम अनुपम दर्शन कर सकेंगे महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग सुविधाजनक बनाए हुए हैं वहीं पर पूजा स्थल परिसर में कई तरह के छोटे और बड़े झूलों का आनंद आप उठा सकेंगे । स्वादिष्ट अल्पाहार और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था उचित मूल्य पर संस्था की ओर से रखी गई है । जो आपको 100 से अधिक व्यंजनों का स्वाद समय समय पर देगी।
बैठक का संचालन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता बादल सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजमानी ने संबोधित किया ।
इस अवसर पर प्रेमचंद श्रीवास्तव ,दिलीप सोनी, प्रकाश धेलिया ,महेश सोनी, संजय गुप्ता ,प्रमोद सारस्वत, बादल सिंह, निर्मल जालान, रवि प्रकाश टुना, अनिल चौधरी, दीपक चौधरी, शुभम मित्तल, राजीव सिंह, अमन प्रकाश, शुभम शर्मा, सोनू भारद्वाज, उमेश प्रसाद, ओम प्रकाश शर्मा,कमलेश शर्मा, भावेन राठौर, प्रथम भाला,सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।
समिति का कहना है कि इस वर्ष रांची जिला स्कूल परिसर में बनने वाला भव्य पंडाल श्रद्धा, आध्यात्मिकता, संस्कृति और कला का ऐसा संगम प्रस्तुत करेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
प्रमोद सारस्वत
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री रामलला पूजा समिति



