धुर्वा थाना अन्तर्गत दिनांक 01.12.2025 को रात्रि मे गोली मारने वाला हत्यारा तौसिफ अंसारी गिरफ्तार
प्रसंग धुर्वा थाना कांड सं0-318/25, दिनांक 02.12.2025, धारा-103 (1)/3 (5) BNS &27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
धुर्वा थाना क्षेत्र में दिनांक-01.12.2025 को रात्रि में इस कांड के वादी निशांत अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष पिता इरशाद अंसारी ग्राम सिठियो थाना धुर्वा जिला रांची के लिखित आवेदन के आधार पर वादी के भाई अरशद अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता असरूद्दीन अंसारी सा० सिठियो निचे मोहल्ला थाना धुर्वा जिला रांची को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था।
तत्पश्चात अनुसंधानोपरांत इस कांड के नामजद अभियुक्त 1. तौसिफ अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता कमरूद्दीन अंसारी सा० सिठियो थाना धुर्वा जिला रांची को गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा बताया गया कि दोनो एक दुसरे का दोस्त थे। दिनांक 01.12.25 को संध्या 7:30 बजे करीब इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अकेले घटनस्थल पर आग ताप रहे थे। इसी बीच इस कांड के मृतक आये और नशे में थे जिसमें अभियुक्त को एवं उनके पिता एवं बहन को गाली गलौज करने लगे तथा गोली मारने की धमकी देने लगे। इस बात पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अपने घर गये और हथियार लेकर आये और गोली मारकर हत्या कर दिये।
गिरफ्तारीः- 01. अभियुक्त 1. तौसिफ अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता कमरूद्धीन अंसारी सा० सिठियो थाना धुर्वा जिला रांची
जप्त समान- 1
. कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल-7.65 एम०एम०
2 घटनास्थल पर दो खोखा फायर किया हुआ
3 जिन्दा गोली- 7.65 एम०एम० का छः
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलः-
- पुलिस उपाधीक्षक हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा
- पु०नि० सह थाना प्रभारी विमल किण्डो धुर्वा थाना
- पु०अ०नि०, लव कुमार, धुर्वा थाना
- पु०अ०नि० हीरालाल साह
- पु०अ०नि० एतवा उरांव
- पु०अनि० चन्द्रशेखर सिंह (अनुसंधानकर्ता),,
- एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ




