Google search engine
Home Blog Page 9

यशोदा अस्पताल के फेफड़ा प्रत्यारोपण क्लिनिक का शुभारंभ

0

रांची। यशोदा सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट ने झारखंड के रांची और जमशेदपुर में फेफड़ा प्रत्यारोपण क्लिनिक की शुरुआत की है। इस क्लिनिक के माध्यम से अब राज्य के मरीजों को प्री-ट्रांसप्लांट और पोस्ट-ट्रांसप्लांट फॉलोअप के लिए हैदराबाद जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यशोदा अस्पताल का हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम वर्ष 2020 में शुरू हुआ था और तब से अब तक 200 से अधिक ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ वीमी वर्गीज ने बताया कि बीते पांच वर्षों में अस्पताल के परिणाम राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों की तुलना में कहीं बेहतर रहे हैं और मरीजों की सर्वाइवल दर उल्लेखनीय रूप से अधिक रही है।

रांची में यह क्लिनिक कौस्तुभ स्वस्थम मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक, डोरंडा में स्थित है, जहां फेफड़े के प्रत्यारोपण से पहले की जांच और प्रत्यारोपण के बाद की नियमित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ वर्गीज ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे देशभर में ट्रांसप्लांट संबंधी देखभाल को आसान बनाना है, ताकि किसी भी मरीज को केवल फॉलोअप के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। यशोदा अस्पताल की यह पहल झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए राहत का कार्य करेगी।

इस क्लिनिक के शुभारंभ से झारखंड के लोगों को आधुनिक और विशेषज्ञ देखभाल उनके अपने राज्य में ही सुलभ हो पाएगी।

नामकुम महुआटोली स्थित एक घर में कुछ बाहर के साईबर अपराधियों द्वारा साईबर ठगी किया जा रहा था ((पूरा पढ़े ))

0

प्रसंगः- नामकुम थाना कांड सं0-206/25, दिनांक-04.07.25, धारा-111(2) (ii) /179/180/181/317(2)/318(4) /319(2)/336(3)/336(4)/338/340(2)/3(5) Β.N.S & 66(c) /66(d) 1.T. Act. पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दिनांक-04.07.25 के प्रातः में गुप्त सूचना मिली की नामकुम थाना क्षेत्र अन्र्तगत ग्राम-महुआटोली स्थित एक घर में कुछ बाहर के साईबर अपराधियों द्वारा साईबर ठगी किया जा रहा है। प्राप्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। प्राप्त सूचनानुसार छापामारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-महुआटोली के पास पहुँचा और आस-पास के लोगों से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अमित कुमार, पिता-शालिग्राम यादव के मकान में कुछ बाहर के लड़के आकर रह रहें है। छापामारी दल के द्वारा उक्त मकान का घेराबंदी करते हुए मकान को खुलवाया गया तो मकान के अंदर तीन व्यक्त्ति मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर घर से निकलकर छत की ओर भागने का प्रयास किये, जिन्हें पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी लेने पर पकड़ाये हुए अपराधी के कमरे से मोबाईल, स्टाम्प, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, गलोबल कार्ड, चेक बुक, बैंक पासबुक, रजिस्टर, कुपन, प्रिंटर, कैश एवं स्कुटी बरामद किया गया। पकड़ाये अपराधियों से पुछताछ करने पर बताया गया कि इनलोगों के द्वारा चोरी का मोबाईल फोन, दूसरे व्यक्ति के नाम से निर्गत सिम कार्ड एवं बैंक खाता को फर्जी तरीके से प्राप्त करते हैं। फर्जी नंबर का प्रयोग कर बनाये गये फेसबुक अकाउंट से ये लोग फेसबुक पेज बनाते हैं। फेसबुक एवं गुगल पर लोन का विज्ञापन चलाते है, जिसपर गुगल फार्म का लिंक होता है। उक्त फार्म में व्यक्ति का निजी विवरण, मोबाईल नंबर एवं बैंक खातों का विवरण मांगा जाता है। फार्म भरने पर विवरणी इनलोगों को एक्सेल सीट में मिलती हैं। ग्राहक द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर पर ये अपने फर्जी सिम से फोन करते है एवं लोन अप्रभुल हेतु प्रोसेसिंग चार्ज, GST, SGSTके आदि बहाने बनाकर लोगों को गुमराह कर पैसे का ठगी करते है। तुलसी आयुर्वेद फार्मा का फर्जी लॉटरी कुपन, पंम्पलेट बनाकर एक लिफाफा में बंदकर तुलसी आयुर्वेद के ग्राहको को साधारण डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजते है। उक्त पंम्पलेट में लॉटरी का इनाम पाने हेतु अपने पास बनाये हुए फर्जी स्टांप से अपने विभिन्न वाट्सऐप नंबर पर सम्पर्क करने हेतु मोहर लगाकर भेजते है। जब उधर से लॉटरी कुपन स्क्रेच कर लोग हमसे सम्पर्क करते है तो लॉटरी का ईनाम पाने हेतु प्रोसेसिंग चार्ज GST, SGST, No duesआदि बहाने बनाकर लोगों को गुमराह कर पैसे ठगते है। उनलोगों को विश्वास दिलाने हेतु भारतीय स्टेट बैंक का चंद्रप्रभा हेल्थकेयर के नाम से जारी फर्जी चेक में इनाम में पाये गये पैसे का इंट्री कर एवं उसपरS.B.I, P.N.B बैंक का फर्जी चेक, डिपोजिट स्टाम्प का मुहर लगाकर भेजते हैं। पकड़ाये हुए अपराधियों से पुछताछ एवं छानबीन के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ है कि अपराधियों द्वारा कई लोगों को स्कैनर भेजकर पैसा मंगवाया गया है। छानबीन के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि जप्त मोबाईल में प्रयुक्त 05 सिम कार्ड के विरूद्ध N.C.R.P(1930) में साईबर ठगीसे संबंधित 05 शिकायतें दर्ज है। इस संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या-206/25, दिनांक-04.07.25, धारा-111(2) (ii)/179/180/181/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/336(4)/338/340(2)/3(5) B.N.S & 66(c)/66(d) I.T. Act. दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा इस अपराध कर्मियों के साईबर अपराध ठगी के नेटवर्क में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-1. अतुल राज, उम्र-31 वर्ष, पिता-राजकुमार गुप्ता, पता-ग्राम-हिसुआडिह, पोस्ट-हिसुआ, थाना-हिसुआ, जिला-नवादा, बिहार, 2. मिथलेश कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता-सिधेश्वर महतो, ग्राम- जवाहर चक, थाना-कतरीसराय, जिला-नालंदा, बिहार, 3. अमरजीत कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता महेश चौधरी, ग्राम-जवाहर चक, थाना-कतरीसराय, जिला-नालंदा, बिहार। बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-1. एन्ड्रॉयड मोबाईल -13 2. किपैर्ड मोबाईल- 02 2. स्टाम्प 14 अद्द 3. सिम 12 अद्द 4. प्रिंटर 01 अद्द 5. कैश कुल-19,100/- रूपया, 6. स्कूटी 01 अद्द, 7. चेक बुक, डेबिट कार्ड, पासबुक, रजिस्टर, पम्पलेट, कुपन इत्यादि। छापामारी दल के सदस्यः-1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची, 2. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, नामकुम थाना, रांची, 3. पु०अ०नि०, जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, रांची, 4. पु०अ०नि० अमित कुमार दास, नामकुम थाना, रांची, 5. पु०अ०नि०, पंकज कुमार, थाना प्रभारी, साईबर थाना, रांची, 6. स०अ०नि०, जयप्रकाश कुमार, नामकुम थाना, रांची, 7. स०अ०नि० प्रभुवन कुमार, नामकुम थाना, रांची। 8. नामकुम थाना सशस्त्र बल

रांची सदर थाना दो बाइक चोर गिरफ्तार चार बाइक बरामद (पूरा देखे)

0

श्री चन्दन कुमार सिन्हा (भा०पु० से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा राँची शहर में हो रहे मोटरसाईकिल चोरी की घटना का उद्‌भेदन को लेकर दिये गये निर्देषों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में किये गये वाहन चेकिंग के दौरान कोकर स्थित तिरिल सरना टोली गली नं0-05, थाना-सदर, जिला-राँची के पास चोरी के दो स्कूटी एवं दो मोटरसाईकिल कुल 04 (चार) बाईक बरामद किया गया जिसमें एक स्कूटी तथा एक बाईक क्रमशः सदर थाना कांड सं0-304/25, दिनांक-25.06.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल-डॉ० के०के० सिन्हा आवास मार्ग, बरियातू रोड तथा सदर थाना कांड सं0-120/25, दिनांक-06. 03.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल प्रेमसंस मोटर, वर्कशॉप कोकर से संबंधित है। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम व पताः-(1) विक्रम कहार उर्फ मन्टू उम्र-19 वर्ष, पिता-सनातन कहार, पता-कोकर सरना टोली, गली नं0-05, थाना सदर, जिला-रॉची। (2) इन्द्रजीत चीक बडाईक उम्र-19 वर्ष, पिता-जगतू चीक बडाईक, पता-टुनकी टोला, नियर पिहू जलधार, थाना सदर, जिला-रॉची। बरामद एवं जप्त सामानों की विवरणी:-(1) होण्डा स्कूटी JHO1CN-8210 जो सदर थाना कांड सं0-304/25, दिनांक-25.06.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल-डॉ० के०के० सिन्हा आवास मार्ग, बरियातू रोड से संबंधित है। (2) हीरो बाईक JHO1DM-4381 पैशन प्रो० जो सदर थाना कांड सं0-120/25, दिनांक-06.03.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल प्रेमसंस मोटर, वर्कशॉप कोकर से संबंधित है। (3) होण्डा स्कूटी JH01DM-8510 (4) टी०भी०एस० बाईक JHO1DC-9762

अरगोड़ा किराए के मकान में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो गिरफ्त में भारी मात्र में ब्राउन शुगर बरामद (पूरा देखें)

0

प्रसंग- अरगोडा थाना कांड सं0-128/2025, दिनांक-24/06/2025, धारा-21(b)/22 NDPS Act

सारांश- दिनांक-24/06/2025, को पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अशोक कुंज, कश्यप विहार में के किराये मकान से संदिग्ध लड़को के द्वारा नाशीले पदार्थों का खरीद बिक्री किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर नवनीत कुमार विश्वास के घर पर विधिवत छापामारी करने पर 1. दिनेश कुमार राम, उम्र करीब 25 वर्ष, 2. शिवम कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, के पास क्रमशः ब्राउन शुगर का 220 एवं 180 पुडिया बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं तीन अन्य नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विवरणी निम्न प्रकार है:-

  1. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

A. पी०के० मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया

B. पु०अ०नि० सत्यम कुमार

C. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार

D. पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय

E. पु०अ०नि० पिंटु कुमार

F. स०अ०नि० पवन कुमार यादव

G. हव० योगेन्द्र साह

H. चालक आरक्षी निरंजन कुमार

  1. पुलिस 3731 सुशील मिंज
  2. बरामद सामानों का विवरण

A. 400 पुडिया ब्राउन शुगर

B. नगद 1900/- रूपया

C. IQOO कम्पनी का एक मोबाईल

D. पोको (POCO) कम्पनी का एक मोबाईल

E. एक काला रंग का पर्स

  1. गिरफ्तार व्यक्तियों का नामः-

A. दिनेश कुमार राम, उम्म्र करीब 25 वर्ष पिता शंकर राम स्थायी पता ग्राम खिजरसोता थाना राजधनवार (परसन ओ०पी०) जिला गिरिडीह वर्तमान पता वर्तमान पता नवनीत कुमार विश्वास के घर में किरायेदार अशोक विहार प्लॉट नं0 – 2074A, अशोक कुंज कश्यप विहार थाना अरगोड़ा जिला राँची।

दिनेश कुमार राम का आपराधिक इतिहास

  1. राउरकेला GRP थाना कांड सं0-04/2022, दि0-20/01/2022, धारा 20 (b) (ii) (C) NDPS Act

B. शिवम कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पे0- अमित दास, पता- विद्यानगर करम चौक थाना- सुखदेवनगर जिला-राँची वर्तमान पता वर्तमान पता नवनीत कुमार विश्वास के घर में किरायेदार अशोक विहार प्लॉट नं0 – 2074A, अशोक कुंज कश्यप विहार थाना अरगोड़ा जिला राँची।

झारखंड की जानी मानी बाइकर और ट्राइबल एक्टिविस्ट कंचन उगूरसांडी ने खरसावां गोलीकांड को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है (पूरा पढ़े)

0

झारखंड की जानी मानी बाइकर और ट्राइबल एक्टिविस्ट कंचन उगूरसांडी ने खरसावां गोलीकांड को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है| ट्वीटर पर लिखे एक पोस्ट में कंचन ने खरसावां गोलीकांड को जलिय़ांवाला बाग से ज्यादा बडा और भयावह बताया है और इसारे इसारे में अलग राज्य झारखंड के प्रणेता जयपाल सिंह मुंडा पर सवाल खडे किए हैं| कंचन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ” देश को यह तो पता है कि जलियांवाला बाग के गुनहगार का नाम जनरल डायर* था, पर हमे आज तक नहीं पता चला कि हमारे पुर्वज “हो” आदिवासियों पर गोली चलवाने वाला कौन था ? “

कंचन ने आगे लिखा है कि ; शिकायत इतिहासकारों से ज्यादा उस तथाकथित आदिवासी मसीहा से है जिन्होंने बाबा भीम राव अंबेडकर के साथ मिलकर संविधान तो लिखा पर 1 जनवरी 1948* को हमारे निहत्थे पुर्वजों के बर्बर नरसंहार पर एक लाईन नहीं लिख पाए | एक ऐसा आदिवासी नेता जिसने हजारों आदिवासियों की भीड़ जुटाई और गोली चलने से पहले खुद अचानक गायब हो गए l”

दरअसल इन दिनों केशरी चेप्टर 2 फिल्म की चर्चा जोरों पर है| जिसमें 13 अप्रैल, 1919 में जलियावाला बाग में हूवे नरसंहार के लिए जनरल डायर को कोर्ट में दोषी माना गया था | कंचन से सवाल उठाए है कि आजादी के तूरंत बात हूवे खरसावां गोलीकांड का दोषी कौन है आज तक किसी को पता नही चला ! जो भी हो, कंचन के इस पोस्ट से खलबली मच गई है| लोग खरसावां गोलीकांड का सच जानने के लिए इंटरनेट पर गुगल कर रहे है|

रांची जाली नोट के साथ अपराधी गिरफ्तार

0

जाली नोट के साथ अपराधी गिरफ्तार प्रेस विज्ञप्ति लोअर बाजार थाना काण्ड संख्या 139/25, दिनांक 11.06.25 धारा 178/179/180/181 बी एन एस दिनांक 11.06.25 को वादी मो० परवेज उम्र 32 साल पिता मो० जमाल पता नियर मोती मस्जिद थाना हिन्दपीड़ी जिला रॉची के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया की इनके सुधा काम्पलेक्स स्थित मोबाईल की दुकान पर एक किशोर आया और पैतीस सौ रूपये के मूल्य का एक मोबाईल खरीद कर नगद रूप में पॉच सौ के मूल्य का सात नोट इन्हे दिया। जब इन्होने नोट को ध्यान से देखा तो पाया की सभी नोट नकली थे और कई नोट का नबंर एक ही सीरीज का था। वादी ने बताया की उन्होने इस बात की सूचना अन्य दुकानदारो को दिया और किशोर से पूछताछ करने पर किशोर ने बताया की कालीनगर थाना नामकुम स्थित उसके घर पर उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास घर में और भी इस तरह के नोट रखे हुए है। तत्पश्चात वादी थाना पर किशोर के साथ आए और जाली नोट प्रस्तुत किये। जिसके आधार कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के कम में सुभाष प्रसाद पिता चन्द्रदीप प्रसाद पता कालीनगर थाना नामकुम जिला रॉची के घर से इनके बिछावन के निचे रखे अवस्था में पॉच सौ रूपये के मूल्य का 29 पीस (उनतीस) नोट बरामद किया गया। जिसमे कई नोटो का सीरियल नबंर एक ही था। जिससे यह स्पष्ट हो गया की बरामद नोट नकली है। बरामद नकली नोट के सबंध में सुभाष प्रसाद से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारीः-1. सुभाष प्रसाद उम्र 58 साल पिता चन्द्रदीप प्रसाद पता कालीनगर थाना नामकुम जिला बरामदगीः-1. पाँच सौ रूपये के मूल्य का सैतीस पीस (37) जाली करेंसी नोट जिसमे कई नोट एक ही सीरियल नबंर के है। 2 स्पलेन्डर मोटर साईकिल एक निबंधन संख्या जे एच 01 एफ ए 1167 3. विवो कंपनी का एक मोबाईल छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी 1. 2. पु०नि०दयानन्द कुमार, थाना प्रभारी लोअर बाजार। पु०अ०नि० सुधीर बाड़ा, लोअर बाजार थाना। 3. पु०अ०नि० सलीम लुगुन, लोअर बाजार थाना। 4. 5. 6. 7. पु०अ०नि०

दीपक किशोर तिवारी, लोअर बाजार थाना। पु०अ०नि० दिवाकर कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार स०अ०नि० भीम सिंह, खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल A

POLYDOC हॉस्पिटल की टीम की बड़ी उपलब्धि।

0

” POLYDOC हॉस्पिटल की टीम की बड़ी उपलब्धि।
फेफड़े एवं डायाफ्राम का सफल ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी विधि के द्वारा किया गया।
दिनांक 20 5.2025 को 30 वर्षीय श्री राहुल शर्मा पर रामगढ़ मेन रोड में चाकू से हमला हुआ था।
उन्हें बाएं तरफ की छाती में चाकू लगा था, जो की पंजरियों को चीरते हुए बा‌एं तरफ की छाती के फेफडे एवं डायाफ्राम (पेट एवं छाती के बीच की दीवार) को चीरते हुए पेट तक पहुंच गई।
जब वह अस्पताल आए थे तो उनके फेफड़ें से हवा एवं खून निकल कर (leak) छाती के अंदर ही फैल कर दूसरे तरफ के फेफड़े एवं हार्ट को दबाने लगा, जिसे की टेंशन नियमोथोरेकस Tension pneumothorax )कहते हैं।
इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है ,और तुरंत जान भी जा सकती है।
अस्पताल पहुंचने पर उनके बाएं तरफ की छाती में तुरंत नली ICD डालकर , स्थिति को संभाला गया।
जब दूसरे दिन उन्हें पानी और खाना दिया गया तो उन्हें बार-बार उल्टी होने लगी, तब दोबारा सीटी स्कैन कराया गया जिससे पता चला की डायाफ्राम फटी हुई है जिसके कारण पेट के अंदर का आंत छाती में घुस गया है और वहां आकर फंस गया है।
सामान्यतः इसकी सर्जरी ओपन विधि से सिर्फ बड़े शहरों में पेट एवं छाती खोलकर होती हैं।
जिससे की मरीज को काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ती हैं।
हाल के वर्षों में,विदेशों में इसकी सर्जरी दूरबीन विधि के द्वारा की गई है।
उसी तर्ज पर हमारी PolyDoc की टीम ने सर्जरी करने का प्लान किया।
इस ऑपरेशन में पूरा ऑपरेशन तीन छोटे-छोटे छेदों से Laparoscopy विधि के द्वारा किया गया । ऑपरेशन के दौरान छाती के अंदर घुसे हुए आंत को सावधानी पूर्वक छुड़ाकर वापस पेट में लाया गया।
उसके बाद बाएं तरफ की छाती के अंदर जमे हुए खून के थक्के ,फेफड़ों की झिल्ली, एवं खराब हुए फेफड़ों के भाग को हटाया गया। तत्पश्चात छाती एवं पेट के बीच की दीवार में हुए छेद को सिलाई करके ठीक किया गया।
इस विधि में दर्द कम होने के कारण मरीज को 48 घंटे के अंदर ही वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया और खाना पीना दिया जाने लगा। और आज वह अच्छे हालत में चलते-फिरते हुए सकुशल अपने घर जा रहे हैं।
संभवत‌: इस विधि से किया गया अपने तरह का यह पहला ऑपरेशन होगा झारखंड में।
इलाज करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे ,
क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ कौशल कुमार एवं डॉ शक्ति
एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत
आईसीयू के चिकित्सक डॉ राजेश ,डॉआनंद, डॉ आकांक्षा ओटी एवं आईसीयू के सभी स्टाफ‌।

कांके थाना क्षेत्र में अपराधकर्मी के पास से अवैध हथियार बरामद

0

कांके थाना क्षेत्र में अपराधकर्मी के पास से अवैध हथियार बरामद पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु0-1 के दिशा निर्देश में क्षेत्र में सधन गश्ती एवं एन्टी क्राईम चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.05.25 की रात्रि को कांके थाना क्षेत्र के गश्ती पदाधिकारी को आसूचना प्राप्त हुई की लॉ यूनिवर्सिटि के आगे रिंग रोड के ओवर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में हथियार के साथ बैठा हुआ है। जिसके सत्यापन के क्रम में गश्ती पदाधिकारी उक्त स्थल पर ज्योही पहुँचे, त्योहीं गश्ती वाहन को देखकर एक व्यक्ति बुकरू की तरफ भागने लगा, जिसे गश्ती दल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया तथा उसकी विधिवत तलाशी लिये जाने पर उसके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़ाये अभियुक्त से हथियार के संबंध में पुछताछ किये जाने पर ज्ञात हुआ कि वह इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है तथा साथ हीं बैट्री सप्लाई भी करता है। हथियार के श्रोत के संबंध में पुछे जाने पर पकडाये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि मुंगेर, बिहार से खरीदकर लाया था। पुछताछ के क्रम में अबतक अभियुक्त के विरूद्ध अपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है। हथियार आपूर्तिकर्ता एवं अन्य विन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। इस संबंध में कांके थाना कांड सं0 144/25, दिनांक 29.05. 25. धारा 25 (1-बी0) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त का नाम-शमसाद आलम उम्र 26 वर्ष, पिता मो० लड्डू, पता टिम्बर गली तीसरा अपार्टमेंट थाना गोंदा, जिला रांची रांची स्थायी पता- ग्राम बलथी रसूलपुर, थाना बोचान, जिला मुजफ्फरपुर बिहार। बरामदगी-01.7.65 एमएम का देशी पिस्टल एक (01) 02. जिंदा कारतूस दो- (02) छापामारी दल-01. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, कांके प्रकाश रजक। 02. पु०अ०नि० मनोज कुमार करमाली, कांके थाना। 03. एस०आई०आर०बी०/23 बिलसन माल्टो 04. आ0/2086 कृष्णा मुर्मू 05. चा0आ0/2780 मो० इजत्वा हुसैन

एक लाख से जायदा की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को चौबीस घंटे में रांची पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

0

कांड दर्ज होने के 24 घंटा के अंदर त्वरित कारवाई करते हुए साईबर अपराधी को गिरफ्तार कर सामान को जब्त किया गया।

दिनांक- 28/05/2025 को थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना रांची को आवेदक सूरज साहेब, पिता- मुंशी मेहता, वर्त्तमान पता-शिव शक्ति नगर कोकर राँची के द्वारा एक आवेदन दिया गया जिसमें उन्होंने उल्लेखित किया कि दिनांक 20.05.2025 को RBL CREDIT CARD के चार्ज कटने के नाम पर वॉट्सप में लिंक एवं APK फाईल भेजकर शिकायतकर्ता के RBL क्रेडिट कार्ड से कुल 1,08,479 रुपये का अवैध निकासी कर AMAZON से आर्डर कर लिया गया है। उक्त आवेदन पर साईबर अपराध थाना कार्ड संख्या 132/2025 दिनांक 28/05/2025 धारा 318 (4)/319 (2)/336 (3) भा0 न्या०सं० एवं 660/66(d) आई.टी. एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया। जिसके उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के निर्देशानुसार एस.आई.टी. गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में साईबर अपराध थाना राँची से प्राप्त तकनीकि डेटा के आधार ज्ञात हुआ कि बादी के क्रेडिट कार्ड से साईबर ठगी हुए राशि का उपयोग कर पैनासोनिक कम्पनी का 1.5 ट्रेन एसी, सैमसंग कम्पनी का 246 लिटर फ्रीज एवं OPPO कम्पनी का मोबाईल फोन को आर्डर कर थाना-सोनारायठाढ़ी, जिला- देवघर अंर्त्तगत डिलीवर किया हैं। तत्पाश्चात साईबर अपराध थाना, राँची के एस.आई.टी. एवं सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी के सहयोग से कांड में उपयोग हुए एवं प्राथमिकी में उल्लेखित मोबाईल नंबर- 77828334918 को अप्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार, उम्र-करीब 22 वर्ष, पिता-स्व० नेवाजी मंडल, पताः-ग्राम-खपचावा, पोस्ट-पावे, थाना-सोनारायठाढ़ी, जिला-देवघर (झारखंड) के साथ गिरफ्तार करते हुए इनके बताए अनुसार एवं इनेक पहचान के आधार पर कांड में वादी के साईबर ठगी के पैसे से एमेजॉन के माध्यम से आर्डर किए गए पार्सल पैनासोनिक एसी एवं फ्रीज को बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि ये एपीके फाईल भेजकर साईबर ठगी की घटना अन्य सहयोगियों के साथ कारित करते थे एवं पैसे से ऑनलाईन सामान अर्डर कर मँगा लेते थे। कभी- कभी उक्त पैसे को अन्य साईबर अपराधियों के बैंक खाते में प्राप्त कर कैश के रूप में ले लेत थे। कांड में संलिप्त अन्य 06 अपराधकर्मी के विरूद्ध छापेमारी किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः अजय कुमार, उम्र-करीब 22 वर्ष, पिता-स्व० नेवाजी मंडल, पताः- ग्राम- खपचावा, पोस्ट-पावे, थाना-सोनारायठाढ़ी, जिला-देवघर (झारखंड)

बरामदगी:- साईबर ठगी के राशि से ऑर्डर किये गये

  1. पैनासोनिक कम्पनी का 1.5दन एसी,
  2. सैमसंग कम्पनी का 246 लिटर फ्रीज
  3. अभियुक्त के पास से दो OPPO कम्पनी का मोबाईल

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में छिनतई करने वाले तीन युवक को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

0

सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-274/24, दिनांक 27.05.2025, धारा-304(2)/318(2)/338/336(2) बी०एन०एस० ।.

दिनांक 27.05.202 को समय करीब 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि विद्यानगर रोड नं0-3 कार्मेल होस्टल के नजदीक संत मेरी स्कूल के सामने हरमू, थाना-सुखदेवनग राँची के पास से सफेद रंग की होंडा एक्टीवा स्कुटी जिसका रजि०न०- JH01GA 4848 में तीन अज्ञात लड़के सवार होकर एक छोटे बच्चे के गले से लॉकेट छिन कर भाग गये। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया। इस संबंध में बादी के लिखित आवेदन के आधार सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-274/24, दिनांक-27.05.2025, धारा- 304(2)/318(2)/338/336(2) बी०एन०एस० दर्ज किया तथा आदेशानुसार कांड में संलिप्त अभियुकों के विरूद्ध वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में सी०सी०टी०वी० फुटैज का अवलोकन कर संदिग्ध की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में पहाड़ी मंदिर के पास, थाना सुखदेवगनगर, जिला राँची के पास उक्त स्कूटी में सवार तीन लड़के 1. रौशन कुमार महतो उर्फ बल्लू उम्र करीब 18 वर्ष, पिता गणेश महतो पता जय प्रकाश नगर, नियर श्री राणी संती मंदिर लेन रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची 2. अभिषेक कुमार सिंह उम्र करीब 18 वर्ष, पिता सुरेश सिंह पता न्यू पुलिस लाईन मिसिर गोन्दा, थाना गोन्दा, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया एवं चोरी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को विधिवत् प्रस्तुती सह जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया है । इनलोगों के निशानदेही पर इरगु रोड कुम्हार टोली स्थित भोला सन्स एंड ज्वेलर्स नामक दुकान से इस कांड में छिनतई की गई सोने जैसा लॉकेट एवं अन्य कांडों में छिनतई की गई लॉकेटों को बरामद किया जिसे विधिवत जप्त किया एवं छिनतई की गई समानों की खरीद बिक्री करने वाले सोनार सतीश कुमार सोनी, पिता स्व० भोला साव, पता किशोरगंज रोड नं0 01, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के अपराध स्वीकारोक्त बयान में आये नाम के व्यक्तियों का सत्यापन कर अग्रीम कार्यावाही किया जा रहा है।

गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

1) रौशन कुमार महतो उर्फ बल्लू उम्र करीब 18 वर्ष, पिता गणेश महतो पता जय प्रकाश नगर, नियर श्री राणी संती मंदिर लेन रातु

रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची।

2) अभिषेक कुमार सिंह उम्र करीब 18 वर्ष, पिता सुरेश सिंह पता न्यू पुलिस लाईन मिसिर गोन्दा, थाना गोन्दा, जिला राँची।

3) सतीश कुमार सोनी, पिता स्व० भोला साव, पता किशोरगंज रोड नं0 01, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची।

निरूद्ध बालक 02 (दो)

काड में बरामद सामानों की सूची

1) सोने जैसा दिखने वाला विभिन्न आकार का कुल सात लॉकेट।

2) स्मार्ट मोबाईल कुल 04 (चार)

3) घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी सं0 JH01GA4848 (काला टेप से वाहन सं० को बदला गया है जिसका मूल रजि०न० JH01GA4649 है।

4) नगद राशि कुल 2450/-

5) घटना में उपयोग किया गया एक ब्लैड

6) घटना के समय पहने हुए कपड़े एवं चप्पल ।

अपराधिक इतिहासः

  1. अभिषेक कुमार सिंह का अपराधिक इतिहासः

क) सुखदेवनगर थाना संख्या-149/25, दिनांक 19.03.2025, धारा-21 (a)/22 NDPS & 111(2) (b) BNS.

अनुसंधान पदाधीकारी का नाम-

1 श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।

  1. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  2. पु०अ०नि० सहाबीर उराँव, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  3. स०अ०नि० बिहारी महतो, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  4. आ0-1672 अजित बली सिंह, सशस्त्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची
  5. आ0-3684 अनिल भेगरा, सश्सत्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची
  6. आ0-1818, मुन्ना लाल गुप्ता, अगरक्षक, सुखदेवनगर थाना, राँची