Google search engine
Home Blog Page 10

खादगढ़ा बस स्टेण्ड से ब्राउन शुगर बेचने वाले की हुई गिरफ्तारी (पूरा देखे)

0

कल दिनांक-13.08.2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक नहोदय राँची को गुप्त सूचना मिली कि दो लड़का बुलेट मोटर साईकल से ब्राउन सुगर लेकर खादगढ़ा बस स्टेण्ड में किसी को बेचने वाला है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर राँची के नेतृत्व में एक टीम गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए खादगढ़ा बस स्टेन्ड में श्री टायर दुकान के पास छापामारी कराया गया। जिसमे 1. माधव कुमार चौधरी एवं विधि विरुद्ध किशोर प्रिंस यादव उर्फ रिक्की यादव के पास से अबैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर करीब 23.08 ग्राम, 18,050 रुपया एवं चोरी का बुलेट मोटर साईकिल रजि०-JH01CM-2898 जो की अपर बाजार से चोरी किया गया था को बरामद किया गया एवं माधव कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया एवं विचि विरुद्ध किशोर प्रिंस यादव उर्फ रिक्की यादव को निरुद्ध किया गया। ये दोनों अपना अपराध स्वीकार किये है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. प्राथमिकी अभियुक्त माधव कुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष पे० मृत्युंजय चौधरी सा० लक्ष्मीनगर थाना पंडरा जिला राँची।
  2. निरुद्ध किशोर।

बरामदगीः-

  1. ब्राउन सुगर जिसका वजन 23.08 ग्राम
  2. एक लाल रंग का मोटोरोला स्मार्टफोन एवं एक काला रंग का रेडमी समार्टफोन (कुल-02)
  3. एक सफेद रंग का डिजीटल तौल मशीन
  4. बुलेट मोटर साईकिल रजि०-JH01CM-2898

अपराधिक इतिहासः-

  1. माधव कुमार चौधरीः शुन्य
  2. प्रिंस यादव उर्फ रिक्की यादव का अपराधीक इतिहासः ये पहले भी दो बार एन०डी०पी०एस० एक्ट में डुमरदगा बाल सुधार गृह जा चुका है।

छापामारी दल में शामिलः-

  1. वरीय पु० उपा० (नगर) महोदय राँची श्री कुमार वेंकटेश्वर रमण
  2. पु०नि० सह थाना प्रभारी रणविजय शर्मा
  3. पु०अ०नि० दिवाकर कुमार
  4. स०अ०नि० भीम सिंह
  5. स०अ०नि० श्यामजी शर्मा
  6. थाना सशस्त्र बल

रेडिशन ब्लू होटल में जुआ खेलने वाले सभी को भेजा गया जेल (पूरा देखे)

0

पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को दिनांक-13.08.2025 को रात्रि में होटल रेडिशन ब्लू में अवैध कार्य संचालित होने की गुप्त सूचना के आलोक मे पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन मे वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रांची के नेतृत्व मे विशेष छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए होटल रेडिशन ब्लू के कमरा नंबर-114 एवं कमरा नंबर-115 से इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग कर ताश के पत्तों से जुआ का संचालन होते हुए 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं कमरे मे लगे स्पाई कैमरा, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित तीन लाख पांच हजार रुपया नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप घोष, विशाल सिंह, शंभू शंकर सिंह, मनोज कुमार पंडित, प्रशांत गुप्ता, सैनिक कुमार महतो का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता -1. देवव्रत कुमार बेरा उम्र करीब 45 वर्ष पिता गौर हरी बेरा पता रिम्स मेडिकल लोअर टुंकी टोला कोकर रोड रिम्स बरियातु, थाना सदर, जिला राँची 2. विशाल सिंह उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व. रविन्द्र सिंह पता बी.आई.टी. रुदिया, थाना बी.आई.टी. (सदर), जिला राँची 3. संदीप घोष संदीप कुमार उम्र करीब 37 वर्ष, पिता श्रीशंकर घोष पता नामकुम, जिला रांची 1697/K4 माँ तारा फेब्रिकेशन लोअर चुटिया सामर्लंग, थाना 4. मनोज कुमार पंडित उम्र करीब 46 वर्ष पिता स्व. सकलदीप पंडित पता सामलौंग नामकुम, थाना नामकुम, जिला रांची 5. शम्भु शंकर सिंह उम्र करीब 44 वर्ष पिता जगेश्वर सिंह पता ग्राम बालू, थाना पिठौरिया, जिला रांची 6. हेमन्त कुमार सिंह उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व. ब्रिज किशोर सिंह पता बी.आई.टी. मेसरा, थाना सदर जिला राँची 7. दीप तिवारी उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व. राजनाथ तिवारी, पता क्वार्टर नं0-26-1 BR कॉलोनी बचरा, थाना पिपरवार, जिला चतरा वर्तमान पता – C/O ब्रिजेस सिंह, अनंतपुर राज टॉवर ओवरब्रीज, थाना चुटिया जिला रांची 8. प्रशांत गुप्ता उम्र करीब 37 वर्ष, पिता सत्यनारायण लाल पता राम मंदिर जेवियर कम्पाउंड, थाना लोअर बाजार, जिला राँची 9. सैनिक कुमार महतो उम्र करीब 23 वर्ष, पिता नेपाल महतो पता बिरसा चौक हटिया स्टेशन रोड, रॉय कॉलोनी, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची 1 10. प्रशांत कुमार महतो उम्र करीब 28 वर्ष, पिता मुरलीधर महतो पता बिराज नगर थाना लालपुर, जिला रांची जप्त सामानों की विवरणीः-1. नकद तीन लाख पांच हजार 2. मोबाइल- कुल 14 पीस 3. प्लेइंग कार्ड (ताश का पत्ता)-20 पैकेट 2. स्पाई कैमरा 3. ब्लुटुथ डिवाईस 4. एल०सी०डी टी०वी टीम में शामिल पदाधिकारी 1. श्री कुमार वेंकटेश्वर रमण, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, (नगर) राँची। 2. लक्ष्मीकान्त, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया। 3. रणविजय शर्मा, पु०नि० सह थाना प्रभारी लोअर बाजार 4. रुपेश कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी लालपुर 5. हीरालाल पासवान, पु०अ०नि लालपुर थाना 3. विवेक कुमार पु०अ०नि० चुटिया थाना। एवं सशस्त्र बला

रांची रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नम्बर 1 पर TRY संस्था द्वारा संचालित मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया।

0

आज दिनांक 08.08.2025 को रांची रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नम्बर 1 पर TRY संस्था द्वारा संचालित मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ हेतु उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का उद्देश्य है कि, रेलवे यात्रियों तक प्राथमिक चिकित्सा सुविधा शीघ्रता से पहुंचे, विशेषकर स्टेशन पर जहां रोजाना हजारो लोग आना-जाना करते हैं। रांची रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थान पर यह केंद्र आपात स्थितियों में जीवन रक्षक सिद्ध होगा। यह केंद्र TRY संस्था द्वारा दक्षिण पूर्वी रेलवे के सहयोग से स्थापित किया गया है। यह मेडिकल फैसिलिटी सेंटर यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और स्टेशन पर उपस्थित आम नागरिकों को आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। मेडिकल फैसिलिटी सेंटर की मुख्य विशेषताएं 24X7 आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सुविधा। ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसी जरूरी जांच। प्रशिक्षित चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति। साफ-सुथरा, वातानुकूलित परामर्श कक्ष। गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पतालों के लिए रेफरल सुविधा। महिला यात्रियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श सेवा। TRY संस्था के सचिव श्री उत्पल दत्त द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि “हमें गर्व है कि हम दक्षिण पूर्वी रेलवे के साथ मिलकर यात्रियों के लिए यह सेवा प्रारंभ कर पा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को सफर के दौरान भी स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधा मिले, और यह मेडिकल सेंटर उसी दिशा में एक ठोस कदम है। यह परियोजना समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में TRY संस्था की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो रेलवे के सहयोग से हजारों यात्रियों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाएगी। कार्यक्रम में, डा० ब्रजेश साहु, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० रवि सुधीर लकडा, मंडल चिकित्सा पदाधिकारी, राजकुमार गुप्ता, स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।

एसपी के निर्देश पर अम्रपाली में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाला गैंग के गुर्गे गिरफ्तार, (पूरा पढ़े)

0

गिरफ्तारी के बाद अम्रपाली में मचा है अफरातफरी, गैंग व गिरोह में हड़कंप

आम्रपाली प्रबंधन की भूमिका सीबीआई से जांच की मांग, बड़ा राज खुलने का दावा

चतरा: टंडवा पुलिस ने एक माह पूर्व केस की थी, जिसमें पुलिस सक्रियता दिखाते हुए गुरुदयाल साव सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में गुरदयाल उर्फ गुरु सहित अन्य के द्वारा कोयला के ट्रक से अवैध वसूली किया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों से अन्य लोगों के संदर्भ में पुलिस कर रही है पूछताक्ष। आम्रपाली में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक सदस्य गुरुदयाल उर्फ गुरु को टंडवा पुलिस गिरफ्तार सदस्य लंबे दोनों से आंख में धूल झोंक कर वसूली कर रहा था। जबकि ट्रक मालिकों का कहना है कि आम्रपाली में ट्रैकों से ₹800 अवैध वसूली करते ट्रक मालिकों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है। अम्रपाली में अवैध वसूली करने वाले गिरोह पर स्थानीय लोगों ने टंडवा थाना में 120/25 मामला दर्ज कराया था। इस कार्रवाई के बाद वसूली गैंग और गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है। वसूली गैंग से जुड़े सदस्य अपना पकड़ और पैरवी के अजुगत में जुड़े हैं। गिरफ्तारी के बाद आम्रपाली प्रबंधन की भूमिका की सीबीआई से जांच के मांग किया है। स्थानीय लोगों ने दावा कर रहा है अवैध वसूली मामले में सीबीआई इंट्री होती है तो बहुत बड़ा राज खुलना तय माना जाता है। इस मामले में टंडवा इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया वसूली की शिकायत पर गुरुदयाल साव को थाना लाया गया है। उसे पूछताछ की जा रही है सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

चुटिया थाना क्षेत्र से हुए अपहरण मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार #ranchi #news #kidnap

0

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 30.07.2025 को सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि सिरमटोली फ्लाइओवर से टोटो पर सवार एक स्कूली छात्रा का एक कार पर सवार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण कर फायरिंग करते हुए मेकॉन चौक की तरफ भागे हैं। सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा छात्रा की बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए पूरे जिले की नाकाबंदी के साथ पड़ोसी जिलों में बरामदगी हेतु सघन चेकिंग हेतु सुचित किया गया ।
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने सभी पड़ोसी जिलों के पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया कि वे सघन चेकिंग अभियान चलाएं।
कुल मिलाकर 90 से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग आरंभ कर दी गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं पुलिस दबिश के चलते रामगढ़ पुलिस के सहयोग से कुजू ओपी क्षेत्र में अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। लेकिन लेकिन अपराधीगण वाहन सहित वहां से चकमा देकर फरार हो गए।
अपराधियों की खोज ,कांड के उद्वेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ,रांची ने 8 टीम गठित की और उन्हें अलग-अलग टास्क दिया ।
सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी जांच एवं सभी टीमों के द्वारा गहन अनुसंधान के भारत स्वरूप घटना से महज 12 घंटे के अंदर अपहरण में शामिल चारों अपराधी एवं एक सहयोगी गिरफ्तार हो गया है।
घटना में शामिल चारों अपराधी ने अपना छद्म नाम अपराध के दौरान रखा था ताकि पीड़ित पक्ष को या पुलिस को असली अपराधी का नाम पता नहीं चल पाए।
अपराधियों ने अपना छदम नाम हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम रखा था।
घटना में उपयोग किया हुआ हथियार और वाहन भी रांची पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है।
घटना में शामिल अपराधकर्मियों 1. रुद्रांशु विश्वकर्मा 2. ऋषभ वर्मन 3. विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया । घटना में प्रयुक्त कार hundai i20 Jh01FP8837 को जप्त किया गया एवं एक देशी पिस्टल , एक देशी कट्टा , दो जिंदा गोली , एक खोखा , दो स्मार्टफोन, नगद बावन सौ रुपया बरामद किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में अपराधियों ने बताया है कि वह फिरौती के लिए इस अपहरण को अंजाम दिए थे। लड़की को लेकर बिहार भागने की फिराक में थे। मुख्य साजिशकरता रुद्रांशु विश्वकर्मा एक जिम ट्रेनर है और वह कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाया था।
अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ बर्मन था।
घटना में प्रयुक्त कार hundai i20- Jh01FP8837 का नंबर बदल कर JH01FU6874 कर दिया गया था |घटना मे डुप्लिकेट नम्बर प्लेट बनाने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है |

रांची पुलिस उस व्यक्ति को भी गोपनीय रूप से सम्मानित करेगी जिसने घटना के वक्त अपराधियों के द्वारा उपयोग की गई गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को बताया था।

कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता सोनाली राय उर्फ सनाया राय पर फेके गये तरल पदार्थ के कांड का उद्‌भेदन एवं गिरफ्तार(पूरा देखे)

0

कांके थाना कांड संख्या-195/25 दिनांक-26.07.25 धारा-111/124(1)/109/61(2)

पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दि0-26.07.25 को सूचना प्राप्त हुई कि कांके थाना क्षेत्र अर्न्तगत टेंडरग्राम में रहने वाली सोनाली राय उर्फ सनाया राय को जान-माल की क्षति पहुँचाये जाने के उद्देश्य से समय करीब 12.30 बजे अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा उनके चेहरे पर प्लास्टिक के बोतल में रखे तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे उनके दोनों आंखो में काफी जलन होने लगी तथा वह काफी जोर से चिल्लाने लगी।

प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में घटना के उद्‌भेदन एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु कांके थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक SIT का गठन किया गया। साथ ही पीड़िता के समुचित व प्रभावी ईलाज हेतु आवश्यक बन्दोबस्त भी किये गये। घटना की तिथि को ही पीड़िता का बेहतर ईलाज कर अस्पताल से मुक्त किया गया। चिकित्सकों के टीम के द्वारा पीड़िता के आंख में पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की बात बताई गई।

घटित घटना के संबंध में पीडिता के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पीड़िता द्वारा अपने आवेदन में उल्लेख किया गया कि उसके प्रेमी गणेश सिंह के इंस्टाग्राम आई०डी० पर अज्ञात व्यक्ति के इंस्टाग्राम आई०डी० से दिनांक-24.07.25 को सोनाली राय एवं गणेश सिंह को लगातार जान मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा जा रहा था, जो स्वयं को अमन श्रीवास्तव गिरोह का सदस्य पवन श्रीवास्तव बताता है। इसके अलावे पीड़िता के प्रेमी गणेश सिंह को उसके टेलीग्राम पर अन्य टेलीग्राम आई०डी० से भी कॉल करके धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला व्यक्ति अपना नाम शिव शर्मा बताया था। पीड़िता के द्वारा अमन श्रीवास्तव गिरोह के अपराधियों के द्वारा जान-माल की क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से पीड़िता एवं उसके प्रेमी की गतिविधि की रेकी किये जाने का उल्लेख प्राथमिकी में किया गया है।

गठित SIT के द्वारा कांड गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए कांड का उद्भेदन किया गया है। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि कांड की पीड़िता एवं उसका प्रेमी गणेश सिंह दिनांक-23/24.07.25 की रात्रि में रांची के एक होटल में रूके हुये थे, जहां सोनाली रायके मोबाईल फोन एवं ई-मेल आई०डी० का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर एक जाली आई०डी० पवन के छद्‌मनाम से बनाया गया है तथा इस जाली आई०डी० से अपने प्रेमी गणेश सिंह के इंस्टाग्राम आई०डी० पर धमकी भरा मैसेज एवं सोनाली राय व गणेश सिंह को जान-माल की क्षति पहुँचाये जाने का मैसेज भेजा गया, जिसमें सोनाली राय के कुछ फोटोग्राफ भी पोस्ट किये गये थे। उक्त जाली इंस्टाग्राम आई०डी० होटल में ठहरने के दौरान ही बनाई गई थी। अनुसंधान के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि सोनाली राय के प्रेमी गणेश सिंह के विरूद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास के आरोप में चुटिया थाना कांड संख्या-125/25, दिनांक-25.05.25 वादी अमन चन्द्रा के द्वारा दर्ज कराया गया है, जिसमें गणेश सिंह का अपराधिक सहयोगी भैरव सिंह को चुटिया थाना के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चुटिया थाना का उक्त कांड स्मार्ट बाजार स्थित पार्किंग के टेंडर आवंटन के उपरांत गुट-बाजी एवं आपसी रंजिश के परिणामस्वरूप हुये मारपीट की घटना के संबंध में अंकित किया गया है। इस कांड में विधिक कार्रवाई से बचने तथा अपने विरोधी गुट को बदनाम करने व बदला लेने के उद्देश्य से गणेश सिंह के द्वारा भैरव सिंह के साथ मिलकर घटना की योजना बनाई गई।

अनुसंधान के क्रम में उपरोक्त तथ्यों के आलोक में साक्ष्यानुसार सोनाली राय के प्रेमी गणेश सिंह उर्फ श्री गणेश उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-शिव भूषण सिंह, सा० फर्स्ट स्ट्रीट, लेक रोड़ हिन्दपीढ़ी को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो एन्ड्रॉयड फोन जप्त किया गया है। पुछताछ के क्रम में अपने प्रेमिका के उपर फेंके गये हानिकारक तरल पदार्थ के संबंध में बताया कि भैरव सिंह के द्वारा उक्त लड़के को भेजा गया था। गणेश सिंह के द्वारा भैरव सिंह के पार्किंग का काम का देख-रेख किया जाता था तथा चुटिया थाना के उक्त कांड के वादी अमन चन्द्रा को अमन श्रीवास्तव गिरोह का सदस्य बताया गया है। न्यायिक हिरासत में बंद भैरव सिंह के द्वारा गणेश सिंह को जेल में मुलाकाती के दौरान अमन श्रीवास्तव के गरोह के सदस्यों पर चुटिया थाना में दर्ज कांड को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए योजना बनाई गई। गणेश सिंह एवं भैरव सिंह ने योजना बनाई कि जाली इंस्टाग्राम आई०डी० से एक धमकी का मैसेज अपने मोबाईल पर दिखाकर अमन चन्द्रा का संबंध अमन श्रीवास्तव गिरोह से दिखाया जाय तो भविष्य में अमन चन्द्रा (वादी चुटिया थाना कांड संख्या-125/25) के विरूद्ध कानुनी कार्रवाई की जा सकें। दिनांक 24.07.25 को गणेश सिंह के द्वारा सोनाली राय के होटल के कमरे में सोने के क्रम में उसके मोबाईल से पवन नामक व्यक्ति के नाम से उक्त वर्णित फेंक इंस्टाग्राम आई०डी० बनाकर धमकी भरा मैसेज अपने मोबाईल पर भेजा तथा उस मैसेज में अमन श्रीवास्तव गिरोह सदस्यों का नाम भी अंकित किया। योजनाबद्ध तरीके से भैरव सिंह के द्वारा ही एक अज्ञात लड़का को भेजकर सोनाली राय के उपर हानिकारक तरल पदार्थ फेका गया तथा योजनाबद्ध तरीके से ही काफी कम समय में ही पूर्व निर्धारित अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया।अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि आपसी रंजिश एवं गुटबाजी में इस घटना को अंजाम दिया गया है। ताकि दूसरे अपराधिक गुट को मिथ्या मामले में कानुनी कार्रवाई कराई जा सकें। सोनाली राय के उपर हानिकारक तरल पदार्थ फेके जाने में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

  1. गणेश सिंह उर्फ श्री गणेश उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-शिव भूषण सिंह, सा०-फर्स्ट स्ट्रीट, लेक रोड हिन्दपीढ़ी।

अपराधिक इतिहास :-

  1. डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-51/22 दिनांक-11.11.2022 धारा-307/120बी/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट,
  2. सुखदेव नगर थाना कांड संख्या-42/2009, दिनांक-31.05.2009, 384/120 (बी0)/504 भा०द०वि०, धारा-
  3. रातु थाना कांड संख्या-251/2020, 341/324/307/504/34 भा०द०वि०, दिनांक 04.02.2020 धारा-
  4. कोतवाली थाना कांड संख्या-433/20, धारा-436/34 भा०द०वि० ।
  5. कोतवाली थाना कांड संख्या-193/20, धारा-341/323/504/506/379 भा०द०वि० ।
  6. चुटिया थाना कांड संख्या-125/25, दिनांक-25.05.25, धारा- 191 (1)/191(2)/190/115(2)/109/308 (4)/308 (5)/351 (3) बी०एन०एस० ।

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

  1. एन्ड्रॉयड फोन 02 अदद्,

छापामारी दल के सदस्यः-

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची,
  2. पु०नि०, प्रकाश कुमार रजक, थाना प्रभारी, कांके रॉची,
  3. पु०अ०नि० काफिल अहमद, कांके थाना, रॉची,
  4. पु०अ०नि० रौशन कुमार, कांके थाना, राँची,
  5. पु०अ०नि०, पंकज कुमार, साईबर थाना, रांची,
  6. पु०अ०नि०, प्रवीण कुमार रजक, कांके थाना, रांची,
  7. पु०अ०नि० गंगाधर सिंह, कांके थाना, रांची,
  8. पु०अ०नि०, राजकुमार तिग्गा, कांके थाना, रांची,
  9. पु०अ०नि०, मनोज करमाली, कांके थाना, रांची,
  10. कांके थाना सशस्त्र बल।

माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया (पूरा देखे)

0

प्रसंग :- सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0- 397/25 दिनाक 28.07.2025

धारा-308(3)/308 (4)/352/351 (2) भारतीय न्याय संहिता ।

दिनांक 26.07.2025 को वरीय पदाधिकारी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के मोबाईल न0 9431105882 पर मोबाईल न० 6209401932 एवं 9431706452 से मैसेज एवं कॉल के माध्यम से जान से मारने का धमकी दिया गया था जिस संदर्भ में पण्डरा ओ०पी० सनहा सं०- 11/25 दिनांक 26.07.2025, दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा तकनिकी सहायता से माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाईल न0 6209401932 एवं 9431706452 के धारक नित्यानन्द पाल पिता स्व० सीताराम पाल पता-बांगा बाजार नारायणपुर थान- पिण्ड्राजोरा, जिला बोकारो, झारखंड, वर्तमान पता विशनपुर थाना-हरिहरपुर, जिला-धनबाद को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्त के पास से धमकी दिये जाने वाले मोबाईल को बरामद किया गया तत्पश्चात सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0-397/25 दिनाक 28.07.2025 धारा 308(3)/308(4)/352/351(2) भारतीय न्याय संहित के अन्तर्गत अभि० नित्यानन्द पाल पिता स्व० सीताराम पाल पता-बांगा बाजार नारायणपुर थान- पिण्ड्राजोरा, जिला बोकारो झारखंड पता विशुनपुर थाना-हरिहरपुर, जिला-धनबाद के विरूद्ध दर्ज किया गया। अभि० नित्यानन्द पाल अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि अक्सर ये बड़े-बड़े लोगों को फोन पर धमकी देकर पैसा ऐंठने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

अभियुक्त नित्यानन्द पाल पिता स्व० सीताराम पाल पता-बांगा बाजार नारायणपुर थान पिण्ड्राजोरा, जिला- बोकारो, झारखंड वर्तमान पता- विशनपुर थाना-हरिहरपुर, जिला-धनबाद

बरामद सामान की विवरणी

घटना में प्रयुक्त आई टेल कम्पनी मोबाईल

अपराधिक इतिहास

पिण्डाजोरा थाना कांड सं0-57/17 धारा 452/323/354/379/509

भा०द०वि०

छापामारी दल का सदस्य :-

  1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली
  2. मनीष कुमार, पंडरा ओ०पी० प्रभारी
  3. पु०अ०नि० शंकर टोप्पो, पंडरा ओ०पी०
  4. पु०अ०नि० चन्दन कुमार पाण्डेय पंडरा ओ०पी०
  5. आ0- 1546 शैलेश कुमार
  6. आ0 3750 अविनाश शुक्ला
  7. आ0 975 सुभाष कुमार

सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत बानों मंजिल रोड से ब्राउन शुगर बेचने वाले फरीद शाह को पुलिस ने पकड़ा

0

दिनांक 27.072025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँधी को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत बानों मंजिल रोड स्थित एम०एस० कोचिंग सेंटर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत बानों मंजिल रोड स्थित एम०एस० कोचिंग सेंटर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने अपना नाम फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँधी बताया। इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकडाये गये व्यक्ति फरीद शाह के पास से (1) सिल्वर फॉईल में लपेटा 17 पुडिया एवं एक ब्राउन रंग का ढेला ब्राउन शुगर जैसा प्रतित होता मादक पदार्थ जिसका कुल वजन करीब 03.31 ग्राम (2) एक सफेद रंग का सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन जिसका IMEI NO:- 352158110601473/352159110601471 एवं (3) नगद राशि कुल 1300/- रुपये को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये पुडिये एवं एक ब्राउन रंग का ढेला के संदर्भ में उक्त पकड़ाये गये व्यक्ति के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुडिया में एवं ढेला मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है, जिसकी खरीद बिक्री करते है और ये अपने दोस्त 1. अफताब अंसारी पिता जाबेद अंसारी 2. मो० अफसर अंसारी पिता मो० इकबाल अंसारी एवं 3. इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा पिता नामालूम सभी पता पहाडी टोला इमामबाड़ा नसुरूद्दीन लेन थाना सुखदेवनगर जिला रांची से खुरीद कर लाते हैं। उसके बाद हिन्दपीढ़ी, हरमु मैदान, विधानगर, मधुकम, (सुखदेवनगर) क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते है। तत्पश्चात पकड़ाये गये व्यक्ति फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कार्ड संख्या-394/25, दिनांक- 27.07.2025, धारा 21 (a)/2229 NDPS के तहत कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों व्यक्ति 1. फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं 2. अफताब अंसारी पिता जाबेद अंसारी 3. मो0 अफसर अंसारी पिता मो० इकबाल अंसारी एवं 4. इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा पिता नामालूम सभी पता पहाड़ी टोला इमामबाडा नसुरूद्दीन लेन थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

(1) फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची।

काड में बरामद सामानों की सूचीः-

1) सिल्वर फॉईल में लपेटा 17 पुडिया एवं एक ब्राउन रंग का ढेला ब्राउन शुगर जैसा प्रतित होता मादक पदार्थ

(

जिसका कुल वजन करीब 03.31 ग्राम।

(2) एक सफेद रंग का सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन जिसका IMEI NO:-352158110601473/352159110601471

(3) नगद राशि कुल 1300/- रुपये।

अपराधिक इतिहासः- शून्य

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-

  1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।
  2. श्री कृष्णा कुमार साहु, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  3. पु०अ०नि० गोविन्द कुमार सुखदेवनगर थाना, राँची।
  4. पु०अ०नि० उमेश चन्द्र महतो, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  5. स०अ०नि० उज्जवल कुमार सिंह, सुखदेवनगर थाना, राँची।

6 . हवलदार /219 संदीप टोप्पो सुखदेवनगर थाना, राँची।

  1. आ0/2551 नागेन्द्र तिवारी सुखदेवनगर थाना, राँची।
  2. आ0/1818 मुन्ना लाल गुप्ता सुखदेवनगर थाना, राँची।

बाल कांवड़ियों के हर हर महादेव के गुंज से गूंजा पहाड़ी मंदिर (पूरा देखे)

0

महादेव के नन्हे भक्तों ने किया जलाभिषेक

हर-हर महादेव की गुंज के साथ रविवार सुबह नक्षत्र वन (राजभवन) से बाल कांवड़ यात्रा 2025 निकाली गयी. शिव पार्वती के स्वरूप की आरती के बाद बाल कांविरया हाथों में कांवर-जल लेकर पहाड़ी बाबा मंदिर को प्रस्थान किए. सबसे आगे रथ में सवार शिव-पार्वती चल रहे थे. उनके पीछे गेरूवा वस्त्र पहने सैंकड़ों बच्चें बच्चियां कांवड़ यात्रा कर रहे थे. रातू रोड चौराहा, दुर्गा मंदिर होते हुए सभी कांवरिया पहाड़ी मंदिर पहुंचे जहां महाकाल बाबा का जलाभिषेक भी किया. बच्चों को गेरूआ परिधान, कांवड़ लोटा के अलावा जलाभिषेक के उपरांत उन्हें उपहार स्वरूप स्नैक्स, रेन कोट, फल, पेंसिल बॉक्स आदि दिए गये. इस दौरान बच्चों के माता-पिता भी मौजूद रहे. इस अवसर संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उदेश्य बच्चों में सनातन धर्म और हमारी सभ्यता-संस्कृति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे बड़े होकर समाज में बेहतर कार्य को अग्रसर हो सकें. प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा 2022 से निकाली जा रही है. इस यात्रा को लेकर लगातार लोगों में उत्साह बढ़ रहा है. बच्चों को सनातन से जोड़े रखना मुख्य उदेश्य है. इस बार रांची के अलावा पलामू, दुमका, हजारीबाग सहित कई जिलों के बच्चें भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. नानौलिया अग्रवाल संघ ने भी बच्चों का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर राँची विधायक सी पी सिंह ,प्रभात खबर के संपादक विजय पाठक ,गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन, समाजसेवी कुणाल अजमानी ,स्वामी दिव्यानन्द जी,रवि प्रसाद ,अध्यक्ष राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह , मुरारी मंगल, डांस झारखंड के संचालक राम सिंह, रंजीता पांडेय, अर्चना मिर्धा, संजना शर्मा, रिवाल्डो वर्मा, स्वीटी गुप्ता, लोक कृति ,मीरा गुप्ता,मेहुल प्रसाद,अर्जुन कुमार, अमन सिंह ,हर्ष कुमार , रवि कुमार, संजना इत्यादि उपस्थित थे.

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर

आज सदर अस्पताल रांची में पहली बार Diagnostic Bronchoscopy, पल्मनोलॉजी विभाग (फेफड़ा रोग)के चिकित्सक डॉक्टर सौभिक सरकार के द्वारा किया गया ।

0

आज सदर अस्पताल रांची में पहली बार Diagnostic Bronchoscopy, पल्मनोलॉजी विभाग (फेफड़ा रोग)के चिकित्सक डॉक्टर सौभिक सरकार के द्वारा किया गया ।
आज जिनकी ब्रोंकोस्कॉपी की गई वह कांके रांची के रहने वाले हैं,
, मरीज के फेफड़ों में इन्फेक्शन( निमोनिया) है ।
जिसकी जांच के लिए ब्रोंकोस्कॉपी करके फेफड़े एवं स्वांस नली के अंदर से बलगम और पानी निकाली गई (BAL-Broncho alveolar Lavage),जिसके द्वारा बीमारी की और सटीक जानकारी मिल पाएगी और मरीज का सही इलाज हो पाएगा, संभवत यह झारखंड के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार किया गया, इस पूरे प्रक्रिया में ओटी परिसर के इंचार्ज सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का विशेष सहयोग रहा।

यह एक एडवांस तकनीक है जिससे की दूरबीन डालकर सांस की नली एवं फेफड़ों तक पहुंचा एवं देखा जा सकता है।
लंग कैंसर की पुष्टि के लिए बायोप्सी निकालने में भी इस प्रक्रिया की मदद ली जाती है, जरूरत पड़ने पर अगर कोई फॉरेन बॉडी (बाह्य वस्तु जैसे सिक्का/coin) अटक जाती है तो, उसे भी इस विधि से निकाल कर जान बचाई जा सकती है।
इस पूरे प्रक्रिया में ऑपरेशन थिएटर की पूरी टीम विशेष तौर पर नेली सिस्टर, स्नेहलता फार्मासिस्ट लालू कुमार, सिस्टर सृष्टि ,नीलम राठौर,संदीप आदि का विशेष सहयोग रहा।