Google search engine
Home Blog Page 63

जय पहाड़ी बाबा

0

उज्जैन से महाकाल तो, कोलकाता से शिव-पार्वती , बंगाल से ढाक एवं काशी से भूत – पिचास आएंगे

जय पहाड़ी बाबा
प्रेस विज्ञप्ति

उज्जैन से महाकाल तो, कोलकाता से शिव-पार्वती , बंगाल से ढाक एवं काशी से भूत – पिचास आएंगे

शिव तांडव , काली तांडव , श्री राम दरबार और छऊ नृत्य होंगे आकर्षण के केंद्र

चार मार्च को पहाड़ी बाबा को लगेगी हल्दी और मेहंदी

आज दिनांक 03-03-2024 दिन रविवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा 8 मार्च को महाशिवरात्रि में भव्य और विशाल शिव बारात के रूप रेखा एवं कार्यक्रम के प्रारूप को लेकर पहाड़ी मंदिर प्रांगण में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से महासमिति के मुख्य संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय , मुख्य संयोजक जितेंद्र सिंह ,विधायक सी पी सिंह ,संयोजक दीपक लाल ,अध्यक्ष राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह ने अपने बातों को रखा।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर अपने 21वें वर्ष में भव्य और विशाल शिव बारात का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमे उज्जैन से महाकाल तो कोलकाता से शिव-पार्वती , बंगाल से ढाक एवं काशी से भूत-पिचास आएंगे ।
दस फिट का बाहुबली , रामगढ़ से ताश -पार्टी , साथ ही राँची एवं आस पास के लोकल कलाकारों एवं डांस झारखंड के द्वारा जीवंत श्री रामदरबार लगाया जाएगा । झारखंड का पारंपरिक छऊ नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे।
8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति के द्वारा अर्धनारीश्वर स्वरूप में 31 लड़कियों के द्वारा शिव तांडव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम को ट्रकों में सजाया जाएगा एवं काली तांडव मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।
बंगाल से बँगाली पारंपरिक ढाक आएंगे , हजारीबाग से डीजे डांस , राधा – कृष्ण के जीवंत स्वरूप , श्री राम मंदिर आयोध्या का मंदिर का स्वरूप 7 फिट का, महाकाल का शिव लिंग 8 फिट का, महिला दिवस पर नारी शक्ति का जीवंत स्वरूप , राम -जानकी एवं हनुमान जी का जीवंत मनमोहक स्वरूप , नागपुर से गायक भजन मंडली के साथ पूरा टीम 10 से 15 ट्रकों में सज कर जो 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 3 बजे से पहाड़ी मंदिर से गाड़ीखाना चौक , अपर बाजार , शहीद चौक , फिरायालाल चौक से गाँधी चौक , महावीर चौक , रातू रोड चौक होते हुए पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर में शिव पार्वती का सनातनी विधि विधान से रात्रि में विवाह संपन्न होगा ।
महाशिवरात्रि में मुख्यसंयोजक जितेंद्र सिंह के द्वारा पटना के पहलेजा गंगा घाट से 11 हजार लीटर पवित्र गंगा जल से पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा।
सोमवार 4 मार्च को दोपहर 1 बजे से हल्दी -मेहंदी , गीत-संगीत एवं महाकाल का भव्य श्रृंगार किया जाएगा ।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से बारात प्रभारी गगन कुमार , मेहुल प्रसाद , सचिव राजकुमार तलेजा, कोषाध्यक्ष दीपक नंदा , वरीय उपाध्यक्ष उर्मिला चौधरी , पूनम जायसवाल , राजीव वर्मा , अर्चना मिर्धा , बेबी गाड़ी , शुभाशीष चटर्जी,स्वपना चटर्जी,समीक्षा शर्मा, कलाकार प्रभारी राम सिंह,आकांक्षा वर्मा, अमन कुमार एवं महासमिति के सभी मुख्य सदस्य उपस्थित रहे ।

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर

कल्पना सोरेन अपने जन्मदिन पर जेल में हेमंत जी से की मुलाक़ात

0

अपने जन्मदिन पर जेल में जाकर हेमंत सोरेन जी से मुलाक़ात की उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी ने ट्विटर पर साझा की अपने मन की बात उन्होंने लिखा की उन्हें पुष्पगुच्छ मिला हेमंत जी से अठारह वर्षों में पहली बार है जो हेमंत जी परिवार के साथ नहीं है आगे उन्होंने लिखा भाजपा को लगता है कि एक झारखण्डी योद्धा को षड्यंत्र के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश कामयाब हो गयी है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है

लालपुर दरोग़ा को पीटा (पूरा पढ़े)

0

शराब दुकान के कर्मचारियों ने दरोगा को पीटा प्रिंट रेट से अधिक पैसा लेने पर किया था विरोध मामला लालपुर स्थित डोस वाइन शॉप का है दरोग़ा सुमन कुमार शर्मा को कर्मचारियों ने की पिटाई पीड़ित दारोग़ा ने लालपुर थाना मामला दर्ज करवाया सुमित नायक और कुछ अन्य लोगो के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज आये दिन देखा जाता है शराब दुकान विक्रेता की दबंगई शहर के हर दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक पैसा लिया जाता है

रातु निवासी सीएचओ स्नेहा श्रीवास्तव का अपहरण परिवार द्वारा रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज

0

रांची के रातू इलाके की रहने वाली सीएचओ स्नेहा श्रीवास्तव का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण का आरोप स्वास्थ्य विभाग बेड़ो में कार्यरत आशीष कुमार वर्मा पर लगा है। इस संबंध में प्रमिला देवी ने आशीष के खिलाफ रातु थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।
प्रमिला की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री 24 जनवरी को गहना पॉलिश करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम जब वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए खोजबीन के दौरान यह जानकारी मिली कि कोकर निवासी आशीष ने उनकी पुत्री को गलत नीयत से अपहरण कर लिया है। जानकारी यह भी है कि आरोपी आशीष पहले से शादीशुदा है। इसके बाद परिजन रातू थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया दर्ज प्राथमिक की के आधार पर पुलिस स्नेहा की तलाश में जुट गई है।

झारखण्ड में भाजपा ने 11 उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की(पूरा पढ़े)

0

झारखण्ड में भाजपा ने 11 उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की

गोड्डा- निशिकांत दूबे
राँची – संजय सेठ
खूँटी- अर्जुन मुंडा
हज़ारीबाग़- मनीष जायसवाल
लोहरदगा-समीर उराँव
चाईबासा-गीता कोड़ा
जमशेदपुर-विद्युत चरण महतो
दुमका-सुनील सोरेन
राजमहल-ताला मरांडी
कोडरमा-अनपूर्णा देवी
पलामू-बीडी राम

सदर अस्पताल , रांची में पहली बार अत्याधुनिक TEP (टेप ) विधि से हर्निया का ऑपरेशन किया गया।

0

सदर अस्पताल , रांची में पहली बार अत्याधुनिक TEP (टेप ) विधि से हर्निया का ऑपरेशन किया गया। मार्च महीने की शुरुआत सदर अस्पताल रांची के सर्जरी विभाग ने एक नई उपलब्धि हासिल कर के की। सदर अस्पताल में पहली बार टीईपी ( TEP -Totally Extra Peritoneal ) विधि के द्वारा इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन किया गया (संभवतः झारखंड के किसी भी सदर अस्पताल में पहली बार) इस विधि में बिना पेट के अंदर ग‌ए हुए, पेट की दीवार के परतों के बीच जगह बनाकर, हर्निया की थैली को छुड़ा कर उसे काट कर बांध देते है, और फिर ‌‌प्रोलिन जाली बिछा दी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया तीन अत्यंत छोटे छेदों के‌ द्वारा की गई। इस विधि के अनेक फायदे होते है –  • रक्तस्राव नगण्य होता है।  • दर्द बहुत कम होती है।  • मरीज अपने दिनचर्या में बहुत जल्द (2-3दिनों में ) वापस लौट जाते हैं।  • चीरा का कोई दाग नहीं रहता है।  • दोबारा हर्निया होने का खतरा ओपन‌ विधि से बहुत कम होता है। यह एक बहुत ही अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है, इस आपरेशन को करने के लिए High skill की जरूरत होती हैं। आम तौर पर निजी और कारपोरेट अस्पतालों में संपन्न मरीज ही इसे करवाते हैं। अमूमन यह आपरेशन महंगी होती हैं। कोकर , रांची के रहने वाले,मरीज का नाम – जय किशुन यादव, 46 वर्ष ,काफी लंबे समय से दाहिने तरफ के हर्निया से परेशान थे। उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं था। आपरेशन निःशुल्क हुआ। आपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे। लेप्रोस्कोपीक सर्जन – डॉक्टर अजीत कुमार निशचेतक – डॉ दीपक , डॉ विकास वल्लभ  • ओटी स्टाफ – सरिता, शशि, लखन, सुशील, मुकेश, पूनम आदि हमारी टीम के द्वारा इससे पहले भी चार अलग-अलग लैप्रो

विदेशी मेहमान पाकिस्तान से बांग्लादेश होते भारत आये थे सदन पहुंचा मामला, BJP ने सरकार को घेरा विदेशी महिला दुष्कर्म मामला

0

सदन पहुंचा मामला, BJP ने सरकार को घेरा
दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, 3 लोग गिरफ्तार,हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी कीदोनों विदेशी पर्यटक पहले पाकिस्तान गए थे वहां से बांग्लादेश की यात्रा पर निकले थे। दोनों विदेशी पर्यटक भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे। झारखंड के दुमका में रात को टेंट लगाकर दोनों पति-पत्नी सो रहे थे। उसी समय हैवानियत को शर्मसार करने वाले अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ शुरु कर दी गई है।

dumka स्पेनिस महिला बाइकर से सामूहिक बलात्कार के मामले में झारखंड की बाइकर कंचन ने खेद जताया और न्यूज़ राँची से बात कर अपनी बात रखी

0

dumka स्पेनिस महिला बाइकर से सामूहिक बलात्कार के मामले में झारखंड की बाइकर कंचन ने खेद जताया और न्यूज़ राँची से बात कर अपनी बात रखी

झारखंड की बाईकर गर्ल कंचन उगुरसैंडी ने इस घटना पर खेद जताया है और दोषीयों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कारवाई की मांग की है| कंचन ने कहा कि बिहार बंगाल और झारखंड को छोड़ उसने पुरे उत्तर भारत मे सोलो राईड की है उसे कहीं कोई समस्या नई आई| झारखंड जैसे राज्य में लॉ ऑर्डर बडी समस्या है | हमारे झारखंड मे महिला सुरक्षित नही है| न्युज रांची से बात करते हुवे कंचन ने आगे बताया कि कुछ माह पहले झारखंड टुरिज्म के एक अफसर ने बाइक से झारखंड को एक्स्प्लोर करने का न्योता दे रहे थे जिसे कंचन ने यह कहकर मना कर दिया था कि उसे अपने घर झारखंड में अकेले घूमने में डर लगता है

Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की पुलिस द्वारा तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया

विदेशी मेहमान के साथ सामूहिक बलात्कार

0

Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की पुलिस द्वारा तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया

Rj राशि 92.7 fm ranchi की राशि को यूनिसेफ़ की और से मिला अवार्ड रेडियो फॉर चाइल्ड अवार्ड झारखंड का नाम रौशन करने के लिए राशि जी को बहुत बहुत शुभकामनाएँ ये अवार्ड राशि जी को आयुष्मान खुराना के द्वारा दिया गया

0

Rj राशि 92.7 fm ranchi की राशि को यूनिसेफ़ की और से मिला अवार्ड रेडियो फॉर चाइल्ड अवार्ड झारखंड का नाम रौशन करने के लिए राशि जी को बहुत बहुत शुभकामनाएँ ये अवार्ड राशि जी को आयुष्मान खुराना के द्वारा दिया गया