झारखंड विधानसभा पहुंचे BJP के सभी विधायकगण झारखंड में राज्यसभा सांसद को लेकर 02 सीटों पर चुनाव होना तय हुआ है, जिसे लेकर भाजपा के शीर्ष नेता सहित विधायकगण डॉक्टर प्रदीप वर्मा के समर्थन में नामांकन के लिए झारखंड विधानसभा पहुंचे है।
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन(पूरा पढ़े)
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसमें जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी ओपी प्रभारी अंचल निरीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर उपस्थित रहे .
अपराध नियंत्रण के अलावे स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराना गोष्ठी का मुख्य विषय रहा ।अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों का डेटाबेस तैयार करने फिरारियो और अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी ,लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन,आदतन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई, अवैध आग्नेयास्त्र रखने , मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों आदि के विरुद्ध कारगर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए ।
रांची पुलिस विशेष एवं सघन अभियान चल करके अपराधियों के विरुद्ध एक साथ चौतरफा कार्रवाई करेगी
अभियोजन की प्रक्रिया को चुस्त दुरुस्त करने और आरोपियों को सजा दिलाने हेतु गवाहों को ससमय न्यायालय में ले जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया ताकि किसी भी अपराधी को प्रक्रियागत कमी का लाभ न मिल सके।
#सामान्य अवधि के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अवैध नशीले पदार्थ एवं मादक पदार्थ के तस्करी एवं उपयोग पर प्राप्त होने वाले जन शिकायत एवं आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत स्पेशल रिस्पांस टीम का गठन किया गया ।
शहर के प्रत्येक मोहल्ले को बीट में बांटने का निर्णय लिया गया ताकि पदाधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके एवं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की पहचान भी हो सके ।प्रत्येक बीट के लिए प्रभारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा ।उस बीट पर अपराध नियंत्रण की दृष्टि से सजगता रखना, प्रभावी गश्ती को सुनिश्चित करना एवं आसूचना इकट्ठा करना उसे बीट के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि यह बीट सिस्टम तीन दिन के अंदर लागू करें
ग्रामीण इलाकों में दो-तीन पंचायत को मिलाकर एक पुलिस नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा जिसका कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधि से संपर्क रखना , आसूचना संकलन करना तथा अपराध की रोकथाम करना एवं उसे क्षेत्र में सक्रिय अपराधी को पकड़ने का रहेगा ।
#रात की गश्ती के दौरान गश्ती दल ने किस-किस की चेकिंग की यह गशती पंजी में संधारित करना होगा ताकि वरीय पदाधिकारी जांच कर पाए की गश्ती पदाधिकारी चुस्ती से काम कर रहे हैं अथवा नहीं।
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान कल से चलेगा। जो अभियुक्त फरार हैं उनके घर की कुर्की जबती का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
केवल मार्च महीने में 30 अपराधियों को जिला बदर करने का करने के लिए चिन्हित किया गया जिसका प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त को भेजा जाएगा
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी कई निर्देश दिए गए ताकि सड़क के दोनों किनारे को अतिक्रमण से मुक्त किया जा सके। इस हेतु नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया । चोरी के वाहन का उपयोग अपराध के लिए ना हो इसलिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा । असुविधा से बचने के लिए सभी वाहन मालिकों से अपील किया गया कि वह अपने कागजात आवश्यक अपने साथ रखें ।
न्यूज/रांची रातु थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दिन-दहाड़े भीषण डकैती और लूटपाट
पढ़े खबर :-
रातु थाना क्षेत्र के अस्थापुरम पीरा में रिटायर्ड सीoसीoएल कर्मी प्रमोद कुमार पाण्डेय के घर परिवारजनों को बंधक बनाकर हथियार बंद अपराधियों ने दिया घर में रखे गहना/जेवर (कीमत करीब 20 लाख) सहित कीमती सामान लेकर फरार हुए अपराधी। बंधक हुए परिवार का कहना है कि अपराधी पिस्टल, चाकू और अन्य हथियार साथ लेकर आए थे । पुलिस और FSL की टीम पहुंचकर जांच कर रही है।फिलहाल किसी भी अपराधी का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हथियार के बल पर हुई डकैती कांड से पूरा पांडे परिवार और आसपास के लोग दहशत में है।
धनबाद जेल में हुई छापामारी मिले आपत्तिजनक समान
धनबाद। मंडल कारा में आज रविवार की सुबह जिला-प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों के वॉर्ड से खैनी, मोबाइल चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, वरीय अधिकारी और पुलिस जवान सुबह-सुबह धनबाद जेल पहुंचे और विभिन्न वार्डों की जांच की। साथ ही कैदियों से पूछताछ की गयी।
कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम
वायनाड – राहुल गांधी
डी के सुरेश (डी के शिवकुमार के भाई)- बंगलुरु ग्रामीण
अल्लापुजा – के सी वेणुगोपाल
तिरुअनंतपुरम – शशि थरूर
राजनांदगांव – भूपेश बघेल
महासमंद – ताम्रध्वज साहू
जेसीआई रांची ने मनाया महिला दिवस
जेसीआई रांची ने मनाया महिला दिवस
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसीआई राँची के महिला शाखा ने 8 मार्च 2024 गुरुवार को जेसीआई ऑफिस में महिला दिवस का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर नम्रता महेनसरिया (ब्रेस्ट कैंसर सर्जन) और
ओल्ड एज होम संचालक सुशीला गुप्ता थी।
कार्यक्रम में लोगों ने कई गेम्स खेला और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लिफ्ट उठाया। इसी बीच सुविधा से वंचित 20 फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और जूता वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कृति मोदी और नंदिनी सराओगी ने नीमा मस्कारा के देखरेख में किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम चौधरी, महिला शाखा अध्यक्ष रुचि झुनझुनवाला, मयंक अग्रवाल, वंदना खोवाल, कंचन महेश्वरी, श्वेता महेश्वरी, आशा पोद्दार, मेघा चौधरी, संतोषी मुरारका, वीणा अग्रवाल, शीतल शर्मा, अमिता केडिया आदि लोगों ने भी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह जानकारी जेसीआई राँची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।
अपार्टमेंट में लगी आग, एक बुजुर्ग की जलकर मौत एक अस्पताल में।
रांची
राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर तड़के आग लगने से अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन उम्र 75 वर्ष की जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी बहन जोलेन होरो उम्र 80 वर्ष बुरी तरह झुलस गई। आग लगने की कर्म का अब तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने आग की लपटों के बीच से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला और उन्हें ईलाज के लिए भेजा गया।
अपार्टमेंट में लगी आग, एक बुजुर्ग की जलकर मौत एक अस्पताल में।
रांची
राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर तड़के आग लगने से अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन उम्र 75 वर्ष की जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी बहन जोलेन होरो उम्र 80 वर्ष बुरी तरह झुलस गई। आग लगने की कर्म का अब तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने आग की लपटों के बीच से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला और उन्हें ईलाज के लिए भेजा गया।
डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम विवाह का निमंत्रण देने पहुँचे सीएम को
रांची//डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की, डीआईजी नौशाद आलम की सुपुत्री शाजिया परवीन का विवाह प्रोबेशन डीएसपी मोहम्मद अरमान उल हक से हुई है, 9 मार्च को रांची के JAP 1 के खुखरी गेस्ट हाउस में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है, डीआईजी कार्मिक ने माननीय मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रिसेप्शन पार्टी के लिए निमंत्रण पत्र भी दिया, माननीय मुख्यमंत्री ने डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम को भरोसा दिलाया कि कि वह नव दंपती को आशीर्वाद देने के लिए जरूर आयेंगे
अजीबोगरीब लूटपाट का मामला सामने आया है।
Ranchi नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक से एक अजीबोगरीब लूटपाट का मामला सामने आया है। यहां एक महिला से लूटपाट करने के लिए चोर-उचक्कों ने नया हथकंडा अपनाया है। बाइक सवार दो लुटेरों ने पहले तो महिला के गले पर खुजली वाला पाउडर डाला। इसके बाद एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार दोपहर की है। पीड़िता का नाम पुष्पा कच्छप है। जो हटिया ओबरिया गांव की रहने वाली है।













