Google search engine
Home Blog Page 62

सोरेन परिवार में राजनीतिक उथल पुथल राजश्री सोरेन ने हेमंत सोरेन के ट्वीट का दिया जवाब (पूरा पढ़े)

0

सोरेन परिवार में राजनीतिक उथल पुथल राजश्री सोरेन ने हेमंत सोरेन के ट्वीट का दिया जवाब हेमंत सोरेन जी के ex में ये बातें लिखी गई थी कल्पना जीं के द्वारा

हेमन्त जी के लिए स्वर्गीय दुर्गा दा, सिर्फ बड़े भाई नहीं बल्कि पिता तुल्य अभिभावक के रूप में रहे।

2006 में ब्याह के उपरांत इस बलिदानी परिवार का हिस्सा बनने के बाद मैंने हेमन्त जी का अपने बड़े भाई के प्रति आदर तथा समर्पण और स्वर्गीय दुर्गा दा का हेमन्त जी के प्रति प्यार देखा।

हेमन्त जी राजनीति में नहीं आना चाहते थे परंतु दुर्गा दादा की असामयिक मृत्यु और आदरणीय बाबा के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में आना पड़ा। हेमन्त जी ने राजनीति को नहीं बल्कि राजनीति ने हेमन्त जी को चुन लिया। जिन्होंने आर्किटेक्ट बनने की ठानी थी उनके ऊपर – अब झामुमो, आदरणीय बाबा और स्व दुर्गा दा की विरासत तथा संघर्ष को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी थी।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का जन्म समाजवाद और वामपंथी विचारधारा के समन्वय से हुआ था। झामुमो आज झारखण्ड में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों समेत सभी गरीबों, वंचितों और शोषितों की विश्वसनीय आवाज बन कर आगे बढ़ रही है। आदरणीय बाबा एवं स्व दुर्गा दा के संघर्षों और जो लड़ाई उन्होंने पूंजीपतियों-सामंतवादियों के खिलाफ लड़ी थी उन्हीं ताकतों से लड़ते हुए आज हेमन्त जी जेल चले गये। वे झुके नहीं। उन्होंने एक झारखण्डी की तरह लड़ने का रास्ता चुना। वैसे भी हमारे आदिवासी समाज ने कभी पीठ दिखाकर, समझौता कर, आगे बढ़ना सीखा ही नहीं है। झारखण्डी के DNA में ही नहीं है झुक जाना।

सच हम नहीं, सच तुम नहीं, सच है सतत संघर्ष ही…

झारखण्डझुकेगानहीं

~कल्पना मुर्मू सोरेन

चैन छिनतई करने वाला कुख्यात अपराधकर्मी चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

0

चैन छिनतई करने वाला कुख्यात अपराधकर्मी चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार दिनांक 19.03.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के आदेशानुसार हरिहर सिंह रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गयाइसी कम में पल्सर मोटरसाईकिल में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर दूर से भागने का प्रयास करने लगेतभी पुलिस बल के सहयोग से मोटरसाईकिल सवार में से एक व्यक्ति को पकडा लिया गया तथा दुसरा व्यक्ति भागने में सफल रहापकड़ाये गये व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर अपना नाम अविनाश कुमार उर्फ सन्नी कुमार उम्र – 28 वर्ष, पिता – रंधीत यादव, ग्राम नया टोला जुराबगंज तथा भागने वाला का वास्तविक नाम राहुल कुमार उम्र – 25 वर्ष, पिता – गोपी यादव, सा० – जुराबगंज दोनो थाना कोढा, जिला कटिहार (बिहार) बताया और अपने आप को कोढा गैंग का सदस्य बताते हुए रॉची में हुए विभिन्न थाना क्षेत्र मे हुई चैन छिनतई की बात स्वीकार किया। इनके द्वारा बताया गया कि ये फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी गाडी नम्बर का उपयोग कर छिनतई करते है। तथा एक सहयोगी है जो कटिहार भाग गया है जिसका नाम रोनित कुमार हैबरामदगीः-

  • 02 अलग-अलग व्यक्ति का फर्जी आधार कार्डअपना ड्राइविंग लाइसेन्स तथा पकड़ाये वाहन का फर्जी

रजिस्ट्रेशन कार्ड01 माइक्रोमेक्स कम्पनी का ब्लू रंग का Key Pad मोबाईल, मोटरसाईकिल का चोरी करने में

प्रयुक्त होने वाला 03 रॉड का बना L-Key औजार, एक काला रंग का प्लास्टिक का कलाई घड़ी जिसमें रबर फीता लगा हुआ है इसके अलावे इसके पास से एक चोरी की काला रंग का पल्सर 150 सी.सी. का मोटरसाईकिल बरामद हुआ। अलग अलग डिजाईन का सोने जैसा दिखने वाला धातु का चैन का टुकड़ा 04 (चार) पीस जिसका कुल लगभग

वजन 41.59 ग्राम है200 रु0 का कुल 54 पीस करेन्सी नोट कुल नगद 10800 रुपया अपराध शैली – रैकी करने के उपरान्त काफी तेज गति से एक दो राउण्ड घुमते हुए किसी अकेली महिला को

सुनसान स्थान पर पाकर उसके गर्दन पर अलकुसी (खुजली पाउडर) छिड़ककर चेन झपट लेनागिरफ्तार अभियुक्त – अविनाश कुमार उर्फ सन्नी कुमार, उम्र 28 वर्ष, पे० रण्धीत यादव, सा० नयाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार)

सराहनीय फ़ैसला विवेकानंद विधा मंदिर द्वारा मदिरा लाउंज में फेयरवेल को लेकर (पूरा पढ़े)

0

प्रिय अभिभावक,

हमें यकीन है कि आप जानते होंगे कि बच्चों के लिए रेस्तरां / होटलों (Restro Bar or Pub) में पार्टियाँ आयोजित करना एक प्रथा बन गई हैइस प्रकार की पार्टी को विद्यालय प्रबंधन बढ़ावा नहीं देता। इस प्रकार की पार्टी के लिए बच्चों के द्वारा अलग-अलग बहाने बना कर अभिभावकों से पैसे लिए जाते हैं।

इस प्रकार की पार्टियाँ विद्यालय के दायरे से बाहर रेस्ट्रों, बार अथवा पब में बच्चों के द्वारा स्वयं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र, छात्राएँ (जिनमें अन्य स्कूलों के छात्र छात्राएँ भी) बड़ी संख्या में भाग लेते हैंइन स्थानों में वयस्कों की निगरानी होने की संभावना भी नहीं होती है।

हमें जानकारी मिली है कि आगामी 20 मार्च 2024 को “मदीरा लाउंज, अरगोड़ा चौक, रांची में हमारे विद्यालय के छात्रों के द्वारा धन संग्रह कर, ऐसी ही एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा हैअतः आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मामले को गंभीरता से लें और अपने बच्चों को समझाएं। यह भी ध्यान दें कि

विवेकानंद विद्या मंदिर ऐसे किसी भी तरह के आयोजन में शामिल नहीं है, ना ही इस प्रकार के किसी भी आयोजन जिसे

(Restro Bar or Pub) में मनाया जाता है, के लिए सहमति नही दी गई है। रेस्ट्रों, बार अथवा पब में प्रचलित, किसी भी

प्रकार के पार्टियों का बढ़ावा नहीं देता हैइस प्रकार की पार्टियों से हमारे बच्चों के संस्कार एवं संस्कृति पर कुप्रभाव पड़ता है, क्योंकि जो बच्चे इन पार्टियों में सम्मिलित होने के लिए उत्सुक हैं, वो व्यस्क नहीं हैं, रेस्ट्रों, बार एवं पब में जाने की उनकी उम्र नहीं है। इस प्रकार के पार्टी जो कि बार अथवा पब में मनाई जाएगी को रोकने के लिए आप सभी अभिभावकों से विनम्र निवेदन है, अपने बच्चों को इस प्रकार के अनुचित पार्टी में शामिल होने से रोकने का हर संभव प्रयास करें। बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं गर बच्चो को सही मार्ग पर नही लाया गया तो यह राष्ट्र की क्षति हैऐसे सभी छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर विद्यालय कानून सम्मत कार्रवाई भी करेगा। धन्यवाद !

एसपी सिंह प्रिंसिपल इन चार्ज विवेकानंद विद्या मंदिर

हिन्दपीढी नशे का कारोबारी पुलिस के गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0 33/24. दिनांक 17.03.2024. धारा 8 (c)/21 (c) N.D.P.S Act-1985.1

दिनांक 17.03.2024 को संध्या करीब 18:20 बजे को दुभाश से सुचना मिला कि हिन्दपीढी थाना अन्तर्गत छोटा तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति होन्डा मोटरसाईकिल से एक काला रंग का बैंग में नशीला पदार्थ लेकर बिक्रय करने हेतू खड़ा है उक्त सूचना का सन्हा दर्ज करते हुए एवं वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सूचना का सत्यापन एव अवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं सशास्त्र बल छोटा तालाब के पास पहुंचा पहुंचने पर देखा कि अज्ञात व्यक्ति काले रंग का बैग को लेकर होन्डा मोटरसाईकिल रजि० न० JH01AN 6030 के साथ खड़ा है पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया पुलिस बल के सहयोग दौड़ा कर पकड़ा गया पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम संतोष सिंह उम्र करीब 39 वर्ष पिता सत्यनारायण सिह स्थाई पता ग्राम मुर्गीया टोला थाना बरहरिया जिला सिवान (बिहार), वर्तमान पता मोरहाबादी रांची कॉलेज के पीछे बताया घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली (श्री प्रकाश सोय) की मौजूदगी में तालाशी के नियम का पालन करते हुए विधिवत तलाशी किया गया तलाशी के क्रम में 46 पीस MFG BY WING कम्पनी का ONEREX COUGH SYRUP 100 ML. की सील बन्द बोतल कुल किमत 8280 रू एवं एक होन्डा मोटरसाईकिल रजि० JH01AN 6030. एवं एक मोबाईल विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। हिन्दपीढ़ी थाना आकर विधिवत काण्ड दर्ज किया गया एवं संतोष सिंह पिता सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया उससे गहराई से पुछताछ करने पर स्वीकारोक्ति बयान में इस अपराध में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1 संतोष सिंह उम्र करीब 39 वर्ष पिता सत्यनारायण सिह स्थाई पता ग्राम मुर्गीया टोला थाना बरहरिया जिला सिवान (बिहार), वर्तमान पता मोरहाबादी रांची कॉलेज के पीछे ।

बरामद समानों की विवरणी।

1 काला रंग का बैग में Wings कम्पनी का ONEREX COUGH SYRUP 100 ML कुल 46 बोतल सील बन्द ।

2 होन्डा कम्पनी का एक मोटरसाईकिल रजि० नं० JH0IAN 6030. 3 एक Redme 10 Prime android mobile phone

बुड़मू प्रतिमा तोड़ने वाला गिरफ़्तार (पूरा पढ़े)

0

बुढ़मु थाना कांड सं0 – 15/24 दिनांक 11.03.2024 धारा 153 (ए)/295/295 (ए) भा०द०वि० ।

दिनांक 11.03.2024 को सुबह करीब 05.00 बजे सुबह में दुरभाष से सुचना मिला कि ग्राम उमेडंडा स्थित तालाब किनारे अवस्थित 1. बजरंग बली मंदिर2. शिव मंदिर एवं 3पार्वति मंदिर में असामाजिक व्यक्ति के द्वारा मूर्ति को विखंडित एवं मंदिर में रखे सामानो को तितर बितर कर दिया गया है जिस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए घटना का सत्यापन हेतु ग्राम उमेडंडा पहुँचा तो उक्त घटना को सत्य पाया जिसके बाद मंदिर के पुजारी सिद्धेश्वर मिश्रा ग्राम उमेडंडा के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बुढ़मू थाना कांड सं० – 15/24 दिनांक 11.03.2024 अंकित किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अविलंब कांड का उद्धभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गयाछापामारी दल द्वारा मानवीय एवं तकनिकी सहायता से कांड का त्वरित उद्धभेदन करते हुए दिनांक 16.03.2024 को कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त गंदुरा गंझू, उम्र 42 वर्ष पिता रथवा गंझु सा० हरहू थाना मैकलुस्कीगंज जिला राँची को गिरफ्तार किया गया जिससे गहराई से पुछताछ करने पर इन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. अप्रा०अभि० गंदुरा गंझू, उम्र 42 वर्ष पिता रथवा गंझु सा० हरहू थाना मैकलुस्कीगंज जिला राँची। छापामारी दल के सदस्य –
  2. पु०नि० जय प्रकाश राणा, मांडर अंचल, राँची

. पु०अ०नि० रामजी कुमार, थाना प्रभारी बुढ़मू थाना, राँची

2 . पु०अ०नि० संजीव कुमार (अनुसंधानकर्ता) बुढ़मू थाना 3

. पु०अ०नि० संतोष यादव बुढ़मू थाना

4 5. बुढ़मू थाना सशस्त्र बल ।

राँची। :- अल्बर्ट एक्का चौक में कैंसर फ्री झारखंड अभियान की शुरुआत की गई (पूरा पढ़े)

0

राँची। :- अल्बर्ट एक्का चौक में कैंसर फ्री झारखंड अभियान की शुरआत की गई। इस अभियान की शुरुआत समाजसेवी सुधांशु मिश्रा और रंजन कुमार की ओर से की गई। इस अभियान के तहत पूरे झारखंड में लोगों के बीच कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कैंसर व अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को मुफ़्त में ब्लड मुहैया करवाया जाएगा। वहीं अभियान को लेकर सुधांशु मिश्रा ने बताया कि झारखंड में कैंसर तेजी से पांव पसार रहा है। प्रति वर्ष कैंसर के मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। इसे देखते हुए हमलोगों ने मिलकर कैंसर फ्री झारखंड अभियान की शुरुआत की। वहीं रंजन कुमार ने कहा कैंसर एक वैश्विक बीमारी है और तेजी से फैल रहा है। दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को इस मुद्दे से निपटने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमें मिलकर आगे आना होगा और इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ना होगा।
इस कार्यक्रम में अभिनव चक्रवर्ती और NCC से निशु , सिमरन ,श्रुति,खुशबु,पलक,आचल,खुशी,दिपाशा, लोग शामिल हुए।

ब्राउन शुगर बेचने वाला गिरफ़्तार (पूरा पढ़े)

0

सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-128/24, दिनांक 16.03.2024, धारा-20 (b) (ii) (A) एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया हैउक्त आसूचना संकलन के आलोक में दिनांक-16.03.2024 को आनंदपुरी चौक, विद्यानगर थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास कुछ लड़के अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद बिक्री कर रहे हैप्राप्त उक्त सूचना के आलोक में उक्त स्थल पर वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी कि गयी हैजिसमें पवन कुमार, उम्र करीब 27 वर्षपिता राम बाबु राय सा०-हरमू आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची स्थायी पता-राजपुर, पतसीया, थाना महिउद्दीननगरजिला समस्तीपुर, बिहार को ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है तथा उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तथा बिक्री का कुल-21900/- रुपया नगद तथा घटना में संलिप्त एक रॉयल इनफिल्ड मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या-JH01 FG 9700 तथा मोबाईल फोन की बरामदगी की गयी हैजिसके बाद पवन कुमार को घटनास्थल के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये गये अभियुक्त पवन कुमार के निशानदेही पर उसकी भाभी कोमल देवी, पति बबलु यादव, सा०-हरमू आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची के घर पर भी विधिवत छापामारी कर कुल 31 पुड़िया गाजा, एक पल्सर 220 मोटर साईकिल रंग लाल एवं काला जिसका रजि० स०-JH01CE 9048 तथा एक किपैड मोबाईल फोन की बरामदगी की गयी हैअवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने के आरोप में भाभी कोमल देवी, पति बबलु यादव दोनो सा०-हरमू आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची स्थायी पता-राजपुर, पतसीया, थाना महिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अभियुक्त घटनास्थल से भागने में सफल रहा जिसके गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही हैइस संबंध मे सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-128/24, दिनांक-16.03.2024, धारा 20 (b) (ii) () एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

  1. पवन कुमारउम्र करीब 27 वर्ष, पिता राम बाबु राय सा०-हरमू आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची स्थायी पता- राजपुर, पतसीया, थाना महिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर, बिहार2. कोमल देवी, पति बबलु यादव, सा०-हरमू आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची

पवन कुमार का अपराधिक इतिहासः-

  1. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-38/20, दि०-20.01.20

धारा-147/148/149/342/323/325/379/436/504/307 भा०द०वि० ।

  1. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-215/20, दि०-06.05.20 धारा-461/379/411/34 भा०द०वि०
  2. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-239/20, दि०-21.05.20 धारा-20/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट

फरार अभियुक्त का नाम पता- 1. बबलु यादव उर्फ बबलु राय

  1. कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा राय दोनो पिता राम बाबु राय सा०-हरमु आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची स्थायी पता- राजपुर, पतसीया, थाना महिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर, बिहार3. कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया राय सा०-बिद्यानगर रोड न0-02 थाना सुखदेवनगर, जिला-राँची
  2. दुर्लभ पे०+पता-अंकित नहीं

काँके अवैध शराब और गाँजा बेचने वाला गिरफ़्तार(पूरा पढ़े)

0

दिनांक 15.03.2024 को गुप्त वरीय पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुआ कि कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांके जोडा पूल चौडी बस्ती के पास राजन कुमार पिता सुजीत राम अपने गुमटी (दुकान) में देशी शराब एवं गांजा तथा अन्य नशीला पदार्थ धड़ल्ले से बेच रहा है। इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये पुलिस उपाधीक्षक (मु०-1) रॉची के दिशा-निर्देशन में टीम गठित करते हुये जोडा पुल के पास गुमटी में छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान गुमटी से एक लडका भागने का प्रयास किया परन्तु टीम के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर अपना नाम राजन कुमार बताया। राजन के समक्ष गुमटी (दुकान) में विधिवत् छापामारी करते हुये तलाशी ली गयी। तालाशी के दौरान 15 पुड़िया गांजा जिसका वजन 79.40 ग्राम एवं अवैध देशी शराब 180 एम०एल० का 22 बोतल तथा कैप्टन गोगो कंपनी का रौल एवं अन्य नशीला पदार्थ विधिवत जप्त किया गया तथा गुमटी (दुकान) मालिक को विधिवत् गिरफतार कर राजन कुमार पिता सुजीत राम सा० चौडी बस्ती थाना कांके जिला रॉची को न्यायिक हिरास्त में भेजा गया ।

गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला है, जहां प्रसव के पश्चात परिजनों को बच्चा गोद में देने के एवज में बख्शीश के तौर पर 1500 रुपये की वसूली की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है

0

धनबाद के सदर अस्पताल गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला है, जहां प्रसव के पश्चात परिजनों को बच्चा गोद में देने के एवज में बख्शीश के तौर पर 1500 रुपये की वसूली की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि गुरुवार को संध्या लगभग चार बजे गोविंदपुर प्रखंड के नौडीहा गांव के अत्यंत गरीब दलित परिवार की महिला सुमति देवी अपने पति बलराम रजवार के साथ प्रसव कराने पहुंची थी। एडमिट होने के 1 घंटे के पश्चात उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बच्चा देने के एवज में अस्पताल की नर्स एवं कर्मियों के द्वारा 1500 रुपये की डिमांड की गई। काफी देर के बाद मान-मनौवल के बावजूद जब नर्सों का दिल नहीं पसीजा और वो नहीं माने तो मजबूरन उन्हें 1500 रुपये देने पड़े। रिश्वतखोरी की इस घटना की लिखित शिकायत करते हुए महिला के पति ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।

बेडो में चली गोली एक युवक की मौत(पूरा पढ़े)

0

रांची// बेड़ो बाजार टांड सब्जी मंडी में गोली लगने से एक शंकर नामक व्यक्ति मौत की सूचना, पुलिस जुटी जाँच में घटना शाम साढ़े छह बजे की है बाज़ार से सब्ज़ी लेकर घर आ रहे थे अपने पल्सर से तभी घात लगाये अपराधियों ने पीछे से पीठ में गोली मारी उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले ज़ाया गया पर नहीं बचे अपराधी घटना को अंजाम देकर फ़रार