नगड़ी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ तीन गिरफ़्तार(पूरा पढ़े)
वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को दिनांक 08.04. 2024 को पूर्वाहन 03.00 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि राँची गुमला एन0एच0 43 मुख्य सडक पर टोल प्लाजा के कोंब 3-4 मीटर पहले कुछ अपराधी हथियार के साथ अपराधी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी नगड़ी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। थाना प्रभारी नगड़ी छापामारी दल का नेतृत्व करते हुये थाना से प्रस्थान किये, जैसे ही छापामारी टीम राँची गुमला मुख्य मार्ग में टोल प्लाजा से करीब 3 से 4 मीटर पहले पहुँची थी तो देखी की सड़क किनारे एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी है. गाड़ी खड़ी देख छापामारी टीम अपने गाड़ी को उक्त कार के सामने खडा कर दिये। पुलिस गाड़ी को अपने गाड़ी के सामने खडा देख उक्त कार से तीन युवक बाहर निकले तथा भागने का प्रयास करने लगेसशस्त्र बल के सहयोग से थाना प्रभारी नगडी के द्वारा भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ा गया। पकडाये युवक का बारी – बारी से तलाशी लिया गया तो एक युवक के पहने पैट के सहारे बायी कमर से खोसा हुआ एक देशी कट्टा मिला, उस युवक से नाम पता पुछने पर उसके द्वारा अपना नाम 1. मो0 कैफ अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष पिता साबीत अंसारी, सा० साहेर मुस्लिम मोहल्ला थाना नगड़ी जिला राँची बताया तथा शेष दोनों का नाम पता पुछने पर अपना – अपना नाम 2. नुरुल अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० रोजिद अंसारी, सा० देवरी ब्लॉक मोहल्ला थाना नगड़ी जिला राँची, 3. रेयाज अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता हुसैन अंसारी सा0 चेक पोस्ट नगड़ी थाना नगडी जिला राँची बतायेपकडाये हथियार के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तद्दोपरांत 1. एक देशी कट्टा, 2. स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नं0- JH01EJ- 2286 को विधिवत जप्त सूची तैयार करते हुये जप्त किया गया तथा उपरोक्त तीनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
छापामारी में गिरफ्तारीः-
- मो० कैफ अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष पिता साबीत अंसारी, सा० साहेर मुस्लिम मोहल्ला थाना नगड़ी जिला राँची
- नुरुल अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० रोजिद अंसारी, सा० देवरी ब्लॉक मोहल्ला थाना नगड़ी
जिला राँची
- रेयाज अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता हुसैन अंसारी सा० चेक पोस्ट नगड़ी थाना नगडी जिला राँची
छापामारी में बरामदगीः-
- एक देशी कट्टा,
- स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नं0- JH01EJ-2286
ब्राउन शुगर बेचने वाले पुलिस के गिरफ़्त में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से (पूरा पढ़े)
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित किया गया हैउक्त आसूचना संकलन के आलोक में दिनांक-07.04.2024 को न्यू मार्केट, ऑटो बस स्टैंड थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास कुछ लोगो के द्वारा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ का अवैध रुप से खरीद विक्री के लिए बिहार से लेकर आ रहे है। प्राप्त उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर राँची के नियंत्रण में उक्त स्थल पर श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची के नेतृत्व में छापामारी कि गयी है, जिसमें पकड़ाये व्यक्ति क्रमशः 1मो0 जुबेर उर्फ राजु देहातीउम्र करीब 32 वर्ष, अलीहसन, सा०- हिन्दपीढ़ी नीजाम नगरथाना हिन्दपीढ़ी जिला राँची, 2. रोहित कुमार ठाकुर उर्फ बिरनी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता रामजी ठाकुर, सा०- राजाहाता, किशोरगंज, कुम्हारटोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची, 3. सुजीत कुमार गुप्ता, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता श्रवण गुप्ता, सा०- विधानगर कुमारटोली रोड नंबर 01. थाना सुखदेवनगर जिला राँची 4. तरुण कुमार पाण्डेयउम्र करीब 19 वर्षपिता अशोक पाण्डेय, सा०- यमुना नगर रोड नंबर 02थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थायी पता तेलडीहा, थाना तरहसी, जिला पलामु के पास से नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त कर उपरोक्त चारो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध मे सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-177/24, दिनांक-07.04.2024, धारा 21(B)/22 एन०डी०पी०एस०
एक्ट 1985 के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। प्राथमिकी अभियुक्त 1. मो0 जुबेर उर्फ राजु देहाती, 2. रोहित कुमार ठाकुर उर्फ बिरनी, 3. सुजीत कुमार गुप्ता के विरुद्ध इस कार्ड के अलावा अन्य थाना अतर्गत कई कांडो मे आरोपित है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
- मो0 जुबेर उर्फ राजु देहाती, उम्र करीब 32 वर्ष, अलीहसन, सा०- हिन्दपीढ़ी नीजाम नगर, थाना हिन्दपीढ़ी जिला राँची, 2. रोहित कुमार ठाकुर उर्फ बिरनी, उम्र करीब 24 वर्षपिता रामजी ठाकुर, सा०- राजाहाता, किशोरगंज, कुम्हारटोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची,
- सुजीत कुमार गुप्ता, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता श्रवण गुप्ता, सा०- विधानगर कुमारटोली रोड नंबर 01थाना सुखदेवनगर जिला राँची
- तरुण कुमार पाण्डेय, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता अशोक पाण्डेय, सा०- यमुना नगर रोड नंबर 02थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थायी पता तेलडीहा, थाना तरहसी, जिला पलामु
काड में बरामद सामानों की सची
1 प्रतिबधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर करीब 11.5 ग्राम
2 एक लाल रंग का ओप्पो कंपनी का एंड्रायड मोबाईल जिसमे एयरटेल कंपनी का सीम 7484084293 लगा हुआ
3 एक हल्का गोल्डेन कलर का रेडमी एंड्रायड मोबाईल जिसमे जियो कंपनी का सिम नंबर 9334180475 लगा हुआ
4 एक काले रंग का ACE कंपनी का कीपैड मोबाईल जिसमे एयरटेल का सिम नंबर 7761005166 लगा हुआ 5 एक नारंगी रंग का नारजो कंपनी का मोबाईल जिसमे एयरटेल कंपनी का सीम 8409077731 लगा हुआ
ब्राउन सुगर तस्कर गिरफ़्तार स्कॉर्पियो से (पूरा पढ़े)
दिनाक 05.04.24 को समय करीब 12.30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग के स्कॉपियों वाहन सं०-JH01CF 1086 से अवैध ब्राउन सुगर का तस्करी किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय राँची के नेतृत्व में अंचला अधिकारी रातु के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नवासोसो स्थित लिची बगीचा पहुँच तो करीब 15 मिनट के बाद उक्त बाहन आया जिसे रूकने का ईशारा करने पर वाहन में सामिल व्यक्ति उत्तर कर भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया पुछ-ताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम रंजन यादव बताया तथा आगे उनका तलाशी लेने पर उनके पास से 22 पुडिया कुल वजन (4.88 ग्राम) अवैध ब्राउन सुगर बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1रंजन यादव, उम्र 25 वर्ष पिता जितेन्द्र यादव सा०- कोंके रोड गोंधी नगर थाना गोन्दा, राँची।
जप्त सामानों की विवरणीः-
- अवैध ब्राउन सुगर 22 पुड़िया कुल वजन (4.86 ग्राम)
2सफेद रंग के स्कॉपियों वाहन सं०-JH01CF 1086
एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना प्रभावित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे एसडीएम
किरणी बिरहोर की मौत पर केंद्र सरकार द्वारा एक्शन के बाद जिला प्रशासन हुई एक्टिव
एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना प्रभावित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे एसडीएम
हज़ारीबाग़ : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना से पगार गांव के आदिम जनजाति बिरहोर कॉलोनी में किरणी बिरहोर की मौत के बाद जिम्मेवारी तय कर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भारत सरकार से शिकायत किए जाने के बाद केंद्र के एक्शन से जिला प्रशासन हरकत में आया है। शुक्रवार को हजारीबाग सदर एसडीएम शैलेश कुमार केरेडारी प्रखंड का जायजा लेने पहुंचे । एसडीएम सबसे पहले चट्टी बरियातू पगार गांव स्थित बिरहोर कलोनी पहुंच कर बिरहोर परिवारों से रूबरू हुए । जहां एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के समीप निवास कर रहे बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने के स्थिति से अवगत हुए। लोगों ने कंपनी एनटीपीसी और उसके एमडीओ ऋत्विक-एएमआर की मनमानी को बताया। एसडीएम ने लोगों की समस्या सुना और समझा लेकिन बिरहोर कॉलोनी को खनन से पूर्व बसाने का जो कार्य जिला प्रशासन और कंपनी द्वारा पहले किया जाना था उसे अब क्यों किया जा रहा है उसका जवाब नही दिया। एसडीएम ने जोरदाग गांव में माइंस के समीप संचालित सरकारी विद्यालय को अन्यत्र मर्ज कराने को लेकर भी स्थल का जायजा लिया। इसके अलावे एनटीपीसी के पांडू गांव स्थित केरेडारी कोल माइंस का जायजा लिए और माइंस प्रबंधन द्वारा सुरक्षा प्रकरण पर को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । वापसी के क्रम में अंचल कार्यालय पहुंचकर बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने को लेकर अंचल अधिकारी केरेडारी और एनटीपीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
कोयला मंत्रालय की कार्रवाई से बचने के लिए एनटीपीसी ने आनन-फानन में शुरू किया खनन
एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना को कोयला मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में चालू नही किए जाने और परियोजना का तीस प्रतिशत सिक्युरिटी बॉन्ड जब्त कर लिए जाने के बाद एनटीपीसी ने जिला-प्रसाशन को मिलाकर आनन-फानन में कोयला खनन कार्य दिखा दिया । लेकिन कोयला मंत्रालय और वन मंत्रालय के निर्देशानुसार परियोजना से प्रभावित जनजाति बस्ती और स्कूल को अन्यंत्र विस्थापित किए बिना खनन कार्य शुरू कर दिया। बाद में किरणी बिरहोर की मौत और मामले को लेकर भारत सरकार द्वारा मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद मामले को रफा-दफा किए जाने को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव हुई है। सवाल अब भी यह बना हुआ है कि जिला-प्रशासन और एनटीपीसी बिरहोर कॉलोनी को बिना बसाए खनन कार्य कैसे और क्यों शुरू कर दिया और किरणी बिरहोर की मौत के जिम्मेवार कौन हैं ? उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई ?
राजस्थान का अफ़ीम तस्कर राँची पुलिस के गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)
दिनांक 04.04.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग को खूंटी की तरफ से एक अफीम डोडा लदे ट्रक टेलर गाड़ी-RJ19GD-9700 के आने की सूचना प्राप्त हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम, ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग ओ०पी० एवं सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना कर त्वरित सत्यापन व कार्रवाई करते हुए दशमाईल चौक चौक के पास वाहन चेकिंग लगाकर ट्रक टेलर गाड़ी सं०-RJ19GD- 9700 को पकड़ा गया। वाहन का भैतिक निरीक्षण करने पर ट्रक में आलू के बोरे से दबा कर रखा गया अफीक डोडा से भरा 116 बोरा पाया गया। चालक रमेश विश्नोई पे० सुरेश विश्नोई सा० मोज कोर थाना देचु जिला फलोदी (जोधपुर) राजस्थान को विधिवत गिरफ्तार किया गया डोडा सहित ट्रक को विधिवत जप्त किया गया। चालक के द्वारा बताया गया कि दशमफॉल के अलग-अलग क्षेत्र में सोमा मुण्डा एवं प्रवीण मुण्डा, खूटी के अलग-अलग क्षेत्र में लुसा पाहन (अडकी) एवं उत्तर प्रदेश का रहने वाला ताहिर इन लोगों से लाईजिनिंग का काम करते है एवं डोडा लदी गाडी को खूँटी व राँची के ग्रामीण व जंगली क्षेत्र से लोड करने का काम करते है। यह भी बताया गया कि मुख्य तस्कर व माल का मालिक सतबीर सिंह पे० जगदीश सा० मुकलाबा थाना मुकलावा जिला अनुपगढ (श्री गंगानगर) राजस्थान के कहने पर डोडा को खूटी से राँची होते हुए राजस्थान ले जाया जाता है और मालिक के बताये अनुसार पते पर उसकी आपूर्ति की जाती है। आगे बताया गया कि सोमा मुण्डा, प्रवीण मुण्डा, लुसा पाहन, ताहिर के द्वारा मालिक के कहे अनुसार डोडा दिया जाता है और बदले में मालिक के तुपूदाना स्थित भाड़े के मकान में आकर पैसे का लेन-देन किया जाता है। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तस्करी में संलिप्त लुसा पाहन पे० बाचो पाहन, सा० बरागड़ा रउता. थाना अड़की जिला खूँटी (झारखण्ड), ताहीर पे० स्व० नयाज अहमद सा० खैलम सा० अड़की जिला अलिगंज (उत्तर प्रदेश), प्रवीण मुण्डा पे० स्व० बुका मुण्डा सा० ओरोडीह थना दशमफॉल जिला रॉची (झारखण्ड) एवं सतबीर उर्फ सतपाल पे० जगदीश सा० मुकलीावा थाना मुकलव जिल अनुपगढ (राजस्थान) एवं सोमा मुण्डा पे० स्व० आचु मुण्डा सा० ओरोडीह थाना दशमफॉल जिला रॉची (झारखण्ड) को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से कुल 11,50,000/-रू० तथा हुण्डई क्रेटा वाहन जप्त किये गये। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के द्वारा इस अवैध पोस्ते की तस्करी में अपना अपराध स्वीकार किया गया है। रॉची पुलिस के द्वारा अफीम तस्करों के इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है व शामिल तस्करों के विरूद्ध छापेमारी की जा
राँची सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ इन होटलों में (पूरा पढ़े)
राँची सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ इन होटलों मेंबूटी मोड़ स्थित रॉयल इन और कोकर में मां रेसिडेंसी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने देह व्यापार करने वाली सात लड़कियों और एक लड़का के अलावा दोनों होटलों के मैनेजर को पकड़ा। इसके बाद पुलिस की टीम ने डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के समीप लेक व्यू होटल में छापेमारी की। वहां पर पुलिस की टीम ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया। तीन लड़कियों और एक लड़का को भी पकड़ा है। सभी से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, देह व्यापार के लिए होटल मालिकों को अलग से कमीशन मिलता है।
राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा,(पूरा पड़े)
राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक दर्जन लड़कियां सहित कई लड़के पकड़े गए है, आगे की कार्रवाई जारी है। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कई OYO होटल में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 2 सेक्स वर्कर और 6 युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये। पकड़ी गई सेक्स वर्कर ने बताया कि होटल में उन्हें दलालों के माध्यम से भेजा जाता है।पुलिस को यह सूचना मिली थी की बंगाल और बांग्लादेश की लड़कियों को रांची लाया गया है इनसे सेक्स रैकेट का धंधा कराया जा रहा है। रांची एसएसपी के निर्देश पर आज कई होटलों में एक साथ छापेमारी की गयी जिसमें सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।













