Google search engine
Home Blog Page 58

ब्राउन शुगर बेचने वाले पुलिस के गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राम दयाल मुण्डा कला केन्द्र खेलगाँव के पास ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री होने वाली हैजिसके आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गयातद्‌नोपरांत छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही छापामारी दल राम दयाल सिंह मुण्डा कला भवन के पास पहुंची तो पुलिस को आता देख चार लड़के भागने लगा, जिसे संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पकड़ाय व्यक्ति से नाम/पता पूछने पर क्रमशः अपना नाम 01. सुमन कुमार उम्र 26 वर्ष पिता संजीत कुमार स्थाई पता डुन्डो, थाना सदर, जिला जमुई, वर्तमान पता आदर्श नगर कोकर, थाना सदर, जिला रांची. 02. ऋषिकेश कुमार पहान उम्र 19 वर्ष पिता करमू पाहन पता होम्बई बस्ती, बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०, थाना सदर, 03. अभिषेक रंजन टोप्पों उम्र 19 वर्ष पिता रंजीत टोप्पो पता जय प्रकाश नगर दीपा टोली, थाना बरियातु, तीनों जिला रांची बताये। तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति सुमन कुमार के पास से 16.20 ग्राम एवं ऋषिकेश कुमार पहान के पास से 0.070 मी०ग्रा० ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ पाया गया। जिसे विधिवत जप्त एवं गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खेलगाँव थाना कांड सं0 35/2024 सुसंगत धारा में दर्ज किया गया हैगिरफ्तार सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता

  1. सुमन कुमार उम्र 26 वर्ष पिता संजीत कुमार स्थाई पता डुन्डो, थाना सदर, जिला जमुई, वर्तमान पता आदर्श नगर कोकर, थाना सदर, जिला रांची,
  2. ऋषिकेश कुमार पहान उम्र 19 वर्ष पिता करमू पाहन पता होम्बई बस्ती, बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०, थाना सदर,
  3. अभिषेक रंजन टोप्पों उम्र 19 वर्ष पिता रंजीत टोप्पो पता जय प्रकाश नगर दीपा टोली, थाना बरियातु, तीनो ‘जिला रांचीं

बरामद सामानों की विवरणी

  1. सुमन कुमार के पास से 16.20 ग्राम ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ
  2. ऋषिकेश कुमार पहान के पास से 0.070 मी०ग्रा० ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ

विधायक अम्बा प्रसाद के साथ हुई धक्का मुक्की

0

विधायक अम्बा प्रसाद के साथ हुई धक्का मुक्की मामला बरककाना थाना पहुँचा दो लोगो के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज हरीतनाम साहू, और कुश श्रीवास्तव पर इस दौरान लोगो ने बॉडी गार्ड के साथ भी मारपीट की

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, सामने आई 2 हमलावरों की तस्वीर (पूरा पढ़े)

0

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं। एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है। इस तस्वीर के आधार पर दोनों की सरगर्मी से तलाश तेज हो गई है। दोनों शूटर्स को लेकर महत्वपूर्ण सुराग सेंट्रल एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

रातु सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी आरोपी गिरफ़्तार (पूरा पढ़े)

0

विवरणीः- दिनांक-12.04.2024 को गाँव वालों के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि जतरा मेला धुमने बहला फुसलाकर एक नाबालिक लड़की को टिंगरा गाँव स्थित एक मिट्टी के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर उक्त नबालिग लड़की से पुछ-ताछ करने पर बताया गया है कि दिनांक 12.04.2024 को सरहुल जतरा मेला दिखाने के लिए 01. सुभाष तिर्की एवं 02. विपिन मुंडा (पूर्व से एक दुसरे का जानते थे) के द्वारा जामटोली हेहल जतरा दिखाने के नाम पर मोटरसाइकिल से दोनो नबालिक को बैठाकर टिगरा गाँव स्थित एक मिट्टी के घर ले गया जहाँ पहले से तीन लड़का 01. सोनु लोहरा 02. उत्तम मुंडा 03. संजु मुंडा थे। जब इनलोगों के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तो पीड़िता एवं उसकी सहेली के द्वारा विरोध करने पर दोनो सहेलियो को जान से मारने की धमकी देने लगा इसी बीच एक नाबालिक लड़की वहाँ से भागने में सफल हो गयी तब सुभाष तिर्की, सोनु लोहरा, संजु मुण्डा बारी बारी से जबरन पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाया इन तीनो के बाद जैसे ही उत्तम मुण्डा पीड़िता के साथ गलत काम करने के लिए पकड़ा हुआ था इसी बीच पीड़िता की सहेली गॉव वालो के साथ आ गई तथा गाँव वालो के सहयोग से पुलिस को सूचित किया गया तदपश्चात पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें उत्तम मुंडा एवं विपिन मुंडा के द्वारा अपराधिक सहयोग किया गया हैपुलिस के द्वारा अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम

  1. सोनु लोहरा उम्र 22 वर्ष पिता छोटन लोहरा सा० महादेव टंगरा थाना रातु
  2. सुभाष तिर्की, उम्र करीब 19 वर्ष, पे०- विनोद तिर्की, सा०- तिगड़ा, थाना- रातु, जिला- राँची
  3. संजु मुंडा उम्र 22 वर्ष पिता बुधवा मुंडा सा० भीठा टोली सिमलिया थाना रातु सभी जिला

राँची

  1. उत्तम मुंडा उम्र 22 वर्ष पिता स्व० सरयु मुंडा सा० भीठा टोली सिमलिया थाना रातु 5. विपिन मुंडा उम्र 20 वर्ष पिता विशाल मुंडा सा० भिठाटोली सिमलिया थाना रातु

रातु थाना क्षेत्र नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया (पूरा पढ़े)

0

रातु थाना क्षेत्र नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट पूछताछ जारी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इन्हें पुलिस को सौंपा. जतरा मेला देखने दो नाबालिग अपने दोस्तों के साथ पहुंची थीं. वे किसी घर में गयीं. वहां पहले से अन्य युवक वहां मौजूद थे. इस दौरान युवकों ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि इस दौरान एक नाबालिग भागने में सफल रही. वहां से भागकर वह ग्रामीणों को बतायी. जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे. उसके बाद उन्होंने रातू पुलिस को इसकी जानकारी दी. रातू पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस देर रात ही उन्हें थाने ले आयी और पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तीन युवक नयाटोली सिमलिया के बताए जा रहे हैं, जबकि दो युवक तिगरा के हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

रामनवमी पर मुख्यमंत्री से राजधानी में पुष्प वर्षा की मांग की सनातन पंचायत ने (पूरा पढ़े)

0

मुख्यमंत्री से राजधानी में पुष्प वर्षा की मांग की सनातन पंचायत ने

श्री सनातन महापंचायत के सात सदस्य प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय चंपई सोरेन जी से मिलकर सनातन के महान आस्था के पर्व रामनवमी शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा करने के संबंध में चर्चा कर जानकारी दी और मांग पत्र देकर कहां की लगातार रामनवमी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा होती रही है
सनातन महापंचायत के माध्यम से आग्रह भी कि पहले भी शोभायात्रा पर संध्या 5 बजे मुख्य मार्ग में फिरायालाल चौक से तपोवन मंदिर के बीच पुष्प वर्षा की परंपरा रही है ।लाखो रामभक्त शोभायात्रा में शामिल रहते है
कृपया इस परंपरा को आगे बढ़ाने का पुनीत कार्य आपके मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पे इस साल भी जारी रहे , हम सभी सनातनी भाई बंधु आपसे आग्रह करते है
साथी ही सनातन महापंचायत ने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि इस शोभायात्रा में आप शामिल हो यह निमंत्रण भी दिया गया

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा संरक्षक संजय कुमार जायसवाल संरक्षक रामधन बर्मन संजोजक संजय मिनोचा युवा बिंग के संजय महतो बबन बैठा मुख्य सलाहकार राजू कटपाल

रांची की सड़क पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0

रांची- PHED कर्मी संतोष कुमार को 20 करोड़ रुपए की राशि गबन करने आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब 51 लाख रुपये कैश बरामद (पूरा पढ़े)

0

पी०एच०ई०डी० प्रमण्डल राँची के कर्मी गबन के आरोपी गबन की राशि के साथ गिरफ्तार

पेयजल एवं स्वच्छत स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमण्डल, राँची में शहरी जलापूर्ति योजना (JnURM) की राशि में करीब 20 करोड रू० गबन से संबंधित सदर थाना कांड सख्या 562/2023, दिनांक-28.12.2023, धारा -420/467/471/409/468 भा.द.वि के अनुसंधान हेतु पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा संतोष कुमार उम्र 46 वर्ष, पिता स्व० मिथिलेश प्रसाद, पता जग्गी कम्पाउण्ड अपरं चुटिया, थाना चुटिया, जिला राँची, स्थाई पता जैतीपुरबारा, पोस्ट सुपी, थाना काको, जिला जहानाबाद (बिहार) के गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में गठित विशेष अनुसंधान टीम द्वारा कांड के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार को दिनांक 09.04.2024 को सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत इन्द्रपुरी रोड नंबर-01 में अवस्थित अभ्युिक्त के ससुराल के पास से 15,00,000/- (पन्द्रह लाख) रू० के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कांड में गबन की राशि 35.98,500/- (पैतीस लाख अंठानवे हजार पाँच सौ) रू० मात्र बरामद किया गया है। इस तरह कुल बरामदगी 50,98,500/-रू० नगद हुई है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों का नाम एवं पता

  1. संतोष कुमार उम्र 46 वर्ष, पिता स्व० मिथिलेश प्रसाद, पता जग्गी कम्पाउण्ड अपर चुटिया, थाना चुटिया, जिला राँची, स्थाई पता जैतीपुरबारा, पोस्ट सुपी, थाना काको, जिला जहानाबाद (बिहार)

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी

1.50,98,500/- (पचास लाख अंठानवे हजार पाँच सौ) रू० नगद

  1. अभियुक्त का वीवो कंपनी का मोबाईल

रांची// पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी गोविंद राय को झारखण्ड एटीएस टीम ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार।(पूरा पढ़े)

0

पुलिस मुख्यालय के द्वारा झारखण्ड राज्य में संगठित आपराधिक गिरोहों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने एवं इन गिरोहों के फंडिंगआर्थिक स्रोतोंहवाला चैनल एवं इनके द्वारा अपराध से अर्जित किए हुये संपति का पता लगाने तथा इस प्रकार के आपराधिक कृत्यों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश आतंकवाद निरोधी दस्ता को दिया गया है

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड एटीएस को सूचना मिली थी कि पाण्डेय गिरोह का कुख्यात सक्रिय सदस्य गोविन्द राय, पिता-गौरंग राय, सा०-न्यू कालोनी सौदागर मुहल्ला, थाना-रामगढ़, जिला-रामगढ़ लगभग-06 वर्षों से फिरार चल रहा है एवं पश्चिम बंगाल में छुपकर गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से रंगदारी एवं जान मारने की धमकी दिया करता था। इस अपराधकर्मी पर एटीएस की कड़ी नजर थीइसने लगभग 15-16 दिनों पहले जेल में बंद कुख्यात अपराधकर्मी पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी के निर्देश पर गुड़गाँव, हरियाणा के व्यवसायी सचिन मुंजाल की हत्या में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को अशोक नगरहाबरा, जिला-उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल में छुपाकर रखा थाझारखण्ड एटीएस तथा हरियाणा पुलिस की दबिश के कारण इस अपराधकर्मी ने उनलोगों को पश्चिम बंगाल से अपने वाहन Scorpio NoWB-38AX3757 में बिठाकर बालासोर, ओड़िशा स्टेशन लाकर छोड़ दिया थाएटीएस को मिली सूचना के सत्यापनोपरान्त दिनांक 08.04.2024 को झारखण्ड एटीएस तथा हरियाणा पुलिस की टीम के द्वारा उक्त अपराधकर्मी को ओड़िशा के जलेश्वर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है

पूर्व में इसके विरूद्ध बलात्कारहत्या, चोरी, शस्त्र अभिनिगम जैसे संगीन अपराध दर्ज हैंये कुज्जू थाना काण्ड सं0-332/04, रामगढ़ थाना काण्ड सं0-339/19 तथा आर्म्स एक्ट के एक अन्य काण्ड में जेल जा चुका हैइसके द्वारा वर्ष 2021 में रंगदारी के मामले में बमबाजी की घटना कारित करायी गई हैये बड़कागाँव विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका बाउरी की हत्या में पतरातू (भुरकुण्डा) थाना काण्ड सं0-30/23 दिनांक 26.02.2023 धारा-302/34/120बी भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट) का वांछित अभियुक्त था, जिसका अनुसंधान ए०टी०एस० के द्वारा किया जा रहा हैइस काण्ड में अभियुक्त गोविन्द राय के विरूद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत हैइसके विरूद्ध झारखण्ड पुलिस के द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित हैभोला पाण्डेय तथा अन्य सभी संगठित अपराध के गिरोहों के विरूद्ध झारखण्ड एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है

उक्त अभियुक्त के पास से तलाशी के क्रम में निम्नांकित सामग्रियों की बरामदगी की गई है :-

(1) Scorpio No. WB-38AX3757

(5) 02 मोबाईल फोन

(3) नकद-3050/- (तीन हजार पचास रूपये)

(6) 03 सिम

रांची : गुमला जिला के भरनो अंचल के अमीन श्रवण कुमार को एसीबी की टीम ने पकड़ा (पूरा पढ़े)

0

थाना-भरनो जिला-गुमला के द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि ये अपना जमीन जिसका खाता सं0-94, रकबा 16 एकड़ 39 डी0 को ऑनलाईन कराने के लिए अंचलाधिकारी के पास दिनांक 29.09.23 को आवेदन दिया। अंचलाधिकारी के द्वारा परिवादी के आवेदन को अंचल निरीक्षक तथा कर्मचारी के पास भेजा गया। अंचल निरीक्षक तथा कर्मचारी के द्वारा जमीन से संबंधित प्रतिवेदन दिया गया, किन्तु पुनः अंचलअधिकारी द्वारा जमीन मॉपी एवं जॉच हेतु परिवादी के आवेदन को अमीन श्रवण कुमार (संविदा पर कार्यरत), उम्र करीब 33 वर्ष के पास भेजा गया। आरोपी अमीन श्रवण कुमार के द्वारा परिवादी से 50,000/- (पचास हजार) रूपया की मॉग किया जाने लगा तथा काम प्रारम्भ करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 10,000 /- रूपया की मॉग किये। वादी रिश्वत देकर काम नही कराना चाहते थेइस हेतु परिवादी द्वारा कानुनी कार्रवाई करने के लिए भ्र०नि० ब्यूरो, रॉची को लिखित आवेदन दिया। परिवादी द्वारा दिये गये आवेदन का सत्यापन ब्यूरो को पु०नि० के द्वारा किया गया। मामले को सत्य पाते हुए वादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्त्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो थाना, राँची कांड संख्या 06/2024, दिनांक-08.04.2024, धारा 7 (a), भ्र०नि० (संशोधित) अधिनियम-2018 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त अमिन श्रवण कुमार, (संविदा पर कार्यरत) उम्र करीब 33 वर्ष, अंचल कार्यालय, भरनो, जिला-गुमला को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए भ्र०नि०ब्यूरो, राँची टीम द्वारा आज दिनांक-09.04.2024 को 14:00 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया एवं तदनुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राँची।