Google search engine
Home Blog Page 4

ब्राउन शुगर बेचने वाली तीन महिला और कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त में (पूरा देखे)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांतिनगर, तिरिल, रोड नं0-10 से बाबला राम के घर पर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में तीन महिला समेत पाँच व्यक्तियों (1) अम्बर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तप तपन, उम्र 24 वर्ष, पिता बाबला राम, (2) बाबला राम, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व० दुर्गा राम, (3) मुन्नी देवी, उम्र 40 वर्ष, पति बाबला राम, (4) दिव्या कुमारी, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० अजय सिंह सभी पता शांति बिहार, तिरिल, कोकर, रोड़ नं0-10, थाना सदर, जिला राँची को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी के क्रम में अन्य सामानों के साथ कुल 85.71 ग्राम ब्राउन सुगर पकड़ा गया। अभियुक्त अम्बर कुमार राम के निशानदेही पर (5) पियुष कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता मुन्ना सिंह, पता ग्राम फुरहुरिया, थाना परैया, जिला गयाजी (बिहार) वर्तमान पता शांतिनगर रोड नं0-10, तिरिल, कोकर स्थित बाबला राम के घर में किरायेदार, (6) समीर तिर्की, उम्र 35 वर्ष, पिता एडवर्ड तिर्की, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी स्थित अन्तु वर्मा के मकान में किरायेदार, (7) अमन कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र भट्ट, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी, थाना सदर, जिला राँची को पकड़ा गया तथा सदर थाना काण्ड संख्या-632/2025, दिनांक 30.12.2025, धारा 111(2) (b) BNS एवं 21(b)/22(b)/23/25 NDPS Act. दर्ज किया गया ।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता

(1) अम्बर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तपन, उम्र 24 वर्ष, पिता बाबला राम,

(2) बाबला राम्, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व० दुर्गा राम,

(3) मुन्नी देवी, उम्र 40 वर्ष, पति बाबला राम,

(4) दिव्या कुमारी, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० अजय सिंह सभी पता शांति विहार, तिरिल, कोकर, रोड़

थाना सदर, जिला राँची।

(5) पियुष कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता मुन्ना सिंह, पता ग्राम फुरहुरिया, थाना परैया, जिला गयाजी

(बिहार) वर्तमान पता शांतिनगर रोड़ नं0-10, तिरिल, कोकर स्थित बाबला राम के घर में किरायेदार,

(6) समीर तिर्की, उम्र 35 वर्ष, पिता एडवर्ड तिर्की, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी स्थित अन्तु वर्मा के मकान में किरायेदार,

(7) अमन कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र भट्ट, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी, थाना सदर, जिला राँची।

अभियुक्त अबर कुमार के विरूद्ध रॉची जिला अंतर्गत सदर थाना में पूर्व का 13 एवं अन्य थानों में 03 कुल-16 कांड दर्ज है।

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरण

  1. प्लास्टिक पाउच एवं कागज एवं सिल्वर फॉल में लपेटा छोटे-छोटे पुड़िया में मादक पदार्थ (ब्राउन

सुगर) जिसका कुल वनज-85.71 ग्राम

  1. इलेक्ट्रानिक वजन मशीन-01
  2. तीन अलग-अलग कम्पनी 07 स्मार्ट मोबाईल
  3. कुल-7300/- रुपये नगद
  4. KTM मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं०-JH01FS 5882

हजारीबाग केंद्रीय जेल से तीन उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी फरार

0

टाटीसिल्वे स्टेशन में दुष्कर्म करने वाले जवान को पुलिस ने भेजा जेल (पूरा देखे )

0

दिनांक-18.12.2025 के रात्री में रेल थाना राँची अंतर्गत, रेलवे स्टेशन टाटीसिलवे में बलात्कार की गंभीर घटना का मामला संज्ञान में आया। पीड़िता के अनुसार दिनांक-17.12.2025 को अपने घर से निकली थी। दिनांक-18.12.2025 को समय लगभग 17.30 बजे टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर राँची जाने के लिए ट्रेन के इंतजार कर रही थी इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जबरन उसे वहाँ पर खड़ी ट्रेन के खाली बोगी में ले जाकर धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों द्वारा हल्ला किए जाने पर रेलवे पुलिस मौके पर पुहँची। पुलिस द्वारा अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया, इसी क्रम में अभियुक्त के द्वारा जोर-जबरदस्ती किए जाने से उसे चोट भी लगी है। अभियुक्त की पहचान अजीत सिंह, उम्र 40 वर्ष, पिता-कैलाश नाथ, सा०-साहपुर, उमरी, थाना-साढ़, जिला- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान में पंजाब पटियाला-42 मेडियम रेजिमेंट, आर्मी नं0- 15212350P के रूप में की गयी है। पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर रेल थाना राँची में कांड पंजीकृत कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा उसका बयान विधि अनुसार दर्ज कराया जाएगा। अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष आज दिनांक-19.12.2025 को उपस्थापित किया गया तत्पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

जनहित में यह सूचना जारी की जाती है।

सधन्यवाद !

कांके थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा

0

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार राजधानी रांची में लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज दिनांक 14.12.25 को करीब 13:00 बजे थाना गश्ती दल के द्वारा भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक कांके के पास दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखने पर पकड़ने हेतु प्रयास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति फरार हो गया तथा एक व्यक्ति को पल्सर मोटरसाईकिल सहित घेरा बन्दी कर पकड़ा गया। पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजीव कुमार सिंह उम्र करीब 42 वर्ष, पिता उपेन्द्र प्रसाद सिंह पता किशोरगंज रोड थाना सुखदेवनगर, जिला रांची बताये। उक्त व्यक्ति का विधिवत जप्ती व तलासी लेने पर उसके दाहिने पॉकेट से करीब 3.80 (33 पुडिया) ब्राउन सुगर, एक पोको कम्पनी का मोबाईल एवं एक बहुत छोटा सा चीन निर्मित मोबाईल 2.000/- रू० नगद एवं एक प्लसर बाईक गाड़ी नं० जे०एच० 01 एफ०एम०-6664 को बरामद किया गया। इस संबंध मे ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री संबंधित वैध कागजात मांगने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये।

आगे इनसे पूछताछ के क्रम में बताया गया कि ये अन्र्त्तराज्यीय गिरोह के पैडलर के रूप में बिहार के सासाराम से ब्राउन सुगर मांगवाकर राची के कुछ क्षेत्रों में घुम-घूम कर बेचते है। इसी क्रम में आज ये भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक काके की तरफ ग्राहक को ब्राउन सुगर देने आये हुए थे. तभी पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. संजीव कुमार सिंह उम्र करीब 42 वर्ष, पिता उपेन्द्र प्रसाद सिंह पता किशोरगंज रोड थाना

सुखदेवनगर, जिला रांची।

बरामदगी-

  1. 3.80 (33 पुडिया) ब्राउन सुगर,
  2. एक पोको कम्पनी का मोबाईल फोन जिसका मो0नं0 9430168089
  3. एक बहुत छोटा सा चीन निर्मित ज्ञमबीवक कम्पनी का मोबाईल फोन जिसका मो०नं०

8539811908,

  1. 2,000/- रू० नगद एवं
  2. एक प्लसर बाईक गाड़ी नं० जे०एच० 01 एफ०एम०-6664 को बरामद किया गया।

छापामारी दल-

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पु०उपा० मु०-1, रांची।
  2. प्रकाश कुमार रजक, पु०नि० सह थाना प्रभारी कांके थाना
  3. पु०अ०नि० अरविन्द कुमार, कांके थाना।
  4. पु०अ०नि० मो० कफील अहमद, काके थाना।
  5. पु०अ०नि० प्रवीण रजक, कांके थाना।
  6. स०अ०नि० मंगल हेम्ब्रम, कांके थाना।
  7. सशस्त्र बल, कांके थाना।

बेड़ो फर्जी गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला और तीन लोग गिरफ्तार

0
Screenshot

रांची के बेड़ों में हुए गैंग रेप मामले में रांची पुलिस खुलासा, मामले में गैंग रेप का आरोप लगाने वाली महिला सहित पांच अपराधियों को किया गया गिरफ्तार। महिला ने पैसे लेकर पांच युवकों पर किया था फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का केस, मुख्य साजिशकर्ता साबिर खान को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में नसीहा खातून, साबिर खान, मो नसीम, इम्तियाज आलम, विक्की खान हुआ गिरफ्तार। पुलिस के जांच में हुआ खुलासा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद आरोपियों महिला सहित अपराधियों के द्वारा परिवार से मांग रही थी रंगदारी। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को केस में फसाने की दी जा रही थी धमकी, रांची पुलिस ने किया खुलासा, 50 हजार रुपया लेकर महिला ने किया था बेड़ो थाना में फर्जी रेप केस।

सदर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की घटना का खुलासा सभी सोने क जेवरात बरामद

0

दिनांक 08.12.2025 को निलय प्रकाश, पता जयप्रकाश नगर बूटी मोड़ थाना सदर जिला राँची अपनी पत्नी के साथ डी.ए.वी. बरियातु के पास स्थित बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा गये थे तथा अपने लॉकर में रखे जेवरात को निकालकर अपने चारपहिया वाहन से घर आ रहे थे, जब वे अपने घर के गेट पर पहुँचे तो उनकी पत्नी जेवर का बैग कंधे में रखे हुए अपने घर का गेट खोलने लगी ताकि उनके पति कार को घर के अन्दर ले जा सके, इसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति अचानक से उनकी पत्नी के कंधे पर लटकाये बैग को झपट कर भाग गये, जिसके पश्चात निलय प्रकाश द्वारा इस घटना की सूचना सदर थाना को दिया गया जिसपर सदर थाना काण्ड सं0-596/25, दिनांक 08.12.2025 धारा 304(2)/74/76/126(2) /115(2)/117(2)/109(1)3(5) BNS मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया। श्री राकेश रंजन, (भा.पु.से.), वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा छिनतई की घटनाओं के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देश के आलोक में छिनतई के काण्डों को त्वरित उदभेदन हेतु श्री पारस राणा, (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, नगर राँची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक, सदर रॉची के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा तकनीकी शाखा से लगातार संपर्क में रहकर तकनीकी अनुसंधान के क्रम में कोढ़ा गैंग की संलिप्तता की आसूचना प्राप्त हुई। जिसके पश्चात पु.नि. सह थाना प्रभारी, सदर थाना के नेतृत्व में एक टीम को आसूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु कटिहार भेजा गया। छामापारी दल के द्वारा स्थानीय थाना के सहयोग से त्वरित कारवाई करते हुए आसूचना के आलोक में ग्राम जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार) स्थित रामकुमार यादव के घर पर दबिश देते हुए घर की तालाशी ली गयी। घर की तलाशी के दौरान घटना में छिनतई हुए सभी जेवरातों (सोना-425 ग्राम एवं चाँदी 450 ग्राम, जिसका मूल्य करीब 55-60 लाख रूपये) को बरामद किया गया है घटना में संलिप्त अभियुक्त रामकुमार यादव एवं अन्य की पहचान की गयी है, गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

बरामद सामानों की विवरणी

  1. सोना का बिस्केट, 02 पीस

200 ग्राम लगभग

  1. सोने का सिक्का, 07 पीस

50 ग्राम लगभग

  1. सोने की अंगूठी, 15 पीस

40 ग्राम लगभग

  1. सोने का झुमका 16 जोड़ा

30 ग्राम लगभग

  1. सोने का चेन 09 पीस

60 ग्राम लगभग

  1. सोने का हार 02 पीस

20 ग्राम लगभग

  1. सोने की गिन्नी एवं अन्य सामग्री

25 ग्राम लगभग

  1. चाँदी का पायल 09 जोडा

350 ग्राम लगभग

  1. चाँदी का लॉकेट लगा हुआ चेन

25 ग्राम लगभग

  1. चाँदी का सिक्का 03 पीस

25 ग्राम लगभग

  1. चाँदी का कड़ा 01 जोड़ा

50 ग्राम लगभग

  1. एवं अन्य छोटे मोटे सामग्री

छापामारी दल के सदस्य

  1. पु.नि. कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना, राँची।
  2. आरक्षी 897 विवेक कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय (तकनीकी शाखा)
  3. आरक्षी 3349 प्रभांशु कुमार, सदर थाना एवं स्थानीय थाना के पदाधिकारी एवं सदस्य

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचने वाले तीन युवक एक महिला गिरफ्तार लाखो रुपये और स्कॉर्पियो जब्त

0

दिनांक-10.12.25 को रात्रि करीब 10:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय को एक गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शूगर की खरीद बिकी हो रही है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम SIT का गठन किया गया। इसके बाद SIT टीम द्वारा सुखदेवनगर स्थित कुम्हार टोली, चूना भट्टा के पास टीम के द्वारा अमित सोनी के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया तो घर में अमित सोनी को पाया गया एंव उसके घर के दूसरा तल्ला में कपड़ा के बीच में छिपा के रखा हुआ ब्राउन शूगर 20.58 ग्राम बरामद किया गया। इसके बाद उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ये सासाराम के शाहिद नामक व्यक्ति से ब्राउन शूगर लाकर रॉची में उँचा दाम में बेचते है। आगे इनके द्वारा बताया कि ब्राउन शूगर खरीद बिकी से संबंधित वैध कागजात की माँग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
आगे इनसे पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि अखिल मेमोरियल गली, रातू रोड में अनिकेत कुमार उर्फ सिनु एवं उसका परिवार के लोग भी घर से ही ब्राउन शूगर का खरीद बिकी करते है। इस पर रात्रि करीब 02:30 बजे अनिकेत कुमार उर्फ सिनु के घर में विधिवत् छापामारी किया गया तो घर पर अनिकेत कुमार उर्फ सिनु एवं उसका भाई सोनु कुमार को घर में पाया गया। इसके बाद उन दोनों को विधिवत् बदन की तलाशी लेने पर अनिकेत कुमार उर्फ सिनु के पैंट के पॉकेट से प्लास्टिक में लपेटा हुआ ब्राउन शूगर कुल 10.20 ग्राम एवं सोनू कुमार के पैंट से कुल-240 ग्राम बरामद हुआ। इसके बाद घर का तलाशी लने पर अनिकेत कुमार उर्फ सिनु की पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु को एक कमरा में सोते हुए पाया गया। इस पर उसकी पत्नी को महिला स०अ०नि० पुष्पमः कुमारी के द्वारा उठाने पर बोला गया तो वह बेड से उठने के लिए मना कर दी। इस पर उनको तलाशी में सहयोग के लिए बोलने पर अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु उठी और बेड से कंबल को हटाया गया तो बेड में अपने साथ 5,82,000/ रूपया ओढ़कर छिपा रखी थी। इसके बाद सभी से पैसा के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि अनिशा कुमारी उर्फ अन्नु भी ब्राउन शूगर खरीद बिकी में शामिल है और ये पैसा भी ब्राउन शूगर बेचकर ही जमा किया गया था। और कुछ दिन में अनिकेत कुमार उर्फ सिनु सासाराम के पिन्टु साह के पास से ब्राउन शूगर लाकर रॉची में घर से और घूम-घूम कर ब्राउन शूगर बेचते। इसके बाद तीनों को विधिवत् गिरफ्‌तार किया गया। और इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-647/25 दिनांक-11.12.25 धारा-11 (2) (b) बी०एन०एस० 23 & 21(b)/22/29 एन० डी० पी०एस० एक्ट 1985 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।
गिरफतार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. अनिकेत कुमार उर्फ सिनु उम्र 23 वर्ष पे० राम बचन यादव पता-अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची।
  2. अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी उम्र 29 वर्ष पे० स्व० विजय सोनी पता कुम्हार टोली, चूना भट्ठा, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची।
  3. सोनू कुमार उम्र 21 वर्ष पे० राम बचन यादव पत्ता-अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड,
    थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची।
  4. अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु उम्र 21 वर्ष पति अनिकेत कुमार उर्फ सिनु सा०- अखिल मेमोरियल स्कूल
    गली, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची।
    बरामदगीः-
  5. ब्राउन शूगर कुल-33.18 ग्राम (बाजार मूल्य-6,60,000 / रूपया)
  6. कुल रूपया-6,82,000 / रूपया नगद ।
    3.३. महिन्द्रा स्कॉपियों T0925 Jh3148C
  7. स्कूटी JH01dh-7025


  1. अपराधिक इतिहासः-
    अनिकेत कुमार उर्फ सिनु पे० राम बचन यादव पता अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड,
    थाना-सुखदेवनगर जिला-रांची।
  2. लालापुर थाना काण्ड सं0-33/22 धारा-392 भा०द०वि०।
  3. कोतवाली थाना काण्ड सं0-81/23 धारा-354/354वी/504/506/509 मा०८०वि० ।
  4. सुखदेवनगर पोस्को-135/23, धारा-323/341/354/354ए/354डी/504/506/34 मा०द०वि० एवं 10/12 पोस्टो एक्ट।
    अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी पे० स्व० विजय सोनी पताकम्हार टोली, चूना भ‌ट्ठा, थाना-
    सुखदेवनगर, जिला-रांची।
  5. लालपुर थाना काण्ड सं0-337/14 धारा-382/356 भा०द०वि०।
  6. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-443/21 धारा-21 (बी)/22 एन०डी०पी०एस एक्ट।
    छापामारी टीमः-
  7. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची।
  8. श्री प्रभात कुमार बेक, पुलिस उपाधीक्षक, राँची।
  9. श्री सुनिल कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर।
  10. स०अ०नि० पुष्पम कुमारी, महिला थाना।
  11. पु०अ०नि० बजरंग टोप्पो सुखदेवनगर थाना।
  12. पु०अ०नि० बबलू बेसरा, सुखदेवनगर थाना।
  13. पु०अ०नि० अमित कुमार सुखदेवनगर थाना।
  14. स०अ०नि० बिनोद सोनी, सुखदेवनगर थाना।
  15. सशस्त्र बल ।

धुर्वा थाना अन्तर्गत दिनांक 01.12.2025 को रात्रि मे गोली मारने वाला हत्यारा तौसिफ अंसारी गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

धुर्वा थाना अन्तर्गत दिनांक 01.12.2025 को रात्रि मे गोली मारने वाला हत्यारा तौसिफ अंसारी गिरफ्तार

प्रसंग धुर्वा थाना कांड सं0-318/25, दिनांक 02.12.2025, धारा-103 (1)/3 (5) BNS &27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

धुर्वा थाना क्षेत्र में दिनांक-01.12.2025 को रात्रि में इस कांड के वादी निशांत अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष पिता इरशाद अंसारी ग्राम सिठियो थाना धुर्वा जिला रांची के लिखित आवेदन के आधार पर वादी के भाई अरशद अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता असरूद्दीन अंसारी सा० सिठियो निचे मोहल्ला थाना धुर्वा जिला रांची को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था।

तत्पश्चात अनुसंधानोपरांत इस कांड के नामजद अभियुक्त 1. तौसिफ अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता कमरूद्दीन अंसारी सा० सिठियो थाना धुर्वा जिला रांची को गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा बताया गया कि दोनो एक दुसरे का दोस्त थे। दिनांक 01.12.25 को संध्या 7:30 बजे करीब इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अकेले घटनस्थल पर आग ताप रहे थे। इसी बीच इस कांड के मृतक आये और नशे में थे जिसमें अभियुक्त को एवं उनके पिता एवं बहन को गाली गलौज करने लगे तथा गोली मारने की धमकी देने लगे। इस बात पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अपने घर गये और हथियार लेकर आये और गोली मारकर हत्या कर दिये।

गिरफ्तारीः- 01. अभियुक्त 1. तौसिफ अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता कमरूद्धीन अंसारी सा० सिठियो थाना धुर्वा जिला रांची

जप्त समान- 1

. कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल-7.65 एम०एम०

2 घटनास्थल पर दो खोखा फायर किया हुआ

3 जिन्दा गोली- 7.65 एम०एम० का छः

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलः-

  1. पुलिस उपाधीक्षक हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा
  2. पु०नि० सह थाना प्रभारी विमल किण्डो धुर्वा थाना
  3. पु०अ०नि०, लव कुमार, धुर्वा थाना
  4. पु०अ०नि० हीरालाल साह
  5. पु०अ०नि० एतवा उरांव
  6. पु०अनि० चन्द्रशेखर सिंह (अनुसंधानकर्ता),,
  7. एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ

दूल्हे की मौत मामले पर डीजीपी ने लिया संज्ञान, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

0

दूल्हे की मौत मामले पर डीजीपी ने लिया संज्ञान, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

रांची : डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुजरे 30 नवंबर को मीडिया में छपी खबर में बारात निकलने से पहले दूल्हे द्वारा जान देने और पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जाने के मामले को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। मामला गंभीर देखते हुए डीजीपी ने रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपें। इसके लिए जरूरी सभी बिंदुओं पर तथ्य जुटाने का आदेश दिया गया है।

इधर, रांची एसएसपी को भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपों को ध्यान में रखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी या कर्मी को तुरंत लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया है। शीर्ष स्तर से की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को रांची से लातेहार जाने वाली थी बारात

मालूम हो कि रितेश पांडेय (मृतक) की बारात शनिवार को रांची से लातेहार जाने वाली थी। आरोप है कि बारात निकलने से पूर्व मुंशी परशुराम ने पैसों की डिमांड की। दूल्हा रितेश पांडेय (मृतक) ने पैसा देने से इंकार कर गया। इसके बाद सुखदेवनगर थाना के मुंशी ने एक केस में गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया। जिसके बाद दूल्हा रितेश पांडेय (मृतक) ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा लिया। इसके बाद परिजनों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को मिली। इससे पूर्व सूत्रों का कहना है कि मुंशी परशुराम ने मृतक दूल्हा रितेश पांडेय से 10 लाख की वसूली की। यह रकम थानेदार समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी के नाम पर वसूला था। इसका गवाह मृतक दूल्हा के पिता भी है। सुखदेवनगर थाना के बाहर गुमटी में पैसा का लेनदेन हुआ है।

पैसा लेने के बाद भी सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ एफआईआर

पुलिस सूत्रों की मानें तो फांसी की घटना के बाद एक-एक मामले का खुलासा होने लगा। सबसे पहले मुंशी परशुराम ने केस मैनेज करने के नाम पर पैसा लिया था। इसके बाद मौका का फायदा देखकर मुंशी परशुराम ने थाना प्रभारी समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी को मैनेज करने के नाम पर पैसा लेना शुरू कर दिया। 10 लाख लेने के बाद भी मुंशी ने स्पष्ट कहा कि मामला सिर्फ 10 दिन तक मैनेज होगा। इस दौरान मोबाइल बन्द कर शादी कर लो। पूरा प्रकरण स्पष्ट होने के बाद भी 27 नवंबर या फिर 28 दिसंबर की तारीख में मृतक दूल्हा रितेश पांडेय को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया गया था।

दिवसीय मैच के दौरान मोबाईल चोरी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका एक दिवसीय मैच के दौरान उमड़ी भीड़ का फायदा उठा मोबाईल चोरी करने वाले तीनपहाड़ (साहेबगंज) गिरोह को पुलिस ने दबोचा

दिनांक- 30/11/25 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के आदेशानुसार जिले में सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी के क्रम में दलादली टी०ओ०पी० अन्तर्गत ललगुटवा ओवरब्रिज के नीचे चौक के पास पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय प्रभारी दलादली टी०ओ०पी० के द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी बाईक सवार तीन व्यक्ति वाहन चेकिंग देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया तथा उनकी तलाशी के बाद उनके पास से कुल 06 मोबाईल बरामद किये गये और उनके साथ 12 वर्ष का एक किशोर को पाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में यह प्रकाश में आया कि लोग साहेबगंज से यहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान उमड़ी भीड़ का फायदा उठा कर मोबाईल चोरी करने हेतु एक साथ अपने गिरोह में आये हुए हैं जिसमें तीन लोग अभी भी मैच खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि और भी मोबाईल चोरी का घटना को अंजाम दिया जा सके। वरीय पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में तुरन्त छापामारी कर एक अपराधी को दो मोबाईल के साथ स्टेडियम के पास से पकड़ लिया गया है एवं दो अन्य अपराधी पुलिस के डर से कहीं छुप गये। इस संबंध में सभी अभियुक्तों के विरूद्ध नगड़ी थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को दिनाक 01/12/2025 को जेल भेजा गया एवं किशोर को रेस्क्यु कर बालाश्रय में भेजा गया है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों का नाम पताः-

  1. देव कुमार उर्फ राहुल उम्र 22 वर्ष पे0 अजय महतो, सा०- थाना- तीनपहाड़ जिला साहेबगंज
  2. राजु कुमार उम्र 19 वर्ष, पे० नोहन महतो, सा०- महाराजपुर थाना- तीलझाड़ी जिला साहेबगंज
  3. दीपक कुमार महतो उम्र 30 वर्ष पे० स्व० राजु महतो सा०- महाराजपुर थाना- तीलझाड़ी जिला साहेबगंज

बरामद सामानों का विवरणः-

  1. अभियुक्तों के पास से बरामद विभिन्न कंपनियों के 08 मोबाईल
  2. घटना में प्रयुक्त एक TVS RADEON मोटरसाईकिल रजि० नं0- JH01EA0219

छापामारी दलः-

  1. पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय प्रभारी दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
  2. स०अ०नि० अरूण कुमार अकेला दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
  3. आरक्षी/2014 पंकज कुमार चौधरी दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
  4. आरक्षी/999 अनोद कुमार यादव दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना
  5. स०अ०नि० ब्रिज विहारी कुंवर टाईगर-52
  6. आ0/1679 अजित कुमार ठाकुर टाईगर-52