Google search engine
Home Blog Page 36

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज चुटिया, सिरमटोली रांची में आदित्य विक्रम आपके द्वार के तहत नुक्कड़ बैठक की गई,

0


रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज चुटिया, सिरमटोली रांची में आदित्य विक्रम आपके द्वार के तहत नुक्कड़ बैठक की गई, बैठक की अध्यक्षता राँची महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने किया। बैठक मी मुख्य रूप से स्थानीय जनमुद्दों को लेकर विचार विमर्श हुआ। इसके साथ ही लोगों की जनसमस्याएं सुनी गईं और समाधान हेतू प्रयास भी किया गया।

बैठक में आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में नालियों कि साफ़ सफ़ाई नियमित नही होने से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। नालों के गंदे पानी सड़क पर बहता हैं जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नगर निगम का कचरा गाड़ी नहीं आती है जिसके कारण कचरा का अंबार लगा रहता हैं, ड्रिनेज़ की स्थिति बहुत गंभीर है। २०० लोगों का घरों में सप्लाई पानी का अभाव है, सिंटैक्स और मोटर लगाने की ज़रूरत है ताकि लोगों को पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि अखरा के पास पेड़ विजली तार से सट रहा है कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग इसे अविलंब दुरुस्त करें ताकि लोग सुरक्षित रह सके।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि बहुत दुख लगता है कि 24 साल का हमारा झारखंड में राज्य के राजधानी के लोग अपनी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राज्य सरकार और नगर निगम राँची की उदासीनता का ख़ामियाज़ा है कि राजधानी वासी मूलसुविधा के लिए अभी तक तरसना पड़ रहा है सरकार त्वरित संज्ञान में लेकर आवश्यक करवाई करें ताकि मूल सुविधा मुहैया हों सके।

बैठक में कृष्णा सहाय, संजीव महतो, डॉ रीमा खलखो चुटिया मंडल अध्यक्ष अजय मंडल , संगीता तिरकी , गोविंद, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार, जॉन अमित तिर्क़ी रमेश करमाली, रविकान्त महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

(आदित्य विक्रम जयसवाल)

राँची। पहली सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा।

0

हरमू कल हुए अभिषेक सिंह हत्या कांड का खुलासा हो गया है सभी अपराधी पुलिस की गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

कांड का सारांश यह है कि दिनांक- 19.07.2024 को रात्रि अभिषेक कुमार (मृतक) एवं उसके दोस्त कुमार प्रिंस के साथ हरमु फल मंडी के पीछे हरमु नदी के किनारे गांजा खरीदने के लिये गये थे। गांजा खरीदने उपरांत अभिषेक कुमार (मृतक) एवं प्रिंस कुमार जब वापस आ रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दोनों को रोककर उनसे साथ मारपीट करते हुए मोबाईल पर्स एवं पैसा लूटने का प्रयास किया अभिषेक कुमार के द्वारा पैसा एवं मोबाईल नही दिये जाने के कारण अभिषेक कुमार को अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मार दिया गया, जिससे घटना स्थल पर ही अभिषेक कुमार की मृत्यु हो गयी। इस संदर्भ में कुमार प्रिंस के फर्दबयान के आधार पर अरगोडा थाना कांड सं0-184/2024, दिनांक 20.07.2024, धारा 309/103/3 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। कांड का उद्भेदन हेतु त्वरित अनुसंधान एवं छापामारी टीम का गठन कर कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मीयों 1. मो० दानिश उम्र करीब 29 वर्ष पिता मो० नसीम पता खेत मुहल्ला छोटा तलाब थाना हिंदपीढी, राँची 2. मो० अरमान उर्फ बाबु उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० कलाम, पता निजामनगर, थाना हिंदपीढी, राँची, 3. मो० साहिल, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० नसीम पता खेतमुहल्ला थाना अरगोड़ा, राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से लुटा हुआ दो मोबाईल व पर्स एवं 700/- रुपये को बरामद किया गया तथा कांड में अभियुक्तों द्वारा प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतुश, एक चाकु बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

  1. मो० दानिश उम्र करीब 29 वर्ष पिता मो० नसीम पता खेल मुहल्ला छोटा तलाब थाना हिंदपीढी, राँची
  2. मो0 अरमान उर्फ बाबु उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० कलाम, पता निजामनगर, थाना हिंदपीढी, राँची
  3. मो० साहिल, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० नसीम पता खेतमुहल्ला थाना अरगोड़ा, राँची

जप्त प्रदर्श

  1. कांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा
  2. एक जिंदा कारतुस
  3. कांड में प्रयुक्त चाकु
  4. अभियुक्त के पास से उनका दो स्मार्ट फोन
  5. कांड में लुटे गये दो स्मार्ट फोन
  6. कांड में लुटे गया पर्स

बच्चे की किताबें लेकर पहुंचा मजदूर, बोला- 2130 रु. में लाया हूं, कलेक्टर ने कहा- स्कूल की मान्यता सस्पेंड करो (पूरा पढ़े)

0

मजबूरी: बच्चे की किताबें लेकर पहुंचा मजदूर, बोला- 2130 रु. में लाया हूं, कलेक्टर ने कहा- स्कूल की मान्यता सस्पेंड करो

मध्यप्रदेश के भींड के हलवाई खाना इलाके में कलेक्टर ने एक निजी स्कूल की मान्यता को सस्पेंड कर दिया है। ऐसा एक मजदूर की शिकायत पर किया गया है।

शहर के हलवाई खाना इलाके में रहने वाले एक मजदूर युवक कक्षा दो में पढ़ने वाले अपने बच्चे की किताबें लेकर सोमवार को दोपहर में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के पास पहुंच गया। इसने किताबें और उनका बिल दिखाते हुए बताया कि उसे यह किताबें 2 हजार 130 रुपए में दी गई हैं। इसके बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने डीपीसी को निर्देश दिए कि संबंधित स्कूल की मान्यता को निलंबित किया जाए।

हलवाई खाना निवासी इमदाद अहमद ने बताया कि वह फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करते हैं। उनका बच्चा कक्षा दो में मोहल्ले के ही एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इस स्कूल के प्रबंधन ने किताबें खरीदने के लिए पर्ची दी, जिस पर सुविधा बुक स्टोर का नाम लिखा था।

यह किताबें दूसरी किसी दुकान पर उपलब्ध नहीं थीं। पुस्तक बाजार में संचालित इस दुकान से जब किताबें खरीदी, तो दुकानदार ने 2130 रुपए मांगे। मैंने इतनी अधिक कीमत सुनकर जब मोलभाव का प्रयास किया, तो दुकानदार ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, कॉपियों के लिए 500 रुपए और मांगे गए। लेकिन मेरे पास पूरे रुपए न होने की वजह से कॉपियां नहीं खरीद पाया। खास बात तो यह है कि इन किताबों में एनसीईआरटी की एक भी किताब नहीं थी।

युवक की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर श्रीवास्तव ने डीपीसी व्योमेश शर्मा को फोन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि एक ही दुकान से अधिक दाम पर किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने वाले सानिध्य विद्या निकेतन स्कूल की मान्यता को तुरंत सस्पेंड किया जाए।

रांची// मुहर्रम का चंदा नहीं देने पर सुनैना बैंकवेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की दी धमकी, मैनेजर ने कांके थाना में शिकायत दर्ज करायी।(पूरा पढ़े)

0

Ranchi : मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर

बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की धमकी दी गयी है. यह मामला कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल का 22 है. जहां सोमवार की देर रात मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर एक व्यक्ति ने मैनेजर को धमकी दी. इसको लेकर बैंक्वेट हॉल के मैनेजर ने कांके थाना में शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज कराये गये शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि सोमवार की रात बैंक्वेट हॉल में एक व्यक्ति अंदर आया और मुझसे कहा मोहर्रम का चंदा दो. जब मैंने कहा कि कल दूंगा तो उसने मुझसे कहा कि देख लो फिर क्या होगा. तो मैं उससे पूछा कि क्या देख ले तो उसने कहा कि तुम्हरे यहां फंक्शन चलता है न जी तोड़ फोड़ करा देंगे, देख लेंगे तुमलोग को. चंदा नहीं देना बहुत भारी पड़ेगा. फंक्शन में लेडीज लोग का गहना भी रहता है, सब गायब हो जायेगा. आयेंगे तो गोली बंदुक के साथ आयेंगे, तब मत बोलना छोड़ दीजिए. याद रखना एक दो गोली तो मारकर ही जायेंगे. तुमलोग का इतना औकात हम आये चंदा लेने और तुमलोग चंदा नहीं देगा

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने किया पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के सम्मान में नवदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत

0

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने किया पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के सम्मान में नवदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत

           झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा  9 पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई* का आयोजन किया जाएगा 

इस कार्यक्रम का आगाज 15 जुलाई को जन सेवा कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री गोविंद जी मेवाड़ के सम्मान में शुरू हुआ ।उनके सम्मान में रिक्शा चालको को बरसाती एवं फल का वितरण किया गया , कार्यक्रम संयोजिका कविता सोमानी की देख रेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । राम जानकी मंदिर रातु रोड़ में यह कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , संयोजिका कविता सोमानी , दीपिका मोतिका , चंद्रकला , रितु पोद्दार कविता जालान, पायल जैन उपस्थित थी

     *यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी*


    *मीडिया प्रभारी*
   *सरिता बथवाल*

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा राँची

राजस्थान का अफीम डोडा तस्कर राँची पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में डोडा बरामद (पुरा पढ़े)

0

राजस्थान का अफीम डोडा तस्कर राँची पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में डोडा बरामद

दिनांक- 13/07/2024 को दिन में वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को NH-33 मुख्य सड़क के रास्ते तमाड़ की ओर से नामकुम की ओर एक अफीम डोडा लदा कन्टेनर ट्रक सं0- HR-38S-4743 के आने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में नामकुम थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं QRT बल को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त आसूचना पर सत्यापन व त्वरित आवश्यक कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना के रामपुर स्थित टाटा रोड पंजाबी ढाबा के पास वाहन चेकिंग लगाकर कन्टेनर ट्रक सं0- HR-38S-4743 को पकड़ा गया। वाहन चालक से पुछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन में चावल लदे होने की बात कही गयी तथा MAA DIWARI RICE MILLS PVT. LTD. GOSAIDH, BUNDU N.H-33 RANCHI NO-1148 एवं M/S JHARKHAND LUDHIYANA TRANSPORT LORRY BROKER NO-649 AND COMMISSION AGENT NH-33 P.O- KUJU, RAMGARH CANTT. JHARKHAND-825316 का दस्तावेज प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने से संबंधित कागजात चावल से संबंधित होना पाया गया, परन्तु वाहन का भौतिक निरीक्षण करने पर ट्रक में अफीम डोडा से भरा हुआ 198 प्लास्टिक बोरा पाया गया। छापामारी दल को स्पष्ट हो गया कि डोडा आपूर्तिकर्ताओं एवं तस्करो द्वारा षडयंत्र पूर्वक चावल का फर्जी कागजात बनाकर उसके स्थान पर अफीम डोडा का अवैध व्यापार, परिवहन व तस्करी किया जा रहा है। वाहन चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम राकेश बिश्रोई पिता- भबर लाल, सा०- अरटिया खुर्द, थाना- भोपालगढ़ जिला- जोधपुर, राज्य- राजस्थान बताया तथा उसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया तथा डोडा सहित कन्टेनर ट्रक स०- HR-38S- 4743, एक एन्ड्रॉयड मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल एवं चावल से संबंधित फर्जी दस्तावेज को विधिवत जप्त किया गया। चालक राकेश बिश्रोई द्वारा बताया गया कि उक्त डोडा को दलभंगा-कुचाई, सरायकेला-खरसावाँ से अफीम डोडा आपूर्तिकर्ता द्वारा लोड कर चावल का फर्जी कागजात तैयार कर राँची होते हुए जोधपुर (राजस्थान) ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात 1. कन्टेनर ट्रक चालक राकेश बिश्नोई पिता- भबर लाल, सा०- अरटिया खुर्द, थाना- भोपालगढ़ जिला- जोधपुर, राज्य राजस्थान, 2. कन्टेनर ट्रक वाहन सं0- HR-38S-4743 के मालिक राजेश बिश्रोई उर्फ राजू बिश्रोई 3. MAA DIWARI RICE MILLS PVT. LTD. GOSAIDH, BUNDU N.H-33 RANCHI NO-1148 के सचालक/ Proprietor 4. M/S JHARKHAND LUDHIYANA TRANSPORT LORRY BROKER NO-649 AND COMMISSION AGENT NH-33 P.O- KUJU, RAMGARH CANTT. JHARKHAND- 825316 के संचालक / Proprietor एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अवैध डोडा ले जाने तथा उसका व्यापार करने के आरोप में नामकुम थाना कांड सं0-270/24 दिनांक- 13/07/2024 धारा-338/336(3)/340(1)/61(2) BNS. 2023 एवं 15 (c)/18(b)/22(c)/25/29 NDPS Act दर्ज किया गया तथा चालक राकेश बिश्नोई पिता- भबर लाल, सा० अरटिया खुर्द, थाना- भोपालगढ़ जिला जोधपुर, राज्य राजस्थान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अनुसंधान जारी है। पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त राजस्थान अफीम तस्करों के सम्पर्क में रहकर अवैध व्यापार में संलिप्त है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-

  1. राकेश बिश्नोई पिता- भंबर लाल, सा०- अरटिया खुर्द, थाना- भोपालगढ़ जिला- जोधपुर, राज्य- राजस्थान

जप्त किये गये सामानों की विवरणी :-

  1. डोडा-4018 कि०ग्रा०
  2. कन्टेनर ट्रक-01 (रजिस्ट्रेशन नं- HR-38S-4743)
  3. मोबाईल – 02 अदद् (एन्ड्रॉयड मोबाईल-01, कीपैड मोबाईल-01) 04. चावल से सबंधित फर्जी दस्तावेज

छापामारी दल/ अनुसंधान में शामिल पदाधिकारियों/ कर्मियों का नाम :-

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची
  2. पु०अ०नि रंजीत कुमार, नामकुम थाना, राँची
  3. पु०अ०नि० मिथुन कुमार, नामकुम थाना, राँची
  4. स०अ०नि० तारकेश्वर प्रसाद केसरी, नामकुम, राँची
  5. QRT के सशस्त्र बल

आज दिनांक 14/07/2024 को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में वरीय पुलिस अधीक्षक , रांची द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने हेतु पुलिसकर्मियों/पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा वर्षा के मौसम में ट्रैफिक पुलिस के कार्य के सुचारू निष्पादन हेतु बरसाती वितरण किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची, सभी यातायात थाना प्रभारी मौजूद थे।

0

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने किया कलम के योद्धा मीडिया सम्मान्न सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन

0

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने किया कलम के योद्धा मीडिया सम्मान्न सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन

           मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा   ने  *कलम के योद्धा मीडिया सम्मान्न सह संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया ।  पत्रकार जगत से क़रीब तीस संपादक एवं पत्रकार की उपस्थिति हुई ।यह कार्यक्रम  महाराजा अग्रेसन भवन में किया गया ,  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई  , मंच संचालन *विनीता बिहानी* ने किया , सर्वप्रथम सभी अतिथियों   का  अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान्न किया गया । तत्पश्चात् शाखा अध्यक्ष  *विनीता सिंघानिया* ने स्वागत उद्ग़ार प्रस्तुत किया , उन्होंने कहा —  कलम के योद्धा धूप बारिश पर्व हो त्योहार हर वक्त वो काम में लगे रहते है
            कार्यक्रम  के *मुख्य अतिथि  श्री ओम अग्रवाल* जी ने  कार्यक्रम की सहराना करते हुए कहा —- समर्पण की एक अच्छी सोच है 
        प्रांतीय अध्यक्ष *श्री अरुण गुप्ता* जी ने अपनी बातो से  सबका उत्साह बढ़ाते हुए  कार्यक्रम की सहराना की । 
        इसके बाद सभी समाचार पत्र  से आय हुए संपादकों को मोमेंटो देकर  उन्हें सम्मानित किया गया  , उनके साथ आये पत्रकार को भी  भेट  देकर उनका मान किया गया । ,  *राँची एक्सप्रेस से निभा जी , प्रभात खबर से लता जी , दैनिक भास्कर से शशि जी , दैनिक जागरण से शशि जी, रास्ट्रिय नवीन मेल से सुनील  जी ,  रास्ट्रिय खबर एवं लेंस आई से जगदीश जी , हमार झारखंड से  विनय जी , स्वेत पत्र से निमिशा जी , खबर मंत्रा से अविनाश जी , फ़्रीडम फाइटर से बिष्णु जी , पंच से डॉ विनय जी , हिंदुस्तान से हरिंद्रा जी , बिहान भारत से वीरेंद्र जी , झारखंड दर्पण से जावेद जी , न्यूज़ राँची से राहुल जी , गांडीव से अमरकान्त जी , उपस्थित थे ।    
   समर्पण शाखा के लिए यह गौरव की बात है की उन्हें यह मीडिया सम्मान का मोका मिला , संपादक एवं पत्रकारों ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये  अपना क़ीमती समय निकाला , इसके लिए शाखा हमेशा उनकी आभारी रहेगी । पूरी संयोजिका टीम ने मिलकर कार्यक्रम को बहुत अच्छे से लाइनअप किया ।  
         कार्यक्रम  एवं मीडिया  संयोजिका *सरिता बथवाल* ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की पूर्व अध्यक्षों  एवं सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा ।
        कार्यक्रम में श्री ओम अग्रवाल जी , प्रांतीय अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता जी , विशाल पाड़िया जी , अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव शुभा अग्रवाल , कार्यक्रम संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल , कविता सोमानी , पूजा अग्रवाल, रंजू मालपनी , रितु पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी । 


     *यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी*


    *मीडिया प्रभारी*
   *सरिता बथवाल*

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा राँची

बाल्मिकी नगर का ब्राउन शुगर तस्कर युवक को देख कर पुलिस भी रहा गई आश्चर्य-चकित..(पूरा पढ़े)

0

बाल्मिकी नगर का ब्राउन शुगर तस्कर युवक को देख कर पुलिस भी रहा गई आश्चर्य-चकित..

रांची//ब्राउन शुगर के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे,

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के बाल्मिकी नगर से बौना उर्फ सिटी राम को किया गिरफ्तार,

बाल्मिकी नगर के रहने वाले 20 वर्षीय युवक को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया,

चेहरा और शरीर से बच्चा दिखने वाला युवक सिटी राम उर्फ बौना को गिरफ्तार किया गया है इलाके में घूम घूम कर करता था ब्राउन शुगर की सप्लाई,

स्थानीय लोगो की शिकायत पर रांची के कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर किया गिरफ्तार,

गिरफ्तारी के वक्त पुलिस को लग रहा था नाबालिक,जांच में हुआ खुलासा शादी सुदा है युवक,20 वर्ष का है आरोपी

चेहरा और कद काठी शरीर देख कर पुलिस भी खा गई थी चकमा,