JSSC कार्यालय घेराव : पुलिस पर पत्थरबाजी करने पर 16 नामज़द और एक हज़ार अज्ञात पर केस दर्ज (पूरा पढ़े)
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय घेराव करने वा jssc-cgl परक्षी रद्द करने आए छात्रों के द्वारा रात में पुलिस पर पत्थरबाजी करने पर FIR दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के 16 छात्रों पर नेमड व 1 हजार अज्ञात पर FIR दर्ज नामकुम थाना में किया गया है।
सोमवार शाम 7 बजे के करीब छात्र अचानक उग्र हो गए व पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों ने पत्थर के साथ-साथ बोतलें भी पुलिस के ऊपर फेंके। बता दें कि JSSC की ओर से 21-22 सितंबर को आयोजित jssc-cgl की परीक्षा को रद्द कराने को लेकर आज झारखंड के विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने सुबह से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का कार्यालय का घेराव किया। छात्रों के घेराव करने को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी । सुबह से ही रोड से लेकर कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर दी गई थी। भारी संख्या में पुलिस के जवानों को कार्यालय में पास तैनात किया गया था। मजिस्ट्रेट के अलावा नामकुम व कांके थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे। 12 बजे तक छात्रों की संख्या कम थी। लेकिन 2 बजे के बाद छात्रों की संख्या बढ़ गई थी। सभी छात्र कार्यालय के समीप मैदान पर आकर नारेबाजी करने लगे। छात्र अपने साथ बैनर पोस्टर लेकर आए थे। छात्रों का एक ही डिमांड था परीक्षा को रद्द किया जाए।
गोविन्दा को लगी गोली (पूरा पढ़े)
जानेमाने बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है |
अपना रिवॉल्वर साफ करते वक्त गोविंदा को गोली लग गई है.अपनी ही गोली से जख्मी गोविंदा को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है|
सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोविंदा अपने घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे |गोविंदा कोलकाता जाने के लिए घर से निकलने वाले थे।उनकी पत्नी कोलकाता गई है।
अलमारी में रिवाल्वर रखते समय लगी गोली।।
गोविंदा के घुटने के नीचे लगी है गोली।।
गोली निकाल ली गई है।
जमीन पर पिस्टल गिरने के बाद चली गोली।।
गोविंदा की बेटी टीना अस्पताल में मौजूद है।।
राजा पीटर जदयू में हुए शामिल
रांची, 30 सितंबर राज्य के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के समक्ष सोमवार को जदयू में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जदयू के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राजा पीटर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
रांची में मोबाइल छिनतई गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को चुटिया थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार 18 मोबाइल सहित कई समान बरामद मामले की जांच में जुटी पुलिस।(पूरा पढ़े)
विगत दिनांक-28.09.2024 को वादी विक्रम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर चुटिया थाना अंतर्गत सिटी सेन्टर के पास से दिनांक-12.09.2024 को दो बाइक सवार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा वादी के हाथ से मोबाइल मदद के रुप मे फोन करने हेतु मांग कर फोन छिनतई कर भाग जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध मे चुटिया थाना प्राथमिकी संख्या-216/2024 दिनांक-28.09.2024 धारा-304(2)/111 (2) बी0एन0एस दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के देख रेख में पुलिस उपाधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से कांड मे छिनतई करने वाले बाइक सवार अपराधकर्मी 1. अभय सिंह उर्फ बिट्टू उम्र-21 वर्ष पिता- अशोक सिंह, सा०- मकचंद टोली, थाना- चुटिया, जिला-रांची को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर इनके द्वारा छिनतई किया गया दस मोबाइल तथा छिनतई मे इस्तेमाल मोटरसाइकल को बरामद किया गया साथ ही इनके सह-अपराधी 2. राजा सिंह पिता – अर्जुन सिंह, उम्र-26 वर्ष, पिता-अर्जुन सिंह सा०- मकचुंद टोली चुटिया तथा 3. अभिषेक पाठक उर्फ रावण पाठक, उम्र-21 वर्ष पता-कुदरखोह, थाना-बेड़ो, जिला-रांची वर्तमान में मकचुंद टोली चुटिया को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके पास से छिनतई किया गया कुल 08 मोबाइल बरामद किया गया है। उक्त अपराधकर्मीयों के द्वारा छिनतई किया गया कुल 18 मोबाइल एवं एक मोटरसाइकल जप्त किया गया है। तीनों अपराधकर्मियों द्वारा छिनतई कर बेचे गए अन्य मोबाइल फोन को बरामद करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं विवरण
- अभय सिंह उर्फ बिड्डू उम्र 21 वर्ष, पिता-अशोक सिंह, सा०- मकचुंद टोली चुटिया।
. राजा सिंह पिता-अर्जुन सिंह, उम्र-26 वर्ष, वर्तमान पता- मकचुंद टोली चुटिया
2 3. अभिषेक पाठक उर्फ रावण पाठक, उम्र-21 वर्ष, पता-कुदरखो, थाना-बेड़ो, जिला-रांची वर्तमान मे मकचुंद टोली, चुटिया।
बरामद एवं जप्त प्रदर्श
- मोबाइल – कुल 18
पोको कंपनी का 02 स्मार्टफोन
ओप्पो कंपनी का 03 स्मार्टफोन
मोटरोला कंपनीका 03 स्मार्टफोन रेडमी कंपनी का 02 स्मार्टफोन रियल मी कंपनी का 03 स्मार्टफोन सैमसंग कंपनी का 02 स्मार्टफोन वीवो कंपनी का 01 स्मार्टफोन इन्फिनिक्स कंपनी का 01 स्मार्टफोन टेकनो कंपनी का 01 स्मार्टफोन
- लाल रंग का बुलेट मोटरसाइकल जिसका रजि० नंबर- JH-01EW-3868 छापामारी दल के सदस्य
- विवेक कुमार, पु०अ०नि, चुटिया थाना, रांची।
- शुभम कुमार पुलिस अवर निरीक्षक, चुटिया थाना रांची।
- आरक्षी – 1900 विष्णु प्रकाश पाण्डेय चुटिया थाना, रांची
राँची विधानसभा सीट से आदित्य विक्रम जयसवाल को वैश्य समाज़ सर्वज्ञ के नेतृत्व में वैश्य समाज़ का पूर्ण समर्थन – वैश्य समाज़ सर्वज्ञ
वैश्य समाज सर्वज्ञ की ओर से होटल आर्या, लालपुर में प्रेस वार्ता किया गया जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज सर्वज्ञ प्रत्येक विधानसभा में अपने वैश्य समाज़ के उम्मीदवार को पूर्ण रूप से मदद करेगी। जिसमें राँची विधानसभा से आदित्य विक्रम जयसवाल को समाज का पूर्ण समर्थन रहेगा एवं आगामी राँची विधानसभा चुनाव वो मज़बूत तरीक़े से लड़ेंगे।
बैठक में वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने कहा कि झारखण्ड राज्य में जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी और झारखण्ड प्रदेश में वैश्य समाज की आबादी 44% है। सुरक्षित सीटों को छोड़कर शेष सीटों पर 18 – 20 वैश्य समाज का विधायक होना चाहिए। वर्तमान में सिर्फ छ: विधायक ही विधानसभा में है। झारखण्ड में 18 विधायक बनाना वैश्य समाज का लक्ष्य है।
वहीं भारतीय कलचुरि जयसवाल संवर्गीय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध जयसवाल ने बताया कि विगत 20 वर्षों से आदित्य विक्रम जयसवाल सामाजिक कार्यो से जूड़े हुए हैं। इनके कार्यशैली को देखकर लगता है कि उपयुक्त विधायक साबित होंगे और जो पार्टी इन्हें टिकट देगी समाज एकजुट होकर इनका समर्थन करेगा। किसी पार्टी से टिकट न मिलने पर समाज़ उन्हे निर्दलीय भी उतारेगी।
चौरसिया आदर्श महासभा के अमन चौरसिया ने कहा कि वैश्य समाज आर्थिक व सामाजिक रूप से झारखण्ड की रीढ़ की हड्डी है लेकिन राजनीतिक दल सामाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप से इस्तेमाल करती आई है। समाज अब एकजुट है। अगर राँची सीट पर आदित्य विक्रम जयसवाल को पार्टी नजरअंदाज करती है तो राज्य में उनका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा।
झारखण्ड तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि तैली साहू की आबादी राज्य में 50 लाख है और पाँच जिलों में निर्णायक भूमिका में हैं। इसलिए राँची और हटिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वैश्य समाज को मिलना चाहिए।
कलचुरि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सूरज प्रसाद जयसवाल ने कहा कि आदित्य विक्रम जयसवाल सबसे युवा चेहरा है। इनकी पारिवारिक पृष्टभूमि समाजसेवा की रही है। इनके दादा स्व शिवनारायण जयसवाल 20 वर्षो तक राँची के प्रथम मेयर रहे। कांग्रेस में आदित्य विक्रम 20 वर्षों से सेवा कर रहे है परन्तु कांग्रेस इन्हें अहमियत नहीं दे रही है। कांग्रेस या अन्य पार्टी से टिकट न मिलने पर समाज इन्हें निर्दलीय भी उतारेगी व जिताएगी।
जयसवाल कल्याण समिति के महासचिव अरविंद जयसवाल ने कहा कि राँची विधानसभा में वैश्यों की उपस्थित को देखते हुए संगठन कांग्रेस आलाकमान से माँग करती है कि राँची सीट में आदित्य विक्रम जयसवाल को मौका दिया जाए।
झारखण्ड प्रदेश सूड़ी समाज के केंद्रीय महासचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि सभी प्रमुख पार्टियों से हमारी माँग है कि वैश्य समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए और राँची सीट से जो भी पार्टी आदित्य विक्रम जयसवाल को टिकट देगी समाज एकजुट होकर उन्हें वोट करेगा।
समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल ने समाज के सभी वर्गों के अध्यक्ष, सचिव एवं अगुआ को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मेरी कोशिश होगी कि मैं इनके उम्मीदों पर खरा उतरूँ। राँची विधानसभा का जो विकास अब तक होना चाहिए वो नहीं हो सका है। राँची की जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।
वैश्य समाज़ सर्वज्ञ विभिन्न वैश्य वर्गों के पदाधिकारियों का एक संगठन। इस कार्यक्रम में वैश्य समाज़ सर्वज्ञ से सूडी समाज़, जयसवाल समाज़, कल्चुरी समाज़, चौधरी समाज, तेली समाज़, चौरसिया समाज़, कोइरी समाज़, दाँगी समाज़, बरनवाल समाज़ एवं अन्य समाज़ के पदाधिकारिगण मौज़ूद थे।
वैश्य समाज़ सर्वज्ञ
रमेश कुमार साहू
केंद्रीय अध्यक्ष वैश्य समाज़ झारखण्ड।
सुबोध कुमार जायसवाल
केंद्रीय अध्यक्ष भारतीय संवर्गीय कलचुरी जयसवाल महासभा।
बुंडू महिला थाना प्रभारी नें जागरूकता कार्यक्रम् चलाया (पूरा पढ़े)
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची के निर्देशानुसार बुंडू महिला थाना प्रभारी पु०अ०नि० खुशबू वर्मा के द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र बुंडू में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों और महिलाओं के बीच महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, सायबर अपराध और उक्त अपराध से बचाव तथा अपराध की घटना होने के पश्चात की जाने वाली करवाई, बाल विवाह, मानव तस्करी, डायल 100, डायल 112, सायबर अपराध का शिकायत दर्ज कराने हेतु डायल 1930 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही उक्त प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों को महिला थाना बुंडू का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया ।
कई डीएसपी का हुआ तबादला देखे कौन कहाँ गये (पूरा पढ़े)
कई डीएसपी का हुआ तबादला देखे कौन कहाँ गये
अशोक कुमार राम डीएसपी बेड़ो रांची
-श्री नीरज डीएसपी खलारी रांची
-राजेश कुमार डीएसपी एटीएस
-किशोर कुमार रजक डीएसपी एसीबी रांची
-राफेल मुर्मू डीएसपी जगन्नाथपुर चाईबासा
-नलिन कुमार मरांडी डीएसपी चक्रधरपुर
-बहामन टूटी डीएसपी सदर चाईबासा
-राजेश सिन्हा डीएसपी एस आईआरबी 1 दुमका
-अनिल कुमार सिंह डीएसपी कोडरमा
-विनोद रवानी डीएसपी सिल्ली
-नितिन खंडेलवाल डीएसपी बरहरवा साहिबगंज
-नीरज कुमार सिंह डीएसपी मुख्यालय 1 गिरिडीह
-अशोक रविदास डीएसपी गोड्डा
मनोज ठाकुर डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर
-सुनील कुमार चौधरी सिटी डीएसपी जमशेदपुर
-पवन कुमार 2 डीएसपी बड़कागांव
-अमित कुमार डीएसपी मुख्यालय हजारीबाग
-अजीत कुमार विमल डीएसपी बरही
-पवन कुमार 1 डीएसपी पतरातु
-जय गोविंद प्रसाद गुप्ता डीएसपी मुख्यालय रामगढ़
-समीर कुमार सवैया डीएसपी सरायकेला
-संतोष कुमार डीएसपी पाकुड़
-जय श्री कुजूर डीएसपी मुख्यालय पाकुड़
-विद्याशंकर डीएसपी ट्रैफिक बोकारो
-नवीन कुमार सिंह डीएसपी बाघमारा
-धीरेंद्र नारायण बंका का डीएसपी मुख्यालय 2 धनबाद
-आशुतोष कुमार सत्यम डीएसपी सिंदरी धनबाद
-शकील आबिद शम्स डीएसपी मुख्यालय 1 धनबाद
-जीतवाहन उरांव डीएसपी गिरिडीह सदर
-राजेंद्र प्रसाद डीएसपी खोरीमहुआ गिरिडीह
-सत्येंद्र प्रसाद डीएसपी मधुपुर
-अमित कुमार सिंह डीएसपी देवघर
-अमित कुमार कच्छप डीएसपी जरमुंडी
-प्रदीप कुमार डीएसपी सिमरिया
-अमिता लकड़ा डीएसपी मुख्यालय चतरा
-अवध यादव डीसीपी छतरपुर
-आलोक कुमार टूटी डीएसपी बिश्रामपुर
-शिवपूजन बहेलिया डीएसपी महुआटांड़ लातेहार
-भरत राम डीएसपी बरवाडीह लातेहार
-बैजू उरांव डीएसपी सिमडेगा













