Google search engine
Home Blog Page 37

पलामू// मेदिनीनगर में होटल जांच अभियान के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास से 90 लाख रुपया कैश बरामद। व्यक्ति बिहार का रहने वाला, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

0

गिरिडीह// एक और उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी की गई जान,(पुरा पढ़े)

0

उत्पाद सिपाही की दौड़ ने आज फिर एक युवक की जान ली है. इस बार गिरिडीह में युवक ने दम तोड़ा है. युवक राजधनवार का निवासी 28 वर्षीय विरंची राय (पिता दर्शन राय) था. घटना शुक्रवार की सुबह की है.
घटना को लेकर मृतक के चचेरा भाई चंदन राय ने बताया कि दर्शन राय उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था. शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ. दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी. तबियत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन के द्वारा ही किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिग ब्रेकिंग: तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में था बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म (पूरा पढ़े)

0

दुनिया भर के करोड़ों हिंदुओं के आस्‍था के केंद्र आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति तिरुमला मंदिर को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर अब कंफर्म हो गई है. आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के गंभीर आरोपों के बाद नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की टेस्ट रिपोर्ट में कंफर्म हुआ है कि प्रसिद्ध मंदिर में मिलने वाले लड्डुओं में मिलावट की गई थी. इनमें बीफ फैट और फिश ऑयल समेत कई दूषित चीजों को पाया गया है.

तिरुपति के लड्डू और अन्नदानम के सैम्पल की जांच में खुलासा

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया गया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा संचालित तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर का लड्डू बनाने में मछली का तेल, बीफ और चर्बी का इस्‍तेमाल किया गया. बोर्ड की रिपोर्ट में तिरुपति मंदिर के लड्डू और अन्नदानम के सैम्पल की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है. भगवान को चढ़ाने के बाद इन लड्डुओं का वितरण श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के तौर पर किया जाता रहा है. इसकी बड़े पैमाने पर बिक्री भी की जाती रही है.

इससे पहले, तिरुपति मंदिर में प्रसाद के तौर पर बांटे जाने लड्डू को लेकर आंध्र प्रदेश में सियासी हंगामा मचा हुआ है. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक में बुधवार को पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू को बनाने में घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था.

‘वाईएसआर कांग्रेस ने तिरुमला की पवित्रता को कलंकित किया’

उन्होंने तेलुगु में कहा था, “पिछले पांच सालों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तिरुमला की पवित्रता को कलंकित किया है. उन्होंने ‘अन्नदानम’ (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया और घी के बजाय पशुओं की चरबी का उपयोग करके पवित्र तिरुमला लड्डू को भी दूषित कर दिया. इस खुलासे ने चिंता पैदा कर दी है. हालांकि, अब हम शुद्ध घी का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम टीटीडी की पवित्रता की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं.” आईटी मंत्री नारा लोकेश ने भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी प्रशासन पर निशाना साधा.

रांची महानगर जगरनाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति का गठन, इंदरजीत सिंह पुनः बने अध्यक्ष, मनोज यादव कार्यकारी अध्यक्ष एव सुमन देवी महिला विंग की संरक्षक बनी।

0

रांची महानगर जगरनाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति का गठन, इंदरजीत सिंह पुनः बने अध्यक्ष, मनोज यादव कार्यकारी अध्यक्ष एव सुमन देवी महिला विंग की संरक्षक बनी।

स्व. कृष्णमोहन सिंह जी के नाम को हमेशा जीवित रखूंगा- इंदरजीत सिंह

रांची महानगर जगरनाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति 2024 की वार्षिक बैठक धुर्वा के मेफेयर बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई। धुरवा थाना, जगरनाथपुर थाना एव तीपुदना थाना के अंतर्गत 28 पूजा समितियों ने मिल कर समिति का गठन किया एवम आगे की तैयारी पे चर्चा की गई। समिति के द्वारा इंदरजीत सिंह को पुनः अध्यक्ष एव मनोज यादव को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। महिला विंग में श्रीमती सुमन देवी को संरक्षक एव शुलेखा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। रवि सिंह को युवा दस्ता का अध्यक्ष बनाया गया।
इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल को माला एव चुनरी पहना कर स्वागत किया गया।
समिति के संस्थापक स्व कृष्णमोहन सिंह जी, मुख्य संरक्षक रहे स्व. राणा संग्राम सिंह जी एव औधोगिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रहे स्व वेद प्रकाश सिंह जी के याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
मंच संचालन समिति के संरक्षक शिवेश सिंह ने किया एव धन्यवाद ज्ञापन शुशील वाजपयी जी ने किया।

समिति इस प्रकार है।
राँची महानगर जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति

संस्थापक- स्व.कृष्णमोहन सिंह

मुख्य संयोजकपवन कु. सिंह

मुख्य संरक्षक – कुणाल अजमानी,मुनमुन कुमार

संरक्षक – नंदन यादव, भोला झा, कुणाल शाहदेव, हरेन्द्र सिंह, सचिदानंद तिवारी,मुन्ना ठाकुर, संदीप कुमार, दीपक सिंह, विशाल सिंह, शिवेश सिंह, संजय सिंह, शुशील वाजपयी, संजू चौबे, दुर्गा चौधरी, अनु, बबलू शुक्ला, रविन्द्र सिंह, मोनू सिंह, बी.पी सिंह

अध्यक्षइंदरजीत सिंह

कार्यकारी अध्यक्ष- मनोज यादव

वरीय उपाध्यक्ष- आकाशदीप, गोपाल उपाध्याय, चंदन यादव, गुंजन सिंह, परशुराम, कुणाल सिंहः, सचिन सिंह, शिवलाल सिंह, जे.पी शर्मा, रवि शंकर, रवि साहनी, रोहित शेखर,कुलदीप, कुंज सिंह

महासचिव – धर्मवीर सिंह
सचिव – प्रकाश कुमार, अजय सिंह
कोषाध्यक्ष – संतोष यादव
मीडिया प्रभारी- बादल सिंह, मोनल श्रीवास्तव

प्रवक्ता – साहिल सिंह

युवा दस्ता अध्यक्ष- अंकित सिंह

महिला समिति

संरक्षक- श्रीमती सुमन देवी, मंजू सिंह, नीतू सिंह, बिंदु सिंह

अध्यक्ष- शुलेखा सिंह

कार्यकारी अध्यक्ष- नीलम चौबे

महामंत्री- डॉली जैसवाल

उपाध्यक्ष- अनु सिंह, मंजू कुमारी, मालती सिंह, मोनिका कौर, सुनीता देवी

मंत्री- किरण देवी, धरती देवी, संध्या सिंह, मंजू उपाध्याय

मुख्य अतिथि में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक जय सिंह यादव, महावीर मंडल के महामंत्री दीपक ओझा,धर्मेंद्र गिरी, महानगर सह संयोजक रमेश सिंह, संजय मनोचा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू, महामंत्री रविंदर वर्मा,युवा रामनवमी अध्यक्ष नंद किशोर चंदेल जी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि पी.एन सिंह, अवधेश सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, ललन पांडेय, जुगेश सिंह सोलंकी, चुन्नू सिंह, शैलेन्द्र सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह, विकास सिंह मौजूद थे।

भुवनेश्वर, ओडिसा के एक निजी कॉलेज में B–Tech 1st year में अध्ययनरत रांची डोरंडा के होनहार दलित छात्र अभिषेक रवि की कॉलेज में संदेहास्पद मौत

0

दुकानों में चोरी करने वाले तीन एवं चोरी का सामान खरीदने वाला एक गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

0

मेसरा : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के केदल में चुदू-चंदवे रोड पर स्थित देसी शराब दुकान व निमटांड़ कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थित प्रिया जनरल स्टोर व विकास चौक पर सांई आस्था अस्पताल के पास स्थित आशु मार्ट समेत थाना क्षेत्र के कई दुकानों में घूम-घूम कर चोरी करने वाले तीन चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को भी मेसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुत्रों के अनुसार पुलिस ने उसके पास से चुराई गई,विभिन्न कंपनी का 39 डब्बा सिगरेट व ताला तोड़ने के लिए उपयोग में लाए जाने वाला लोहे का बनाया हुआ डाई भी बरामद की है। बताया जाता है कि चोरों ने थाना क्षेत्र के कई दुकानों से नकाब लगाकर दुकान में रखी सामान सहित अन्य चीजों की चोरी कर ले गए थे। जिसमें घटना की रिपोर्ट कुछ दुकानदारों ने थाना में दर्ज कराई गई थी। वहीं पुलिस ने चोरी करने वाले सिरतनगर नेवरी निवासी प्रशांत कुमार उर्फ ऋतिक(20) व मेसरा गांव निवासी शिवकुमार महतो उर्फ शिवा(18) व नेवरी निवासी जितु महली(13) इन तीनों को चोरी के आरोप में और चोरी की सामान खरीदने वाला विकास चौक का एक दुकानदार राहुल कुमार गुप्ता(20) को भी गिरफ्तार किया गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर की छत से कूदकर अपनी जान दे दी है. पता चला है कि मलाइका के पिता की मौत हो गई हैं और फिलहाल शव को अस्पताल में रखा गया है. परिवार बुरी तरह से सदमे में है

0

रांची महिला के गले से सोने का चेन खींचकर तीन उचक्के फरार हो गए।(पुरा पढ़े)

0

रांची// ओसीसी बांग्ला स्कूल लेन में देर रात 9:30 बजे के करीब एक महिला के गले से सोने का चेन खींचकर तीन उचक्के ओसीसी लेन की ओर फरार हो गए। चेन खींचे जाने पर महिला सहमी हुई है एवं जख्मी भी हो गई है। उसके गर्दन पर चोट आई है। बता दे कि महिला अपने पति के साथ फिरायालाल से होते हुए ओसीसी बांग्ला स्कूल लेन स्थित अपने घर पर जैसे ही मोटरसाइकिल से रुकी, उसी समय तीन मोटोसाइकिल सवार महिला के गले सो सोने का चेन झपट कर फरार हो गए। इस संबंध में डेली मार्केट थाने में महिला के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है।

हजारों भक्त पहाड़ी मंदिर में महाप्रसाद ग्रहण किये और आरती का आनंद लिए (पुरा पढ़े)

0

हजारों भक्त कतारवध होकर पहाड़ी मंदिर में महाप्रसाद ग्रहण किये

महाकाल बाबा का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती किया गया

आज दिनांक 08-09-2024 दिन रविवार को राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के द्वारा पवित्र सावन माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सफाई कर्मी ,मंदिर के कर्मचारी एवं पहाड़ी बाबा के सेवा में लगे सेवक सबको
सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया गया , उसके बाद सभी को प्रशस्ति पत्र राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी , राँची विधायक सी पी सिंह , प्रभात खबर संपादक विजय पाठक ,पूव आयुक्त जटाशंकर चौधरी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ,वीरेंद्र त्रिपाठी, समिति के सचिव राकेश सिन्हा , कोषाध्यक्ष विनोद कुमार , वित्त प्रभारी राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया ,उसके बाद महाकाल बाबा एवं माँ काली का भोग लगा कर सभी भक्तो के बीच मे प्रसाद वितरण किया गया । मंदिर मुख्य द्वार पर हजार भक्त कतारवध हो कर महाप्रसाद ग्रहण किये । उसके बाद बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया एवं सभी अतिथियों की उपस्थिति में महाआरती किया गया । महाभोग में कविता पाठक का अहम योगदान रहा।
सारा कार्यक्रम राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के अध्यक्ष पूर्व गृह सचिव N N पांडेय जी , सचिव राकेश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं देख रेख में किया जा रहा हैं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वित्त प्रभारी राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह , अरुण वर्मा ,राजेन्द्र सिंह, राजीव वर्मा , शुभाशीष चटर्जी , राम सिंह , संजना शर्मा ,राखी कौर,स्वपना चटर्जी , स्वेता सिंह , अर्चना मिर्धा , स्वीटी गुप्ता , मुरारी मंगल , उदय चौधरी , दिलीप गुप्ता,खुशबू गुप्ता , रंजीत पांडेय , मीरा गुप्ता ,हनी चटर्जी, दीपक नंन्दा ,सुनील गुप्ता शेरू , बद्री , प्रदीप ठाकुर ,बेबी सिंह ,अशोक बजाज ,नवीन पपनेजा ,बबलू , रितेश पाठक ,अमन सिंह , आदि लोग हैं

    *निवेदक*
 *बादल सिंह*
   *प्रवक्ता* 

राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति

किशोरगंज ब्राउन शुगर बेचने वाले पुलिस की गिरफ़्त मेन (पूरा पढ़े)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुम सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत अधिल मेमोरियल स्कूल सेन्ट्रल बैंक गली, धाना सुखदेवनगर जिला रांची में अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूबना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत अखिल मेमोरियल स्कूल सेन्ट्रल बैंक गली. जिला रांची के भारा से पुलिस बल को देख भागने के क्रम में १. हिमाशु यादव थाना सुखदेवनगर उर्फ लालु यादव, 2. आर्यन कुमार सिंह, 3 गौतम कुमार याज्य को पकड़ा गया। एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। जिसके बारे में पकड़ाये उपरोक्त तीनों अभियुक्तों के द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया कि यह प्लास्टिक के पुडिया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है। तत्पश्चात उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये गये अभियुक्तों के निशानदेही पर हर्ष कुमार शर्मा, के घर पर छापामारी किया गया जहाँ हर्ष कुमार उर्फ पल्लु एवं शैलेश कुमार उर्फ गांधी को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। छापामारी के क्रम में हर्ष कुमार के पास से बरामद 13 पुड़िया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर, जिसका वजन करीब 1.30 ग्राम तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुड़िया में ब्राउन शुगर वजन करीब 450 ग्राम एवं स्मार्टफोन तथा शैलेश कुमार उर्फ गांधी के पास 04 पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ। ब्राउन शुगर जिसका

वजन करीब 01 ग्राम तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुड़िया में ब्राउन शुगर वजन करीब 1.90 तथा स्मार्टफोन को बरामद कर जप्त करते हुए अभियुक्त 4. शैलेश कुमार उर्फ गांधी, एवं 5. हर्ष कुमार शर्मा, को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-467/24, दिनांक-06.09.2024, धारा-21(b)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता- 1

. आर्यन कुमार सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मुकेश कुमार सिंह, सा०- रिलायस फ्रेश लाह कोठी के सामने वाली गली,

थाना सुखदेवनगर जिला राची।

  1. गौतम कुमार यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता अनिल कुमार यादव, सा०- अखिल मेमोरियल स्कुल, सैन्ट्रल बैंक गली. थाना सुखदेवनगर जिला राँची
  2. शैलेश कुमार उर्फ गाधी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० मुन्ना प्रसाद, सा० आनंद नगर, थाना सुखदेवनगर जिला राँची। 4. हर्ष कुमार शर्मा, पिता स्व० उमाशंकर शर्मा, सा०- किशोरगज रोड नबर 05 थाना सुखदेवनगर जिला राँची। काड़ में बरामद सामानों की सूची

1 हिमाशु यादव उर्फ लालु के पास से बरामद (1) 05 पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.14 ग्राम तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुडिया में ब्राउन शुगर वजन करीब 3.15 ग्राम एवं 02 स्मार्टफोन। 2. आर्यन कुमार सिंह के पास से बरामद 06 पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर वजन करीब 01 ग्राम एवं एक

स्मार्टफोन। 3. गौतम कुमार यादव के पास से बरामद 05 पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर वजन करीब 1.20 ग्राम एवं एक स्मार्ट फोन।

  1. हर्ष कुमार शर्मा के पास से बरामद 13 पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.30 ग्राम तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुडिया में ब्राउन शुगर वजन करीब 4.50 ग्राम एवं स्मार्टफोन। 5. हशैलेश कुमार उर्फ गाधी के पास 04 पुडिया सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 01 ग्राम तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुडिया में ब्राउन शुगर वजन करीब 1.90 तथा स्मार्टफोन।

कुल ब्राउन शुगरः- 15.19 ग्राम।

अपराधिक इतिहास-

  1. प्राथमिकी अभियुक्त हर्ष कुमार शर्मा उर्फ पल्लु का अपराधिक इतिहास

(क) सुखदेवनगर थाना काड संख्या 460/21, धारा-306 (ए) भा०द०वि० एवं 08 पोक्सो एक्ट।

(ख) सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 06/22 (पोक्सो) PW

(ग) सुखदेवनगर थाना काड संख्या 354/22. दिनाक 02.09.2022 धारा-25 (1-बी) ए/26/34 आर्म्स एक्ट।

(घ) नगड़ी थाना काड संख्या 145/22, जी०आर०-306/23, धारा-392/394 भा०८०वि० (

ङ ) सुखदेवनगर थाना काढ सख्या 154/24, धारा-20 (b) (i) (A) एन०डी०पी०एस एक्ट

  1. प्राथमिकी अभियुक्त शैलेश कुमार उर्फ गांधी का अपराधिक इतिहासः

क. बरियातु थाना काड सख्या 93/20, धारा-399/402 भा०द०वि० . बरियातु थाना काड संख्या-94/20, धारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट। ख

ग. बरियातु थाना काड संख्या 272/20, धारा 21 (बी) 22/25/27/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट घ. सुखदेवनगर थाना काड सख्या-436/21, धारा 21/21 (बी) 22 एन०डी०पी०एस० एक्ट

ड. सुखदेवनगर थाना काड संख्या 125/24, धारा 379/411 भा०द०वि० च. सुखदेवनगर थाना काड संख्या 290/24, धारा 21 (ए)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः- 1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, राँची।

  1. श्री प्रभात बेक, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, राँची।
  2. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँधी

सहाबीर उराँव सुखदेवनगर थाना, राँची।

  1. राज कपुर, स०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  2. आरक्षी 1818 मुन्ना लाल गुप्ता, सुखदेवनगर थाना, राँची।

7 आरक्षी-57 जगरनाथ महली, सुखदेवनगर थाना, राँची। 8. आरक्षी-2863 दिपक गगराई, सुखदेवनगर थाना, राँची।