Google search engine
Home Blog Page 3

कांके रोड से ब्राउन बेचने वाले गिरफ्तार पहले भी जा चुके हैं जेल इसी मामले में (पूरा देखें)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गोंदा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के कारोबार की सूचना प्राप्त होने पर गोंदा थाना प्रभारी को कारवायी करने का निर्देश दिया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा दिए गए आदेश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गोंदा थाना दिनांक 14.01.2026 की रात्रि आपराधिक तत्वों की चेकिंग तथा दिए गए आदेश पर आसूचना संकलन के लिए थाना के पदाधिकारी एवं बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी कम में कांके डैम साइड की तरफ पहुंचने पर रात्रि सूत्र के द्वारा खबर दी गयी कि धावननगर का रंजन यादव, सुजीत कुमार एवं कुणाल यादव ब्राउनसुगर के साथ पतरागोंदा की तरफ स्कूटी से गया है तथा उसी रास्ते से लौटने की संभावना है। थाना प्रभारी को सूत्र से मिली इस सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। उक्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अपने साथ के पदाधिकारी एवं बल के डैम साइड वाटर फिल्टरेशन प्लांट के पास सूचना के सत्यापन एवं कारवायी के लिए तैनात थे। इसी दौरान पतरगोंदा की तरफ कांके डैम फाटक की तरफ से आते स्कूटी को वाटर फिल्टरेशन प्लांट के पास सडक की तरफ आते देख रोकने का इशारा करने पर स्कूटी चला रहे युवक के द्वारा स्कूटी तेज कर भागने का प्रयास किया जिसपर पुलिस पदाधिकारी एवं बल के द्वारा स्कूटी को रोका गया। स्कूटी के रूकने पर स्कूटी होंडा एक्टिवा जिसका नंबर JH 01FT 5469 पर सवार तीनों लड़को की पहचान धावननगर वासी के रूप में हुयी तथा तीनों से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम कमशः रंजन यादव उर्फ रंजन कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता जितेन्द्र यादव पता गांधीनगर, धावननगर, सुजीत कुमार उम्र 26 वर्ष पिता विजय राय पता धावननगर, ओमनगर एवं तीसरे युवक ने अपना नाम कुणाल कुमार उर्फ कुणाल यादव उम्र 25 वर्ष पिता उरेन्द्र यादव पता धावननगर सभी थाना गोंदा जिला रांची बताया। रात्रि में भ्रमण करने के बिंदु पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। संतोषजनक जबाव नहीं दिए जाने पर उन तीनों के पास नशीला पदार्थ होने तथा इसका कारोबार में शामिल होने की बात कहे जाने पर तीनों ने इस तरह के आरोप को एक सीरे से खारिज कर दिया। इसके उपरांत उन तीनों को NDPS Act के प्रावधानों तहत तलाशी की आवश्यकता से अवगत कराते हुए तलाशी कराने को कहा जिसपर तीनों अपनी तलाशी कराने को तैयार हुए। इस बात की सूचना तत्काल श्री संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांधी को दूरभाष पर देते हुए डैम रोड मे वाटर फिल्टरेशन प्लांट के पास सडक पर आने को कहे जाने पर पुलिस उपाधीक्षक, सदर निर्दिष्ठ स्थान पर पहुंचकर विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते रोक कर रखे गए तीनों युवकों की तलाशी लेने पर रंजन यादव के पास से प्लास्टिक के पैकेट में ब्राउन सुगर मादक पदार्थ जिसका वजन 12.44 ग्राम, सुजीत कुमार के पास से गोल्ड फलैक सिगरेट के डिब्बे में रखा अल्युमीनियम कागज में लपेटा छोटा 11 पुड़िया तथा 03 बडा पुड़िया कुल वजन 6.63 ग्राम तथा कुणाल कुमार के पास से प्लास्टिक में दो टुकडा ब्राउन सुगर जिसका वजन 5.23 ग्राम बरामद किया गया। इस प्रकार तीनों के पास से कुल 24.3 ग्राम ब्राउन सुगर की बरामदगी की गयी। बरामद ब्राउन सुगर के रखने के औचित्य पर कोइ संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। बरामद सभी मादक पदार्थ एवं स्कूटी नंबर JH 01FT 5469 को जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया पकड़े गए तीनों युवको को गिरफ्तार किया गया। पूछने पर ब्राउन सुगर सासाराम से लाने की बात बताए। गिरफ्तार अपराधियों में से दो का आपराधिक इतिहास पाया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता

  1. रंजन यादव उर्फ रंजन कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता जितेन्द्र यादव पता गांधीनगर, धावननगर

सुजीत कुमार उम्र 26 वर्ष पिता विजय राय पता धावननगर, ओमनगर

रांची।

دام

  1. 3. कुणाल कुमार उर्फ कुणाल यादव उम्र 25 वर्ष पिता उरेन्द्र यादव पता धावननगर सभी थाना गोंदा, जिला

जप्त किए गए सामग्रीः-

  1. रंजन यादव के पास से 12.44 ग्राम ब्राउन सुगर।
  2. सुजीत कुमार के गोल्ड फलैक सिगरेट के डिब्बे में रखा अल्युमीनियम कागज मे लपेटा छोटा 11 पुडिया तथा 03 बडा पुडिया ब्राउन सुगर कुल वजन 6.63 ग्राम।
  3. कुणाल कुमार के पास से प्लास्टिक में दो टुकडा ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन 5.23 ग्राम
  4. स्कूटी होंडा एक्टिवा पंजीयन सं० JH 01FT 5469

आपराधिक इतिहास

रंजन कुमार उर्फ रंजन कुमार यादव

1.

रातू थाना कांड सं0 124/2024 धारा 21 (ए)/22 (ए)/29 NDPS Act

राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता: धुर्वा से लापता हुए दोनों बच्चे को सकुशल किया बरामद, दो गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता: धुर्वा से लापता हुए दोनों बच्चे को सकुशल किया बरामद, दो गिरफ्तार

राँची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में राँची पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. दोनों बच्चे को रांची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है. साथी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

अंश अंशिका लापता है इसको लेकर उपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने एसएसपी सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

0

नामकुम चोरी की गाड़ी के साथ दो चोर को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

0
Screenshot

दिनांक 11.01.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के मोटरसाईकिल के साथ दो अपराधकर्मी पुनः चोरी करने के उद्देश्य से नामकुम बाजार की ओर जा रहे है। प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना अंतर्गत नामकुम बाजार एवं नामकुम रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के कम में दो संदिग्धों को मोटरसाईकिल के साथ पकडा गया। पकडाये व्यक्ति से मोटरसाईकिल का कागजात की मांग करने पर दोनो संदिग्धों के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कडाई से पुछताछ करने पर बतलाये कि दोनो मोटरसाईकिल चोरी का है। पकडाये व्यक्ति से बारी-बारी से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम पता कमशः 1. संजय कुजूर उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० सुदर्शन कुजूर पता कांके चोरयाटोली थाना कांके जिला राँची एवं 2. बुद्धेश्वर सिंह मुंडा उर्फ फकड मुंडा पिता स्व० बिसो सिंह मुंडा सा० बन्ता थाना सिल्ली जिला रॉची बतलाये एवं दोनो मोटरसाईकिल के बारे में पुछताछ करने पर बतलाये कि दोनो मोटरसाईकिल को नामकुम बाजार से चोरी की गई है। छानबीन के कम में पता चला कि इस संदर्भ में नामकुम थाना कांड सं0-08/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303 (2) बी०एन०एस० एवं नामकुम थाना कांड सं0-10/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303 (2) बी०एन०एस० अंकित किया गया है, जिसमें दोनो मोटरसाईकिल कांड से संबंधित परिसंपति है। तत्पश्चात् दोनो व्यक्ति को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं बरामद दोनो मोटरसाईकिल को विधिवत् जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुजूर उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० सुदर्शन कुजूर पता कांके चोरयाटोली थाना कांके जिला रॉची का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।

कांडो का उदभेदनः-

  1. नामकुम थाना कांड सं0-08/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303 (2) बी०एन०एस० ।
  2. नामकुम थाना कांड सं0-10/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303(2) बी०एन०एस० ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. संजय कुजूर उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० सुदर्शन कुजूर पता कांके चोरयाटोली थाना कांके जिला रॉची
  2. बुद्धेश्वर सिंह मुंडा उर्फ फकड मुंडा पिता स्व० बिसो सिंह मुंडा सा० बन्ता थाना सिल्ली जिला रॉची

बरामद समानो की विवरणीः-

  1. पैशन प्रो मोटरसाईकिल सं०-JH01AY-8862
  2. अपाची मोटरसाईकिल सं०- JHO1EW-6347

हिंदपीड़ी से सैंकड़ो गोली और कई हथियार के साथ कुछ लोग को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

0


दिनांक-10.01.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिला कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार का खरीद बिकी करने वाले हैं।
उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर समय करीब 23:20 बजे बड़ी मस्जिद लेन रोड, हिन्दपीढ़ी पहुँचा। जैसे ही पुलिस टीम बड़ी मस्जिद के पास पहुँची तो पुलिस को अपनी ओर आता देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना उम्र 38 वर्ष पिता मो० जमशेद पता-बड़ी मस्जिद लेन, थाना-हिन्दपीडी, जिला-रॉची बताया। इसके बाद मो० कबीर का बदन तलाशी लेने पर उसके कमर के बाँये तरफ से एक 9 एम०एम० पिस्टल, जिसके मैगजीन में 10 राउण्ड गोली लोडेड तथा पैट के बॉये पॉकेट से पिस्तौल का दूसरा मैगजीन जिसमें 10 राउण्ड लोडेड गोली बरामद हुआ। बरामद पिस्तौल एवं गोली की कागजात माँगने पर उसके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् इन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आगे पूछताछ करने पर मो० कबीर उर्फ बौना द्वारा बताया गया कि ये हथियार को विभिन्न क्षेत्रों के अपराधी प्रवृति के लोगों को पैसा लेकर हथियार सफ्लाई एवं हथियार का खरीद बिक्री का काम करते है। इस कार्य में इनके अलावे 1. शाहनवाज आलम पिता-स्व० महमूद आलम पता-मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम, 2. मो० सैफ उर्फ शेरा पिता मंजूर अंसारी सा०-इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना-सदर, तथा 3. अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता-विद्यानगर, करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, सभी जिला-रॉची अवैध हथियार / गोली लाकर देते है और ये बेचते है। इनके बताये अनुसार पुंदाग थाना क्षेत्र से शाहनवाज आलम पिता-स्व० महमूद आलम पता-मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम जो छुपकर अपने मामा के घर पर रह रहा था के पास से एक फैक्ट्री मेड काला एवं भूरा रंग का पिस्टल एवं 07 चक्र जिन्दा गोली एवं उनके साथी अंकित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता देवमुनी चौधरी, ग्राम मोहनिया, थाना मोहनियां, जिला-कैमुर, भभुआं (बिहार) के पास से एक देशी कटटा एवं एक चक्र जिन्दा गोली साथ ही सदर थाना क्षेत्र से मो० सैफ उर्फ शेरा पिता मंजूर अंसारी सा० इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना सदर के पास से दो देशी कट्टा एवं 05 (पांच) जिन्दा कारतूस एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता विद्यानगर करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची के घर से एक लोहे का बना सिल्वर रंग का छः चक्रिय देशी रिवाल्वर एवं 77 पीस जिन्दा गोली बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर इनलोगों के द्वारा बताया गया सभी लोग कैमूर एवं मुंगेर (बिहार) से हथियार लाकर राँची में अपराधियों को बेचने का काम करता है। इस संबंध में संबंधित सभी थाना में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना उम्र 38 वर्ष पिता मो० जमशेद पता-बड़ी मस्जिद लेन, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रॉची।
  2. शाहनवाज आलम पिता-स्व० महमूद आलम पता मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम जिला-रॉची।
  3. मो० सैफ उर्फ शेरा पिता मंजूर अंसारी सा०-इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना-सदर,
    1. अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता-विद्यानगर, करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, सभी जिला-रॉची
  4. अंकित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता देवगुनी चौधरी, ग्राम मोहनिया, थाना- मोहनियां, जिला-कैमुर, भभुआं (बिहार)
    बरामद समानों की सूची:-
  5. एक 9. एम०एम० पिस्टल
  6. एक फैक्ट्री मेड काला एवं भूरा रंग का पिस्टल
  7. तीन देशी कटटा
  8. एक लोहे का बना सिल्वर रंग का छः चक्रिय देशी रिवाल्वर
  9. 77 पीस जिन्दा गोली जिसके पेन्दे पर 7.65 KF लिखा हुआ।
  10. 02 (दो) मैग्जीन एवं 20 (बीस) चक्र जिन्दा गोली
  11. 08 (आठ) चक्र जिन्दा गोली जिसके पेन्दे पर 8 MM KF लिखा हुआ।
  12. 05 (पांच) चक्र जिन्दा गोली
    कुल-110 चक्र जिन्दा गोली।
    मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना का अपराधिक इतिहास : –
  13. हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-46/18. दिनांक-17.08.2018 धारा-25 (1-B) A/26/35 आर्म्स एक्ट।
  14. डेलीमार्केट थाना काण्ड सं0-16/22. दिनांक-10.06.2022 धारा-120 (B)147/148/149/353/504/295(A)/341/153(A) भा०द०वि० ।
  15. हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-40/24. दिनांक-29.03.2024 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं
    25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट।
    शाहनवाज आलम का अपराधिक इतिहासः-
  16. हिन्दपीढी थाना काण्ड सं0-59/16 दिनांक-01.08.16 धारा-341/324/326/307/34 भा०द०वि० ।
    अनुज ठाकुर का अपराधिक इतिहासः-
  17. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-178/18 धारा-25 (1-B)a/26/20/30/35 आर्म्स एक्ट।
    *
    छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-*
  18. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची।
  19. संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर राँची।
  20. सुनिल कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना।
  21. रवि कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।
  22. रंजीत कुमार सिन्हा, पु०नि० सह थाना प्रभारी हिन्दपीढ़ी थाना।
  23. सहावीर उराँव, पु०अ०नि० सुखदेवनगर थाना।
  24. बजरंग टोप्पो पु०अ०नि० सुखदेवनगर थाना।
  25. चन्दन वर्मा, पु०अ०नि० कोतवाली थाना।
  26. मीनकेतन कुमार, पु०अ०नि० कोतवाली थाना।
  27. अनुज प्र० यादव, पु०अ०नि० कोतवाली थाना।
  28. अनांद मोहन गुप्ता पु०अ०नि० हिन्दपीढ़ी थाना।
  29. अरूण कुमार पासवान, स०अ०नि० हिन्दपीढ़ी थाना।
  30. शाह फैसल, स०अ०नि० तकनीकी शाखा, राँची।
  31. एवं अन्य सशस्त्र बल ।

हजारीबाग से फरार 03 सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र सोलापुर से गिरफ्तार

0

जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग से फरार 03 सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दिनांक 31.12.2025 को जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग से फरार हुए 03 सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस द्वारा त्वरित एवं सघन कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है। दिनांक 31.12.2025 को सुबह करीब 07:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 31.12.2025 की रात्रि लगभग 01:30 बजे जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग से 03 कैदी फरार हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही अधोहस्ताक्षरी द्वारा उपायुक्त महोदय, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि तीनों सजायाफ्ता बंदी—

  1. देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों,
  2. राहुल रजवार,
  3. जितेन्द्र रवानी,
    द्वारा वार्ड की खिड़की का रॉड काटकर बेडशीट के सहारे नीचे उतरते हुए आंतरिक दीवार फांदकर बाहरी दीवार के रास्ते फरार होने की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में केन्द्रीय कारा, हजारीबाग के आवेदन के आधार पर लोहसिंघना थाना काण्ड संख्या 196/2025, दिनांक 31.12.2025 दर्ज किया गया। तीनों अभियुक्त क्रमशः 20 वर्ष, 27 वर्ष एवं आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग श्री अमित आनन्द (भा०पु०से०) के नेतृत्व में 03 विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। एक टीम तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्यरत रही।
दूसरी टीम फरार कैदियों के मार्ग का ट्रेल कर रही थी। तीसरी टीम विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरारी के बाद अभियुक्त विभिन्न स्थानों से होते हुए जसीडीह पहुँचे, जहाँ से दिनांक 04.01.2026 को जसीडीह–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र गए। दिनांक 06.01.2026 को सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी स्थित ईंट-भट्ठा से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि हजारीबाग पुलिस द्वारा पूर्व में भी फरारी की घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए कम समय में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों, पिता–शम्भू भुईयों, सा०–सेंदरा नं0-10, थाना–लोयाबाद, जिला–धनबाद।
  2. राहुल रजवार, पिता–जगन रजवार, सा०–07, मोदीडीह नया बाजार, थाना–जोगता, जिला–धनबाद।
  3. जितेन्द्र रवानी, पिता–जतर रवानी, सा०–गोधहर, रवानी बस्ती, थाना–केन्दुआडीह, जिला–धनबाद।

छापामारी दल

  1. श्री अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग
  2. पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, पेलावल अंचल
  3. पु०नि० विनोद कुमार, थाना प्रभारी, बरही
  4. पु०अ०नि० निशान्त केरकेटा, थाना प्रभारी, लोहसिंघना
  5. तकनीकी शाखा, नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं लोहसिंघना थाना का सशस्त्र बल

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी हजारीबाग जिला स्थित Holding Foreigners Camp, Hazaribag से 03 बंगलादेशी नागरिक फरार हो गये थे, उस समय भी हजारीबाग पुलिस के द्वारा पूरी तत्परता दिखाते हुए 03 तीनों फरार बंगलादेशी नागरिकों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 02 बंगलादेशी नागरिकों को बगंलादेश के बॉडर से गिरफ्तार किया गया था।

हजारीबाग पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं त्वरित उद्भेदन के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक,
हजारीबाग

रांची// बेड़ो थाना का सब इंस्पेक्टर 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

0

दो युवक और एक युवती गिरफ्तार लालपुर अंकित सिंह गाड़ी चढ़ाये जाने के मामले में (पूरा देखे)

0

बुढ़मू थाना ने किया 48 घंटा के अंदर हत्या काण्ड का उद्भेदन, 04 अपराधकर्मी हथियार सहित गिरफ्तार

0

बुढ़मू थाना ने किया 48 घंटा के अंदर हत्या काण्ड का उद्भेदन, 04 अपराधकर्मी हथियार सहित गिरफ्तार

प्रसंगः-

बुढ़मू थाना काण्ड सं0-82/25 दिनांक 30.12.25 धारा 103/238 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

दिनांक-30.12.25 को आवेदक मो० एकराम, ग्राम हफुवा, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ द्वारा बुढ़मू थाना में आकर इस आशय का एक लिखित आवेदन दिया गया था कि उनके भतिजा पियूस उर्फ इबरार अंसारी की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया है एवं शव को सरईदाह करमबोहा नदी पर बने रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक फेंक दिया गया है। आवेदक मो० एकराम के उक्त आवेदन के आधार पर बुढ़मू थाना काण्ड सं0-82/25 दर्ज की गई।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची के देख-रेख में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में काण्ड का शीघ्र उद्भेदन कर काण्ड में सक्रिय अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम काण्ड का उद्‌भेदन हेतु तकनिकी एवं अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर गहन अनुसंधान कर रही थी, कि इसी बीच दिनांक 02.01.2026 को छापामारी दल को सूचना मिली कि काण्ड में सक्रिय अपराधकर्मी छापर बरवाटोली में देखे गए हैं। उक्त सूचना के आधार पर छापामारी दल द्वारा ग्राम छापर बरवाटोली में छापामारी कर समीर अंसारी एवं साहिल टुडू को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा पुछताछ करने पर दोनों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किए। अपराधकर्मी समीर अंसारी द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि आज से करीब छः माह पहले पियूस उर्फ इबरार अंसारी (मृतक) से ढाई लाख रूपया लिए थे। उक्त रूपया को वह बार-बार मांग रहा था तथा नही देने पर बुरा परिणाम का धमकी दे रहा था। इसी कारण दोस्त साहिल टूडू एवं राम मूर्मू के साथ मिलकर उसको गोली मारकर हत्या कर दिए तथा शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिए। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि काण्ड में प्रयुक्त हथियार एवं गोली को नरेश मरांडी, सा० पचंडा, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के घर छिपाकर रखे हैं। टीम द्वारा काण्ड में शामिल राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त एक मैगजीन लगा देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं नौ (9) जिंदा गोली नरेश मरांडी के घर से बरामद किया गया तथा उन्हे भी गिरफ्तार किया गया। साथ हीं काण्ड में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाईकिल भी बरामद कर जप्त किया गया है।

गिरफ्तारीः-

  1. समीर अंसारी पिता आमिर अंसारी, सा० हफुआ मुस्लिम टोला, थाना पतरातु, जिला रामगढ़।
  2. साहिल टुडू पिता महादेव टुडू, सा० छापर बरवाटोली, थाना बुढ़मू, जिला राँची।
  3. राम मुर्मू पिता मनोज मुर्मू, सा० छापर बरवाटोली, थाना बुढ़मू, जिला राँची।
  4. नरेश मरांडी, पिता देवराम मांझी सा० पचंडा, थाना बड़‌कागांव, जिला हजारीबाग।

बरामद सामानों की विवरणीः-

  1. एक मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल
  2. एक देशी कट्टा
  3. 7.56 का 05 जिंदा गोली
  4. 315 का 04 जिंदा गोली
  5. 05 मोबाईल फोन
  6. एक अपाची मोटरसाईकिल रजि०नं० जे०एच०-01 बी०एन०- 3743

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-

  1. राम नारायण चौधरी, पु०उपा०, खलारी।
  2. पु०नि० जयप्रकाश राणा, पु०नि० मांडर अंचल।
  3. पु०अ०नि० संजीव कुमार, बुढ़मू थाना।
  4. पु०अ०नि० प्रभाष कुमार रवानी, बुढ़मू थाना।
  5. स०अ०नि० रण विजय सिंह, बुढ़मू थाना।

6.

स०अ०नि० अमृत मेहता, बुढ़मू थाना।

  1. थाना के सशस्त्र बल

ब्राउन शुगर बेचने वाली तीन महिला और कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त में (पूरा देखे)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांतिनगर, तिरिल, रोड नं0-10 से बाबला राम के घर पर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में तीन महिला समेत पाँच व्यक्तियों (1) अम्बर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तप तपन, उम्र 24 वर्ष, पिता बाबला राम, (2) बाबला राम, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व० दुर्गा राम, (3) मुन्नी देवी, उम्र 40 वर्ष, पति बाबला राम, (4) दिव्या कुमारी, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० अजय सिंह सभी पता शांति बिहार, तिरिल, कोकर, रोड़ नं0-10, थाना सदर, जिला राँची को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी के क्रम में अन्य सामानों के साथ कुल 85.71 ग्राम ब्राउन सुगर पकड़ा गया। अभियुक्त अम्बर कुमार राम के निशानदेही पर (5) पियुष कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता मुन्ना सिंह, पता ग्राम फुरहुरिया, थाना परैया, जिला गयाजी (बिहार) वर्तमान पता शांतिनगर रोड नं0-10, तिरिल, कोकर स्थित बाबला राम के घर में किरायेदार, (6) समीर तिर्की, उम्र 35 वर्ष, पिता एडवर्ड तिर्की, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी स्थित अन्तु वर्मा के मकान में किरायेदार, (7) अमन कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र भट्ट, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी, थाना सदर, जिला राँची को पकड़ा गया तथा सदर थाना काण्ड संख्या-632/2025, दिनांक 30.12.2025, धारा 111(2) (b) BNS एवं 21(b)/22(b)/23/25 NDPS Act. दर्ज किया गया ।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता

(1) अम्बर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तपन, उम्र 24 वर्ष, पिता बाबला राम,

(2) बाबला राम्, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व० दुर्गा राम,

(3) मुन्नी देवी, उम्र 40 वर्ष, पति बाबला राम,

(4) दिव्या कुमारी, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० अजय सिंह सभी पता शांति विहार, तिरिल, कोकर, रोड़

थाना सदर, जिला राँची।

(5) पियुष कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता मुन्ना सिंह, पता ग्राम फुरहुरिया, थाना परैया, जिला गयाजी

(बिहार) वर्तमान पता शांतिनगर रोड़ नं0-10, तिरिल, कोकर स्थित बाबला राम के घर में किरायेदार,

(6) समीर तिर्की, उम्र 35 वर्ष, पिता एडवर्ड तिर्की, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी स्थित अन्तु वर्मा के मकान में किरायेदार,

(7) अमन कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र भट्ट, पता कोकर बाजार, चौबे कॉलोनी, थाना सदर, जिला राँची।

अभियुक्त अबर कुमार के विरूद्ध रॉची जिला अंतर्गत सदर थाना में पूर्व का 13 एवं अन्य थानों में 03 कुल-16 कांड दर्ज है।

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरण

  1. प्लास्टिक पाउच एवं कागज एवं सिल्वर फॉल में लपेटा छोटे-छोटे पुड़िया में मादक पदार्थ (ब्राउन

सुगर) जिसका कुल वनज-85.71 ग्राम

  1. इलेक्ट्रानिक वजन मशीन-01
  2. तीन अलग-अलग कम्पनी 07 स्मार्ट मोबाईल
  3. कुल-7300/- रुपये नगद
  4. KTM मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं०-JH01FS 5882