Google search engine
Home Blog Page 2

महाशिवरात्रि महोत्सवपहाड़ी मंदिर राँची शिवबारात (पूरा पढ़े)

0

अरघा से सभी भक्त जलाभिषेक करेंगे पहाड़ी बाबा का

भगवान शिव अपने भूत प्रेतों के साथ कर्पूरगौरं करुणा अवतरं के रूप में नज़र आएंगे

राँची के सभी देवी-देवताओं , सपेरों ,भिक्षुओं , अघोरियों को बारात के लिए आमंत्रण

मुख्यमंत्री के दीपप्रज्वलन के बाद होगा बारात प्रस्थान

सुबह सरकारी पूजा के बाद 4 बजे से सभी भक्तों के लिए पट खोल दिया जाएगा , अरघा से सभी भक्त जलाभिषेक करेंगे।

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर राँची के द्वारा पहाड़ी मंदिर से भव्य और विशाल शिवबारात 15 फरवरी दिन रविवार को संध्या 3 बजे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी , श्री सुबोधकांत सहाय , विधायक सी पी सिंह , श्री कुणाल अजमानी ,राजेश साहू एवं बादल सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बारात विदा किया जाएगा। प्रत्यक साल की भाँति इस वर्ष भी पूरे जोर-शोर से शिव बारात निकालने की तैयारी किया गया है। प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा इस बार शिव भगवान अपने भूत प्रेतों के साथ कर्पूरगौरं करुणा अवतरं के रूप में नज़र आएंगे , दिव्य बारात की झाँकी के दर्शनमात्र से लोगो का कल्याण होगा क्योंकि शिव सत्यम शिवम सुंदरम हैं इनके जैसा कोई सुंदर नही , जब ये दूल्हे के रूप में चलेंगें तो 51 माताएं इनका परछन और दिव्य आरती करेंगी क्योंकि शिव जी का बारात बनने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त होगा । भोलेनाथ के साथ सभी देवी देवता जैसे राम- लक्ष्मण सीता जी , राधे-कृष्ण , अयोध्या के राम जी , माँ दुर्गा की सवारी महिषासुर मर्दनी भी साथ साथ चलेंगे , भूत प्रेतों की टोली अपने स्वामी के बारात जाने की खुशी में नाचेंगे और तांडव करेंगे । आपको भेलेनाथ के विवाह का औलोकन पूरी जगह यथा बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से निकलकर के शनि मंदिर अपरबाज़ार , शाहिद चौक , फिरायालाल चौक से शाहिद चौक ,गाँधी चौक ,महावीर चौक ,रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर में सनातनी विधि विधान से विवाह होगा ।विश्वनाथ मंदिर अध्यक्ष शैलेश्वर दयाल सिंह सभी बारातियों का स्वागत करेंगे एवं शिव-पार्वती जी के जीवंत स्वरूप का विवाह होगा।
मुख्य संरक्षक श्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी हम बारात के साथ चलेंगे ,अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि पूरे शहर वाशियों को अलौकिक बारात का दर्शन होगा। मुख्य संयोजक कुणाल अजमानी एवं संरक्षक भीम प्रसाद ने बताया कि इस बार लगभग जीवंत झाँकी होगा जो पूरा इकोफ्रेंडली बारात होगा , देश के कोने -कोने से कलाकार आ रहे हैं इस बार बारात में शामिल होने के किये राँची के सभी मंदिर के देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया , सभी भिक्षुओं , सपेरा , जोगी एवं अघोरी को आमंत्रित किया गया है ये दिव्य बारात होगा जिसके दर्शन मात्र से कल्याण होगा । इस बार मुख्यरूप से शिव तांडव , 21 लड़कियों के द्वारा काली तांडव , अघोरियों का तांडव नृत्य , भजन संध्या , छौ नृत्य , DJ , झारखंड का प्रसिद्ध ताशा पार्टी , मनमोहक राधा-कृष्ण का प्रेम नृत्य जो सबका मनमोह लेगा । 5 रथ होगा जिसके घोड़ा सारथी होगा , सब मिला कर 20 से 21 गाड़ी होगा सबको फूलों से सजाया जा रहा हैं ।श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू एवं सूर्यभान सिंह ने बताया कि हर घर शिव कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं जिसके तरह सभी मीडिया बंधुयों को पहाडी बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया जाएगा। संरक्षक जितेंद्र सिंह ने सभी शहरवासियों से अपील किया कि सभी लोग इस दिव्य बारात में शामिल होकर पुण्य का भागी बने। आज मुख्य रूप से विनय सरावगी ,सुमित सिंह, प्रेम साहू ,अध्यक्ष राजेश साहू , बादल सिंह , रिवाल्डो वर्मा ,रजनीश सिंह भोलू , शुभाशीष चटर्जी ,स्वपना चटर्जी , अमन सिंह , राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ये जानकारी प्रवक्ता बादल सिंह ने दिया

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
9334347352

महाशिवरात्रि महोत्सवपहाड़ी मंदिर राँची शिवबारात (पूरा देखे)

0

महाशिवरात्रि महोत्सव
पहाड़ी मंदिर राँची शिवबारात (पूरा देखे)

भगवान शिव अपने भूत प्रेतों के साथ कर्पूरगौरं करुणा अवतरं के रूप में नज़र आएंगे

राँची के सभी देवी-देवताओं , सपेरों ,भिक्षुओं , अघोरियों को बारात के लिए आमंत्रण

मुख्यमंत्री के दीपप्रज्वलन के बाद होगा बारात प्रस्थान

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर राँची के द्वारा पहाड़ी मंदिर से भव्य और विशाल शिवबारात 15 फरवरी दिन रविवार को संध्या 3 बजे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी , श्री सुबोधकांत सहाय , विधायक सी पी सिंह , श्री कुणाल अजमानी ,राजेश साहू एवं बादल सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बारात विदा किया जाएगा। प्रत्यक साल की भाँति इस वर्ष भी पूरे जोर-शोर से शिव बारात निकालने की तैयारी किया गया है। प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा इस बार शिव भगवान अपने भूत प्रेतों के साथ कर्पूरगौरं करुणा अवतरं के रूप में नज़र आएंगे , दिव्य बारात की झाँकी के दर्शनमात्र से लोगो का कल्याण होगा क्योंकि शिव सत्यम शिवम सुंदरम हैं इनके जैसा कोई सुंदर नही , जब ये दूल्हे के रूप में चलेंगें तो 51 माताएं इनका परछन और दिव्य आरती करेंगी क्योंकि शिव जी का बारात बनने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त होगा । भोलेनाथ के साथ सभी देवी देवता जैसे राम- लक्ष्मण सीता जी , राधे-कृष्ण , अयोध्या के राम जी , माँ दुर्गा की सवारी महिषासुर मर्दनी भी साथ साथ चलेंगे , भूत प्रेतों की टोली अपने स्वामी के बारात जाने की खुशी में नाचेंगे और तांडव करेंगे । आपको भेलेनाथ के विवाह का औलोकन पूरी जगह यथा बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से निकलकर के शनि मंदिर अपरबाज़ार , शाहिद चौक , फिरायालाल चौक से शाहिद चौक ,गाँधी चौक ,महावीर चौक ,रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर में सनातनी विधि विधान से विवाह होगा । मुख्य संरक्षक श्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी हम बारात के साथ चलेंगे ,अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि पूरे शहर वाशियों को अलौकिक बारात का दर्शन होगा। मुख्य संयोजक कुणाल अजमानी एवं संरक्षक भीम प्रसाद ने बताया कि इस बार लगभग जीवंत झाँकी होगा जो पूरा इकोफ्रेंडली बारात होगा , देश के कोने -कोने से कलाकार आ रहे हैं इस बार बारात में शामिल होने के किये राँची के सभी मंदिर के देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया , सभी भिक्षुओं , सपेरा , जोगी एवं अघोरी को आमंत्रित किया गया है ये दिव्य बारात होगा जिसके दर्शन मात्र से कल्याण होगा । इस बार मुख्यरूप से शिव तांडव , 21 लड़कियों के द्वारा काली तांडव , अघोरियों का तांडव नृत्य , भजन संध्या , छौ नृत्य , DJ , झारखंड का प्रसिद्ध ताशा पार्टी , मनमोहक राधा-कृष्ण का प्रेम नृत्य जो सबका मनमोह लेगा । 5 रथ होगा जिसके घोड़ा सारथी होगा , सब मिला कर 20 से 21 गाड़ी होगा सबको फूलों से सजाया जा रहा हैं ।श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू एवं सूर्यभान सिंह ने बताया कि हर घर शिव कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं जिसके तरह सभी मीडिया बंधुयों को पहाडी बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया जाएगा। आज मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश साहू , बादल सिंह , रिवाल्डो वर्मा ,रजनीश सिंह भोलू , शुभाशीष चटर्जी ,स्वपना चटर्जी , अमन सिंह , राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ये जानकारी प्रवक्ता बादल सिंह ने दिया

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
9334347352

थार रॉक्स से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

थार रॉक्स से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

चुटिया थाना कांड सं0-22/26, दिनांक-12.02.2026, थारा-109 (1)/103 (1)/61(2) भा० न्या० संहिता।

वादी रामाश्नय शर्मा उम्र 65 वर्ष पे० स्व० मदन सिंह सा० महमदपुर, थाना-घोषी, जिला-जहानाबाद (बिहार) वर्तमान मोहल्ला रिवर भ्यू कॉलोनी जोजोबासा, रोड नं0-08 हटिया, थाना-जगरनाथपुर जिला राँची के टंकित आवेदन के आधार पर वादी के बडे लड़के धर्मेन्द्र कुमार को काला रंग के थार रॉक्स गाड़ी से कुचलकर हत्या करने एवं अन्य 06 व्यक्तियों को जख्मी करने के आरोप में अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार उम्र 32 वर्ष पे० स्व० मनोज कुमार सिंह पता अमरावती कॉलोनी, थाना चुटिया, जिला-राँची के विरूद्ध चुटिया थाना कांड सं0-22/26, दिनांक-12.02.2026, घारा-109 (1)/103 (1)/61 (2) भा०न्या०संहिता दर्ज किया गया है।

कांड का सरांश यह कि उक्त फांड के प्रा० अभियुक्त अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार एवं मृतक धर्मेन्द्र कुमार की पुरानी दोस्ती थी। किसी कारण दोनो के बीच तनाव उत्पनन हो गया। पैसा को लेकर दोनो के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। इसी बीच दिनांक-11.02.2026 को अमरावती कॉलोनी चुटिया में एक गृहप्रवेश का कार्यक्रम था, जिसमें मृतक धर्मेन्द्र कुमार और अभियुक्त अतुल चड्डा अपने एक दोस्त के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वहीं पर दोनो के बीच में पुन- गाली गलौज एवं विवाद हुआ। अतुल चड्डा आवेश में आकर अपने एक दोस्त के साथ थार रॉक्स को तेजी से चलाकर जान मारने के नियत से धर्मेन्द्र कुमार पर चढ़ा दिया और भागने के क्रम में 6 और आदमी को भी जख्मी कर दिया। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार की मृत्यु हो गया। अतुल चड्डा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार उम्र 32 वर्ष पे० स्व० मनोज कुमार सिंह पता अमरावती कॉलोनी, थाना चुटिया, जिला-राँची ।

अपराधिक इतिहास-

1- चुटिया थाना काण्ड सं0- 84/18, 172/18, 206/18, 202/21, 12/25, 153/24, 186/23, एस०टी० न0-220/12, 625/18,

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

1- थार रॉक्स ब्लैक रंग का ।

2- सैमसंग कंपनी का एक स्मार्ट मोबाईल

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

0

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

★ महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री सादर आमंत्रित।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संरक्षक श्री राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष श्री राजेश साहू सहित प्रवक्ता श्री बादल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ा

0

हजारीबाग जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र से एन०डी०पी०एस० में बड़ी कार्रवाई, लगभग 166.5 ग्राम ब्राउन सुगर, नकद-3,51,700/- (तीन लाख एकावन हजार सात सौ रूपया) बरामद, 07 सात अफीम तस्कर गिरफ्तार।

दिनांक-30.01.26 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा के समीप कुछ व्यक्तियों के द्वारा बडे पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे है।

▶ उक्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

उक्त छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नगवां हवाई अड्डा एवं काठी नेशन होटल के

पीछे एक खंडहरनुमा मकान के पास कुछ लड़के ईक्कठा हुए है। छापामारी टीम के द्वारा मकान के

पास खड़े सभी लड़के को दौडाकर पकड़ लिया गया तथा सभी लड़के के तालाशी ली गई तलाशी के कम में सभी 07 लड़कों के पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 351700 रुपया नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार सभी 07 व्यक्तियों से नाम पता पूछे जाने पर अपना-अपना नाम 1 सावन कुमार 2 संतोष कुमार 3. प्रशांत कुमार 4 अनिल कुमार 5 संतोष कुमार 6 योगेश प्रसाद 7 धमेन्द्र सिंह बताया गया तथा ये सभी लोग चतरा से ब्राउन सुगर लाकर हजारीबाग के विभिन्न स्थानों पर बेचने का काम करते है।

गिरफ्तार उपरोक्त सभी 07 अभियुक्तों के विरूद्ध कोर्रा थाना काण्ड संख्या 17/26 दिनांक 30.01.26

धारा-111 (2) (b)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 21 (b)/22(b)/25/29 NDPS ACT दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।

गिरफ्तार उपरोक्त सभी अभियुक्तो में से ब्राउन सुगर का मुख्य पैडलर संतोष कुमार साव जो चतरा जिला के पितीज गाँव के रहने वाला है।

बरामद सामाग्रीः-

  1. ब्राउन शुगर

166.5 ग्राम

  1. रुपये

3,51,700/- रुपये

  1. मोटरसाईकिल

02 मोटरसाईकिल

06

  1. मोबाइल

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. सावन कुमार उम्र 19 वर्ष पे० धनेश्वर राम सा० प्रेमनगर सिन्दुर थाना कोर्रा
  2. संतोष कुमार उम्र 33 वर्ष पे० रघुनंदन मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक
  3. प्रशांत कुमार उम्र 28 वर्ष पे० बंधु साव सा० खिरगावं थाना बड़ा बजार (सदर)
  4. अनिल कुमार उम्र 34 वर्ष पे० स्व० अशोक प्रसाद सा० नगवां थाना कोर्रा सभी जिला हजारीबाग
  5. संतोष कुमार साव उम्र 36 वर्ष पे० स्व० जगलाल साव
  6. योगेश प्रसाद उम्र 33 वर्ष पे०-परमेश्वर साव दोनो सा० पितिज थाना ईटखोरी, जिला-चतरा।

7 धर्मेन्द्र कुमार सिंह उम्र 27 वर्ष पे० सुरेश सिंह सा० दुल्हा थाना राजपुर तीनो जिला चतरा।

चास नगर निगम में झामुमो की तैयारी तेज, मेयर पद के लिए उमेश ठाकुर उम्मीदवार

0

चास नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो की हुंकार! जमगडिया में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब।
आज जमगडिया, चीरा चास में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष आदरणीय रतनलाल मांझी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ और मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर जी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
हेमंत सोरेन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाया जाएगा।
संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर मुस्तैदी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से चास में परिवर्तन तय है।
सम्मेलन में सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विरोधियों में खलबली मच चुकी है, अब बस जीत की बारी है!

दिलचस्प होगा चास नगर निगम- महापौर का चुनाव

0

दिलचस्प होगा चास नगर निगम- महापौर का चुनाव
चास नगर निगम अपडेट
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह जाने-मन युवा समाजसेवी उमेश ठाकुर ने नामांकन पर्चा सोमवार
को दाखिल कर अपने दावेदारी पेश करेंगे, वही बोकारो के पत्रकार गजेंद्र प्रसाद हिमांशु के बड़े भाई ने नामांकन पर पत्र खरीदते हुए मीडिया को संबोधन में बताया कि सोमवार को गजेंद्र प्रसाद हिमांशु अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, चास नगर निगम के प्रथम महापौर भोलू पासवान ने भी अपना नामांकन पत्र खरीदते हुए हमारे संवाददाता को बताया कि सोमवार को वह अपना नामांकन दर्ज करने के लिए अनुमंडल कार्यालय जाएंगे, K M मेमोरियल के संस्थापक व निदेशक डॉ विकास कुमार पांडे जो की पूर्व सांसद माननीय श्री रविंद्र पांडे पांडे के पुत्र हैं अपने दावेदारी सोमवार को पेश करेंगे, वहीं महिला में देखा जाए तो निधि कुमारी जो की NIDHI LED के निदेशक एवं समाजसेवी है अपने दावेदारी मंगलवार को पेश करेगी, निमाई महतो जो कि जयराम महतो की पार्टी के समर्थक उम्मीदवार है उन्होंने भी पर्चा खरीदा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 16 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा जिसमें मंजूर अंसारी ,राजकुमार प्रदीप बर्मन ,विनोद कुमार, अमर चौरसिया, प्रिया चौरसिया,सुनील कुमार महतो,अनिल कुमार वर्मा, अम्ब सिंह शामिल है वार्ड पार्षदों के लिए 116 उम्मीदवार ने पत्र खरीदा।

धूमधाम से निकलेगा पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सवरांची।

0


श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर एवं आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार द्वारा पहाड़ी बाबा के भव्य तिलकोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम साहू ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी, शुक्रवार, वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दोपहर 1 बजे गाजे-बाजे, ढोल-ताशे के साथ पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी।
इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और फल, फूल एवं मिठाइयों की टोकरी सिर पर लेकर बाबा का तिलक करने पहुंचेंगे। पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पूरे सनातन विधि-विधान से पहाड़ी बाबा का तिलक चढ़ाया जाएगा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, देवाशीष राय, रजनीश सिंह( भोलू ), शुभाशीष चटर्जी, मीरा गुप्ता, राम सिंह, क्षितिज मिश्रा, सुधांशु सिंह उपस्थित रहे।
तिलकोत्सव शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया। इस समिति में मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पाठक, नितेश पाठक के साथ-साथ राजेश साहू, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सिंह सहित अनेक शिव भक्तों को शामिल किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलकोत्सव शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। पूरे मार्ग पर सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
राजेश साहू
अध्यक्ष
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर
📞 9334347352

पंडरा गोलीबारी मामले में कई लोगो की हुई गिरफ्तारी (पूरा देखे)

0

दिनांक-17.01.26 समय 09:00 बजे रात्रि में पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत पिस्का मोड़ तेल मिल गली के पास स्थित राजधानी मान्या टावर के पास फायरिंग की घटना घटी थी। इसके बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापामारी शुरू किया गया। इस कम में ज्ञात हुआ कि उस दिन दोपहर 1 बजे करीब सुकरहुटू मनातु, कांके रिंग रोड का 03 एकड़ जमीन को लेकर वहाँ पर आकाश सिंह और विकास सिंह गुट के साथ दूसरे गुट के संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के बीच मारपीट की घटना घटी थी। इसके बाद शाम को पुनः दोनों पक्ष आपस में उसी विवादित जमीन और पैसा का लेन देन को लेकर आपस में मीटिंग करना चाहता है। इस पर दोनों पक्ष राजधानी मान्या टावर पिस्का मोड तेल मिल गली के पास मिलकर बात करने के लिए बोला। इसपर वहाँ पर पहले आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ी में 10-15 लोग आये। इसके कुछ देर बाद संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव भी तीन गाड़ी में 10-12 लोग के साथ आये। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमीन और पैसा को लेकर बात होने लगा। इसी बात का लेकर दोनों पक्षों में बहसा-बहसी हुआ। इसी कम में संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलु साव के गुट के द्वारा आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दिया गया। इसके बाद वहाँ से संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव अपना अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियों एवं अन्य वाहन में भाग गये। इस गोली बारी में आकाश सिंह के दाहिने बाहॅ में एक गोली, और विकाश सिंह को दो गोली छाती में और एक गोली बॉये बॉह में लगी। और उसी फायरिंग के दौरान दूसरे गुट के रवि यादव को बॉये हाथ में एक गोली और मुँह के सामने एक गली लगी है। आकाश सिंह और विकाश सिंह का रिम्स, रॉची में ईलाज चल रहा है। और रवि का ऑर्किड अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। घटनास्थल से 07 खोखा जप्त किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्‌तारी का प्रयास जारी है। इस संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) काण्ड सं0-23/26, दि0-18.01.2026, धारा-61 (2)/318(4)/109(1)/118(2)/351(2)/352/3(5) बी० एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्त का नाम पता

  1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।
  2. आशु कुमार साहु उर्फ बबलु उम्र 28 वर्ष पे० शिवधन साहू पता-जाम टोली थाना-रातु।
  3. जुबैर खान उर्फ अजू उम्र 26 वर्ष पे० अजाद खान सा०-जामुन टोली, थाना-रातु।
  4. संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु उम्र करीब 25 वर्ष पे० रवि साव सा0-आमड़ाझाड, रातु चट्टी, थाना-रातु ।
  5. पप्पु साव उम्र 37वर्ष पे० गोपाल साव सा०-फेडस कॉलोनी, थाना-पंडरा।
  6. रोहित पाण्डेय उम्र 31 वर्ष पे० ओम प्रकाश पाण्डेय, सा०-फेडस कॉलोनी शांति नगर, थाना-पंडरा ओ०पी० ।
    बरामद सामानो सूची :-
  7. एक देशी कट्टा लोडेड एक जिन्दा गोली
  8. एक स्कॉर्पियों JH01FR-1001
  9. फायरिंग किया हुआ खाली खोखा-7
  10. तीन पिलेट
  11. मोबाईल-08

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहासः-

  1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।

(1) बरियातु थाना काण्ड सं0-314/10 धारा-387 भा०द०वि० ।

(2) माण्डर थाना काण्ड सं0-81/18 धारा-307/201/120बी/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट।

(3) सुखदेवनगर एस०टी० न0-216/19 धारा-302/120बी / 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिाकरी / कर्मीः-

  1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली।
  2. सुनिल कुशवाह, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना।
  3. रवि कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना।
  4. पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
  5. पु०अ०नि० गिरजा मोहन सिंह, सुखदेवनगर थाना।
  6. पु०अ०नि० श्यामनाथ उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
  7. पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, कोतवाली, थाना।
  8. पु०अ०नि० अनुज प्रसाद यादव, कोतवाली थाना।
  9. अन्य पुलिस कर्मी।

रांची पुलिस ने बच्चा चोरों के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बच्चे किये गये रेस्क्यू, महिला समेत 13 बच्चा चोर गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

रांची पुलिस ने बच्चा चोरों के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 बच्चे किये गये रेस्क्यू, महिला समेत 13 बच्चा चोर गिरफ्तार

दिनांक:- 02/01/2026 को समय करीब 03 बजे धुर्वा के शालीमार मैदान से रहस्यमय तरीके से किशोर उम्र करीब 5 वर्ष, किशोरी उम्र करीब 4 वर्ष गायब हो गये थे। जिनके पिता आवेदक सुनिल कुमार राय के लिखित आवेदन के आधार पर धुर्वा थाना काण्ड सं0-01/26, दिनांक:-02.01.2026 दर्ज करते हुए अपहृत बच्चो की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक संवी के निर्देशन में ग्रामीण पुलिस

अधीक्षक रांती, पुलिस अधीक्षक नगर रांची एवं पुलिस अधीक्षक यातायात रांची के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया और बच्चो की सकुशल बरामदगी रामगढ़ से SIT टीम के द्वारा की गई।

अनुसंधान के क्रम में इस कांड में मिस्पतार अभियुक्त 1. नव स्वस्वार 2. सोनी कुमारी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर विस्तृत पुछताछ टीम के द्वारा किये जाने पर इस घटना के पिछे एक संगठित गिरोह का सुनियोजित तरीके से बच्चों के अपहरण की घटना को अंजाम देकर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में छुपाकर स्थने की बात का खुलासा हुआ। पुछताछ में यह भी बात सामने आयी की इस गिरोह के पुरुष एवं महिला सदस्य झारखंड के अतिरिक्त सीमावर्ती राज्य यथा बिहार बंगाल / उड़ीसा में भी इस तरह के घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकास है। अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह बात भी प्रकाश में आई है कि इस गिरोह के सदस्य के द्वारा अपहृत बच्चों को भीख मांगने बेचने देह व्यापार और मानव तस्करी के लिए किए जाने की पुष्टि हुई है। अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर SIT के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों में शामिल 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है, इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सिल्ली जिला रांची, कोठार जिला रामगढ़ एवं बरियातु जिला लातेहार से कई बच्चों की बरामदगी की गई है जिसमे से अभी तक 12 बच्चों के अपहरण कर लाए जाने और इनके कब्जे से बरामदगी की गई है जिनमें से दो बच्चों को दो वर्ष पूर्व खादमढ़ा बस स्टैन्ड रांची, एक बच्ची को सम्बलपुर रेल्वे स्टेशन से 03 वर्ष पूर्व, 05 बच्ची को करीब 03 वर्ष पूर्व बरियातू लातेहार से, 02 बच्चीयों को धनबाद से 03 वर्ष पूर्व एक बच्ची को लोहरदगा से तीन वर्ष पूर्व एक बच्ची जगरनाथपुर रांची से एक वर्ष पूर्व अपहरण किए जाने की बात स्वीकार किए हैं। मिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा व्यपहत कुछ बच्चों को बिहार के औरंगाबाद जिला एवं बंगाल में बेचे जाने की बात बताई गई है। अन्य बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है। अभी इस काण्ड में और भी अभियुक्तों के शामिल रहने एवं अन्य बच्चो की बरामदनी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता जिसपर SIT वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में लगातार काम कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त।

  1. विरोधी स्वेस्वार, उर्फ अनुराग उम्र 27 वर्ष, पिता जलेश्वर स्वस्वार, पता कोठार, थाना एवं जिला

रामगढ़।

  1. एन्थोनी खरवार, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता स्व० रामचन्द्र खस्वार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
  2. प्रमोद कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० किरानी स्वस्वार, पता टुटकी नावाडिह थाना सिल्ली जिला रांची।
  3. आशिक गोप, उम्र 32 वर्ष, पिता गोतम गोप पता टुटकी नावाडिह थाना सिल्ली जिला रांची।
  4. राज स्वानी पिता किशोर स्वानी पता शिव टोला बास्यिातू थाना बास्यिातू जिला लातेहार ।
  5. नव खेस्वार पिता साहबान खस्वार उर्फ छबीला पता कोटशिला बाजार थाना कोटशिला जिला पुरुलिया
  6. सोनी कुमारी पति नव खेस्वार पिता एंथनी स्वस्वार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
  7. चांदनी देवी उम्र 23 वर्ष, पति विरोधी खेस्वार पता कोठार थाना जिला समगढ
  8. सीता देवी, उम्र 38 वर्ष, पति सुन्नु पासी, सा० बरियातु, जिला लातेहार,
  9. दिनु भुईया, उम्र 30 वर्ष पिता स्व० धन्नी भुईया सा० बरियातु, जिला लातेहार, रामगढ़।
  10. सन्यासी खेस्वार, उम्र 26 वर्ष, पिता जलेश्वर स्वेस्वार, सा० रविदास टोला कोठार थाना+जिला रामगढ़।
  11. मालिन देवी, उम्र 42 वर्ष, पति भून्नू खेस्वार सा०- कोठार थाना जिला रामगढ़।
  12. बेबी देवी, पति आशिक मोप पता टुटकी नावडीह थाना सिल्ली जिला रांची।
  13. सोनिया देवी, पति उपैया खेस्वार
  14. उपैया खेस्वार, पिता स्व० दिलीप खेस्वार दोनों पता सा० बरियातु, थाना बरियातु, जिला लातेहार।

अभियुक्त 6. नव खेस्वार एवं 7. सोनी कुमारी धर्वा थाना कांड संख्या 01/26 में पुलिस रिमांड पर। अन्य बरामद सामग्रीः-

  1. विरोधी खेस्वार के पास से मारूती सुजुकी सफेद रंग का कार जिसका निबंधन सं०:-JH24L-8382 एवं अन्य सामग्री।

छापामारी दल :-

  1. पुलिस अधीक्षक आामीण, रांची
  2. पुलिस अधीक्षक नगर, रांची
  3. पुलिस अधीक्षक यातायात रांची एवं SIT में शामिल सभी पुलिस पठाधिकारी एवं बल।