सदर अस्पताल के सर्जन डॉक्टर अजीत के पिताजी के इलाज के नाम पर 15 घंटे के आसपास में ही 50000 से ऊपर का बिल बना दिया गया। जब डॉक्टर अजीत ऑपरेशन में थे तो उनके पिताजी की तबीयत थोड़ी खराब हुई तो उनके परिजन नजदीक के अस्पताल रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हरिहर सिंह रोड में लेकर गए। जहां उनका इलाज डॉक्टर राजीव रंजन के अंदर शुरू हुआ।
वहां इमरजेंसी में बताया गया कि उनके पास CAPF कार्ड है, तो TPA वाले ने बोला कि आपका सरकारी (CGHS )दर पर इलाज होगा यहां पर। दो बोतल पानी चढ़ाने के बाद वह पूरे होश में आ गए तब तक डॉक्टर अजीत भी वहां पहुंच गए ,उन्होंने बोला कि इनका मेदांता में इलाज कैशलेस हो जाएगा परंतु डॉक्टर के समझाने पर हम लोगों ने वहीं ICU में छोड़ दिया, अगले दिन जब सुबह में बिल के बारे में पूछा गया तो बोला गया कि दोपहर में बताया जाएगा, जब दोपहर में पूछा गया तो बताया गया कि आपका 47000/ बिल हो गया है और इसमें अभी और जुटेगा। सुबह जब डॉक्टर अजीत पिताजी को देखने गए तो उनकी बीपी ठीक थी तो उन्होंने अनुरोध किया कि उनको छुट्टी दे दी जाए।
आज दिनांक 11-03-2025 दिन मंगलवार को मैन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल्ले पर श्री महावीर मंडल राँची महानगर की बैठक मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमें संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल्ला में राँची का सबसे बड़ा और सुंदर नवनिर्मित सभागार स्व तिलकराज अजमानी की स्मृति में राम वाटिका सभागार का निर्माण उनके पुत्र कुणाल अजमानी के द्वारा बनाया गया जिसके उद्घाटन 1008 महामंडलेश्वर श्री सूरज नारायण त्यागी जी एवं गणमान्य लोगों के करकमलों द्वारा किया जाएगा । साथ ही रामनवमी के तैयारी के संबंध में चर्चा किया गया एवं होली के बाद नया सत्र के चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी । ततपश्चात सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी । बैठक में मंडल के संयोजक डॉ दिलीप सोनी , उपाध्यक्ष राजेश्वर राजन , रवि प्रकाश टुन्ना,महेश सोनी , प्रवक्ता बादल सिंह, अनिल कुमार केशरी , श्याम बाबा , ललित चौधरी , अमरनाथ सरकार , सुधीर अखोरी ,अमन जायसवाल, अमन कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। ये जानकारी बादल सिंह ने दिया ।
बादल सिंह प्रवक्ता श्री महावीर मंडल राँची महानगर 9334347352
गैंगस्टर अमन साहू/अमन साव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जा रहा झारखण्ड पुलिस उसे रायपुर से रांची ला रही थी, पलामू के चैनपुर इलाके में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमन साहू हथियार छीनकर भागने लगा, पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ में अमन साहू ढेर हो गया।
प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है। अभियान के दौरान आज दिनांक 05.03.2025 को समय लगभग 08.40 बजे पूर्वाहन छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम बालीबा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का तीर (Spike Hole) लगाया गया, जिसकी चपेट में आने से सी०आर०पी०एफ० 197 BN. के 1. ए०सी० जी०जे० साई, 2. एच०सी०आर०ओ० वी०टी० राव, एवं 3. सी०टी० जी०डी० धर्मेंद्र कुमार जख्मी हो गये। उक्त जख्मी पदाधिकारी/ कर्मी की स्थिति स्थिर है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रॉची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उक्त जख्मी पदाधिकारी/कर्मी को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा जा रहा है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
भगवान शिव अपने भूत प्रेतों के साथ कर्पूरगौरं करुणा अवतरं के रूप में नज़र आये
मनमोहक एवं जीवंत झांकियों ने सबका मन मोहा
दीपप्रज्वलन एवं आरती के बाद हुआ बारात प्रस्थान
लगभग 70 से 80 हजार भक्तों ने किया पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक
प्रातः 3 बजे सरकारी पूजा के बाद सभी भक्तों के लिए अरघा के द्वारा जलाभिषेक के लिए पट सुबह 3.30बजे से खोला गया
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर राँची के द्वारा भव्य शिव बारात पहाड़ी मंदिर से निकाला गया जो पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर में शिव-पार्वती के शुभ विवाह के साथ संपन्न हुआ। पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर बने मंच से महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री सुबोधकांत सहाय जी ,विधायक सी पी सिंह , संरक्षक कुणाल अजमानी , कुमार राजा , रंजन कुमार अध्यक्ष राजेश साहू ,बादल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलितकर एवं शिव-पार्वती के जीवंत स्वरूप को आरती कर बारात प्रस्थान हुआ । शिव भगवान अपने भूत प्रेतों के साथ कर्पूरगौरं करुणा अवतरं के रूप में नज़र आएं जिनकी दिव्य की झाँकी के दर्शनमात्र से लोगो का कल्याण होगा क्योंकि शिव सत्यम शिवम सुंदरम हैं । इनके जैसा कोई सुंदर नही , जब ये दूल्हे के रूप में चलेंगें तो 51 माताएं इनका परछन और दिव्य आरती करेंगी क्योंकि शिव जी का बारात बनने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त होगा । भोलेनाथ के साथ सभी देवी देवता जैसे राम- लक्ष्मण सीता जी , राधे-कृष्ण , अयोध्या के राम जी , माँ दुर्गा की सवारी महिषासुर मर्दनी भी साथ साथ चलेंगे , भूत प्रेतों की टोली अपने स्वामी के बारात जाने की खुशी में नाचेंगे और तांडव करते दिखे । आपको भेलेनाथ के विवाह का औलोकन पूरी जगह यथा बारात निकलने के बाद शनि मंदिर अपरबाज़ार , शाहिद चौक , फिरायालाल चौक से शाहिद चौक ,गाँधी चौक ,महावीर चौक ,रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर में सनातनी विधि विधान से विवाह हुआ। देश के कोन कोन से आये कलाकार ने सबका मनमोह लिया। इस बार बारात में शामिल मुख्य रूप भिक्षुओं , सपेरा , जोगी एवं अघोरी को आमंत्रित किया गया और सभी लोग शामिल हुए, ये दिव्य बारात रहा जिसके दर्शन मात्र से कल्याण होगा ।इस बार मुख्यरूप से शिव तांडव , 21 लड़कियों के द्वारा काली तांडव , अघोरियों को तांडव नृत्य , भजन संध्या , छौ नृत्य , DJ , झारखंड का प्रसिद्ध ताशा पार्टी , मनमोहक प्रेम नृत्य ने सबका मनमोह लिया । 5 रथ जिसके घोड़ा सारथी थे सभी मे जीवंत रूप विराजमान रहे , सब मिला कर 14 से 15 गाड़ी के साथ हजारों हजार शिव भक्तों के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुँचा। आज बारात में मुख्य रूप से ,मुख्य संरक्षक श्री सुबोधकांत सहाय , विधायक सी पी सिंह , संरक्षक कुणाल अजमानी , कुमार राजा , रंजन कुमार , सुमित सिंह , अध्यक्ष राजेश साहू , राजकुमार तलेजा , दीपक नंन्दा , बादल सिंह , गगन कुमार , शुभाशीष चटर्जी ,उर्मिला चौधरी, स्वपना चटर्जी , पूनम जायसवाल , राजीव वर्मा , अमन सिंह , राम सिंह , कुमकुम गुप्ता , अनीश सिंह ,कात्यानी जायसवाल ,माही ,प्रिया ,अलका ,संवी ,अनुष्का ,आयुष , प्रिंस , मयंक , श्रेया ,रियांश आदि लोग साथ साथ चले । जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ सबका स्वागत किया गया एवं अनेको प्रकार के खाद्य सामग्री सबको खिलाया गया एवं पेयजल दिया गया। काली तांडव को देखने के लिए सभी लालायित दिखे। ये जानकारी प्रवक्ता बादल सिंह ने दिया
बादल सिंह प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर 9334347352
विगत 19.02.2025 को स्थानीय संग्रह माध्यम से एक प्रेस विज्ञाप्ति के जरिए से जानकारी मिली कि झारखण्ड के राँची तथा आसपास के इलाके की कुछ संजजनों ने मिलकर झारखण्ड ब्लड ऑर्गनाइजर की नाम से एक संख्या बनवाया और उन्होंने रिम्स रक्तकोष की सुधार के नाम से रिम्स निदेशक, डा। प्रो० राजकुमार जी को एक ज्ञापन सौपा है। इस ज्ञापन को पढ़कर ऐसा प्रतीत होता है कि समुच्चे झारखण्ड तथा इसके आसपास के पड़ोसी राज्य की एक मात्र भरोसा रिम्स रक्त कोष को धवस्त करने की साजिस रचा जा रहा है।
उक्त एक सूत्री ज्ञापन का एक प्रतिलिपि हमें प्राप्त हुआ, जिससे किसी भी दृष्टिकोण से मरीजों की भलाई तथा स्वैच्छा रक्तदान की मुहीम की शुभचिन्तक का स्वरूप नहीं माना जा सकता है।
इसकी विश्लेषण कुछ इस प्रकार किया जा सकता है।
रिम्स में In house मरीजों को ब्लड मिलना तभी सुनिश्चित हो सकता है, जब इन शुभचिन्तकों द्वारा रिम्स को स्वेच्छा रक्तदान शिविर लगवाकर पर्याप्त इकाई खुन मुहईिया करवाया जायेगा, लेकिन दुख की बात ये है की इनमें से अधिकतर रिम्स ब्लड बैंक के साथ कोई कैम्प ही नहीं करवाता ।
ब्लड बैंक का Audit का मतलब Financial Audit या फिर Blood Units in out ऑडिट जबकि हमारा जानकारी में ये दोनों होता ही है।
3 रिम्स के In house मरीजों को जैसा कि नंबर 1 तथा डोनर कार्ड तभी फायदेमंद होगा जब पर्याप्त ब्लड कैम्प के जरिये संग्रहित होगा।
जहाँ तक डीनर Refreshment की बात है @ 34.55 Rs. + GST ये तो रिम्स प्रदत राशि है।
रक्तदान को कोई Gift देना स्वैच्छा रक्तदान की उसुलो के खिलाफ है. इससे Blood Business की गदी खेल की बढ़ावा देना होगा। जागरूकता के तौर पर टोपी देना योग्य है. इससे हम सहमत है।
रिम्स रक्तकोष के प्रभारी डा० सुषमा कुमारी के जो बातें रखा गया वह बहुत ही निम्न स्तर की है, अगर कोई व्यक्ति या समुह साथ में अपने आपको सुधारक बातांते है तो कम से कम उनकी वे लोगों की बात में सालीनता मुधुरता होनी चाहिए।
दुसरा जो अहम बाते है वह ये है कि पिछला 15,16 सालों में ब्लड बैंक मे इतनी अच्छी टीम मनेजमेनट हमें दिखा ही नहीं और इस टीम की अगुवाई करते हुए सुषमा मैडम के बारे में लिखी गई एक शब्द भी सही नहीं है।
इसकी जानकारी पोटल के जारिये दी जाती है।
7 ,8 इसमें से लगभग सभी काम डा० सुषमा की देख रेख में हो भी चुका है। जो बाकी है वे भी डा० सुषमा अपने कुशल कार्य शैली से हासिल कर ही लेगे। हमे लगता है कुछ बुनियादि सुविधा
अत. हमे ये बोलने में कतई सकोच नहीं है जो समुह यह माँगे श्रीमान निदेशक, रिम्स के समक्ष रेखे है उसे अगर सवाल किया जाय उत्तर देने आयस्ता में होगे ही नहीं।
आपलोगों ने पिछला पीच सालों में कितने इकाई उक्त स्वैच्छा रक्तदान शिविर से संग्रहित कर के रिम्स ब्लड बैंक को दिया।
पिछला पाँच सालों में आपलोगों ने कितना इकाई रक्त रिम्स ब्लड बैंक से लिया।
शायद वे इसका सदोउत्तर देने में असक्षम होगे।
आत. महोदय से अनुरोध है कि ये सब कातूंतों से रिम्स ब्लड बैंक कि अर्पूरनीय क्षति होगा और इसका कीमत उन गरीब बेसहारा मरीजों को चुकना पड़ेगा। इन सभी महानुभवों को रक्तदान मुहिम से दुर ही रखा जाय तो मानव समाज की काल्यण होगी।
कोविड 19 जैसी आपदा के समय हो या फिर भीषण गर्मी या उत्सव के समय जब हर एक ब्लड बैंक रक्त की भीषण कमी से जूजता है. डा० सुषमा रिम्स बल्ड बैंक की प्रभारी के नाते अपनी निष्ठा, कार्य कुशलता धैर्य तथा निरंतर सेवा की जरिए इस रक्तकोष की मान सम्मान को उची शिखर पर पहुँचाया। साथ ही डोनर रिफ्रेशमेंट की गुणवत्ता को भी बढ़ाया। रिम्स ब्लड बैंक की Modification भी इनकी ही देन है।
ऐसी निस्वार्थ तथा उच्चकोटि का सेवा देने की बावजूद कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा एक महिला डॉक्टर के प्रति इस तरह की असंवैधातिक शब्दों का इस्तेमाल करके ज्ञापन देना तथा इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया में ऐसी अप प्रचार से हम जैसी स्वेच्छा रक्तदान शिविर आयोजकों को भी अहित होने पड़ेगा। साथ ही हम जैसे आयोजको जिन्होने निस्वार्थ रूप से सेवा भावना के साथ रक्तदान शिविर लगवाते आया उन्हें भी आने वाला दिनों में बहुत सारे सवालों का सामना करना पड़ेगा।
अंतिम में महोदय से निवेदन है कि चंद कुछ लोगों की स्वार्थी कार्य कलापों से रिम्स ब्लड बैंक तथा रिम्स की अपूरणीय क्षति ही होगी और जिसका खामियाजा दुर दराज से आए हुए गरीब, बेसहारा मरीजों को चुकाना पड़ेगा। ऐसे असंवेदनशील लोगों को कानून की दायरे में लाकर उचित सजा या शिक्षा देना जरूरी है. वर्ना निस्वार्थ भावना से समाज को सेवा देने बालों की मनोबल टूट जाएगी।
हम उम्मीद करते हैं कि अपनी इस प्रतिवेदन से हमने आपको बस्तुस्थीती से अवगत करवाने में सफल रहे।
दिनांक – 08.02.2025 समय रात्रि करीब 9.30 बजे लालपुर थाना अन्तर्गत आर० के० मार्केट के पास स्थित रोड पर अपने घर जा रहे एक युवक (वादी) से TVS-APACHE-RTR-160 रजिस्ट्रेशन-JH01FA-7848 पर सवार दो युवकों द्वारा मोबाईल लूट लिया गया था। इसके संदर्भ में वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया जिसके आधार पर लालपुर थाना कांड सं0- 51/25 दिनांक 08.02.25 धारा 309 (4) बी०एन०एस० के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया। तदोपरान्त अनुसंधानकर्ता के साथ टीम गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्तों (1) रितिक कुमार उर्फ रितिक सोनी उर्फ मिक्की उम्र-24 वर्ष पे०-प्रदीप कुमार, सा०-बाँधगाढ़ी, दिपाटोली रोड न0-05, राँची एवं (2) अशोक कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष पे०-जयराम सिंह सा०-किशोरगंज चौक, रोड न0-01, थाना-सुखदेवनगर जिला- राँची को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल TVS-APACHE-RTR-160 रजिस्ट्रेशन-JH01FA-7848 एवं लूटे गये मोबाईल को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता एवं अपराधिक इतिहास :-(1)- रितिक कुमार उर्फ रितिक सोनी उर्फ मिक्की उम्र 24 वर्ष पे०-प्रदीप कुमार, सा०-बाँधगाढ़ी, दिपाटोली रोड न0-05, राँची। अपराधिक इतिहास :- GR-3565/16, ईस्ट सिंहभुम, सीतारामडेरा थाना कांड सं0-200/2016, धारा-406 भा०८०वि० (2) अशोक कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष पे०-जयराम सिंह, सा०-किशोरगंज चौक, रोड न0-01, थाना-सुखदेवनगर जिला- राँची । बरामद सामान :-(1)- काला- सफेद रंग का TVS-APACHE-RTR-160 रजिस्ट्रेशन-JH01FA-7848 (2) – 04 पीस मोबाईल (02 लूटा हुआ) छापामारी दल में शामिल -(1)- पु०नि० सह थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह (2)- पु०अ०नि० जितेन्द्र साहु (3)- पु०अ०नि० जिम्मी हांसदा (4)- स०अ०नि० उदय कुमार सिंह (5- स०अ०नि० चन्दु उराँय (PCR-25) (6)- आ0-3140 सत्यनारायण रजक (PCR-25) (7)- चा0आ0-726 अख्तर हुसैन (PCR-25) (8)- आरक्षी मुकेश कुमार (अंगरक्षक) (9)- चालक अजय कुमार
उल्लेखनीय है कि दिनांक-04.02.25 को थाना नगड़ी अंतर्गत ग्राम कतरपा में सरस्वती पूजा के मुति विसर्जन एवं जुलूस के दोरान ग्राम कतरपा के ही देवी मंडप से करीब 50 मिटर की दूरी पर 1. बुधराम मुण्डा एवं 2. मनोज कच्छप नामक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गोली मार दिया गया, जिन्हें ग्रामीणो के सहयोग से रिंची अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर ईलाज हेतु उन्हें रिम्स अस्पताल, रॉची रेफर कर दिया गया, जहाँ पर दोनो जख्मियों की मृत्यु हो गयी। तत्प चात इस संबंध में मृतक बुधराम मुण्डा की पत्नी भाांति कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम कतरपा थाना नगड़ी जिला रॉची के फर्दबयान के आधार पर नगड़ी थाना कांड सं0-20/25 दि० 05.02.25 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (1)/61 (2) एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आम्स एक्ट दर्ज किया गया। विदित है कि कांड के अनुसंधान के कम में घटनास्थल पर एक नम्बर प्लेट पाया गया, जिसपर रजि०नं०-जे०एच० 01ई०ए० 0237 अंकित पाया गया। तत्प चात उक्त रजि०नं० के धारक का नाम पता करने पर पता चला कि उक्त रजिस्ट्रेान नम्बर सचिन मिंज के नाम से निबंधित पाया गया। तत्प चात मानवीय एवं तकनीकी सहायता से उक्त वाहन के मालिक के नाम एवं पता का सत्यापन करने के क्रम में पता चला कि 1. संचिन मिंज का दोस्त 2. सुनिल कच्छप एवं 3. मनोहर टोपनो दोनो ग्राम चिनारो पूरियो थाना इटकी एवं 4. निर्मल मुण्डा उर्फ अमर की संलिप्तता प्रका में आयी है। मनोहर टोपनो राष्टिय राईफल 47 इंडियन आर्मी कुपवाडा, जम्मु क मीर में जी०डी० के पद पर कार्यरत है। उसी संदर्भ में सुनिल कच्छप से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक बुधराम मुण्डा के बड़े भाई स्व० भानिचरा मुण्डा को मनोहर टोपनो के द्वारा एक जमीन के एवज में वर्ष 2015-16 में चार लाख रूपया दिया गया था, जिसके बाद भानिचरा मुण्डा का दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद बुधराम मुण्डा के द्वारा उक्त जमीन को देने से इंकार कर दिया गया। जिस कारण मनोहर टोपनो एवं सचिन एवं सुनिल कच्छप के द्वारा हत्या करने की योजना बनायी गयी। मनोहर टोपनो के द्वारा अपने आर्मी यूनिट से एक ए0के0 47 राईफल चुराकर सुनिल कच्छप की सहायता से बस के माध्यम से कुकवाडा से रॉची लाया गया तथा उसी रायफल उक्त हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।
गिरफतार अभियुक्त का नामः-
मनोहर टोपनो उम्र 32 वर्ष, पिता गंदूर तोपनो उर्फ गंदूर मुण्डा, पता चिनारो पूरियो थाना इटकी वर्तमान नारो थाना नगड़ी जिला रॉची।
सुनिल कच्छप उम्र 30 वर्ष पिता सोगरा कच्छप, ग्राम चिनारो पूरियों थाना इटकी जिला रॉची।
जप्त सामानों की विवरणीः-
रजि०नं०-जे०एच० 01ई०ए० 0237 का नम्बर प्लेट
वैगनआर कार रजि०नं० जे०एच० 01सी0ई0 6471
ए0के0-47 रायफल काला रंग का।
ऐ0के0-47 के छः जिंदा गोली।
टीम में भाामिल सदस्यों का नाम का विवरण:-
. श्री सुमित कुमार अग्रवाल (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रॉची। 1
श्री अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय रॉची।
श्री महे वर प्रसाद सिंह, पु०नि० सदर अंचल प िचमी, रॉची।
श्री रामनाराण सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, रातु थाना।
श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, ओरमांझझी थाना।
श्री अभिषेक कमार राय, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी नगड़ी थाना।
पु०अ०नि० संदीप कुमार, दलादली ओ०पी०
पु०अ०नि० भशुभम कुमार, नगड़ी थाना।
स०अ०नि० उज्जवल कुमार, रातु थाना।
क्यू०आर०टी० टीम, वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची।
थाना रिजर्व गार्ड, नगड़ी थाना एवं रातु थाना के सास्त्र बल।
आज दिनांक 03-02-2025 दिन सोमवार को वसंत पंचमी के शुभ दिन में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर एवं हिमालय परिवार के द्वारा आर्यपुरी पंच शिव मंदिर रातू रोड से ढोल-नगाड़े , गाजे बाजे के साथ सैकड़ो महिला -पुरूष शिव भक्त झूमते गाते , हाथों में फल मिठाई की टोकरी के साथ पैदल शोभायात्रा निकाला गया , शोभायात्रा पूर्व पूरे सामग्रियों का विधिवत पूजा किया गया एवं आरती के पश्चात सभी भक्तगण झूमते हुए पहाडी मंदिर पहुँचे जहाँ श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा पुजारी कबीर दास बाबा , पिंटू बाबा , मनोज बाबा , राधाकृष्ण पाठक , दीपक लाल , दयानन्द शर्मा , राजेश साहू के द्वारा सभी का पुष्प वर्षा एवं अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया गया उसके बाद सभी लोग पहाडी बाबा के पास पहुँचे जहाँ पूरे सनातन विधि विधान से पहाडी बाबा का तिलक चढ़ाया गया एवं पूजा किया गया । प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि देवघर की तर्ज पर पूरे विधि विधान से सनातनी परम्परा अनुसार पहाड़ी बाबा का तिलक , हल्दी , मेहंदी , आरती और विवाह संपन्न किया जाएगा। पहाडी मंदिर विकाश समिति के द्वारा आज सुबह से ही भंडारा का आयोजन किया गया था जिसमे हजारों भक्तगण ने प्रसाद ग्रहण किया । सुबह उपायुक्त राँची ने पहाडी बाबा पर जलाभिषेक किये एवं मंदिर के कार्यो का जायजा लिया । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह , राजकुमार तलेजा , दीपक नंदा , उर्मिला चौधरी , पूनम जायसवाल ,स्वपना चटर्जी , मीरा गुप्ता , संजना शर्मा , रागनी जायसवाल , स्वेता सिंह , राजू वर्मा , शुभाशीष चटर्जी ,गगन कुमार,अनीश रिवाल्डो वर्मा हिमालय परिवार से नवीन पपनेजा , अशोक बजाज , संदीप जैन , प्रेम साहू , मनोज साहू ,बबलू जायसवाल , दिलीप अग्रवाल , विकाश अग्रवाल , संजय लाल , विनोद ओझा , अजय राय , गोपाल यादव , कौशल चौधरी , तनु कुमारी , संध्या , नीलम देवी , प्रभा देवी , नेहा अग्रवाल , ममता अग्रवाल , तड़ित राय रंजीता पांडेय , सुप्रिया सिंह , सुधांशु सिंह , तरंग मित्तल , राम सिंह , आराध्या साहू , प्रिया , माही , स्नेहा आदि शिव भक्त मौजूद रहे।ये जानकारी बादल सिंह ने दिया।
राजेश साहू अध्यक्ष बादल सिंह प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर 9334347352
श्री चन्दन कुमार सिन्हा (भा०पु० से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा नशीली पदार्थों के खरीद-बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई के संबध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर तिरिल मोड़ कोकर, राँची अवस्थित तान्या मेडिकल हॉल (तान्या फार्मा) में छापामारी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम पता शैलेश कुमार, उम्र-47 वर्ष, पिता जगेश्वर तिवारी, ग्राम एच०बी० रोड कोकर भाभा नगर रोड़ नं0-06, थाना सदर, जिला राँची बताये। पकडाये व्यक्ति के मेडिकल दुकान से तलाशी के क्रम में प्रतिबंधित नशीली दवाई को बरामद किया गया। साथ ही पकड़ाये व्यक्ति शैलेश कुमार के निशानदेही पर उनके भाभा नगर स्थित घर से भी छिपाकर रखे गये नशीली दवाओं को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। साथ ही शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सदर थाना काण्ड सख्या-58/2025, दिनाक-02.02.2025, धारा-21 (C)/22(c) NDPS Act, 27(b)(ii) Drugs Cosmetic Act- 18(c) Rule 1945 दर्ज किया गया। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पत्ताः-1. शैलेश कुमार, उम्र-47 वर्ष, पिता जगेश्वर तिवारी, ग्राम एच०बी० रोड कोकर भाभा नगर रोड़ नं0-06, थाना सदर, जिला रॉची बरामद एवं जप्त सामानों की विवरणः-1. Onerex Syrup 100 ML-84 पीस (30 पीस दुकान से एवं 54 पीस घर से) 2. Nirtrosum R10 लिखा हुआ टैबलेट-1430 पीस (30 पीस दुकान से एवं 1400 पीस घर से) 3. Winspasmo (TM) Forte लिखा नशीला कैप्सूल-144 पीस घर से, छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारीः-1. श्री सजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची 2. श्री कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर, राँची 3. श्री दीपक राणा, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची 4. श्री निर्भय कुमार, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची 5. श्री विकास कुमार, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची 6. श्री. अशोक नाथ सिंह स०अ०नि० सदर थाना, राँची 7. श्री. सत्येन्द्र सिंह स०अ०नि० सदर थाना, राँची 8. आरक्षी/63 संतोष कुमार 9. आरक्षी/3349 प्रभाशु कुमार 10. आरक्षी/3617 अनिता कुमारी 11. आरक्षी/3651 सुनिल बाखला