▪️ ईमेल आईडी dgp@jhpolice.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं
झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डायल 112, डायल 100 पर किसी भी तरह की शिकायत की जा सकती है।वही सभी जिले के एसपी को भी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है।लेकिन अब उन्होंने अपने ईमेल आईडी पर भी शिकायत किए जाने की जानकारी दी है।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि बच्चियां, महिलाए उन्हें सीधे तौर पर शिकायत कर सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनके ईमेल आईडी dgp@jhpolice.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोई सरकारी कर्मचारी, टीचर, पंचायत का सेवक या पुलिस कर्मी ही क्यों ना हो, अगर वह किसी बच्ची के साथ बदतमीजी करता है सेक्सुअल हैरेसमेंट करता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी महिलाएं इसकी आड़ में अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी भी निकालती हैं। इसलिए महिला और बच्चियों की शिकायत सही हो इतना जानना जरूरी है। इसका वेरिफिकेशन होना चाहिए। पुलिस एक बार संतुष्ट हो जाए की शिकायत सही है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 90% मामले सही पाए जाते हैं। लेकिन कुछ मामले में आपसी दुश्मनी को निकालने के लिए गलत तरीके से शिकायत की जाती है। यह नहीं होना चाहिए।डीजीपी ने जमशेदपुर के एक मामले का जिक्र करते हुए उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि दो गोतिया की लड़ाई को गलत तरीके से पेश किया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी को निकालने के लिए एक पक्ष के द्वारा दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए।
दिनांक 10.07.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित मोहिनी देवी पति स्व० ईश्वरी शर्मा के द्वारा अपने किराये के घर पर अवैध रूप से मादक पदार्थ (बाउन शुगर) की खरीद बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी पति स्व० ईश्वरी शर्मा के पास पहुंचकर विधिवत महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ छापामारी की गयी जिसमें मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी, उम्र करीब 65 वर्ष, पति स्व० इश्वरी शर्मा, पता गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को पकडा गया और घर की तलाशी के क्रम में मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी के कमरे से सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ कुल 50 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 10.10 ग्राम एवं रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन को बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर पहाड़ी मंदिर के पीछे, पानी टकी के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास छापामारी की गयी जिसमे क्रमश 1. सुमित तिर्की, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व0 राजु तिर्की, पता- इन्द्रपुरी रोड नंबर 14, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची, 2. पारस कुमार उर्फ गोलु, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता बदरी राम , पता- चंदवा, थाना चदंवा जिला लातेहार वर्तमान ओम नगर, रवि स्टील, थाना पण्डरा ओपी, जिला राँची, 3. मो0 इस्माईल, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० कलीम अंसारी, पता राजाहाता संस्कृत कॉलेज, इरगु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची, 4. मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी, उम्र करीब 65 वर्ष, पति स्व० इश्वरी शर्मा, पता गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं निरुद्ध किशोर 5. निरुद्ध किशोर है को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में सुमित तिर्की के पास से बरामद (1) एक पीला रंग का प्लास्टिक के पुडिया में सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता पदार्थ 35 पुडिया जिसका वजन करीब 03 ग्राम, (2) एक काला रंग का एप्पल कंपनी का स्मार्ट फोन 3. कुल- 40,950/- रुपया बरामद हुआ। 2. पारस कुमार उर्फ गोलु के पास से बरामद (1) एक ब्लु रंग का प्लास्टिक मे कागज मे लपेटा ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ कुल 10 पुडिया वजन करीब 13.60 ग्राम, (2) हल्का आसमानी रंग का वनपल्स कंपनी का स्मार्टफोन (3) कुल 12,400/- रुपया तथा (4) एक लाल ब्लु रंग का अपाची मोटरसाईकिल रजि०नं०- JH19D 1458 बरामद हुआ, मो० इस्माईल के पास से बरामद (1) एक पीला रंग का प्लास्टिक मे कागज मे लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता पदार्थ कुल 07 पुडिया वजन करीब 08.20 ग्राम (2) एक बैगनी रंग का रियल मी कंपनी का स्मार्टफोन तथा (3) कुल 6290/- रुपया एवं पकडाये गये व्यक्ति निरुद्ध किशोर के पास से बरामद (1) एक पारदर्शी प्लास्टिक मे सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ 02 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता पदार्थ जिसका वजन करीब 1.80 ग्राम (2) एक मेटल रंग जैसा रियल मी कंपनी का स्मार्टफोन तथा (3) कुल 4000/- रुपया को बरामद कर जप्त किया गया है। तत्पश्चात उपरोक्त अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तारी / निरुद्ध किया गया है। इस सदर्भ मे सुखदेवनगर थाना कांड संख्याः- 359/25 दिनांक 10.07.2025, धाराः 21 (बी)/22/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट एवं 111(2) (बी) बी0एन0एस० के अतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो की सूचीः-
सुमित तिर्की, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व० राजु तिर्की, पता- इन्द्रपुरी रोड नंबर 14, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची,
पारस कुमार उर्फ गोलु, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता बदरी राम, पता- चंदवा, थाना चदंवा जिला लातेहार वर्तमान ओम नगर, रवि स्टील, थाना पण्डरा ओपी, जिला राँची,
मो0 इस्माईल, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० कलीम अंसारी, पता राजाहाता संस्कृत कॉलेज, इरगु रोड, थाना सुखदेवनगर , जिला राँची,
मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी, उम्र करीब 65 वर्ष, पति स्व० इश्वरी शर्मा, पता गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची
निरुद्ध किशोरः – 01
काड में बरामद सामानों की सूची
1) ब्राउन शुगर कुल वजन करीब 36.70 ग्राम.
2) कुल नगदः- 63,640/- रुपया
3) स्मार्टफोन 04 पीस
4) एक टी०भी०एस० अपाची मोटरसाईकिल रजि0नं0- JH19D 1458
आज दिनांक 11.07.25 को रांची जिला अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के कार्यालय कक्ष में आयोजित पिपिंग कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दoछoपक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के द्वारा नव प्रोन्नत 06 पुलिस उपाधीक्षकों 1.दयानंद कुमार(लोअर बाजार थाना) 2.आलोक कुमार सिंह(अरगोड़ा थाना) 3.महेश्वर प्रसाद रंजन (सदर पo अंचल) 4.मनोज कुमार(बरियातू थाना) 5.तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा(पुo केंद्र) 6.विजय कुमार सिंह(पुo केंद्र) को प्रोन्नति उपरांत बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी गई।इस दौरान उनकी लंबी सेवा अवधि के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों एवं चुनौतियों की चर्चा की गई।
कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिसटिक फाउंडेशन के द्वारा वरीय कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश शर्मा के नेतृत्व में 12 जुलाई 2025 शनिवार को रांची के होटल रेडिशन ब्लू में राँची कैंसर समिट का आयोजन किया गया है। समिट का उद्घाटन राज्य के राज्यपाल माननीय श्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के हाथों होना है जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं स्वास्थ्य सचिव झारखंड सरकार की भी गरिमामय उपस्थिति होगी। आयोजन समिति के प्रमुख राज्य के वरिष्ठ मेडिकल ऑंकोलोजी विशेषज्ञ डॉ सतीश शर्मा ने बताया की इस समिट में हम सभी विशेषज्ञ जिसमें रोजवेल पार्क कमप्रीहैंसीव कैंसर सेंटर न्यूयार्क अमेरिका के डाॅ वर्षा गुप्ता ,डाॅ अरुण शाही,डाॅ अरूज ध्यानी, डाॅ आदित्य श्रीनिवास एवं डाॅ मोहम्मद नशीर जैसे अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय स्तर के चर्चित डाॅ सेवंती लिमये,डाॅ कुमार प्रभाष के अलावे 50 के करीब चिकित्सकों की भागीदारी होगी जो कैंसर चिकित्सा के सभी क्षेत्र यथा मेडिकल,सर्जरी आदि में हो रहे विकास, नई चिकित्सा पध्दति एवं प्रत्येक मरीज के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी,चिकित्सीय अनुभव एवं अनुसंधान से प्राप्त जानकारी को सम्मिलित करते हुए इलाज करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक समान ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल होने पर चर्चा करेंगे। विभिन्न तरह के कैंसर के बढते हुए मरीजों की संख्या के अनुपात में उचित संसाधन के साथ सही समय पर इलाज के लिए विशेषज्ञ के पास न जाने के अलावे बहुत हद तक बचाव के लिए जानकारी का अभाव होना भी प्रमुख कारण है। डाॅ सतीश ने बताया की सामान्य सी जानकारी यथा तंबाकू और तंबाकू के अन्य उत्पाद जैसे बीङी,सिगरेट, गुटखा आदि के सेवन से दुरी बनाना चाहिए। स्त्रीयों लङकियों के द्वारा स्तन स्व परिक्षण जिसमे किसी भी प्रकार के असामान्य गांठ ,स्त्राव को नजरअंदाज न करके विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए । हैदराबाद से आए डाॅ वामशी कृष्णा ने कहा की मरीज के चिकित्सक तक पहुंचने का समय बहुत महत्वपूर्ण है और यह मरीज व ऊनके स्वजनों की जानकारी,आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर बहुत हद तक निर्भर करती है और समय रहते या बिमारी के शुरूआती समय में पहुचने से पुर्णतः स्वस्थ होने की संभावना अधिक होती है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं के अलावे शहर के गण्यमान्य चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मीयों की उपस्थिति में आयोजित इस समिट का उदेश्य अच्छे से अच्छे उपलब्ध चिकित्सीय पद्धति को जरूरतमंद प्रत्येक मरीज के लिए आसान एवं ऊपयोग हेतु बनाना है जिसमें इस क्षेत्र से जुङे सभी लोग यथा चिकित्सक, हेल्थ केयर सपोर्ट से लेकर चिकित्सा विज्ञानी तक इस मंच पर उपस्थित होंगे और चर्चा करेंगें।
सधन्यवाद डाॅ सतीश शर्मा आयोजन अध्यक्ष रांची कैंसर समिट एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ मणिपाल कैंसर हाॅसपीटल रांची।
रांची। यशोदा सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट ने झारखंड के रांची और जमशेदपुर में फेफड़ा प्रत्यारोपण क्लिनिक की शुरुआत की है। इस क्लिनिक के माध्यम से अब राज्य के मरीजों को प्री-ट्रांसप्लांट और पोस्ट-ट्रांसप्लांट फॉलोअप के लिए हैदराबाद जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
यशोदा अस्पताल का हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम वर्ष 2020 में शुरू हुआ था और तब से अब तक 200 से अधिक ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ वीमी वर्गीज ने बताया कि बीते पांच वर्षों में अस्पताल के परिणाम राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों की तुलना में कहीं बेहतर रहे हैं और मरीजों की सर्वाइवल दर उल्लेखनीय रूप से अधिक रही है।
रांची में यह क्लिनिक कौस्तुभ स्वस्थम मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक, डोरंडा में स्थित है, जहां फेफड़े के प्रत्यारोपण से पहले की जांच और प्रत्यारोपण के बाद की नियमित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ वर्गीज ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे देशभर में ट्रांसप्लांट संबंधी देखभाल को आसान बनाना है, ताकि किसी भी मरीज को केवल फॉलोअप के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। यशोदा अस्पताल की यह पहल झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए राहत का कार्य करेगी।
इस क्लिनिक के शुभारंभ से झारखंड के लोगों को आधुनिक और विशेषज्ञ देखभाल उनके अपने राज्य में ही सुलभ हो पाएगी।
प्रसंगः- नामकुम थाना कांड सं0-206/25, दिनांक-04.07.25, धारा-111(2) (ii) /179/180/181/317(2)/318(4) /319(2)/336(3)/336(4)/338/340(2)/3(5) Β.N.S & 66(c) /66(d) 1.T. Act. पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दिनांक-04.07.25 के प्रातः में गुप्त सूचना मिली की नामकुम थाना क्षेत्र अन्र्तगत ग्राम-महुआटोली स्थित एक घर में कुछ बाहर के साईबर अपराधियों द्वारा साईबर ठगी किया जा रहा है। प्राप्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। प्राप्त सूचनानुसार छापामारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-महुआटोली के पास पहुँचा और आस-पास के लोगों से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अमित कुमार, पिता-शालिग्राम यादव के मकान में कुछ बाहर के लड़के आकर रह रहें है। छापामारी दल के द्वारा उक्त मकान का घेराबंदी करते हुए मकान को खुलवाया गया तो मकान के अंदर तीन व्यक्त्ति मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर घर से निकलकर छत की ओर भागने का प्रयास किये, जिन्हें पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी लेने पर पकड़ाये हुए अपराधी के कमरे से मोबाईल, स्टाम्प, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, गलोबल कार्ड, चेक बुक, बैंक पासबुक, रजिस्टर, कुपन, प्रिंटर, कैश एवं स्कुटी बरामद किया गया। पकड़ाये अपराधियों से पुछताछ करने पर बताया गया कि इनलोगों के द्वारा चोरी का मोबाईल फोन, दूसरे व्यक्ति के नाम से निर्गत सिम कार्ड एवं बैंक खाता को फर्जी तरीके से प्राप्त करते हैं। फर्जी नंबर का प्रयोग कर बनाये गये फेसबुक अकाउंट से ये लोग फेसबुक पेज बनाते हैं। फेसबुक एवं गुगल पर लोन का विज्ञापन चलाते है, जिसपर गुगल फार्म का लिंक होता है। उक्त फार्म में व्यक्ति का निजी विवरण, मोबाईल नंबर एवं बैंक खातों का विवरण मांगा जाता है। फार्म भरने पर विवरणी इनलोगों को एक्सेल सीट में मिलती हैं। ग्राहक द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर पर ये अपने फर्जी सिम से फोन करते है एवं लोन अप्रभुल हेतु प्रोसेसिंग चार्ज, GST, SGSTके आदि बहाने बनाकर लोगों को गुमराह कर पैसे का ठगी करते है। तुलसी आयुर्वेद फार्मा का फर्जी लॉटरी कुपन, पंम्पलेट बनाकर एक लिफाफा में बंदकर तुलसी आयुर्वेद के ग्राहको को साधारण डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजते है। उक्त पंम्पलेट में लॉटरी का इनाम पाने हेतु अपने पास बनाये हुए फर्जी स्टांप से अपने विभिन्न वाट्सऐप नंबर पर सम्पर्क करने हेतु मोहर लगाकर भेजते है। जब उधर से लॉटरी कुपन स्क्रेच कर लोग हमसे सम्पर्क करते है तो लॉटरी का ईनाम पाने हेतु प्रोसेसिंग चार्ज GST, SGST, No duesआदि बहाने बनाकर लोगों को गुमराह कर पैसे ठगते है। उनलोगों को विश्वास दिलाने हेतु भारतीय स्टेट बैंक का चंद्रप्रभा हेल्थकेयर के नाम से जारी फर्जी चेक में इनाम में पाये गये पैसे का इंट्री कर एवं उसपरS.B.I, P.N.B बैंक का फर्जी चेक, डिपोजिट स्टाम्प का मुहर लगाकर भेजते हैं। पकड़ाये हुए अपराधियों से पुछताछ एवं छानबीन के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ है कि अपराधियों द्वारा कई लोगों को स्कैनर भेजकर पैसा मंगवाया गया है। छानबीन के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि जप्त मोबाईल में प्रयुक्त 05 सिम कार्ड के विरूद्ध N.C.R.P(1930) में साईबर ठगीसे संबंधित 05 शिकायतें दर्ज है। इस संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या-206/25, दिनांक-04.07.25, धारा-111(2) (ii)/179/180/181/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/336(4)/338/340(2)/3(5) B.N.S & 66(c)/66(d) I.T. Act. दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा इस अपराध कर्मियों के साईबर अपराध ठगी के नेटवर्क में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-1. अतुल राज, उम्र-31 वर्ष, पिता-राजकुमार गुप्ता, पता-ग्राम-हिसुआडिह, पोस्ट-हिसुआ, थाना-हिसुआ, जिला-नवादा, बिहार, 2. मिथलेश कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता-सिधेश्वर महतो, ग्राम- जवाहर चक, थाना-कतरीसराय, जिला-नालंदा, बिहार, 3. अमरजीत कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता महेश चौधरी, ग्राम-जवाहर चक, थाना-कतरीसराय, जिला-नालंदा, बिहार। बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-1. एन्ड्रॉयड मोबाईल -13 2. किपैर्ड मोबाईल- 02 2. स्टाम्प 14 अद्द 3. सिम 12 अद्द 4. प्रिंटर 01 अद्द 5. कैश कुल-19,100/- रूपया, 6. स्कूटी 01 अद्द, 7. चेक बुक, डेबिट कार्ड, पासबुक, रजिस्टर, पम्पलेट, कुपन इत्यादि। छापामारी दल के सदस्यः-1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची, 2. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, नामकुम थाना, रांची, 3. पु०अ०नि०, जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, रांची, 4. पु०अ०नि० अमित कुमार दास, नामकुम थाना, रांची, 5. पु०अ०नि०, पंकज कुमार, थाना प्रभारी, साईबर थाना, रांची, 6. स०अ०नि०, जयप्रकाश कुमार, नामकुम थाना, रांची, 7. स०अ०नि० प्रभुवन कुमार, नामकुम थाना, रांची। 8. नामकुम थाना सशस्त्र बल
श्री चन्दन कुमार सिन्हा (भा०पु० से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा राँची शहर में हो रहे मोटरसाईकिल चोरी की घटना का उद्भेदन को लेकर दिये गये निर्देषों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में किये गये वाहन चेकिंग के दौरान कोकर स्थित तिरिल सरना टोली गली नं0-05, थाना-सदर, जिला-राँची के पास चोरी के दो स्कूटी एवं दो मोटरसाईकिल कुल 04 (चार) बाईक बरामद किया गया जिसमें एक स्कूटी तथा एक बाईक क्रमशः सदर थाना कांड सं0-304/25, दिनांक-25.06.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल-डॉ० के०के० सिन्हा आवास मार्ग, बरियातू रोड तथा सदर थाना कांड सं0-120/25, दिनांक-06. 03.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल प्रेमसंस मोटर, वर्कशॉप कोकर से संबंधित है। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम व पताः-(1) विक्रम कहार उर्फ मन्टू उम्र-19 वर्ष, पिता-सनातन कहार, पता-कोकर सरना टोली, गली नं0-05, थाना सदर, जिला-रॉची। (2) इन्द्रजीत चीक बडाईक उम्र-19 वर्ष, पिता-जगतू चीक बडाईक, पता-टुनकी टोला, नियर पिहू जलधार, थाना सदर, जिला-रॉची। बरामद एवं जप्त सामानों की विवरणी:-(1) होण्डा स्कूटी JHO1CN-8210 जो सदर थाना कांड सं0-304/25, दिनांक-25.06.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल-डॉ० के०के० सिन्हा आवास मार्ग, बरियातू रोड से संबंधित है। (2) हीरो बाईक JHO1DM-4381 पैशन प्रो० जो सदर थाना कांड सं0-120/25, दिनांक-06.03.2025, धारा-303 (2) BNS, घटनास्थल प्रेमसंस मोटर, वर्कशॉप कोकर से संबंधित है। (3) होण्डा स्कूटी JH01DM-8510 (4) टी०भी०एस० बाईक JHO1DC-9762
सारांश- दिनांक-24/06/2025, को पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अशोक कुंज, कश्यप विहार में के किराये मकान से संदिग्ध लड़को के द्वारा नाशीले पदार्थों का खरीद बिक्री किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर नवनीत कुमार विश्वास के घर पर विधिवत छापामारी करने पर 1. दिनेश कुमार राम, उम्र करीब 25 वर्ष, 2. शिवम कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, के पास क्रमशः ब्राउन शुगर का 220 एवं 180 पुडिया बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं तीन अन्य नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विवरणी निम्न प्रकार है:-
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
A. पी०के० मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया
B. पु०अ०नि० सत्यम कुमार
C. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार
D. पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय
E. पु०अ०नि० पिंटु कुमार
F. स०अ०नि० पवन कुमार यादव
G. हव० योगेन्द्र साह
H. चालक आरक्षी निरंजन कुमार
पुलिस 3731 सुशील मिंज
बरामद सामानों का विवरण
A. 400 पुडिया ब्राउन शुगर
B. नगद 1900/- रूपया
C. IQOO कम्पनी का एक मोबाईल
D. पोको (POCO) कम्पनी का एक मोबाईल
E. एक काला रंग का पर्स
गिरफ्तार व्यक्तियों का नामः-
A. दिनेश कुमार राम, उम्म्र करीब 25 वर्ष पिता शंकर राम स्थायी पता ग्राम खिजरसोता थाना राजधनवार (परसन ओ०पी०) जिला गिरिडीह वर्तमान पता वर्तमान पता नवनीत कुमार विश्वास के घर में किरायेदार अशोक विहार प्लॉट नं0 – 2074A, अशोक कुंज कश्यप विहार थाना अरगोड़ा जिला राँची।
दिनेश कुमार राम का आपराधिक इतिहास
राउरकेला GRP थाना कांड सं0-04/2022, दि0-20/01/2022, धारा 20 (b) (ii) (C) NDPS Act
B. शिवम कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पे0- अमित दास, पता- विद्यानगर करम चौक थाना- सुखदेवनगर जिला-राँची वर्तमान पता वर्तमान पता नवनीत कुमार विश्वास के घर में किरायेदार अशोक विहार प्लॉट नं0 – 2074A, अशोक कुंज कश्यप विहार थाना अरगोड़ा जिला राँची।
झारखंड की जानी मानी बाइकर और ट्राइबल एक्टिविस्ट कंचन उगूरसांडी ने खरसावां गोलीकांड को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है| ट्वीटर पर लिखे एक पोस्ट में कंचन ने खरसावां गोलीकांड को जलिय़ांवाला बाग से ज्यादा बडा और भयावह बताया है और इसारे इसारे में अलग राज्य झारखंड के प्रणेता जयपाल सिंह मुंडा पर सवाल खडे किए हैं| कंचन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ” देश को यह तो पता है कि जलियांवाला बाग के गुनहगार का नाम जनरल डायर* था, पर हमे आज तक नहीं पता चला कि हमारे पुर्वज “हो” आदिवासियों पर गोली चलवाने वाला कौन था ? “
कंचन ने आगे लिखा है कि ; शिकायत इतिहासकारों से ज्यादा उस तथाकथित आदिवासी मसीहा से है जिन्होंने बाबा भीम राव अंबेडकर के साथ मिलकर संविधान तो लिखा पर 1 जनवरी 1948* को हमारे निहत्थे पुर्वजों के बर्बर नरसंहार पर एक लाईन नहीं लिख पाए | एक ऐसा आदिवासी नेता जिसने हजारों आदिवासियों की भीड़ जुटाई और गोली चलने से पहले खुद अचानक गायब हो गए l”
दरअसल इन दिनों केशरी चेप्टर 2 फिल्म की चर्चा जोरों पर है| जिसमें 13 अप्रैल, 1919 में जलियावाला बाग में हूवे नरसंहार के लिए जनरल डायर को कोर्ट में दोषी माना गया था | कंचन से सवाल उठाए है कि आजादी के तूरंत बात हूवे खरसावां गोलीकांड का दोषी कौन है आज तक किसी को पता नही चला ! जो भी हो, कंचन के इस पोस्ट से खलबली मच गई है| लोग खरसावां गोलीकांड का सच जानने के लिए इंटरनेट पर गुगल कर रहे है|