पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा चुटिया थाना कांड संख्या-163/2025, दिनांक-04.07.2025 धारा-305 (e) / 112 भा०न्या०सं० जो बिजली विभाग (TRW), पॉवर हाउस, चुटिया से तार स्क्रैप चोरी से संबंधित है के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), राँची के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तत्परतापूर्वक अनुसंधान करते हुए चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन कर छापामारी कर कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर कुल चालीस बंडल (40) स्क्रैप तार घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोबाईल बरामद किया गया है। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि स्थानीय तौर पर ये लोग संगठित गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दिये है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुड्डू होरो एवं एक अन्य का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पताः-
गुड्डू होरो उम्र करीब 18 वर्ष, पिता मंटू होरो पता केतारी बागान थाना नामकुम जिला राँची।
रोहित कुमार उम्र करीब 24 बर्ष, पिता रघुनन्दन महतो पता चुना भट्टा थाना चुटिया जिला राँची।
३. विवेक थापा उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० रोशन थापा पता हटिया तालाब थाना चुटिया जिला
राँची।
मड्डे उर्फ दीपक महली उम्र करीब 28 वर्ष, पिता अशोक महली पतासाउथ रेलवे कॉलोनी थाना चुटिया जिला राँची।
पवन यादव उम्र करीब 18 वर्ष, पिता अधिकारी यादव पता केतारी बागान, थाना चुटिया जिला
रांची।
रॉकी नायक उम्र करीब 26 वर्ष, पिता मनोज नायक पता हटिया तालाब थाना चुटिया जिला राँची।
आर्यन मुण्डा उम्म्र करीब 20 बर्ष, पिता सोनू मुण्डा पता पावर हाउस, नायक टोली थाना चुटिया जिला-राँची।
जप्त सामानों की विवरणी:-
चालीस बंडल (40) स्क्रैप तार
घटना में प्रयुक्त स्कूटी होण्डा डियो रजि, नं०-JH01DW-6788
मोबाईल – 06
उदभेदन टीम में शामिल पदाधिकारी
लक्ष्मीकान्त, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया।
जितेन्द्र मिश्र पु०अ०नि० चुटिया थाना।
अजय कुमार, स०अ०नि० चुटिया थाना।
विश्वनाथ चौधरी स०अ०नि० चुटिया थाना।
विष्णु प्रकाश पाण्डेय, स०अ०नि० चुटिया थाना।
अरविन्द कुमार सिंह, स०अ०नि० चुटिया थाना। एवं साथ सशस्त्र बल ।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा निकले वाले भव्य बाल कांवड़ यात्रा का परिधानों का विमोचन किया गया। बाल कांवड़ यात्रा का सारा तैयारी पूर्ण कर लिया गया हैं । इस साल सभी लोगो मे बाल कांवड़ यात्रा को लेकर बहुत उत्सुकता दिखा रहा हैं । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महा समिति पहाड़ी मंदिर भव्य और विशाल बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को नक्षत्र वन , राज्यभवन के समीप से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा पर जलाभिषेक करेंगे । सभी छोटे-छोटे बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण किये अपने नन्हे नन्हे पावो से पैदल जल लेकर पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक करने वाले बच्चों की उम्र 5 से 12 वर्ष के बीच होगी , इस साल कई जीवंत झांकियो का स्वरूप , ढोल नगाड़ा, डीजे ताशा के साथ बाल शिव रथ पर सवार होकर चलेंगे । महासमिति ने ऐसे इच्छुक भक्त जो अपने बच्चों को बाल कांवड़ यात्रा में शामिल करना चाहते हैं व हमारे महासमिति के संपर्क नम्बर 9431114482, 9334347352 पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस साल का आयोजन बहुत ही विशेष और भव्य होगा । प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवर यात्रा आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है सभी बच्चों को शुरुआती जीवन से सनातनी धर्म के बारे में जानकारी मिले और धर्म की मार्ग पर चलने का प्रण दे सके और पूरे शहर वासियों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल करें और सबको सनातनी धर्म की जानकारी दें। आज के वस्त्र विमोचन में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश साहू ,प्रवक्ता बादल सिंह ,रिवान्डो वर्मा(राजू) ,राम सिंह ,संजना शर्मा , अर्चना मिर्धा , खुशबू गुप्ता , स्वीटी गुप्ता मुरारी मंगल ,देवाशीष राय, राजीव वर्मा ,पुजारी कबीर बाबा , मनोज मिश्रा,सुबोध बाबा, सुनील गुप्ता,बेबी सिंह,सुधांशु सिंह,राकेश ,बद्री , आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। ये जानकारी बादल सिंह ने दिया।
बादल सिंह प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर 9334347352
बालूमाथ और टंडवा के तस्करों का बना है फेस जॉन, कई थाना सरकारी कार्यालय रास्ते से निकलती है अवैध कोयला, बॉर्डर में जप्ती से उठ रही है कई सवाल
अवैध कोयला तस्करी पर 15 दिनों में वन विभाग के दो बार नकेल से कई विभाग संदेह के घेरे में, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग
चतरा: जिले में इन दिनों कोयले की तस्करी के लिए बालूमाथ और टंडवा के कोल तस्करो का फेस जॉन बग गया है। दोनों जगह के तस्कर आसानी से प्रतिदिन रुक-रुक कर दर्जनों हाईवा और ट्रकों से अवैध कोयला ढुलाई करने में सफल हो रहे हैं। अवैध कोयला तस्करी परिवहन में वन विभाग द्वारा 15 दिनों में दो बार जप्त कर कार्रवाई से कई चतरा जिले में कई विभाग का भूमिका संदेह के घेरे में आ गया है। 15 दिन पूर्व चतरा वन विभाग द्वारा 10 हाईवे जप्त कर तस्कर को जेल भेजा था। 15 दिनों के अंतराल में मंगलवार को हंटरगंज वन विभाग अवैध कोयला ले जा रहे दो हाईवा JH-02BR 2490, JH-02BS-3504जप्त कर कार्रवाई की है। दोनों जप्त हाइवा आम्रपाली कोल परियोजना से राजधार साइडिंग में कोयला ढुलाई करता है। इसी के आड़ में आम्रपाली में अवैध कोयला लोड क बिहार मंडी ले जाया जा रहा था। वन विभाग में बताया चतरा हंटरगंज के रास्ते से टंडवा और बालूमाथ से अवैध कोयला का परिवहन कर बिहार ले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। वन विभाग द्वारा 15 दिनों के अंदर दो बार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वही कई तस्कर अपना पहुंच पकड़ और सेटिंग से तस्करी होने का हवाला दे रहे हैं। टंडवा बालूमाथ के कोल परियोजना से अवैध कोयले का कारोबार चतरा के रास्ते से कई थानों होकर गुजरती है। जिसमें किसी को भी भनक तक नहीं लगती और रातों-रात अवैध कोयला की तस्करी की जाती है। जानकार बताते हैं बालूमाथ, टंडवा, सिमरिया, बगरा, चतरा, बिहार के तस्कर सक्रिय हैं। कोयला लदा वाहन उक्त क्षेत्र के थाना के समीप से होकर गुजरते हैं। पुलिस कभी कभार एक-दो अवैध रूप से कोयला लदे वाहनों को पकड़ कर सिर्फ खानापूरी करती है, जिससे तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। करवाई टीम में फॉरेस्टर चंदन कुमार,वनरक्षि मुकेश कुमार, हरेंद्र राणा, अमरदीप टोप्पो सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे।
काला कारोबार से सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान
कोल तस्करों के लिए चतरा जिला फेस जॉन बना है। अवैध धंधे में शामिल मुख्य सरगना पकड़ में नहीं आया, जिसके कारण कोयले का काला खेल बदस्तूर जारी है और सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। कुछ तस्कर फर्जी कागजात से कोयला लोड कर परियोजना के चेक पोस्ट निकालता है तो कुछ तस्कर हाइवा से ट्रेसपोटिंग के आड़ में रात के अंधेरे में अवैध कोयला निकाल कर बिहार डेहरी डोभी में खपाया जाता है।
थाना-माण्डर, जिला- रॉची. लोन रिकवरी कर्मी के लिखित आवेदन के आधार पर दिनांक 11.06. 2025 को शाम के समय कस्टमर का कुल पैसा 62000/- रू० लूट हो जाने के संबंध में कांड विवरणी:- दिनांक 12.06.2025 को सहल अंसारी पिता- रफीक अंसारी सा०-कजिया, 65213/- बाईक पर सवार पाँच व्यक्ति द्वारा लूट लेने के संबंध में कांड सं0-36/2025, सं0-34/25, दिनांक 12.06.2025 धारा-309(4)/3(5) BNS तथा दिनांक 11.07.2025 को कुल दिनांक 11.07.2025, धारा-310 BNS 2023 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध अंकित किया गया।
गिरफ्तारी एवं लूट गई राशि की बरामदगी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस लगातार 02 लूट काण्ड को देखते हुए काण्ड का उदभेदन संलिप्त अपराधकर्मियों अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रॉची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बुण्ड रॉची के नेतृत्व में अनुसंधान के कम में तकनिकी साक्ष्य के आधार पर दोनो काण्ड प्रथम दृष्टया झूठा पाये जाने पर परिवादी को पूछताछ किया गया। इनके द्वारा झूठा प्राथमिकी दर्ज कराने की बात स्वीकार किया गया।
इनके द्वारा बताया गया कि इन्हें ऑनलाईन गेम खेलने का आदत लग गया था एवं एक बार राजा लक ऑनलाईन गेम खेलकर ऑनलाई लाख तीन हजार रू० जीते थे। जिसमें इन्हें लगभग 96500/- रू० वापस मिला था जिसे ऑनलाईन गेम में हार गये थे। सैलरी कम मिलने एवं ऑनलाइन गेम में हारने के कारण इनके दिमाग में एक तरकिब आया कि कस्टमर का पैसा जो कि इन्हें लोन रिकवरी के रूप में प्राप्त होता है उसका इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने में करते है जितेगें तो कम्पनी का पैसा वापस कर देगें परंतु कस्टमर का पैसा हार जाने के कारण इनके द्वारा षडयंत्र के तहत सोनाहातु थाना में झुठी प्राथमिकी दर्ज कराया गया। बाद में सभी पैसे को अपने एवं अपनी पत्नी के एकाउंट में डालकर ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा निकले वाले भव्य बाल कांवड़ यात्रा का पोस्टर का विमोचन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महा समिति पहाड़ी मंदिर भव्य और विशाल बाल कांवर यात्रा 27 जुलाई को नक्षत्र वन , राज्यभवन के समीप से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा पर जलाभिषेक करेंगे । सभी छोटे-छोटे बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण किये अपने नन्हे नन्हे पावो से पैदल जल लेकर पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक करने वाले बच्चों की उम्र 5 से 12 वर्ष के बीच होगी , इस साल कई जीवंत झांकियो का स्वरूप , ढोल नगाड़ा, डीजे ताशा के साथ बाल शिव रथ पर सवार होकर चलेंगे । महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस साल का आयोजन बहुत ही विशेष और भव्य होगा । प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवर यात्रा आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है सभी बच्चों को शुरुआती जीवन से सनातनी धर्म के बारे में जानकारी मिले और धर्म की मार्ग पर चलने का प्रण दे सके और पूरे शहर वासियों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल करें और सबको सनातनी धर्म की जानकारी दें। आज के पोस्टर विमोचन में मुख्य रूप से स्वामी दिव्यानन्द , अध्यक्ष राजेश साहू ,प्रवक्ता बादल सिंह,सुनील यादव, मीरा गुप्ता, मुरारी मंगल ,देवाशीष राय, राजीव वर्मा ,पुजारी कबीर बाबा , मनोज मिश्रा , स्वीटी गुप्ता , शुभाशीष चटर्जी , खुशबू गुप्ता ,राखी कौर,सुबोध बाबा, ,सुधांशु सिंह, अमन सिंह , हर्ष कुमार ,राकेश ,बद्री , आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। ये जानकारी बादल सिंह ने दिया।
बादल सिंह प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर 9334347352
दिनांक- 16.07.25 को समय करीब रात्रि 23.20 बजे गुप्त सुचना मिली कि तुपुदाना ओ०पी० अंतुर्गत वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) में दो व्यक्ति अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक मे खड़े है। इस सुचना का सनहा सं0- 22/25 दिनांक 17.07.25 दर्ज कर इसकी सुचना श्री प्रमोद कु० मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया को दिया। तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया अंगरक्षक एवं चालक के साथ ओ०पी० पर उपस्थित हुए। पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया के नेतृत्व मे मै एवं स०अ०नि० योगेन्द्र प्रसाद तथा सशस्त्र बल के जवान के साथ निर्देशित करते हुए सरकारी वाहन से वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के लिए प्रस्थान किया। वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के पास पहुँचे तो देखे कि वास्तु विहार मेन गेट से 100 मीटर अंदर दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर बैठे है। जैसे ही हमलोग पुलिस वाहन से उनके नजदीक पहुँचे तो वे दोनो व्यक्ति मोटरसाईकिल से उतर कर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहायता से पकड़ा गया । पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम 1. कैलाश मुण्डा उम-31 वर्ष पिता- शालु मुण्डा सा०- जापुद, बंधटोली थाना तोरपा जिला खूँटी एवं 2. सुगना मुण्डा उम्र 18 वर्ष पिता स्व० बुधराम मुण्डा सा०- मुरही, केन्दुआ टोली थाना जिला खूँटी बताया। जाँच के क्रम में मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH2OC-7207 के हैंडल से 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम जप्त किया गया। पुछताछ के क्रम मे उक्त दोनो व्यक्ति द्वारा बताया गया गादा अफीम खूँटी अपने घर से लेकर आये थे तथा ग्राहक के इंतजार में वास्तु विहार कैंपस में खड़े थे तो पुलिस द्वारा हमलोग को पकड़ लिया गया। इस संबंध मे धुर्वा (तुपुदाना) कांड सं0-175/25 दिनांक-17.07.25 धारा-18 (c)/22(c)/25ndps act 1985 अंकित किया ।
सुगना मुण्डा उम्र 18 वर्ष पिता- स्व० बुधराम मुण्डा सा०- मुरही, केन्दुआ टोली थाना जिला – खुंटीछापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी का नाम
श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया, राँची
2.पु0अ0नि0 दुलाल कुमार महतो, ओ०पी० प्रभारी, तुपुदाना ओ०पी०, राँची
स०अ०नि० योगेन्द्र प्रसाद, तुपुदाना ओ०पी०, राँची एवं
पिस्टल लहराते 5 शूटर रूम नं-209 में घुसे, गोली मारी और आराम से निकल गए… पटना हॉस्पिटल शूटआउट का
बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाँच अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं.
अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है. उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.
पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोध गुट ने अस्पताल में घुसकर हत्या की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आज दिनांक 16/7/25 को झारखंड छात्र मोर्चा JCM 🏹के द्वारा डॉ . श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव “डॉ. धनंजय“ सर को JCM 🏹 ने 5 सूत्री माँग पत्र सौंपा ।
ज्ञात हो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता प्रेम प्रतीक केशरी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को छात्रों की समस्या से अवगत कराया तथा, 5 सूत्री माँग पत्र सौंपा । समस्या कुछ इस प्रकार हैं ।
सत्र 2022 – 2025 , 2023 – 2027 के विद्यार्थी जो परीक्षा में असफल है , उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए विशेष परीक्षा संचालित कर उनके भविष्य का संग्रक्षण अतिशीघ्र किया जाए ।
वोकेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्कालरशिप में हो रही समस्याओ का शीघ्र निष्पादन करे ।
विश्वविद्यालय में पानी,लाइट, वाशरूम, लाइब्रेरी की अतिशीघ्र व्यवस्था ठीक किया जाए ।
छात्र संघ चुनाव कराने का कष्ट करे ।
विश्वविद्यालय में सभी विभागों में सब्सिडियरी की पढ़ाई विधिवत प्रारंभ की जाए ।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सभी समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया । अगर 15 दिनों के अंदर विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो, झारखंड छात्र मोर्चा JCM 🏹आंदोलन हेतु बाध्य होगी । मौक़े पर प्रेम प्रतीक केशरी, कमलेश महतो,संकेत पाठक,अमन कुमार, मनमोहन सिंह, संदीप गोप, सुमित कच्छप,हर्ष मिश्रा,सैफ ख़ान, रिशव , इम्तियाज़ , हर्षित पांडेय, आशीष झा ,रिश्व कुमार, सोनू मुंडा , रौनक़ बेसरा , प्रियांशु कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में JCM के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0 362/25 दिनाक 11.07.2025 धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता ।
दिनांक 11.07.2025 को जनक नगर ओझा मार्केट के पास एक महिला से पुजा कर घर वापस लौटने के कम में अज्ञात वाईक सवार दो व्यक्ति के द्वारा चैन छिनतई की घटना कारित किया गया था जिसके आधार पर सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0 362/25 दिनाक 11. 07.2025 धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर फुटेज में आये अभियुक्तों का गिरफ्तारी हेतू पंडरा सुखेदवनगर, लोअर बाजार थाना क्षेत्र में छापामारी किया गया। छापमारी के कम में फुटेज में आये अभियुक्त मोनु कुमार पिता-स्व० मनोज साव पता न्यु मधुकम देवी मंडप रोड न0-5, थाना सुखदेवनगर, जिला-रांची को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, तथा इनके निशानदेही पर कांड में छिनतई की गयी सोने का चैन को गलाया हुआ भाग को प्रभात ज्वेलर्स, न्यु मधुकमन, देवी मंडप रोड न0-05 से बरामद किया गया है। इन्होने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड के अलावा अन्य थाना, सुखदेवनगर थाना, कांके थाना, गोंदा थाना में भी की गयी चैन छिनतई की घटना को स्वीकार किया गया है।
अभियुक्त मोनु कुमार पिता-स्व० मनोज साव पता- न्यु मधुकम देवी मंडप रोड न0-5, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रांची
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: बरामद सामान की विवरणी घटना में छिनतई की गयी चैन का गलाया हुआ सोना जिसका वजन करीब 09 ग्राम
खलारी/मैक्लुस्कीगंज थानान्तर्गत लेवी वसूलने हेतु एकत्रित हुए भा०क०पा० माओवादी के कोयल शंख जोन क्षेत्र के 04 माओवादी हथियार एवं नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार
प्रसंगः खलारी थाना प्राथमिकी सं0-46/25 दिनांक 07.07.25 धारा 308 (2)/308 (4) बी०एन०एस० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
दिनांक 25.06.25 को सेन्ट्रल कोल फिल्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी से भा०क०पा० माओवादी के कोयल शंख जोन कमिटि का सदस्य मनोज जी के नाम से एक करोड़ रूपये लेवी की मांग की गई थी तथा 02 जूलाई तक लेवी की राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोलकर्मी के लिखित आवेदन के आधार पर खलारी थाना में प्राथमिकी सं0-46/25 दिनांक 07.07.25 धारा 308 (2)/308(4) बी०एन०एस० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट भा०क०पा० माओवादी की कोयल शंख जोन कमिटि के मनोज जी एवं अन्य के विरूद्ध दर्ज की गई।
काण्ड की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा काण्ड के उदभेदन एवं शामिल माओवादियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चला रही थी कि इस बीच आज दिनांक 14.07.25 को मध्य रात्रि में छापामारी दल को सूचना मिली कि भा०क०पा० माओवादी के 04-05 सक्रिय सदस्य बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास व्यवसायियों, ठीकेदारों एवं ईट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए एकत्रित हुए है। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सी बंगला चट्टी नदी के किनारे घेराबंदी किया गया। माओवादियों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे सशस्त्र बल की मदत से भाग रहे 04 भा०क०पा० माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनके तलासी लेने पर 1. योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन जी के पास एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतुस, 2. मुकेश गंझू के पास से लेवी में प्रयुक्त एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं सिम, 3. मन्नु गंझू के पास से प्रतिबंधित संगठन भा०क०पा० माओवादी का लेटर पैड बरामद हुआ। माओवादी योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन जी से पुछताछ करने पर पता चला कि यह वर्ष 2006 में भा०क०पा० माओवादी उग्रवादी संगठन में शामिल हुआ था। इसके कार्य को देखते हुए इसे वर्ष 2006 के अंत में गारू सरजु क्षेत्र का एरिया कमाण्डर बना दिया गया। फिर इसे उसी क्षेत्र का वर्ष 2009 में सब-जोनल कमाण्डर बनाया गया। यह सबसे पहले वर्ष 2006 में ही गारू (लातेहार) थाना के केस में जेल गया था तथा वर्ष 2008 में जेल से छुटने के बाद पुनः संगठन में शामिल हो गया। पुनः यह वर्ष 2012 में रातु थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल गया था तथा वर्ष 2022 में जेल से छुटने के बाद यह पार्टी से दुरी बनाकर रह रहा था तथा अपने केस में कोर्ट में हाजीर होने जाता था। पैसे की कमी हो जाने तथा माओवादी के कोयल शंख क्षेत्र के जोनल कमाण्डर रविन्द्र गंझू के निष्क्रिय हो जाने के कारण यह मुकेश गंझू, मन्नु गंझू एवं राजकुमार नाहक के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पार्टी को खड़ा किया तथा क्षेत्र के ठीकेदारो, व्यवसायियों, क्रशर मालिको तथा ईट भट्ठा मालिकों को जान मारने की धमकी देकर लेवी मांगना शुरू किया था। ये माओवादी दस्ता में रहने के क्रम में कई बार पुलिस से मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। गारू (लातेहार) थाना क्षेत्र के कटीया जंगल में पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी मारे गये थे। यह सेन्ट्रल कमिटि सदस्य अरविन्द जी के कहने पर मृत पुलिसकर्मी के पेट में बम लगाने हेतु एक्सपर्ट को लेकर कटीया जंगल गया था। इस संबंध में पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।
गिरफ्तार माओवादियों का नामः-
योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन गंझू पे० स्व० बखोरी बंझू, पता बातुमांग कोरना सिरम, थाना बरियातु (बालुमाथ), जिला लातेहार।