कांके थाना अन्तर्गत सर्वोदयनगर रोड नं0-08 में दिनांक-19.05.25 के सुबह करीब 04:45 बजे रमेश उराँव के घर में घुस कर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रमेश उराँव की चाकु घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसकी ईलाज के दौरान रिम्स में मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु०-प्रथम रॉची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें कांके थाना के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई जिलो जैसे रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गया (बिहार) में छापामारी किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद अंसारी पिता कलाम अंसारी, सा०-भीट्ठा, थाना-गोन्दा, जिला राँची को कल दिनांक 27.05.25 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि अभियुक्त रमेश उराँव के साथ काफी वर्षों से मिल कर जमीन का काम करता था। इस दौरान इसका मृतक के घर प्रायः आना जाना होता था। इसी क्रम में शाहिद अंसारी की मृतक की पत्नी तन्नु लकड़ा से जान पहचान हुई तथा प्रेम प्रसंग प्रारम्भ हुआ। साथ ही मोबाईल के माध्यम से बातचीत भी होने लगी। प्रेम प्रसंग कालांतर में शारीरिक संबंध में परिणत हो गया तथा दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बात की जानकारी मृतक रमेश उराँव को हो गई। जिसका वह काफी विरोध करता था तथा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमी शाहिद अंसारी के साथ मिलकर अपने पति के हत्या की योजना बनायी। घटना की रात्रि को मृतक एवं मृतक की पत्नी सपरिवार अपने बच्चो के मुडंन कार्यक्रम सह रात्रि भोज में सर्वोदयनगर में शामिल होने गये। इस दौरान शाहिद अंसारी रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल मृतक का पल-पल गमनागमन की खबर अपने मित्र सतीश बैठा के माध्यम से ले रहा था। साथ ही शाहिद अंसारी मृतक की पत्नी से भी लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में था। मृतक के कमरे की चाभी उनकी पत्नी ने शाहिद अंसारी को उपलब्ध कराया तथा षडयंत्रपूर्वक मृतक व उसके परिजन के घर पहुँचने तक मृतक के कमरे में इंतजार करता रहा। मृतक अपनी पत्नी व बच्चो के साथ ज्यो ही घर में प्रवेश किया त्यों ही सुनियोजित योजना के तहत पत्नी वाशरूम चली गई और मृतक ने अपने कमरें का दरवाजा खटखटाया तो शाहिद अंसारी के द्वारा दरवाजा खोलते ही मृतक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे रमेश उराँव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनाकारित करने के उपरान्त शाहिद अंसारी सफेद रंग की फोर्ड फिगो वाहन सं0-JH0IAU-7636 से ओरमांझी होते हुये हजारीबाग भाग गया तथा वहाँ से गया (विहार) भाग गया। पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर शाहिद असारी के छिपने के सभी संभावित ठिकानो पर छापामारी की गई तथा दिनांक 27.05.2025 को कांके थाना अंतर्गत भीट्ठा स्थित उसके पैतृक घर से गिरफतार किया गया है। गिरफतार अभियुक्त शाहिद अंसारी के द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा हत्याकारित करने हेतु सुनियोजित षडयंत्र को विस्तारपूर्वक बताया है, जिसमें मृतक की पत्नी तनु लकड़ा, अभियुक्त शाहिद अंसारी का मित्र सतीश कुमार बैठा की घटना में संलिपत्ता की पुष्टि हुई है। गिरफतार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फोर्ड फिगो वाहन, धारदार चाकु तथा मोबाईल को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। अन्य बिन्दुओ पर काण्ड का अनुसंधान जारी है।
1.. 13/पी1-104/2021- 2073/सी०, श्रीमती तदाशा मिश्र, भा०पु० से० (1994), अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, राँची स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है। 2. 13/पी1-104/2021- 2074/ सी०, श्री संजय ए० लाठकर, भा०पु० से० (1995), अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है। 3. 13/पी1-104/2021- 2075/ सी०, श्री टी० कन्दसामी भा०पु० से० (1997), विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है। 4. 13/पी1-104/2021-207 सी०, श्रीमती प्रिया दूबे, भा०पु० से० (1998), अपर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस, राँची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), झारखण्ड, राँची तथा अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड, राँची के प्रभार में रहेंगी। 13/पी1-104/2021-2077/सी०, श्री मनोज कौशिक भा०पु० से० (2001), पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 6. 13/पी1-104/2021- 2078 सी०, श्री अखिलेश कुमार झा, भा०पु० से० (2003), पुलिस महानिरीक्षक, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 7. 13/पी1-104/2021-2079/सी०, श्री अमोल विनुकांत होमकर, भा०पु० से० (2004), पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 8. 13/पी1-104/2021-208% सी०, श्री प्रभात कुमार, भा०पु० से० (2004), पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस राँची के प्रभार में रहेंगे। 9. 13/पी1-104/2021- 208/ सी०, श्री माईकल राज एस०, भा०पु० से० (2006), पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 10. 13/पी1-104/2021-2082/-सी०, श्री क्रान्ति कुमार गडिदेशी, भा०पु० से० (2006), पुलिस महानिरीक्षक, दुमका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 11. 13/पी1-104/2021-2088 सी०, श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, भा०पु० से० (2006), पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है।
13/पी1-104/2021-2084/सी०, श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भा०पु० से० (2006), निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, दुमका के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 13. 13/पी1-104/2021-2085/ सी०, श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, भा०पु० से० (2006), पुलिस महानिरीक्षक, (संगठित अपराध), अपराध अनुसंधान, झारखण्ड, रखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार-पुलिस महानिरीक्षक, कारा, झारखण्ड, राँची) अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), झारखण्ड, राँची के प्रभार में रहेंगे। 14. 13/पी1-104/2021-2086 सी०, श्री पटेल मयूर कनैयालाल, भा०पु० से० (2007), पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 15. 13/पी1-104/2021-2087/ सी०, श्री संजीव कुमार, भा०पु० से० (2009), पुलिस उप महानिरीक्षक हजरीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 16. 13/पी1-104/2021-2088/सी०, श्री वाई एस० रमेश, भा०पु० से० (2010), पुलिस उप-महानिरीक्षक पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०सी०आर०बी०, झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 17. 13/पी1-104/2021-2089/सी०, श्री सुरेन्द्र कुमार झा, भा०पु० से० (2010), पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकरो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 18. 13/पी1-104/2021-2090/सी०, श्री चौथे मनोज रतन, भा०पु०से० (2010), पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा (एस०आई०बी०), झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 19. 13/पी1-104/2021-2091/ सी०, श्रीमती संध्या रानी मेहता, भा०पु०से0 (2010), पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट), झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 20. 13/पी1-104/2021-2092/ सी०, श्री शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, भा०पु० से० (2010), पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 21. 13/पी1-104/2021-2093/सी०, श्री नौशाद आलम अंसारी, भा०पु० से० (2010), पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 22. 13/पी1-104/2021-2094/सी०, श्री चन्दन कुमार झा, भा०पु०से0 (2011), पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा (एस०आई०बी०), झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान, झारखण्ड, राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 23. 13/पी1-104/2021- 2095/सी०, श्री अनुरंजन किस्पोट्टा, भा०पु०से० (2011), पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 24. 13/पी1-104/2021-2096/ सी०, श्रीमती कुसुम पुनिया, भा०पु० से० (2010), पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-09, साहेबगंज के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है
13/पी1-104/2021-2110/सी०, श्री राजकुमार मेहता, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 39. 13/पी1-104/2021-2111/सी०, श्री शम्भू कुमार सिंह, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक, गुमला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। श्री सिंह इसके अतिरिक्त समादेष्टा, एस०आई०एस०एफ०, बोकारो के प्रभार में रहेंगे। 40. 13/पी1-104/2021-2112/सी०, श्री अजीत कुमार, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक (नगर), धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 41. 13/पी1-104/2021-2113/सी०, श्री मुकेश कुमार, भा०पु० से० (2016), समादेष्टा, एस०आई०एस०एफ०, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 42. 13/पी1-104/2021-2114/सी०, श्री राकेश रंजन, भा०पु० से० (2017), समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-01, राँची (अतिरिक्त प्रभार समादेष्टा, एस०डी०आर०एफ०, झारखण्ड, राँची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 43. 13/पी1-104/2021-2115/सी०, श्री हारिश बिन जमाँ, भा०पु० से० (2017), पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गुमला के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 44. 13/पी1-104/2021-2116/सी०, श्री मनीष टोप्पो, भा०पु०से0 (2017), पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, खूँटी के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 45. 13/पी1-104/2021-2117/ सी०, श्री हरविन्दर सिंह भा०पु० से० (2018), पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, बोकारो के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 46. 13/पी1-104/2021-2118/ सी०, श्री सुमित कुमार अग्रवाल, भा०पु० से० (2019), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, चतरा के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 47. 13/पी1-104/2021-2119/सी०, श्री प्रवीण पुष्कर, भा०पु० से० (2020), पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। 48. 13/पी1-104/2021-2120/सी०, श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, भा०पु० से० (2021), अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चतरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक (नगर), धनबाद के पद पर पर पदस्थापित किया जाता है। वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से, (आलोक कुमार) 27 सरकार के संयुक्त सचिव ।
प्रसंगः हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-40/2025 दिनांक-27.05.25 धारा-25 (1-b)A/26/35 अग्र्म्स एक्ट। दिनांक-26/27.05.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि हिन्दपीढी थाना अन्तर्गत लेक रोड, छाता मस्जिद के पास मो० अल्फाज नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार (देसी कट्टा) लेकर घूम रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा मो० अल्फाज लेक रोड, छाता मस्जिद, हिन्दपीढ़ी का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु करीब 01:15 बजे उनके घर के पास पहुँचा। उसके बाद टीम के द्वारा घर का घेराबंदी करते हुए घर का दरवाजा खोलवाया गया। जिसे एक व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोला गया, जिसका नाम पूछने पर अपना नाम मो० रियाज पिता मो० तलप बताया तो उनसे मो० अल्फाज के बारे में पूछने पर बताया कि वो बगल वाला कमरा में सो रहा है। इसपर उस कमरा को खोलवाने पर एक व्यक्ति मिला, जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मो० अल्फाज उम्र 24 वर्ष पे० मो० तलत सा०-‘लेक रोड, छाता मस्जिद, हिन्दपीढ़ी बताया। उसके बाद उसके कमरा का विधिवत् तलाशी लिया गया तो उसके कमरा के दीवार में बने रौशनदान पर कपड़ा के थैला में एक लोहा का देशी कट्टा बरामद हुआ। उक्त देशी कट्टा को खोलने पर चेम्बर में एक लोड जिन्दा गोली बरामद हुआ। उसके बाद उनसे अवैध देशी कट्टा एवं गोली के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला तथा उसके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। उसके बाद उक्त देशी कट्टा एवं गोली को जप्त कर लिया गया और मो० अल्फाज को भी पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। इस संबंध में हिन्दपीढ़ी थाना में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफतार प्रा० अभियुक्त का नाम पताः-1. मो० अल्फाज उम्र 24 वर्ष पे० मो० तलप सा०-लेक रोड, छाता मस्जिद, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-राँची। काण्ड में बरामद समानों की सूचीः-1. एक लोहा का देशी कट्टा 2. एक जिन्दा गोली 3. एक आई फोन 13 प्रो छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों का नामः-1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची। 2. श्री आदिकात महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली। 3. श्री सुनिल कुशवाहा पु०नि० सह थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी। 4. पु०अ०नि० महेश मुण्डा, थाना प्रभारी एस०सी०/एस०टी० थाना। 5. पु०अ०नि० रेणुका टुडू, थाना प्रभारी महिला थाना। 6. पु०अ०नि० प्रेमचन्द्र हॉसदा, एस०सी०/एस०टी० थाना। . पु०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह, हिन्दपीढ़ी थाना। 7 8. स०अ०नि० अनिल टोप्पो, डेलीमार्केट थाना। 9. अन्य पुलिस कर्मी
सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-272/25, दिनांक 25.05.2025, धारा-303(2)/317(2)/3 (5) बी0एन0एस0. दिनांक 25.05.2025 को सककारी मोबाईल में सूचना प्राप्त हुई कि पहाड़ी टोला रातु रोड, थाना- सुखदेवनग राँची के पास दो बकरी चोर को जनता के द्वारा पकड़ा गया है। सुखदेवनगर थाना गस्ती दल के पदाधिकारी के द्वारा तत्पर्ता पूर्व घटना स्थल में पहुँचने पर पाया कि दो व्यक्तियों को बकरी चोर के आरोप में भीड़ के द्वारा घेर कर रखा गया है तथा एक सफेद रंग का मारूति सुजुकी रिट्ज रजिस्ट्रेशन न0- JH01AK9268 को क्षतिग्रस्त किया गया है जिस पर चोरी का एक बकरी थी। उक्त के संबंध में काण्ड की वादी सोनिया तिर्की, उम्र 37 वर्ष, पिता कृपाल तिर्की, पता- पहाड़ी टोला, रातु रोड, थाना- सुखदेवनगर, जिला- राँची के लिखित आवेदन के आधार पर सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0- 272/25, दिनांक 25.05.2025, धारा-303(2)/317(2)/3(5) बी०एन०एस० काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त (1) जावेद खान, उम्र 26 वर्ष, पिता- साबिर खान, पता- कांटाटोली, पुरुलिया रोड, एवं (2) कैश अली, उम्र- 25 वर्ष, पिता- मो0 इब्राहिम खान, पता काँटा टोली, इद्रीश कॉलोनी दोनों थाना- लोअर बाजार, जिला- राँची के विरूद्ध दर्ज किया गया है। भीड को शान्त कराते हुए दोनों व्यक्तियों को चिकित्सीय जाँच के पश्चात् विधिवत् गिरफ्तारी ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन तथा बकरी को विधिवत् प्रस्तुती सह जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के अपराध स्वीकारोक्त बयान में आये नाम के व्यक्तियों का सत्यापन कर अग्रीम कार्यावाही किया जा रहा है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-1.) जावेद खान, उम्र- 26 वर्ष, पिता- साबिर खान, पता- कांटाटोली, पुरुलिया रोड, 2.) कैश अली, उम्र- 25 वर्ष, पिता मो0 इब्राहिम खान, पता काँटा टोली, इद्रीश कॉलोनी दोनों थाना- लोअर बाजार, जिला- राँची काड में बरामद सामानों की सूची 1) एक सफेद रंग का मारूति सुजुकी रिट्द्ध कम्पनी का चारपहिया वाहन रजिस्ट्रेशन न0- JH01AK9268, 2) एक बकरी सफेद काली रंग का जिसका दो सिंग निकला हुआ । अनुसंधान पदाधीकारी का नाम-1. पु०अ०नि० उमेश चन्द्र महतो, सुखदेवनगर थाना, राँची
दिनांक 23.05.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जियाउल अंसारी पिता अयुब अंसारी, ग्राम-हुरहुरी, थाना-रातू, जिला-रॉची जेल से छूटने के बाद से पुनः मोटर साईकिल चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम कर रहा है तथा पुलिस के डर से घर से भागा फिर रहा है। प्राप्त आसूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सर्व प्रथम जियाउल अंसारी के घर पर छापामारी करते हुए घर का तलाशी लिया। तलाशी क्रम में एक चोरी का मोटर साईकिल बरामद हुआ। जियाउल अंसारी के निशानदेही पर सजीबुल अंसारी के घर का विधिवत तलाशी लेने पर उसके घर से बिना कागजात का तीन मोटर साईकिल बरामद किया गया। तत्पश्चात् सजीबुल अंसारी एवं इमरान अंसारी के निशानदेही पर कलीम अंसारी के घर से एक मोडिफाई किया हुआ एक पल्सर एवं एक बजाज डिस्कभर मोटर साईकिल बरामद हुआ। इमरान अंसारी के ही निशानदेही पर मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू एवं समीम अंसारी के घर से एक-एक मोडिफाई किया हुआ पल्सर मोटर साईकिल बरामद हुआ है। ये सभी व्यक्ति चोरी का मोटर साईकिल का पहचान छुपाने की नियत से पल्सर मोटर साईकिल का तेल टंकी को बदलकर डिस्कभर का तेल टंकी लगा दिया गया है, ताकि चोरी का मोटर साईकिल का पहचान नहीं हो सके। इनलोगों के द्वारा चोरी का मोटर साईकिल का स्वरूप बदलकर कोयला ढोने में उपयोग किया जा रहा था तथा मोटर साईकिल की पहचान न हो सके। मोटर साईकिल का पहचान छिपाने के लिए मोटर साईकिल में आगे-पीछे कोई नम्बर प्लेट भी नहीं लगाया जाता था।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरणः-
सजीबुल अंसारी पिता आलम अंसारी, ग्राम-मनातू, थाना-ठाकुरगॉव, जिला-रॉची।
इमरान अंसारी पिता सफीक अंसारी, ग्राम-उमेडंडा, थाना-बुढमू, जिला-रॉची।
जियाउल अंसारी पिता अयुब अंसारी, ग्राम-हुरहुरी, थाना-रातू, जिला-रॉची।
कलीम अंसारी पिता शेर मोहम्मद अंसारी, ग्राम-उमेडंडा, थाना-बुढमू, जिला-राँची।
मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू पिता समसुदीन अंसारी, ग्राम-भेलवाटॉड़ उमेडंडा, थाना-बुढमू, जिला-रॉची।
समीम अंसारी पिता सत्तार अंसारी, ग्राम-उमेडंडा, थाना-बुढ़मू, जिला-रॉची।
अपराधिक इतिहासः-
इमरान अंसारी पिता सफीक अंसारी, ग्राम-उमेडंडा, थाना-बुढमू, जिला-रॉची का अपराधिक इतिहास।
दिनांक-22/23.05.25 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि कोतवाली थाना अन्तर्गत पुरानी राँची के नूर नगर में रोहतास (सासाराम) से एक लड़का भारी मात्रा में ब्राउन शूगर लेकर आया है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा नूर नगर (खेत मोहल्ला) में अहसन जुनैद के घर पर मकान मालिक के समक्ष विधिवत करीब 03:00 बजे रात्रि को सेजल खान के कमरे में छापामारी किया गया, जिसमें एक लड़का मिला, जिसे नाम पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार पिता बबन साह बड़की खरारी, थाना-करहगर, जिला-रोहतास, बिहार बताया। इसके बाद विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पैंट के पॉकेट से काला प्लास्टिक में लपेटा हुआ ब्राउन शूगर वजन करीब 110 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद हुआ। इसके बाद कमरे की तलाशी लेने पर सेजन खान और सूरज कुमार के सोये हुए बेड में बिछावन के नीचे छिप रखा हुआ नगद 4,50,000/ रूपया बरामद किया गया। इसके बाद ब्राउन शूगर के बारे में बैध कागजात प्रस्तुत करने को बोला गया तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। आगे दोनों से बरामद पैसा के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि यह पैसा ब्राउन शूगर से बिकी से प्राप्त हुआ है। आगे पूछताछ करने पर बताया कि दोनों काफी समय से सासाराम से ब्राउन शूगर लाकर राँची में बिकी करते है, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी है। गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त का नामः-1. सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष पे० बबन साह सा०-बड़की खरारी, थाना-करहगर, जिला-रोहतास, बिहार। 2. सेजल खॉन उम्र 22 वर्ष पे० मो० सरवर सा०-नूर नगर, पुरानी राँची नियर सौकत कबाड़ी दुकान, थाना-कोतवाली, जिला-रॉची। काण्ड में बरामद समानों की सूचीः-1. मादक पदार्थ (ब्रउन शूगर) जिसका वनज 110 ग्राम। 2. नगद पैसा 4,50,000 / रूपया। 3. दो मोबाईल फोन 4. एक स्कूटी Jho1 Dh-3302 छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का नामः-1. श्री प्रकाश सोय. पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, रॉची। 2. श्री मनोज कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर। 3. श्री आदिकांत महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली। 4. पु०अ०नि०उमेश चन्द्र महतो, सुखदेवनगर थाना। 5. पु०अ०नि० चन्द्र मोहन बारला कोतवाली थाना। 6. पु०अ०नि० हराधन बेसरा, डेलीमार्केट थाना। 7. पु०अ०नि० संतोष कुमार शर्मा, हिन्दपीढ़ी थाना। 8. स०अ०नि० बंसत महतो डेलीमार्केट थाना। 9. स०अ०नि० सूर्यवंती उरॉव सुखदेवनगर थाना। 10. अन्य पुलिस कर्मी
दिनांक 14.05.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि -सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित लोहरा उराँव के घर पर अवैध रूप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली औषधियों का भंडारण एवं व्यापार किया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण मे एव पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित लोहरा उराँव के घर के पास पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में व्यक्ति जिसका नाम रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को पकड़ा गया। पकडाये गये व्यक्ति रणधीर वर्मा को साथ लेकर लोहरा उराँव के किराये के मकान में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में 1) ONEREX Cough Syrup 100 ml का कुल 210 बोतल, 2) Nitrosun 10 tablet की 09 पैकेट 3) RIDDOF injection 1100 पीस, 4) रणधीर वर्मा के पैन्ट का पॉकेट से 500 का 10 नोट:- 5000/-रुपया, 200 का 02 नोटः- 400/- रुपया, 100 का 07 नोटः 700/- रुपया, 50 का 10 नोटः 500/- रुपया, 20 का 5 नोटः- 100 रुपया, कुलः- 6720/- रुपया, 5) यामाहा मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या:- JH01BL 86666) आसमानी रंग का रेडमी कपनी का मोबाईल को विधिवत बरामद कर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये नशीली दवा एवं पकडाये गये व्यक्ति रणधीर वर्मा को थाना लाया गया जहाँ विधिवत औषधि निरीक्षक, राँची से कांड मे जप्त प्रदर्श का जाँच कराया गया। औषधि निरीक्षक, राँची – VI के द्वारा दिये गये जाच प्रतिवेदन के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवा के सचय करने तथा बिना अनुज्ञप्ति के बेचने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त 1. रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा रणधीर वर्मा के निशानदेही पर उसकी पत्नी सुमन देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति रणधीर वर्मा, सा०- मधुकम गहुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची की सलिप्तता बतलायी गयी जिसके आधार पर सुमन देवी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। तत्पश्चात उपरोक्त पकडाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना कांड सख्याः- 250/25, दिनांक 14.05.2025, धाराः 27 (b) (ii) औषधि एवं अंगराज अधिनियम 1940 एव नियमावली 1945 की धारा 18 (c) तथा 21 (C)/22(C) NDPS Act के काड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची एव 2. सुमन देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति रणधीर वर्मा, सा०-मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-1. रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची 2. सुमन देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति रणधीर वर्मा, सा०- मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची काड में बरामद सामानों की सूची 1) ONEREX Cough Syrup 100 ml का कुल 210 बोतल, 2) Nitrosun 10 tablet की 09 पैकेट 3) RIDDOF injection 1100 पीस, 4) कुल:- 6720/- रुपया, 5) यामाहा मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्याः- JH01BL 8666 6) आसमानी रंग का रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा आज दिनांक 19.04.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए । गोष्ठी के प्रारंभ मे विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण अजमानतीय वारंट का स-समय निष्पादन करते हुए न्यायालय को सूचित करना, लंबित पासपोर्ट का सत्यापन, UD कांडों की समीक्षा, जेल से छूटे अपराधकर्मियों की गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने,छिनतई, रेप, पोक्सो, चोरी, लुट, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी—– अनुसंधान नियंत्रण प्रॉपर्टी ऑफेंस कांड एवं यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। विगत माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियो एवं कर्मियों सम्मानित किया गया।
प्राप्त सूचनानुसार कतिपय संगठनों / दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि किए जाने की सूचना है। हाल के दिनों में पूर्व में निर्धारित स्थान जाकिर हुसैन पार्क की जगह यह कार्यक्रम राजभवन मुख्य द्वार, मुख्यमंत्री आवास, काँके रोड पर भी हो रहे हैं इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की संभावना को लेकर निषेधाज्ञा
बि० एन० एस० एस० की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा
यह निषेधाज्ञा दिनांक-06.05.2025 के प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 04.07.2025 (60 दिन) या अगले आदेश तक जो पूर्व लागू हो तक रहेगा
प्राप्त सूचनानुसार कतिपय संगठनों / दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि किए जाने की सूचना है। हाल के दिनों में पूर्व में निर्धारित स्थान जाकिर हुसैन पार्क की जगह यह कार्यक्रम राजभवन मुख्य द्वार, मुख्यमंत्री आवास, काँके रोड पर भी हो रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसको लेकर अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा बि० एन० एस० एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राँची सदर अनुमंडल अंतर्गत
निम्नलिखित जगहों पर निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी किया गया।
(1) मुख्यमंत्री आवास काँके रोड के चाहरदीवारी से 100 मीटर की परिधि में।
(2) राजभवन के चाहरदीवारी से 100 मीटर की परिधि में (जाकिर हुसैन पार्क को छोड़ कर)।
(3) झारखण्ड उच्च न्यायालय के चाहरदीवारी से 100 मीटर की परिधि में।
(4) नये विधान सभा के चाहरदीवारी से 500 मीटर की परिधि में।
(5) प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, भवन के 100 मीटर की परिधि में।
(6) प्रोजेक्ट भवन, एच.ई.सी. धुर्वा, भवन के 200 मीटर की परिधि में।
(1) बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों एवं न्यायालय कार्य एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर)।
(2) किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना। (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को छोड़कर)।
(3) किसी प्रकार के हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना। (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)।
(4) बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना। (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
(5) यह आदेश किसी भी सरकारी पदाधिकारी अथवा बल पर लागू नहीं होगा।
यह निषेधाज्ञा दिनांक-06.05.2025 के प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 04.07.2025 (60 दिन) या अगले आदेश तक जो पूर्व लागू हो तक रहेगा।
★ अबुआ साथी-9430328080★
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर
सदर अस्पताल ,रांची में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से पित्त की थैली के पत्थर एवं सूजन का ऑपरेशन किया गया। यह एक बहुत ही सराहनीय और उन्नत तकनीक है। इस नई कैमरा तकनीक के माध्यम से ICG Dye का इस्तेमाल किया जाता जिससे पित्त की थैली और उसके आस-पास के अंगों को अलग-अलग रंगों में देख पाना ऑपरेशन के दौरान बहुत मददगार साबित होता है। इससे डॉक्टरों को सटीकता के साथ काम करने का मौका मिलता है, और मरीज की सुरक्षा की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।
श्यामली कॉलोनी रांची की रहने वाली,30 वर्षीय महिला मरीज पिछले एक सप्ताह से अत्यधिक पेट दर्द से परेशान थी, उनका सफल ऑपरेशन यह साबित करता है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां कैसे मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद कर सकती हैं। इस नई तकनीक का रांची के सदर अस्पताल में प्रयोग निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है, और उम्मीद है कि इससे और भी मरीजों को फायदा होगा। मरीज का ऑपरेशन सफल रहा आशा है कि कल उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी। आपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार , एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर चंदन झा , नेली सिस्टर, ओटी असिस्टेंट मंटू ,नीरज, नंदिनी ,सरिता ,अमिता एवं समस्त OT सटाफ।