Hair Fall Causes: बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आपको बालों के धोने से लेकर तेल लगाने तक कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। हेयर वॉश करते वक्त की गई कुछ गलतियों की वजह से आप गंजे भी हो सकते हैं। जानिए शैंपू करते वक्त किन बातों का ख्याल रखें?
बाल झड़ना तो जैसे हर इंसान की पहली परेशानी है। जिसे देखों बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या से परेशान है। बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग न जाने कितनी तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। एक से एक हेयरमास्क और बालों पर लगाने के लिए सीरम आपको मिल जाएंगे। हालांकि इनसे कई बार कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आपको ये समझना पड़ेगा कि गलती क्यों और कहां हो रही है। दरअसल बालों की सही देखभाल नहीं करने की वजह से बाल टूटने लगते हैं। अब बालों की सही देखभाल में तेल लगाना, बालों को शैंपू करना, बालों को सुखाना और कंघी करना समेत कई बातें शामिल होती हैं। कुछ लोग बालों के लिए महंगे प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें ठीक से इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में हेयरफॉल की समस्या और बढ़ जाती है। आइये जानते हैं बालों को धोने यानि शैंपू करने में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।



