चेन छिनतई गिरोह का अपराधकर्मी गिरफ्तार, स्वर्ण आभुषण एवं चोरी के वाहन बरामद
प्रसंगः नामकुम थाना काण्ड संख्या-197/26 दिनांक-23.07.2026 धारा-317 (5) भा०न्या०सं०
काँके थाना काण्ड संख्या 90/26 दिनांक-25.04.2026 धारा-304(2) भा०न्या०सं०
बरियातु थाना काण्ड संख्या-115/26 दिनांक 18.06.2026 धारा-304 (2) भा०न्या०सं०
लालपुर थाना काण्ड संख्या-73/26 दिनांक-24.04.2026 धारा-304 (2) भा०न्या०सं०
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को दिनांक 23.07.2026 को आसूचना प्राप्त हुई कि चोरी के दो पहिया वाहन पर सवार होकर कुछ अपराधकर्मी नामकुम की ओर जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वाहन चेकिंग एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के प्राप्त आदेश के आलोक में नामकुम थाना प्रभारी एवं नामकुम गश्ती दल के द्वारा रेलवे फ्लाई ओवर के पास नामकुम तरफ चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में समय करीब 17:00 बजे देखा गया कि एक युवक काला रंग के हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल पर सवार होकर आ रहा है। उसके नजदीक आने पर उसे चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाईकिल को आडा-तिरछा कर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल की सहायता से पकड़ा गया। पकड़ाये युवक से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सद्दाम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता इजहार अंसारी, पता बी०आई०टी० सिरतनगर, थाना मेसरा ओ०पी०, जिला राँची बताया। मोटरसाईकिल जिसपर आगे पिछे नंबर-JHOICE-9582 अंकित है, के स्वामित्व के संबंध में पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उक्त मोटरसाईकिल का बारिकी से जाँच की गई तो पाया गया कि मोटरसाईकिल का चेचिस नंबर घिस कर मिटाया गया है। जब उक्त पकड़ाये युवक से गहनता पूर्वक पुछताछ किया तो उसने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी की है, जिसके दो माह पूर्व पतरातु पार्क के पास से चोरी की गई है तथा वाहन का प्रयोग मुख्य रूप से राँची शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से स्वर्ण आभुषण मुख्यतः चेन छिनतई हेतु प्रयोग किया जाता है। चोरी का वाहन पाये जाने पर पकड़े गए उक्त अपराधकर्मी को विधिवत् गिरफ्तार कर उक्त वाहन को विधिवत् जप्त किया गया। उक्त अपराध कर्मी का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिस क्रम में उसके द्वारा पतरातु क्षेत्र से चोरी कर अपने घर में स्कूटी रजि०नं0-JH03AN-4087 को छिपाकर रखा जाना बताया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया है। साथ ही इसके द्वारा मार्च 2026 में नामकुम स्टेशन के पास महिला से सोने का चेन छिनतई, अप्रैल 2026 में कॉके थानान्तर्गत अरसण्डे महावीर स्थल गली में वृद्ध महिला से तथा लालपुर थाना अन्तर्गत महेन्द्र प्रसाद महिला इंटर कॉलेज के पास महिला के गले से सोने का चेन छिनतई जून 2026 में बरियातु थाना अन्तर्गत हरीहर सिंह रोड स्थित मंदिर के पास महिला से सोने का चेन छिनतई का अपराध अपने एक अन्य सहयोगी के साथ कारित किये जाने की बात स्वीकार की गई है। स्वीकरोक्ति बयान में गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा बताया गया कि उक्त सभी घटनाओं में छिनतई किये गए आभुषण को B.I.T मेसरा चौक स्थित वर्मा ज्वेलर्स के मालिक रमेश प्रसाद स्वर्णकार को औने-पौने दाम में बेची गई है, जिससे उसे लगभग 4,00,000/- रूपया रमेश प्रसाद सवर्णकार के द्वारा दिये गए हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर रमेश प्रसाद सवर्णकार के दुकान से गलाया हुआ सोना बजन करीब 19 ग्राम बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। अबतक के अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ है कि चोरी के वाहन का प्रयोग कर गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा चेन छिनतई का एक संगठित गिरोह बनाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता है तथा कीमती आभुषण को ज्वेलरी के दुकान में खपाया जाता है। घटना में गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य अपराधिक सहायोगि को चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- सद्दाम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता इजहार अंसारी, पता बी.आई.टी. सिरतनगर, थाना मेसरा ओ०पी०, राँची
- रमेश प्रसाद स्वर्णकार, उम्र 38 वर्ष, पिता भुवनेश्वर स्वर्णकार, पता-बी०आई०टी० मोड़, नेवरी विकार, थाना-बी०आई०टी० मेसरा, (सदर) राँची
- https://youtu.be/CYpLgzZ_fNs?si=-EA3ym_gPdn40zD0
बरामद सामग्री का विवरणः-

- टी०वी०एस० स्कूटी रजि०नं०-JH03AN-4087
- पैसन प्रो. मोटरसाइकिल रजि०नं०-JH01CE-9582
- गलाया हुआ सोना-करीब 19 ग्राम।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-
- पु०नि० रामनारायण सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम, राँची।
- पु०नि० रूपेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, लालपुर थाना, राँची।
- पु०नि० प्रकाश रजक, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, बरियातु, राँची।
- पु०अ०नि० नकुल साह, बरियातु थाना, राँची।
- पु०अ०नि० गौतम कुमार नामकुम थाना, राँची।
- पु०अ०नि० शशिरंजन, नामकुम थाना,
- पु०अ०नि० जयदेव सराक, नामकुम थाना, राँची
- स०अ०नि० मंटू सिंह, नामकुम थाना, राँची।



