माण्डर थाना अन्तर्गत घटित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महज 08 घंटा के अंदर 01 विधि विरूद्ध किशोर सहित 09 गिरफ्तार
प्रसंगः- माण्डर थाना काण्ड सं0- 58/2026 दिनांक-06.06.2026 धारा- 70 (1) बी०एन०एस० ।
दिनांक-06.06.2026 को संध्या समय माण्डर थाना अन्तर्गत ग्राम करगे से एक महिला के लिखित आवेदन के आधार पर सामूहिक बलात्कार की घटना प्रतिवेदित हुई। इस संबंध में तत्काल माण्डर थाना काण्ड सं0-58/26 दिनांक-06.06.26 धारा-70 (1) बी०एन०एस० के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर घटना की सूचना सभी वरीय पदाधिकारी को दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेत्तृव में काण्ड का त्वरित गति से अनुसंधान एवं काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में थाना प्रभारी, माण्डर, चान्हों, बुढ़मू एवं ठाकुरगांव थाना तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी / बल को शामिल किया गया। गठीत टीम द्वारा अनुसंधान प्रारंभ करते हुए कागजी कार्रवाई पूर्ण कर तुरंत पीड़िता को मेडिकल जाँच एवं ईलाज हेतु सदर अस्पताल राँची भेजा गया। टीम द्वारा माण्डर, चान्हों एवं बुढ़मू थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया गया तथा महज 08 घंटा के अंदर काण्ड में शामिल 08 अभियुक्त आयुष उरॉव, प्रकाश मुण्डा उर्फ पापड मुण्डा, रामलुस कुजूर, रंजीत उरॉव, उमेश भगत, राम उरॉव, विकास उरॉव, प्रकाश उरॉव उर्फ बल्ले को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। काण्ड की अग्रिम अनुसंधान जारी है। शीघ्र हीं काण्ड में अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान पूर्ण कर संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित की जायेगी। काण्ड की गंम्भीरता को देखते हुए आरोप पत्रित अभियुक्तों के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाने हेतु माननीय न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता :-
- आयुष उरॉव उम्र करीब 22 वर्ष पिता बिरसा उरॉव,
- पापड मुण्डा उर्फ प्रकाश मुण्डा उम्र करीब 19 वर्ष पिता सुकू मुण्डा,
- रामलुस कुजूर उम्र करीब 23 वर्ष पिता जेवियर कुजूर,
- रंजीत उरॉव उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० पण्डरा उरॉव
- उमेश भगत उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्व० पंचम भगत,
- दीपक उरॉव उम्र करीब 19 वर्ष पिता त्रिवेनी उरॉव,
राम उरॉव उम्र करीब 19 वर्ष पिता धुमा उरॉव,
- 8. विकास उरॉव उम्र करीब 23 वर्ष पिता एतवा उरॉव
- एक विधि विरूद्ध किशोर उम्र 15 वर्ष को निरूद्ध किया गया



