Google search engine
HomeBlogटिटोस रेस्टोरेंट में गोली चलाने वाले प्रिंस ख़ान के गुर्गों को पुलिस...

टिटोस रेस्टोरेंट में गोली चलाने वाले प्रिंस ख़ान के गुर्गों को पुलिस ने मूडभेड़ कर पकड़ा (पूरा देखे)

दिनांक-07.03.2026 को समय करीब 08.25 रबजे रात्रि में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के The Titos Resturent में गैंगस्टेर प्रिंस खान के सहयोगी के द्वारा गोली मारकर होटल के स्टाफ मनीष गोप की हत्या कर दिये थे। इस संबंध में एयरपोर्ट थाना काण्ड सं0-12/26, दिनांक-08.03.26 धारा-103(1)/109 (1)/61(2)/111(3) (4) (6) (7)/308 (3) (4) (6)/351 (3) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। काण्ड का उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा एक एस०आई०टी० पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी 1-कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह पे० अखिलेश सिंह सा० लिदकी थाना चैनपुर जिला पलामू 2- अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली पे० मो० इरशाद आलम सा० कमरमखदुमी थाना बैंकमोड़ धनबाद 3- पप्पु भुइया पे० गनपत भुइया सा० करकेन्द स्टेशन पारबाद थाना पुटकी जिला धनबाद 4- मो० शद्दाब आलम उर्फ डॉक्टर पे० मो० कासिम सा० नवीनगर नियर राजा मेडिकल वासेपुर थाना बैंकमोड़ जिला धनबाद को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक- 16.03.2026 सुबह को धनबाद में बोरागढ़ एवं भागाबांध ओ०पी० के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत खण्डरनुमा मकान में प्रिंस खान के छुपे अन्य अपराधियों के साथ रांची पुलिस एवं धनबाद पुलिस के संयुक्त टीमों के साथ मुटभेड़ हुई, जिसमें 1- विक्की डोम एवं 2- कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह को पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली को भागने के दौरान जख्मी हो गया। तीनो व्यक्ति वर्तमान में धनबाद में ईलाजरत है। मुटभेड़ के दौरान धनबाद पुलिस का गश्ती गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है तथा घटनास्थल से अवैध आर्म्स एमुनेशन एवं खोखा को बरामद किया गया है। इस संबध में पुटकी थाना काण्ड सं0-31/26 दिनांक-16.03.26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एयरपोर्ट थाना काण्ड-12/26 में दिनांक-16.03.26 को 1 पप्पु भुइया एंव 2 मो० शद्दाब आलम उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रींस खान, सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर घटना को कारित करवा रहे है। वर्तमान में दोनों गिरोह एक ही साथ मिलकर काम कर रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछ-ताछ के कम में उपरोक्त दोनों अपराधिक संगठित गिरोह के महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त हुई है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1-कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह पे० अखिलेश सिंह सा० लिदकी थाना चैनपुर जिला पलामू (ईलाजरत)

2- अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट कोहली पे० मो० इरशाद आलम सा० कमरमखदुमी थाना बैंकमोड़ धनबाद (ईलाजरत)

3- पप्पु भुइया पे० गनपत भुंड्या सा० करकेन्द स्टेशन पारबाद थाना पुटकी जिला धनबाद

4- मो० शदाब आलम उर्फ डॉक्टर पे० मो० कासिम सा० नवीनगर नियर राजा मेडिकल वासेपुर थाना बैंकमोड़ जिला धनबाद।

बरामद सामान की विवरणी :-

1- घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल- 01

2- मोबाईल- 02,

छापामरी दल :-

रांची पुलिस एवं धनबाद पुलिस ।

RELATED ARTICLES

Most Popular