Google search engine
Homeटॉप न्यूज़खूँटी अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे दो...

खूँटी अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक-25.02.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय, खूँटी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना अन्तर्गत नौढ़ी पंचायत के ग्राम-देवरीडीह में छापामारी के दौरान पु०अ०नि० मुकेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, अड़की द्वारा अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछ-ताछ के दौरान अवैध रूप से अफीम की खेती करने तथा अफीम के पौधा में चीरा लगाकर अफीम को कांछ कर इक्ट्ठा करने की बात स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खेत से चीरा लगा हुआ अफीम का पौधा तथा चीरा लगाकर अफीम के (पौधा) फल से इक्ट्ठा किया गया 55 ग्राम अवैध अफीम को बरामद किया गया है। उक्त संदर्भ में कांड दर्ज कर अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. सुखराम मुण्डा उम्र करीब 41 वर्ष पिता-बकुला मुण्डा, सा०- पुरनानगर, थाना-अड़की, जिला-खूँटी
  2. जगन्नाथ मुण्डा उम्र करीब 30 वर्ष पिता-सोनाराम मुण्डा सा० – देवरीडीह, थाना-अड़की, जिला-खूँटी

बरामद सामानः-

  1. चीरा लगा अवैध अफीम का पौधा ।
  2. अवैध अफीम करीब-

55 ग्राम

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/बल

  1. पु०अ०नि० मुकेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, अड़की।
  2. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, अड़की थाना।
  3. स०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, अड़की थाना।
RELATED ARTICLES

Most Popular