Google search engine
HomeBlogThe Titos Restaurant में फायरिंग करने वाला प्रिंस ख़ान का गुर्गा पुलिस...

The Titos Restaurant में फायरिंग करने वाला प्रिंस ख़ान का गुर्गा पुलिस की गिरफ्त में (पूरा देखे )

दिनांक-27.12.2025 को ग्राम लोधमा स्थित टिटोस रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप एवं उनके दो साथी पुष्कर महतो एवं पिंटु कच्छप को संगठित अपराधिक गिरोह प्रिंस खान द्वारा इण्टरनेट कॉल के माध्यम से ऑडियो मैसेज भेज कर एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर लगातार धमकी दिया जता रहा था, उसी क्रम में जब रंगदारी का पैसे नही मिला तो अपने गिरोह के लड़को के माध्यम से दिनांक-07.03.2026 को The Titos Restaurant में फायरिंग करवाया गया था, जिसमें रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। जिसके संदर्भ में एयरपोर्ट थाना कांड सं0-12/26 दि०-08.03.2026 धारा-103 (1)/109(1)/111(3) (4) (6) (7)/308(3) (4) (6)/351(3)/61(2) BNS & 27(3) आर्म्स एक्ट अंकित कर घटना के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में एक एस०आई०टी० टीम गठित किया गया था। एस०आई०टी० टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों में से 04 अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अनुसंधान के कम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने वाले प्रमुख शूटर के रुप में सचिन यादव का पहचान किया गया था, जिसके विरुद्ध लागातर छापमारी करते हुए एस०आई०टी० टीम द्वारा दिनांक-28.03.2026 को सचिन यादव को गिरफ्‌तार किया गया है। इनसे पूछताछ के कम में इनके निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़ा एवं आर्म्स एमयुनेशन बरामद किया गया है। बरामद आर्म्स एम्युनेशन के सबंध में अलग से एयरपोर्ट थाना काण्ड सं0-15/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

सचिन यादव पे० स्व० पवन यादव, सा० करकेन्द बाजार थाना पुटकी, जिला धनबाद।

आपराधिक इतिहास-

  1. जोगता थाना कांड सं0-45/17 धारा-396 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
  2. राजगंज थाना कांड सं0-50/17 धारा-395 भा०द०वि०
  3. बैंक मोड़ थाना कांड सं0-158/21 धारा-385/387/34/120बी भा०द०वि०
  4. पुटकी थाना कांड सं0-71/23 धारा-379 भा०द०वि०
  5. पुटकी थाना कांड सं0-70/23 धारा-379 भा०द०वि०
  6. पुटकी थाना कांड सं0-55/23 धारा-385/34 भा०द०वि०
  7. बैंक मोड़ थाना कांड सं0-227/23 धारा-379/414/34 भा०द०वि०
  8. बैंक मोड़ थाना कांड सं0-18/25 धारा-351 (2)/61 (2)/3(5) BNS एवं 25 (1-B)a/26/35 Arms Act & 4/5/6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम ।

बरामद सामान की विवरणी :-

  1. घटना कारित करते समय अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़ा
  2. देशी कट्टा-01
  3. गोली-03

छापामारी टीमः-

(1) श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, राँची।

( 2) श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, अरगोड़ा थाना, राँची।

( 3) श्री रामनारायण सिंह पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम थाना, राँची।

(4) श्री दिग्ग्वजय सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, जगरनाथपुर थाना, राँची।

( 5) श्री सिद्धान्त, पु०अ०नि० ओ०पी० प्रभारी, तुपुदाना ओ०पी०, राँची।

(6) श्री पंकज कुमार शर्मा, पु०अ०नि०, थाना प्रभारी, एयरपोर्ट थाना, राँची।

(7) श्री रूपेश कुमार, पु०अ०नि० एयरपोर्ट थाना, राँची।

(8) पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना, राँची।

(9) स०अ०नि० शाह फैसल, प्रभारी तकनिकी शाखा एवं तकनिकी टीम, राँची।

RELATED ARTICLES

Most Popular