Google search engine
HomeBlogसदर अस्पताल ,रांची में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से पित्त की...

सदर अस्पताल ,रांची में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से पित्त की थैली के पत्थर एवं सूजन का ऑपरेशन किया गया।

सदर अस्पताल ,रांची में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से पित्त की थैली के पत्थर एवं सूजन का ऑपरेशन किया गया।
यह एक बहुत ही सराहनीय और उन्नत तकनीक है। इस नई कैमरा तकनीक के माध्यम से ICG Dye का इस्तेमाल किया जाता जिससे पित्त की थैली और उसके आस-पास के अंगों को अलग-अलग रंगों में देख पाना ऑपरेशन के दौरान बहुत मददगार साबित होता है। इससे डॉक्टरों को सटीकता के साथ काम करने का मौका मिलता है, और मरीज की सुरक्षा की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।

श्यामली कॉलोनी रांची की रहने वाली,30 वर्षीय महिला मरीज पिछले एक सप्ताह से अत्यधिक पेट दर्द से परेशान थी, उनका सफल ऑपरेशन यह साबित करता है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां कैसे मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद कर सकती हैं। इस नई तकनीक का रांची के सदर अस्पताल में प्रयोग निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है, और उम्मीद है कि इससे और भी मरीजों को फायदा होगा।
मरीज का ऑपरेशन सफल रहा आशा है कि कल उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी।
आपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे
एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार ,
एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर चंदन झा , नेली सिस्टर,
ओटी असिस्टेंट मंटू ,नीरज, नंदिनी ,सरिता ,अमिता एवं समस्त OT सटाफ।

RELATED ARTICLES

Most Popular