पॉजिटिव– कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज राहत मिलेगी और काफी समय से अपने जिस लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसे हासिल करेंगे। अधिकतर काम पूरे होने से अपने कार्य क्षमता सुधरेगी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव– व्यवधान रहेंगे, लेकिन आपकी मेहनत और प्रयास आपको सफलता देंगे। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक रहेगा। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।
व्यवसाय– व्यवसायिक कार्यों को अपनी देखरेख में करवाने से उत्पादन क्षमता में बढ़ेगी, लेकिन माल की क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी पर ध्यान दें। वर्ना कुछ आर्डर कैंसिल हो सकते हैं। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव– बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से घर में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी होगा।
स्वास्थ्य– असंतुलित खानपान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। गैस और वायु संबंधी परेशानी से जोड़ों में दर्द रह सकता है।
भाग्यशाली रंग– सफेद
भाग्यशाली अंक– 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
नकारात्मक सोच का कारण जानना आपके लिए संभव होगा। प्रार्थना और मेडिटेशन के जरिए बेचैनी दूर हो सकती है। भविष्य संबंधित विचार बार-बार सताएंगे, लेकिन वर्तमान पर ध्यान देते रहें। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : करियर संबंधी जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने का अवसर मिलेगा।
लव : पार्टनर की बातों का अवलोकन गहराई से करें, तभी बदलाव करना संभव होगा।
Home Remedies For Blackheads: कुछ लोगों के चेहरे पर ब्लैकहेड्स काफी ज्यादा होती हैं। फेस पर काले और सफेद हेड्स न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बिगाड़ते हैं बल्कि इससे मुहांसे की समस्या भी होने लगती है। ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आप इन नुस्खों को जरूर अपनाएं।
चेहरे पर ब्लैकहेड्स दिखने में जितनी खराब लगती हैं उससे कहीं ज्यादा इन्हें निकालने में परेशानी होती है। फेस पर गंदगी और ऑयल की वजह से ब्लैक और व्हाइट हेड्स होने लगती हैं। आजकल ब्लैकहेड्स की समस्या काफी बढ़ गई है। लोग ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए कई तरह से प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। कुछ लो फेस स्क्रब, ब्लैकहेड्स रिमूवल फेसवाश और क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये प्रोडक्ट कई बार असरदार साबित नहीं हो पाते हैं। कई बार इनसे चेहरे पर साइडइफेक्ट्स होने का डर भी रहता है। आज हम आपको ब्लैक हेड्स हटाने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनसे ब्लैक हेड्स निकल जाएंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करने लगेगी।
Creamy Broccoli Recipe: ब्रोकली वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी होती है। डाइटिंग करने वाले लोग ब्रोकली खा-खाकर बोर होने लगते हैं। ऐसे में आप घर पर क्रीमी ब्रोकली ट्राई करें। जानिए कैसे बनाते हैं क्रीमी ब्रोकली?
ब्रोकली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वजन घटाने के लिए डाइटिशियन ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं। सर्दियों में ब्रोकली का सीजन होता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ब्रोकली को बनाना काफी आसान है इसे उबालकर भी खा सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को ब्रोकली पसंद नहीं आती है। खासतौर से उबली हुई ब्रोकली खाने में टेस्टी नहीं लगती है, लेकिन आज हम आपको क्रीमी ब्रोकली बनाना बता रहे हैं जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। इस रेसिपी को देखकर उन लोगों के मुंह में भी पानी आ जाएगा, जो ब्रोकली को देखकर कभी मुंह चिढ़ाते थे। आप ये रेसिपी घर में जरूर ट्राई करें। इस तरह ब्रोकली खाकर आप मोटापा भी कम कर सकते हैं।
पॉजिटिव– आज कुछ खास गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, नया अवसर मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव– अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता बनाए रखें, क्योंकि आलस की वजह से काम अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों से संबंधित निर्णय सावधानी से लें, क्योंकि गलती होने की भी आशंका है।
व्यवसाय– व्यापारिक मामलों में आज किसी नए काम को लेकर निर्णय लेने से असमंजस रहेगा। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई खास उपलब्धि इन्हें मिलेगी।
लव– पारिवारिक जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य– मौसम की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। व्यवस्थित रहें और मौसम के अनुकूल अपना आहार रखें।
भाग्यशाली रंग– पीला
भाग्यशाली अंक– 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
हड़बड़ी में लिए हुए निर्णय की वजह से पछतावा हो सकता है। नुकसान हो सकता है। आपके जीवन में जो बदलाव आ रहे हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें। करीबी लोगों के साथ बातचीत बंद होने से नकारात्मकता और अकेलापन रह सकता है। आज केवल अपने काम पर ध्यान दें।
करियर : करियर संबंधित चिंता रह सकती है। आपका चुनाव सही है। काम की क्वालिटी बेहतर करने पर ध्यान दें।
लव : पार्टनर और आपके बीच जो मनमुटाव है, उसे दूर होने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : आराम ठीक से न होने से सेहत में आ रहे नकारात्मक बदलाव चिंता बढ़ाएंगे।
Hair Fall Causes: बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आपको बालों के धोने से लेकर तेल लगाने तक कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। हेयर वॉश करते वक्त की गई कुछ गलतियों की वजह से आप गंजे भी हो सकते हैं। जानिए शैंपू करते वक्त किन बातों का ख्याल रखें?
बाल झड़ना तो जैसे हर इंसान की पहली परेशानी है। जिसे देखों बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या से परेशान है। बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग न जाने कितनी तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। एक से एक हेयरमास्क और बालों पर लगाने के लिए सीरम आपको मिल जाएंगे। हालांकि इनसे कई बार कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आपको ये समझना पड़ेगा कि गलती क्यों और कहां हो रही है। दरअसल बालों की सही देखभाल नहीं करने की वजह से बाल टूटने लगते हैं। अब बालों की सही देखभाल में तेल लगाना, बालों को शैंपू करना, बालों को सुखाना और कंघी करना समेत कई बातें शामिल होती हैं। कुछ लोग बालों के लिए महंगे प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें ठीक से इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में हेयरफॉल की समस्या और बढ़ जाती है। आइये जानते हैं बालों को धोने यानि शैंपू करने में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।
आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal में जानिए हिंदी में अपना दैनिक राशिफल Daily Rashifal in Hindi.आपका दिन कैसा बीतेगा, आपका भाग्य प्रतिशत और आपके लिए शुभ रंग क्या है? इन सवालों के जवाब Horoscope Today के जरिए मिलेंगे. आपका आने वाला वक्त कैसा होगा? Career कैसा रहेगा या फिर Love Life कैसी होगी, यह सब जानने के लिए Money Rashifal, Career Rashifal, Love Rashifal पढ़ें. साथ ही जानिए मेष राशिफल Aries Horoscope, वृष राशिफल Taurus Horoscope, मिथुन राशिफल Gemini Horoscope, कर्क राशिफल Cancer Horoscope, सिंह राशिफल Leo Horoscope, कन्या राशिफल Virgo Horoscope, तुला राशिफल Libra Horoscope, वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope, धनु राशिफल Sagittarius Horoscope, मकर राशिफल Capricorn Horoscope, कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope, मीन राशिफल Pisces Horoscope.
श्रीदेवी की फेमस फिल्म नगीना के लिए वो पहली पसंद नहीं थीं। आपको बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए पहले वेटरन एक्ट्रेस जया प्रदा को ऑफर दिया गया था। लेकिन किसी कारण से जया ने इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया था। उनके मना करने के बाद मेकर्स ये ऑफर लेकर श्रीदेवी के पास गए थे। फिल्म की कहानी सुनते ही श्रीदेवी ने हां कर दिया।
बहरहाल, श्रीदेवी के हां करने का एक कारण जया प्रदा का ना कहना भी था। बता दें, उन दिनों दोनों के आपसी रिश्ते सही नहीं थे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती थीं।
श्रीदेवी ने आंखों के लिए मांगी थी मन्नत
नागिन का किरदार निभाने के चलते श्रीदेवी की आंखों में समस्या हो गई थी। उन्होंने अपनी आंखों के लिए मन्नत मांगी थी। दरअसल श्रीदेवी ने ऐसी कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें उन्होंने नागिन का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें आंखों में लेंस लगाना पड़ता था। लेंस की वजह से उनकी आंखों में कुछ समस्या आ गई थी। कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद भी उनकी आंखें ठीक नहीं हुई।
एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स की मानें तो, एक बार श्रीदेवी ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर गई थीं। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी आंखों के लिए मन्नत मांगी। उनकी आंखें वाकई ठीक हो गई। इसके बाद श्रीदेवी ने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मंदिर में कमरे बनवाए। बता दें आज भी उसे श्रीदेवी की धर्मशाला नाम से ही जाना जाता है।
मेकअप रुम में बंद हो गई थीं श्रीदेवी और जया प्रदा
उन दिनों श्रीदेवी और जया प्रदा लगभग एक ही उम्र की थीं और टॉप की हीरोइनों में भी गिनी जाती थीं। कहा जाता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं। फिल्म ‘मकसद’ की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ था। इस फिल्म में श्रीदेवी और जया प्रदा लीड रोल में थीं। लेकिन दोनों आपस बात तक नहीं करती थीं। उनके साथ राजेश खन्ना और जीतेंद्र भी थे।
एक दिन राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने दोनों को एक साथ मेकअप रूम में बंद कर दिया था। उन्हें लगा था कि दोनों के बीच सुलह हो जाएगी। लेकिन जब दो घंटे बाद दरवाजा खोला गया तो दोनों अलग-अलग कोने में चुपचाप बैठी थीं।
श्रीदेवी से नहीं थी पर्सनल परेशानी: जया
जया ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी के साथ अपनी कैट फाइट पर कहा, ‘ऐसा नहीं था कि हमें पर्सनली एक-दूसरे से कोई परेशानी थी। बस ये था कि ऑफ स्क्रीन हमारी केमिस्ट्री कभी मैच नहीं हो पाई। हमने कभी एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिलाईं जबकि पर्दे पर हम परफेक्ट बहनों की तरह दिखाई देते थे। हम हर मामले में एक-दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन रखा, फिर चाहे ड्रेसेस हों या डांस। हम जब भी सेट पर मिलते थे, डायरेक्टर और एक्टर्स हमने इंट्रोड्यूस करवाते थे और हम बस एक-दूसरे को ग्रीट करते हुए वहां से निकल जाते थे।’
बता दें, फिल्म नागिन साल 1976 में आई थी। फिल्म को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था, फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी लीड रोल में नजर आए थे।
लोकसभा चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव, 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन जारी करने का किया एलान
Mamata Banerjee on MNREGA workers सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। मनरेगा का पैसा पाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीएम ने अब खुद ही 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन देने का एलान कर दिया है। ममता ने कहा कि उनकी सरकार अब केंद्र सरकार की राह नहीं देखेगी और मनरेगा के श्रमिकों को उनका बकाया वेतन देगी।
जेएनएन, कोलकाता। Mamata Banerjee on MNREGA लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। मनरेगा का पैसा पाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीएम ने अब खुद ही 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को बकाया वेतन देने का एलान कर दिया है।
कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के बारे में बताया कि वे बहुत ही पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनका इम्प्रोवाइजेशन हमेशा धमाकेदार होता है।
धर्मेंद्र सर को अपने परिवार से बहुत लगाव है कृति और शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। ऐसे में प्रेस से बातचीत के दौरान कृति ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बारे में कहा- वे बहुत ही प्यारे हैं। जब वे आपसे मिलते हैं, तो आपके सिर पर हाथ रखते हैं। अगर किसी दिन उन्हें अपने कॉस्टयूम में अच्छा महसूस होता है, तो धर्मेंद्र सर अपनी फोटो खींचते हैं। वे अपनी तस्वीरें दोनों बेटों- सनी देओल और बॉबी देओल को भेजते हैं। फिर उनके बेटे अपने पापा को वॉयस नोट्स भेजते हैं कि पापा आप अच्छे लग रहे हैं।
धर्मेंद्र सर के साथ काम करना कमाल का एक्सपीरियंस रहा मुझे ऐसा लगता है की धर्मेंद्र सर एक फैमिली मैन हैं। उनके अंदर जिंदगी को लेकर बहुत वॉर्म्थ और एक्साइटमेंट है। वे एक्टिंग के दौरान हमें खूब हंसाते हैं और उनका इम्प्रोवाइजेशन हमेशा धमाकेदार होता है। कभी-कभी हम अपनी लाइन भूल जाते हैं और फिर लगता है अरे नहीं, हम धर्मेंद्र सर से दूसरा टेक नहीं करवा सकते। लेकिन वे हमेशा बहुत ही सपोर्टिंव रहते हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।
डिंपल मैम का अंदाज काफी कूल है कृति ने फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ भी काम किया है। उनके साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कृति ने कहा- डिंपल मैम सबसे कूल हैं। मुझे अभी भी याद है, डिंपल मैम से मैं पहली बार एयरपोर्ट पर मिली थी। वहां जिस तरह से वे आई थीं, वो कमाल था। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था। उस चश्मे में पांच अलग-अलग रंग थे। उनकी एक्टिंग में कॉन्फिडेंस झलकता है। वो जो कुछ भी कहती हैं, बहुत प्रभावशाली लगता है। डिंपल मैम के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा।
कृति-शाहिद की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर दिखेगी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहिद साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं कृति रोबोट का किरदार निभाएंगी। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म वेलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तकरीबन 31 सालों बाद एक बार फिर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया साथ नजर आएंगे।
देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश के लौटने के आसार हैं। दिल्ली में रविवार की सुबह से बारिश हो रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तो वहीं, ओडिशा, असम और मेघालय में 4 और 5 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4 फरवरी को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।
अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 4 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 4 फरवरी यानी रविवार को तेज हवा के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में 8 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में लिखा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधीआ सकती है और बिजली भी गिरने की संभावना है।”
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी…चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर दिखी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं., तो वहीं, मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
रविवार की सुबह से दिल्ली में हो रही है बारिश
अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 11 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 12 डिग्री से.रहने की संभावना है।
यूपी में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में तापमान रविवार को 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 10 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 11 डिग्री से.रहने की संभावना है।
बिहार में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में रविवार को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 13 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 11 डिग्री से. रह सकता है।
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 25 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 23 डिग्री से. रह सकता है।
हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा स्तर 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हैदराबाद में तापमान रविवार को 21 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 22 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 23 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 20 डिग्री से. रह सकता है।